Test Match - Sach Kahoon Hindi
IND vs SA 1st Test: आखिर क्यों भारतीय कप्तान शुभमन गिल मैच के बीच में ही मैदान छोड़कर चले गए?
Shubman Gill Retired Hurt: कोलकाता। ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका पर मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं और मेहमान टीम के स्कोर को पीछे छोड़ने से कुछ ही दूरी पर है। इससे पहले, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 159 रन पर ही ढेर हो गई। IND vs SA
पहली पारी में अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने मिलकर शुरुआती विकेट के लिए 57 रन जोड़कर एक अच्छी नींव रखी। हालांकि रिकेल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए, और उनके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मार्करम ने सबसे अधिक 31 रन का योगदान दिया, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी ज़ोरजी ने 24-24 रन की उपयोगी पारियाँ खेलीं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 14 ओवर में मात्र 27 रन देकर पाँच विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को दो-दो सफलताएँ मिलीं, जबकि अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज़ को पवेलियन भेजा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र 18 रन के स्कोर पर भारत ने यशस्वी जायसवाल का विकेट खो दिया, जिन्होंने 12 रन बनाए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और केएल राहुल ने 57 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को स्थिर किया। सुंदर 82 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। IND vs SA
कप्तान शुभमन गिल जब चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए तो तीसरी ही गेंद पर चौका जड़ा, लेकिन जल्द ही गर्दन में खिंचाव महसूस होने पर उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद संजय जनेजा की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे। इंग्लैंड दौरे के बाद पंत ने पहली बार भारत के लिए बल्लेबाजी की और 24 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 27 रन जड़े, लेकिन वे अपनी पारी को आगे नहीं ले जा सके।
दूसरे दिन लंच तक भारत ने 55 ओवरों में 4 विकेट खोकर 138 रन बना लिए थे। इस समय क्रीज पर ध्रुव जुरेल 5 रन और रवींद्र जडेजा 11 रन के निजी स्कोर के साथ नाबाद हैं। भारत को साउथ अफ्रीका पर बढ़त हासिल करने के लिए अब केवल कुछ रन की जरूरत है। IND vs SA
जोनाथन ट्रॉट ने की गिल के व्यवहार की आलोचना
ENG vs IND Lord’s Test: लंदन। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के व्यवहार को लेकर चिंता जताई है। लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन खेल समाप्ति से ठीक पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों के साथ गिल की तीखी प्रतिक्रिया पर ट्रॉट ने कहा कि एक कप्तान को संयम रखना चाहिए और मैदान पर अनुकरणीय आचरण प्रदर्शित करना चाहिए। ENG vs IND
दरअसल, तीसरे दिन के अंतिम क्षणों में इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गेंद का सामना करने से पहले कई बार खुद को क्रीज से पीछे कर लिया। इससे गिल को यह प्रतीत हुआ कि इंग्लैंड जानबूझकर समय नष्ट कर रहा है। इस पर गिल ने कुछ तीखे शब्द कहे और जब गेंद क्रॉली के दस्ताने से टकराई, तो उन्होंने हाथ में तकलीफ की शिकायत करते हुए फिजियो की मांग की। इसके पश्चात गिल की बहस इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बेन डकेट से भी हो गई।क्रॉली की जांच के दौरान गिल ने व्यंग्यपूर्वक ताली बजाई और इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया। इसके तुरंत बाद जसप्रीत बुमराह की एक बेहतरीन गेंद पर क्रॉली चकमा खा बैठे और दिन का खेल समाप्त हो गया।
यह आचरण उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की शैली की याद दिलाता है
इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए ट्रॉट ने कहा कि गिल का यह आचरण उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की शैली की याद दिलाता है, जो अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते थे। ट्रॉट ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, “मुझे गिल का यह व्यवहार उपयुक्त नहीं लगा। एक कप्तान को हमेशा मर्यादा में रहकर टीम का मार्गदर्शन करना चाहिए। मैदान पर बहस या संकेतों के माध्यम से विरोधियों पर टिप्पणी करना खेल की भावना के विरुद्ध है। प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, पर संयम भी ज़रूरी है।”
ट्रॉट ने भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल की पारियों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अनुशासन और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए ढीली गेंदों पर शानदार शॉट लगाए और कड़ी गेंदबाज़ी के दौरान संयम से बल्लेबाजी की। ट्रॉट ने कहा, “सच्चे बल्लेबाज वही होते हैं जो मुश्किल परिस्थितियों में टिकते हैं और मौके का लाभ उठाकर गेंदबाज़ों पर दबाव बनाते हैं। राहुल और पंत ने यही किया और उनकी साझेदारी प्रशंसनीय रही।” ENG vs IND
न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट पारी से जीता, सीरीज में बराबरी की
क्राइस्टचर्च। काइल जैमिसन (82 रन पर चार विकेट) और नील वैग्नर (77 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बंगलादेश को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को पारी और 117 रन से पराजित कर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 521 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी थी । बंगलादेश की टीम अपनी पहली पारी में कल 41.2 ओवर में 126 रन पर लुढ़क गयी। बंगलादेश को पहली पारी में 395 रन से पिछड़ने के बाद आज फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और उसकी दूसरी पारी 79.3 ओवर में 278 रन पर सिमट गयी।
पहला टेस्ट आठ विकेट से हारने वाले न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में गजब की वापसी करते हुए मैच को तीन दिन के अंदर निपटा दिया। दोहरा शतक बनाने वाले टॉम लाथम को प्लेयर आॅफ द मैच और डेवोन कॉन्वे को प्लेयर आॅफ द सीरीज चुना गया।
बांग्लादेश की तरफ से लिटन कुमार दास ने एकतरफा संघर्ष करते हुए शानदार शतक बनाया लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। लिटन ने 114 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाये। उन्हें आठवें बल्लेबाज के रूप में जैमिसन ने पगबाधा किया। कप्तान मोमिनुल हक ने 63 गेंदों में चार चौकों के सहारे 37 रन बनाये जबकि नुरुल हसन ने 54 गेंदों में सात चौकों की मदद से 36 रन बनाये ।
ओपनर शादमान इस्लाम ने 21 और मोहम्मद नईम ने 24 रनों का योगदान दिया। नजमुल हुसैन शांतो ने 29 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने बांग्लादेश की पारी का आखिरी विकेट लेकर टेस्ट करियर को अलविदा कहा।
न्यूजीलैंड की तरफ से जैमिसन ने 18 ओवर में 82 रन देकर चार विकेट और वैग्नर ने 22 ओवर में 77 रन देकर तीन विकेट निकाले। टिम साउदी, डेरिल मिचेल और रॉस टेलर को एक-एक विकेट मिला।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
LIVE : रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 578 रन; भारत 2 विकेट पर 69 रन
चेन्नई (एजेंसी)। इंग्लैंड की पहाड़नुमा चुनौती का सामना करने के लिए भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने शुरूआत की। रोहित शर्मा 6 रन पर आर्चर की गेंद पर बटलर को कैच दे बैठे। समाचार लिखे जाने तक चेतेश्वर पुजारा 24 रन और कप्तान विराट कोहली 10 रन बनाकर खेल रहे थे। शुभमन गिल (29) को आर्चर ने एंडरसन के हाथों कैच लपका कर पैवेलियन भेजा।
इससे पहली पारी में पूर्व कप्तान जो रुट (218) के रिकॉर्ड दोहरे शतक और बेन स्टोक्स की 82 रन की आक्रामक अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां एमए चिंदबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को 10 विकेट पर 578 रन का पहाड़नुमा स्कोर बनाया।
