zimbabwe - Sach Kahoon Hindi

AFG vs ZIM: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट में 72 रनों से हराया और श्रृंखला भी जीती
बुलावायो (एजेंसी)। Zimbabwe vs Afghanistan: राशिद खान (सात विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया। इसी के साथ अफगानिस्तान ने दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 1-0 से जीत ली। जिम्बाब्वे ने कल आठ विकेट पर 205 रन से आगे खेलना शुरू किया। आज सुबह के सत्र में 68वें ओवर में रिचर्ड एन्गरावा (तीन) रनआउट हुये। इसके बाद अगले ही ओवर में राशिद खान ने जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन (53) को पगबाधा आउट कर अफगानिस्तान के लिए पहली टेस्ट जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे कल के स्कोर में एक भी रन का इजाफा नहीं कर पाया और पूरी टीम 68.3 ओवर में 205 रन पर सिमट गई। राशिद खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ह्यप्लेयर ऑफ द मैचह्ण और सीरीज में 392 रन बनाने वाले रहमत शाह को ह्यप्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। AFG vs ZIM

अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने 27.3 ओवर में 66 रन देकर कर सात विकेट लिये। वहीं जिया उर रहमान ने 15 ओवर में 44 रन देकर दो विकेट झटके। अफगानिस्तान की कल दूसरी पारी को 363 के स्कोर पर सिमट गई थी। इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए जॉयलॉर्ड गंबी और बेन करन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। 14वें ओवर में जिया उर रहमान ने गंबी (15) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद राशिद खान ने बेन करन (38) और ताकुडवनाशे काइटानो (21) को अपना शिकार बनाया। AFG vs ZIM

डिओन मेयर्स (छह), शॉन विलियम्स (16), ब्रायन बेनेट (शून्य), न्यूमैन न्यामहुरी (शून्य) पर आउट हुये। रविवार को दिन का खेल समाप्त होने के समय जिम्बाब्वे ने 66 ओवरों में छह विकेट पर 205 रन बना लिये थे। आज सुबह के सत्र में मात्र 13 मिनट में जिम्बाब्वे ने बिना कोई रन जोड़े अपने दोनों विकेट गवां दिये। अफगानिस्तान ने पहली पारी में 157 रन बनाये थे। वहीं जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 243 को स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की थी। AFG vs ZIM

यह भी पढ़ें:– Flyover in Haryana: हरियाणा के इस शहर की हो गई मौज, 800 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे चार फ्लाईओवर, बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम

Cricket World Cup 2023: श्रीलंका, जिम्बाब्वे विश्वकप में जगह बनाने की दौड़ में आगे
स्काटलैंड की क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ी | Cricket World Cup 2023

हरारे (जिम्बाब्वे)। दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट (Qualifier Tournament) के जरिए अब भी चार टीमों के पास भारत में इस साल होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। श्रीलंका, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैड और नीदरलैंड की टीम पांच अक्तूबर से भारत में शुरु होने वाले 50 ओवर के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली दो टीमों की दौड़ में शामिल हैं।

जिम्बाब्वे की राह आसान नहीं होगी | Qualifier Tournament

श्रीलंका के सुपर सिक्स के तीन मैच में छह अंक हैं। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा श्रीलंका रविवार को अगर यहां जिंबाब्वे को हरा देता है तो विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बावजूद श्रीलंका की टीम के पास सात जुलाई को अपने अंतिम सुपर सिक्स मैच में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप में जगह बनाने का मौका होगा। श्रीलंका का नेट रन रेट (1.832) भी काफी अच्छा है। Qualifier Tournament

जिम्बाब्वे के भी तीन मैच में छह अंक है और उसने श्रीलंका के समान अपने सभी मुकाबले जीते हैं। टीम का नेट रन रेट (0.752) काफी अच्छा नहीं है और श्रीलंका के खिलाफ जीत के बावजूद जिम्बाब्वे की विश्व कप में जगह बनाने की राह आसान नहीं होगी। अपने अंतिम मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ हार जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

स्कॉटलैंड के तीन मैच में चार अंक | Cricket World Cup 2023

स्कॉटलैंड के तीन मैच में चार अंक हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से टीम की क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ी हैं। टीम अगर अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है और श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे को हरा देती है तो स्कॉटलैंड की टीम क्वालीफाई कर जाएगी। अगर जिम्बाब्वे की टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो श्रीलंका, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के आठ-आठ अंक हो सकते हैं। ऐसे में नेट रन रेट काफी मायने रखेगा। स्कॉटलैंड का नेट रन रेट 0.188 है और उसे मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

नीदरलैंड के तीन मैच में दो अंक हैं और विश्व कप में जगह बनाने के लिए उसे ओमान और स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने बाकी बचे दो मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। नीदरलैंड की टीम चाहेगी कि श्रीलंका क्वालीफाई कर ले जिससे कि दूसरे स्थान के लिए मुकाबला उनके, जिंबाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच होगा। चार टीम के बीच नीदरलैंड का नेट रन रेट ( माइनस 0.560) सबसे कम है। Cricket World Cup 2023

