Farmer Welfare - Sach Kahoon Hindi

विकसित होंगे 100 मॉडल कृषि गांव
बैठक। कृषि व किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव का उपकृषि निदेशकों संग मंथन

पहले चरण में 10 जिलों में होंगे स्थापित

दूसरे चरण में 150 गांवों का होगा विकास

कैथल(सच कहूं ब्यूरो)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के सहयोग से हरियाणा प्रदेश के 10 जिलों के 100 गांवों में प्रथम चरण में पायलट आधार पर जलवायु आधारित अच्छी खेती को बढ़ावा देने के लिए मॉडल कृषि गांव विकसित किए जाएंगे। दूसरे चरण में बाकि जिलों के 150 गांवों को लिया जाएगा। कृषि व किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अभिलक्ष लिखी बुधवार को यहां स्थानीय जिमखाना क्लब में इस पायलट प्रोजेक्ट के लागू होने वाले 10 जिलों के उप कृषि निदेशकों, जिला उद्यान अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान, गिरते भूमिगत जल स्तर, घटती जोत, बरसात कम होने के कारण पैदा हुई चुनौतियां का सामना करने के लिए तथा गेहूं व धान में जलवायु परिवर्तन के कारण घटते उत्पादन के कारण पैदा हुई परिस्थितियों का मुकाबला किया जाएगा। इस मौके पर सभी 10 जिलों के उपकृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी, नाबार्ड, कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे।

पहले चरण में होेंगे ये जिले, खर्च होंगे 25 करोड़

प्रथम चरण इस प्रोजेक्ट के तहत जिन 10 जिलों को लिया जाएगा, उनमें कैथल, सरसा, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, करनाल, पानीपत, सोनीपत शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 25 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। इस समन्वित कृषि परियोजना को कृषि उद्यान, कृषि विश्वविद्यालय, पशुपालन, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नाबार्ड सामूहिक रूप से इन 100 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करेंगे। इन गांवों में धान व कृषि की उत्पादकता को जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव से बचाया जाएगा।

मॉडल कृषि गांवों में मिलेंगे ये उपकरण

प्रधान सचिव ने कहा कि इन मॉडल कृषि गांवों में कृषि उपकरण, लेजर लैंड लेवलर, जीरो टिलेज मशीन के साथ-साथ कृषि उपकरण कृषि विभाग की तरफ से किसानों को उन्नत खेती के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुरेश गहलावत ने कहा कि सभी कृषि उपनिदेशक व्यक्तिगत तौर पर सर्वे पर नजर रखें तथा इस मॉडल परियोजना का प्रभावी ढंग से लागू करने में अपना सहयोग दें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।