इंग्लैंड ने तीसरे दिन आठ विकेट पर 555 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 578 रन का पहाड़नुमा स्कोर बनाकर आउट हुई। इंग्लैंड की ओर से रोरी बर्न्स ने 33, बेन स्टोक्स ने 82, ओली पोपे ने 34, जोस बटलर ने 34, जेम्स एंडरसन ने 1 रन बनाए जबकि लॉरेंस व जोफ्रा बिना खाता खोले पैवेलियन लौटे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और रविचन्द्र अश्विन ने 3-3 और इशांत शर्मा और शाहबाज नदीम ने 2-2 विकेट लिए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
न्यूजीलैंड की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत
माउंट मौंगानुई (एजेंसी)। न्यूजीलैंड ने 4.3 ओवर शेष रहते पाकिस्तान के संघर्ष पर काबू पा लिया और पहला टेस्ट बुधवार को 101 रन से जीतकर दो टेस्टों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
पाकिस्तान ने 373 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पर 71 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और दिन की समाप्ति से मात्र 4.3 ओवर पहले उसकी पारी 271 रन पर सिमटी। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान की पारी समेटने में अंत तक संघर्ष करना पड़ा।
फवाद आलम ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 102 रन बनाए जबकि मिशेल सेंटनर ने आखिरी बल्लेबाज नसीम शाह को अपनी ही गेंद पर लपक कर पाकिस्तान की पारी का 123.3 ओवर में समापन किया। न्यूजीलैंड के पहली पारी के 431 रन के विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 239 रन पर सिमट गयी थी।
न्यूजीलैंड ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 180 रन पर घोषित की और पाकिस्तान के सामने 373 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। पाकिस्तान ने आखिरी दिन हार टालने का भरपूर प्रयास किया लेकिन अंतिम ओवरों में उसका संघर्ष टूट गया। न्यूजीलैंड की पहली पारी में शानदार शतक बनाने वाले कप्तान केन विलियम्स को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सीरीज का दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
न्यूजीलैंड पहली पारी में 235 पर ढेर
भारत को मिली 7 रन की बढ़त
क्राइस्टचर्च (एजेंसी)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।(Test Match) टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 242 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को पहली पारी में 7 रन की बढ़त मिली।
भारत की दूसरी पारी
भारत की दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं।
मयंक अग्रवाल 3 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए।
ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया।
शमी ने 4 और बुमराह ने 3 विकेट लिए
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4,जसप्रीत बुमराह 3, रविंद्र जडेजा 2 और उमेश यादव ने 1 विकेट लिया।
सबसे पहले लाथम को क्लीन बोल्ड किया।(Test Match)
14 रन बनाकर खेल रहे निकोल्स को कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
रविंद्र जडेजा ने शमी की गेंद पर 3 फीट हवा में उछलकर वैगनर का कैच लिया।
शमी ने आखिरी विकेट के तौर पर जैमिसन को पवेलियन भेजा।
मोहम्मद शमी ने 5वें विकेट के रूप में हेनरी निकोल्स को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।
242 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी
न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमिसन ने 5 विकेट झटके।
इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं।
भारत की तरफ से ओपनिंग करने पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल उतरे।
न्यूजीलैंड की तरफ से पहला ओवर टिम साउथी ने फेंका जिसमें उन्होंने एक भी रन नहीं दिया।
दूसरा ओवर ट्रेंट बोल्ट ने फेंका।(Test Match)
दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शॉ ने शानदार चौका जड़ा।
इससे पहले पहली गेंद पर मयंक ने एक रन लिया था।
दूसरे ओवर में भारत ने अपने स्कोर कार्ड में कुल 6 रन जोड़े।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
