Bhartiya Khel Gaon - Sach Kahoon Hindi

State Swimming Championship : एमएसजी भारतीय खेल गांव की 32 तैराकी खिलाड़ी बहादुरगढ़ में दिखाएंगी जौहर
State Swimming Championship : सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बहादुरगढ़ में वीरवार 18 जुलाई से हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन (Haryana Swimming Association) की ओर से कराई जा रही 41वीं सब जूनियर, 51वीं जूनियर व 59वीं सीनियर हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में एमएसजी भारतीय खेल गांव (MSG Bhartiya Khel Gaon) की 32 तैराकी खिलाड़ी भाग ले रही हैैं। इस टीम में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल व कॉलेज (Shah Satnam Ji Girls School and College) तथा सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल (St MSG Glorious International School) की खिलाड़ी शामिल है। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. रीशू इन्सां व कोच डॉ. रीटा ठाकुर ने बताया कि चैंपियनशिप 18 से शुरु होकर 21 जुलाई को संपन्न होगी। Sirsa News

कॉलेज की स्पोर्ट्स इंचार्ज व कोच ने दी शुभकामनाएं | Sirsa News

इस चैंपियनशिप में चौथी कक्षा की दृष्टि, छठीं कक्षा की कनिषा व गुरु रहमत संधू, सातवीं कक्षा की गुरलव व सरगम इन्सां, आठवीं कक्षा की पलक, जसप्रीत कौर, अशमीत कौर, खुशप्रीत कौर व खुशमील इन्सां, दसवीं कक्षा की कनिष्का, 11वीं कक्षा की सोनमीत, 12वीं कॉमर्स की काव्या, 12वीं की निभा कुमारी, मनप्रीत कौर व इसी कक्षा के नॉन मेडिकल की विदूशी भाग ले रही है। सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल से सामिया, गुरु स्पर्श कौर, सोनिका, गुरनूर कौर, शगुन, गुरलीन व अवनी हिस्सा लेंगी। इसी प्रकार शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज से ज्योति, ऐना इन्सां, अंजू कौर, नीशा व संजना भाग लेगी। इसके अलावा सिमरन, आस्था, रिया व प्रियांशी भी भाग लेगी। कॉलेज की स्पोर्ट्स इंचार्ज व कोच ने सभी खिलाड़ियों को चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

शरीरदानी अवतार सिंह इन्सां को श्रद्धांजलि, परिवारजनों ने फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंदों को दिया …

Sirsa News : 76वीं सीनियर वाटर पोलो चैंपियनशिप के लिए चुने गए हरियाणा के जल धुरंधर
21 से 26 जून तक बैंगलोर में होगी वाटर पोलो चैंपियनशिप

ट्रायल में प्रदेशभर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

22 मई से एमएसजी भारतीय खेल गाँव में अभ्यास करेंगे चयनित खिलाड़ी

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। 76वीं सीनियर नेशनल वाटर पोलो चैम्पियनशिप-2023 के लिए महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल रविवार को MSG Bhartiya Khel Gaon में संपन्न हुए। ट्रायल में प्रदेशभर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न टीमों के बीच मैच करवाए गए और प्रदर्शन के आधार पर नेशनल टीमों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह जानकारी हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल खत्री ने दी।

वाटर पोलो में बेहतरीन खिलाड़ी बनाने के लिए एसोसिएशन प्रयासरत : अनिल खत्री

उन्होंने बताया कि ट्रायल में महिला और पुरुष वर्ग की वाटर पोलों की सीनियर नेशनल टीमों में 16-16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों का 22 मई से MSG Bhartiya Khel Gaon में हेड कोच कै. गूगन सिंह के मार्गदर्शन में कैंप लगाया जाएगा। कैंप में खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने सहित सभी सुविधाएं एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस कैंप में खिलाड़ियों को खेल की बेहतरीन तकनीक सिखाने के साथ-साथ उनकी कमियों को भी दूर किया जाएगा। इसके पश्चात दोनों टीमें 21 जून से 26 जून 2023 तक बैंगलोर (कर्नाटक) में होने वाली 76वीं सीनियर नेशनल वाटर पोलो चैंपियनशिप में हरियाणा का नेतृत्व करेंगी।

खत्री ने बताया कि हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन प्रेसीडेंट भिवानी-महेन्द्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में स्विमिंग खेल को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकें। इस अवसर पर हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट रवि शिंगारी, एग्जीक्यूटिव मैंबर सुरेश जूम, सरसा स्विमिंग एसोसिएशन के प्रेसीडेंट कै. गूगन सिंह, विकास कोच, प्रवीण कोच, धनराज, स्विमिंग आॅगेर्नाइजिंग सेक्रेटरी मलूक सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम, शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान छाए

﻿डेरा सच्चा सौदा ने देश को दिए हजारों खिलाड़ी: Saint Dr. MSG
संस्थान के 5 खिलाड़ियों को हरियाणा का सबसे बड़ा खेल अवार्ड भीम अवार्ड मिल चुका है

Sirsa: पूज्य गुरुजी के मार्गदर्शन में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान अब तक विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के हजारों खिलाड़ी देश को दे चुका है। खिलाड़ियों ने योगा, रोलर स्केटिंग हॉकी, जूडो इत्यादि खेलों में विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है।