जिम्बाब्वे में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा होगी बहाल
हरारे। जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति कॉन्स्टेंटिनो चिवेंगा ने कहा है कि देश में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं शीघ्र बहाल होगी और इसके लिए यहां के हवाई अड्डों पर पूरी तैयारी कर ली गयी है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने ऐहतियात के तौर पर गत मार्च से हवाई अड्डों का संचालन बंद कर दिया गया था। चिवेंगा ने हालांकि यह भी कहा है कि हवाई सेवा शुरू किये जाने का मतलब यह न समझा जाए कि कोविड-19 का अब कोई खतरा नहीं है। उन्होंने हवाई अड्डो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कई जगहों का दौरा किया और वहां की तैयारियों से वह से संतुष्ट दिखे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कैबिनेट ने हाल ही में घरेलू विमानों को 10 सितंबर से और अंतर्राष्ट्रीय विमानों को एक अक्टूबर से शुरू करने पर विचार किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जिम्बाब्वे का कोरोना मामलों में कमी के बाद हवाई अड्डे दोबारा खोलने का फैसला
हरारे। जिम्बाब्वे सरकार ने पिछले कुछ सप्ताह से कोरोना मामलों में आई कमी के मद्देनजर घरेलू विमान सेवाओं को बहाल करने का फैसला किया है। सूचना मंत्री मोनिका मुतसवांगवा ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कहा, “पहले घरेलू उड़ानों को शुरू करने और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सेवाएं बहाल करने की योजना है।” मुतसवांगवा ने कहा, “सरकार पर्यटन क्षेत्र को फिर से पटरी पर लाने के लिए हवाई अड्डों को खोलने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही है।” वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर जिम्बाब्वे ने मार्च के अंत में अपनी सीमाओं और हवाई अड्डों को बंद कर दिया था। जिम्बाब्वे में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,559 नए मामले आए हैं जबकि इस महामारी से अबतक 203 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं 5,241 लोग इससे स्वस्थ हो चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटना में 11 की मौत, 15 घायल
मशाॅनालैंड के मुटोको शहर में  मिनी बस का टायर फटने से दुर्घटना हुई | Road Accident

Edited By Vijay Sharma

हरारे (एजेंसी)। जिम्बाब्वे में एक सड़क दुर्घटना  (Road Accident) में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह हुई। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी हरारे को न्यामपांडा की सीमा पर मोजाम्बिक को जोड़ने वाल मार्ग पर पूर्वी प्रांत मशाॅनालैंड के मुटोको शहर में एक मिनीबस का टायर फटने से हुयी दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये। पुलिस इन घटनाओं के लिये खराब ड्राइविंग और खराब सड़कों को जिम्मेदार मानती है।

मीडिया की रिपोर्टो के अनुसार आठ लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी

तीन लोगों ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ा।

दुर्घटना में घायल 15 लोगों स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिम्बाब्वे में आये दिन राजमार्गाें पर दुर्घटनाये होती रहती हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ज़िम्बाब्वे में ट्रक भीड़ में घुसा, 13 की मौत
हरारे (एजेंसी)

ज़िम्बाब्वे के मशोनालैंड प्रांत में सोमवार को एक ट्रक चर्च के बाहर खड़े सदस्यों के ऊपर चढ़ गया जिसके चलते 13 लोगो की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार चर्च के सदस्य वार्षिक बैठक के बाद अपने गंतव्य पर जाने के लिए वाहन का इंतज़ार कर रहे थे की तभी एक ट्रक सदस्यों की भीड़ में जा घुस गया।

हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा सात अन्यों ने अस्तपताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था। माशोनलैंड राज्य मंत्री कार्यालय के निदेशक मुचेमवा मुग्सी ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि वार्षिक बैठकों के दौरान सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चर्च राजमार्ग के बहुत करीब है जिसके चलते हादसे का खतरा बन रहता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शी जिनपिंग ने इमर्सन मनांगाग्वा को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी
इमर्सन मनांगाग्वा (Emmerson Mnangagwa)चुने गए जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति

बीजिंग (एजेंसी)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति चुने जाने पर इमर्सन मनांगाग्वा(Emmerson Mnangagwa)को बधाई दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रॉबर्ट मुगाबे को सत्ता से हटाये जाने के बाद से देश के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किये जाने के बाद मनांगाग्वा ने जिम्बाब्वे के लोगों से एकजुट होने की अपील की है। इस बीच विपक्षी नेता ने चुनाव परिणाम को चुनौती दी है।

चीन का जिम्बाब्वे के साथ करीबी आर्थिक और रणनीतिक संबंध रहा है जो पिछले वर्ष नवंबर में मुगाबे को हटाये जाने के बाद भी जारी रहा है। शिन्हुआ ने बताया कि रविवार को दिये गये बधाई संदेश में शी ने आशा व्यक्त की कि जिम्बाब्वे की सरकार और लोग मनांगाग्वा के नेतृत्व में राष्ट्रीय विकास में और अधिक उपलब्धि हासिल करेंगे।