दक्षिण अफ्रीका ए पर पारी से जीत के करीब भारत ए
बेंगलूरु (एजेंसी)। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (18 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारत ए को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को जीत की सुगंध मिल गई है। भारत ए ने अपने कल के दो विकेट पर 411 रन से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 584 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी।
भारतीय टीम को पहली पारी में 338 रन की विशाल बढ़त हासिल हुई। दक्षिण अफ्रीका ए ने दिन का खेल समाप्त होने तक 40 ओवर में चार विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं और उसे पारी की हार से बचाने के लिए अभी 239 रन बनाने हैं। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले सिराज ने दूसरी पारी भी कहर बरपाते हुए 10 ओवर में मात्र 18 रन देकर चार विकेट झटक लिए हैं।
सिराज ने अपने पहले घातक स्पैल में तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका ए का स्कोर तीन विकेट पर छह रन कर दिया। जुबायर हम्जा (नाबाद 46) और सेनुरम मुथुसामी (41) ने चौथे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। सिराज ने दिन के खेल की समाप्ति से कुछ पहले मुथुसामी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
मुथुसामी ने 97 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके लगाए जबकि हम्जा अब तक 99 गेंदों में आठ चौके लगा चुके हैं। इससे पहले सुबह जब भारत ए ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया तो मयंक अग्रवाल 220 और कप्तान श्रेयस अय्यर नौ रन पर नाबाद थे।
मयंक अपने कल के स्कोर पर ही पगबाधा हो गए। अय्यर ने 24, हनुमा विहारी ने 108 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 54, विकेटकीपर श्रीकर भरत ने 77 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 64 तथा अक्षर पटेल ने नाबाद 33 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ए की तरफ से बॉरेन हेंड्रिक्स ने 98 रन पर चार विकेट लिए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
टीम इंडिया की तोड़ी कमर, विराट की बल्लेबाजी देख हैरान रह गया पेसर
बर्मिंघम (एजेंसी)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने कहा कि अपने दूसरे टेस्ट में इस तरह की गेंदबाजी करना सपने जैसा है, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी देख लगा कि अभी उन्हें (कुरैन को) और मेहनत करने की जरूरत है।
कोहली ने 22वां टेस्ट शतक जमाया, हालांकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 22 रनों की बढ़त बना ली है. 20 साल के कुरेन ने कहा कि कोहली और उमेश यादव के बीच 57 रनों की साझेदारी मेजबान गेंदबाजों के लिए निराशाजनक थी, लेकिन वे तीसरे दिन वापसी की कोशिश करेंगे।
सैम करेन ने लंच से पहले भारत के उखाड़े तीन विकेट
इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ सैम करेन ने भारत के शीर्ष क्रम को झकझोरते हुए लंच से पहले तीन विकेट लेकर मेहमान टीम को पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट पर 76 रन की नाजुक स्थिति में पहुंचा दिया। भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 287 रन पर समेटने के बाद अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद करेन ने मात्र नौ रन के अंतराल में मुरली विजय, लोकेश राहुल और शिखर धवन के विकेट झटक लिए।
विजय 45 गेंदों में चार चौकों की मदद से 20 रन, राहुल 4 रन और शिखर 46 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 26 रन बनाकर आउट हुए। अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे करेन ने विजय को पगबाधा किया। राहुल को बोल्ड किया और शिखर को स्लिप में डेविड मलान के हाथों कैच करा दिया। लंच के समय कप्तान विराट कोहली 9 और अजिंक्या रहाणे 8 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारतीय ओपनरों ने विश्वसनीय शुरुआत की थी और इंग्लैंड के शीर्ष तेज़ गेंदबाज़ों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड का डटकर सामना किया।