पूज्य गुरुजी स्वयं 32 नेशनल गेम्स खेलते रहे हैं तथा अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से समय निकालकर खिलाड़ियों को खेल संबंधित टिप्स बताते रहते हैं, इसलिए खिलाड़ी उन्हें ‘पापा कोच’ कह कर भी संबोधित करते हैं।

क्रिकेट, तैराकी, रोलर स्केटिंग हॉकी व अन्य खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम

पूज्य गुरुजी ने पिछड़ा कहलाने वाले सिरसा क्षेत्र में क्रिकेट, तैराकी, रोलर स्केटिंग हॉकी व अन्य खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनवाएं हैं, जिनकी बदौलत डेरा सच्चा सौदा से हजारों खिलाड़ी उभर कर सामने आएं हैं।

वर्तमान में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान में कुल 1029 खिलाड़ी हैं, जिनमें 524 लड़के व 505 लड़कियां हैं। संस्थान के 5 खिलाड़ियों को हरियाणा का सबसे बड़ा खेल अवार्ड भीम अवार्ड मिल चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर 943 गोल्ड मैडल मिले हैं जबकि सीबीएसई स्तर पर 735 गोल्ड व 1181 सिल्वर मैडल मिल चुके हैं। संस्थान के 102 खिलाड़ी खेलों के द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं।

संस्थान से अब तक 107 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

खेलों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। पूज्य गुरुजी खिलाड़ियों को शुद्ध सोने, चांदी व हीरे जड़ित मैडल प्रदान करते हैं। अब तक 5 करोड़ रुपए से अधिक का सोना मैडल के रूप में खिलाड़ियों को दिया जा चुका है।

संस्थान से अब तक 107 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 6120 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल चुके हैं। विभिन्न खेलों में वर्ल्ड कप में 31 गोल्ड, 19 सिल्वर व 13 ब्रॉज मैडल प्राप्त किए हैं। एशियन गेम्स में 22 गोल्ड, 40 सिल्वर व 33 मैडल मिले हैं।

ओलंपिक खेलों में भारत को मैडल दिलवाना ही खेल गांव बनाने का लक्ष्य: पूज्य गुरु जी

‘एमएसजी भारतीय खेल गांव’ के उद्घाटन अवसर पर पूज्य गुरुजी ने मीडिया से रूबरू होते हुए फरमाया कि अत्याधुनिक खेल सुविधाआें से सुसज्जित खेल गांव बनाने का लक्ष्य है ओलंपिक खेलों में भारत को मैडल दिलवाना।

ओलंपिक मैडल गले में हो और तिरंगा लहलहा रहा हो यही हर खिलाड़ी का लक्ष्य हो। आपजी ने फरमाया कि खिलाड़ियों को यहां सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जो खिलाड़ी जनूनी होंगे और मेहनत करेंगे वे अवश्य सफल होंगे।

खिलाड़ियों को अध्यात्म से जोड़ा जाएगा

खिलाड़ियों को अध्यात्म से जोड़ा जाएगा तथा ड्रग्स (नशा) लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यहां कोई जगह नहीं होगी। खिलाड़ियों को ब्रह्मचार्य का पालन करने तथा शत प्रतिशत अनुशासन में रहने की हिदायत दी जाएगी।

आपजी ने फरमाया कि खेल गांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मुक्केबाज विजेंद्र, मनोज कुमार, गन शूटिंग खिलाड़ी एवं केंद्रीयमंत्री राजवर्धन सिंह राठौर, संधु, सोढ़ी, ठाकुर सिंह, रेलवे टीम के हॉकी कोच दवेंद्र सहित अन्य भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार हैं।

खेल गांव में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे

खेल गांव में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जो खिलाड़ी टैक्निक, पॉवर व स्पीड़ को फॉलो करेंगे व जनूनी होंगे वो ओलंपिक में मैडल जरूर जीतेंगे। आपजी ने फरमाया कि खेल और पढ़ाई एक दूसरे के लिए संजीवनी हैं।

अगर आप पढ़ाई करते थक गए हैं तो खेल लो और फ्रैश हो जाओ और अगर पढ़कर आए हो पढ़ाई करो। पूज्य गुरुजी ने फरमाया कि यहां के शिक्षण संस्थानों में अच्छे खिलाड़ियों की पौध तैयार हो रही है तथा बाहर से भी अच्छे खिलाड़ी लाएंगे।

पूज्य गुरुजी ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि जब गेम लिया है तो ईमानदारी से खेलें। खेल के मैदान को पूजा के स्थान की तरह मानें। टेलेंट को इतना उठा दो कि हर कोई सलाम करे और किसी भी तरह की सिफारिश की जरूरत ही ना पड़े।

खिलाड़ी प्रणायाम के साथ शुरूआत करे

आपजी ने फरमाया कि जो खिलाड़ी प्रणायाम के साथ शुरूआत करे, गुरुमंत्र का जाप करे तो उसकी पॉवर टॉन हो जाती है पुल या बे्रक नही होती। आपजी ने फरमाया कि यहां के खिलाड़ियों ने मेहनत की और भगवान की कृपा हुई जिस कारण गांव में रहने वाले खिलाड़ी भी वर्ल्ड में, एशिया में अपने माता पिता व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां के खिलाड़ियों व प्रशक्षिकों को खेल संबंधित टिप्स बताते रहे हैं तथा जो खिलाड़ी खेलों में कुछ कर गुजरने का जुनून रखेंगे, उनको आपजी कोचिंग देंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।