एजेंसी ने बताया कि शी को उम्मीद है कि अगले महीने बीजिंग में चीनी और अफ्रीकी नेताओं के सम्मेलन के दौरान मनांगाग्वा से मुलाकात होगी।

शी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बीजिंग में मनांगाग्वा के साथ बैठक से दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

जिम्बाब्वे के चुनाव की समीक्षा जारी: अमेरिका
अमेरिका की जिम्बाब्वे से अपील | Zimbabwe Election

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका ने कहा है वह जिम्बाब्वे के चुनावी नतीजों की समीक्षा कर रहा है और उसने राजनेताओं को ‘जीत में शालीनता (Zimbabwe Election) और हार में उदारता’ का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।अमेरिका ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के विपक्ष द्वारा नव निर्वाचित राष्ट्रपति इमरसन मनांगाग्वा की जीत पर सवाल उठाने के बाद यह बात कही। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘अमेरिका अपने अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक दल और स्थानीय पर्यवेक्षकों द्वारा एकत्रित किये गये आंकड़ों की समीक्षा को जारी रखेगा। इसके बाद ही चुनाव का सम्पूर्ण मूल्याकंन हो सकेगा। अमेरिका ने जिम्बाब्वे से अपील की है कि चुनाव संबंधी शिकायतों का स्थापित वैधानिक माध्यम से शांतिपूर्वक निपटारा किया जाए।

जिम्बाब्वे में एमर्सन ने जीता था राष्ट्रपति चुनाव | Zimbabwe Election

एक बार फिर मौजूदा राष्ट्रपति एमर्सन मैनगाग्वा ने एक दिन पहले ही चुनाव जीत लिया था। नेता एमर्सन मैनगाग्वा ने 50.8 फीसदी वोटों के साथ जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर एमडीसी पार्टी के नेल्सन चमीसा 44.3 प्रतिशत वोट ही जुटा सके। जिम्बाब्वे निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का ऐलान करते हुए एमर्सन को विजेता घोषित किया। हालांकि जीत का यह अंतर बहुत कम है। इधर चमीसा ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए इसे गलत बताया। जिम्बाब्वे में 37 साल के शासन के बाद राबर्ट मुगाबे को राष्ट्रपति पद से हटाने के बाद पहली बार चुनाव हुए थे। दक्षिण अफ्रीकी देश में हुए ऐतिहासिक चुनाव में कभी जेडएएनयू-पीएफ पार्टी में मुगाबे के सहयोगी रहे राष्ट्रपति एमर्सन नन्गाग्वा और एमडीसी पार्टी के नेल्सन चमीसा के बीच सीधा मुकाबला था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे से जीता एकमात्र टेस्ट
चार विकेट से हरा वनडे शृंखला का बदला चुकाया

कोलंबो (एजेंसी)। निरोशन डिकवेला (81) और असेला गुणारत्ने (नाबाद 80) के बेहतरीन अर्धशतकों तथा उनके बीच छठे विकेट के लिए 121 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को एकमात्र क्रिकेट टेस्ट में मंगलवार को पांचवें दिन चार विकेट से हराकर एकदिवसीय सीरीज की हार का बदला चुका लिया। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका से पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीतकर इतिहास बनाया था और उसने एकमात्र टेस्ट में भी मेजबान टीम को कड़ी चुनौती दी।

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के सामने 388 रन का लक्ष्य रखा था और श्रीलंका ने तीन विकेट पर 170 रन से आगे खेलते हुए छह विकेट पर 391 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह मैच टेस्ट इतिहास में रिकार्डों के लिहाज से अभूतपूर्व रहा। इस मैच में चारों पारियों में 300 से लेकर 400 तक का स्कोर बना। टेस्ट इतिहास में इस तरह की उपलब्धि का यह सिर्फ तीसरा मौका है। श्रीलंका ने अपनी जमीन पर सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया।

रंगना हेरात को मैन आॅफ द् सीरीज बने

टेस्ट इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का यह पांचवां मौका है। असेला गुणारत्ने को मैन आॅफ द् मैच का पुरस्कार मिला। उन्होंने 151 गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। गुणारत्ने ने सातवें विकेट की अविजित साझेदारी में दिलरुवान परेरा (नाबाद 29) के साथ 67 रन जोड़े। गुणारत्ने ने पहली पारी में 45 रन भी बनाए थे। उन्होंने इसके अलावा पहली पारी में दो विकेट भी हासिल किए। श्रीलंका ने एक समय अपने पांच विकेट 203 रन पर गंवा दिए थे। तब लगने लगा कि जिम्बाब्वे वनडे सीरीज की तरह एकमात्र टेस्ट में भी उलटफेर कर जाएगा।

लेकिन डिकवेला और गुणारत्ने के अर्धशतकों ने जिम्बाब्वे की उम्मीदों को पूरा नहीं होने दिया। ग्रीम क्रेमर ने 150 रन पर चार विकेट लेकर मैच में नौ विकेट पूरे किए। सीन विलियम्स को 146 रन पर दो विकेट मिले। इस एकमात्र टेस्ट में कुल 11 विकेट लेने वाले श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेरात को मैन आॅफ द् सीरीज का पुरस्कार मिला।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।