इंग्लैंड को सुबह के सत्र में 287 रन
लेकिन भारत को असली नुकसान करेन ने पहुंचा दिया। करेन लंच तक छह ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटक चुके थे। इससे पहले तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने आखिरी विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड को सुबह के सत्र में 287 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड ने कल के नौ विकेट पर 285 रन से आगे खेलना शुरु किया और 1.4 ओवर में दो रन का इजाफा करने के बाद उसकी पहली पारी समाप्त हो गई।
शमी ने 90वें ओवर की चौथी गेंद पर सैम करेन को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच करा दिया। करेन ने 24 रन बनाए। जेम्स एंडरसन दो रन पर नाबाद रहे। शमी ने 19.4 ओवर में 64 रन पर तीन विकेट लिए। आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 62 रन पर चार विकेट मिले जबकि उमेश यादव को 56 रन पर एक विकेट और इशांत शर्मा को 46 रन पर एक विकेट मिला।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पवन शाह तिहरे शतक से चूके, भारत ने कसा शिकंजा
भारत ने 613 रन बनाकर पहली पारी घोषित की
हबंनटोटा (कोलम्बो)। पवन शाह (282) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे युवा टेस्ट क्रिकेट मैच पर शिकंजा कस दिया है। भारत ने दूसरे दिन आठ विकेट पर 613 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। श्रीलंका ने इसके जवाब में हंबनटोटा में खेले जा रहे इस मैच में बुधवार को खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 140 रन बना लिए हैं और अभी भारत के स्कोर से 473 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।
स्टंम्प्स के समय प्रसिंदू सूयार्बांद्रा 130 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 51 और सोनल दिनुशा 52 गेंदों पर चार चौके लगाकर 24 रन के स्कोर पर क्रीज पर खड़े हैं. श्रीलंका ने जिन चार बल्लेबाजों को खोया उनमें कामील मिशारा (45), निशान मदुष्का (05), कप्तान निपुन धनंजय (00) और नुवांडो फर्नांडो (08) शामिल हैं। भारत के लिए मोहित जांगड़ा तीन और सिद्धार्थ देसाई ने एक विकेट हासिल किया है।
इससे पहले, भारत ने अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 428 रन से आगे खेलना शुरू किया और आठ विकेट पर 613 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। शाह ने 332 गेंदों पर 33 चौके और एक छक्का लगाया। वह टीम के आठवें बल्लेबाज के रूप में कुल 613 के स्कोर पर रन आउट हुए। उनके आउट होते ही भारत ने पारी घोषित कर दी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
भारत 172 पर ढेर, श्रीलंका मजबूत
टीम इंडिया की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने खेली एकमात्र अर्धशतकीय पारी
लकमल ने चार और गमागे ने झटके 2 विकेट
मेहमान टीम ने पहली पारी में चार विकेट पर गंवाकर बनाए 165 रन
श्रीलंका भारत के स्कोर से सात रन पीछे, भुवनेश्वर और उमेश यादव ने झटके 2-2 विकेट
कोलकाता (एजेंसी)। श्रीलंका ने सुरंगा लकमल (26 रन पर चार विकेट) और लाहिरु गमागे (59 रन पर दो विकेट) की जबरदस्त गेंदबाजी से विश्व की नंबर एक टीम भारत को ईडन गार्डन में पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को 172 रन के मामूली स्कोर पर ढेर करने के बाद अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। भारत में अपनी पहली जीत की तलाश में लगे श्रीलंका ने इस तरह पहले टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से सात रन पीछे हैं। श्रीलंकाई पारी में लाहिरु तिरिमाने ने 51 और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 52 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इन दोनों अर्धशतकधारी बल्लेबाजी को लगातार दो ओवरों में आउट कर भारत को मुकाबले में कुछ हद तक वापस ला दिया।
वरना एक समय श्रीलंका दो विकेट पर 133 रन के साथ बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रहा था। इससे पहले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका के 34 रन तक उसके दोनों ओपनरों को पवेलियन भेजा। स्टंप्स के समय कप्तान दिनेश चांडीमल 13 और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला 14 रन बनाकर क्रीज पर थे। इससे पहले भारत ने कल के पांच विकेट पर 74 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसने निचले क्रम के बल्लेबाजों के महत्वपूर्ण योगदान से 172 रन का लड़ने लायक स्कोर बनाया। वर्षा और खराब रोशनी से प्रभावित इस मैच में भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी में एकमात्र चेतेश्वर पुजारा 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रहे।
श्रीलंकाई टीम की ओर से लकमल सबसे सफल रहे जिन्होंने 19 ओवर में 1.36 के इकोनोमी रेट से केवल 26 रन देकर भारत के अह्म चार विकेट निकाले। गमागे ने 59 रन देकर दो विकेट, दसुन शनाका ने 36 रन देकर दो विकेट और परेरा ने 19 रन देकर भारत के दो विकेट लिए। मैच के पिछले दो दिन बारिश से प्रभावित रहने के बाद तीसरे दिन ईडन में धूप खिली रही लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों की खराब स्थिति पर इससे कोई असर नहीं हुआ। भारत ने कल के 74 रन पर पांच विकेट से पारी को आगे बढ़ाया।
उस समय चेतेश्वर पुजारा (47) और रिद्धिमान साहा (06) रन बनाकर क्रीज पर थे और उम्मीद थी कि निचले क्रम के बल्लेबाज बोर्ड पर संतोषजनक रन जोड़ लेंगे। लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने घास वाली पिच पर तेजी का फायदा उठाते हुए शेष बल्लेबाजों को 93 रन के भीतर आउट कर दिया। धूप निकलने के साथ दोनों बल्लेबाज क्रीज पर टिककर रन बटोरने का अच्छा प्रयास कर रहे थे लेकिन परेरा ने जडेजा को पगबाधा कर इस साझेदारी पर ब्रेक ही नहीं लगाया बल्कि सातवां अहम विकेट भी निकाल दिया। यह गेंद जडेजा के पैड पर टकराई।
श्रीलंकाई खिलाड़ियों की अपील का अंपायर जोएल विल्सन पर कोई असर नहीं हुआ। श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने रिव्यू मांगा जिसमें साफ हुआ कि गेंद पहले पैड से टकराई थी और जडेजा को पवेलियन लौट जाना पड़ा। इसके बाद साहा भी फिर टिक नहीं सके और इसी ओवर में परेरा ने उन्हें एंजेलो मैथ्यूज के हाथों कैच कराते हुए पवेलियन भेज दिया। निचले क्रम के बल्लेबाज़ आठ विकेट से 128 रन के बाद स्कोर को फिर 172 तक ही ले जा सके।
अभ्यास मैच : संजू सैमसन ने ठोका शानदार शतक
कोलकाता (एजेंसी)। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज एवं संजू सैमसन ने श्रीलंका के विशाल स्कोर का जवाब बेहतरीन 128 रन ठोककर दिया जिसकी बदौलत बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने पांच विकेट पर 287 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया और दो दिवसीय अभ्यास मैच रविवार को ड्रा समाप्त हो गया। सैमसन ने 143 गेंदों पर 128 रन की आक्रामक पारी में 19 चौके और एक छक्का लगाया। मेहमान टीम ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश की पारी में 14 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। केवल विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ही गेंदबाजी करने से रह गए। सैमसन पर कोई भी श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया। सैमसन जब आउट हुए तो बोर्ड अध्यक्ष एकादश का स्कोर 255 रन पहुंच चुका था। मेहमान श्रीलंकाई टीम ने कल नौ विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर बनाया था।
बल्लेबाजों का अभ्यास पूरा हो जाने के बाद गेंदबाजों को भी अभ्यास देने के उद्देश्य से श्रीलंका ने अपनी पारी वहीं समाप्त घोषित की। श्रीलंका के गेंदबाजों ने भी अच्छी शुरुआत करते हुए बोर्ड अध्यक्ष एकादश के तीन विकेट 31वें ओवर तक मात्र 99 रन पर निकाल दिए। लाहिरु तिरिमाने ने तन्मय अग्रवाल को पगबाधा आउट किया। तन्मय ने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। पांच रन बाद आकाश भंडारी भी तिरिमाने का दूसरा शिकार बन गए। भंडारी तीन रन ही बना सके। इसके बाद जीवनजोत सिंह और सैमसन ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। दिलरुवान परेरा ने जीवनजोत को विकेट के पीछे आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
जीवनजोत ने 99 गेंदों में 35 रन में तीन चौके लगाए। सैमसन ने फिर रोहन प्रेम के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। रोहन को धनंजय डी सिल्वा ने पगबाधा किया। रोहन ने 61 गेंदों पर 39 रन में पांच शानदार चौके लगाए। सैमसन को इसके बाद बवांका संदीप के रुप में एक अच्छा जोड़ीदार मिला। सैमसन और संदीप ने पांचवें विकेट के रुप में 85 रन की साझेदारी कर स्कोर को 255 रन तक पहुंचा दिया। सदीरा समरविक्रमा ने सैमसन को आउट कर उनकी शानदार पारी का अंत किया लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी से साबित किया कि श्रीलंकाई गेंदबाजों को अभी काफी मेहनत करनी होगी। संदीप 74 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 33 और जलज सक्सेना 50 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 20 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका का ईडन गार्डन में भारत के खिलाफ 16 नवम्बर से शुरु होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व यह एकमात्र अभ्यास मैच था।
श्रीलंका ने एक दिन में ठोके 411 रन
दो दिवसीय अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ पहला दिन
कोलकाता (एजेंसी)। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ 16 नवंबर से शुरु होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए जमकर बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन शनिवार को छह विकेट पर 411 रन ठोक डाले। बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।श्रीलंका ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैम्पस मैदान में पहले बल्लेबाजी मिलने का पूरा फायदा उठाते हुए मेजबान टीम की अनुभवहीन गेंदबाजी की जमकर धुनाई की और 88 ओवर के खेल में 411 रन बना डाले। श्रीलंका के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक ठोके और उसके तीन बल्लेबाज रिटायर भी हुए।
दोनों ओपनरों सदीरा समरविक्रमा (74) और दिमुथ करुणारत्ने (50) ने अर्धशतक ठोकते हुए पहले विकेट के लिए 23.3 ओवर में ही 134 रन की साझेदारी कर डाली। दोनों ओपनरों के अलावा विकेटकीपर निरोशन डिकवेला (नाबाद 73) और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (54) ने भी अर्धशतक बनाए। समरविक्रमा ने 77 गेंदों पर 74 रन में 13 चौके, करुणारत्ने ने 62 गेंदों पर 50 रन में सात चौके, मैथ्यूज ने 93 गेंदों पर 54 रन में छह चौके और डिकवेला ने 59 गेंदों पर नाबाद 73 रन में 13 चौके लगाए। समरविक्रमा को आवेश खान ने तन्मय अग्रवाल के हाथों कैच कराया। करुणारत्ने अर्धशतक पूरा करने के बाद रिटायर हुए। लाहिरु तिरिमाने (17) को आकाश भंडारी ने आउट किया।
मैथ्यूज भी अर्धशतक पूरा करने के बाद रिटायर हुए। कप्तान दिनेश चांडीमल ने 65 गेंदों में दो चौकों की मदद से 29 रन बनाए और वह भी रिटायर हुए। डिकवेला ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और उन्हें दिलरुवान परेरा ने अच्छा सहयोग दिया। परेरा 44 गेंदों पर 48 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। दासुन शनाका दो रन बनाने के बाद जलज सक्सेना की गेंद पर आउट हुए।
तेज गेंदबाज संदीप वारियर ने परेरा और धनंजय डिसिल्वा (10) को आउट करने में सफलता हासिल की। रंगना हेरात को भंडारी ने पगबाधा किया। रोशन सिल्वा ने 53 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 36 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी से दिखाया कि वे ईडन गार्डन में भारत के खिलाफ होेने वाले पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बोर्ड अध्यक्ष एकादश के गेंदबाजों में संदीप वारियर ने 60 रन पर दो विकेट, भंडारी ने 111 रन पर दो विकेट, आवेश ने 68 रन पर एक विकेट और जलज ने 100 रन पर एक विकेट लिया।