Semi Final - Sach Kahoon Hindi

दूसरा सेमीफाइनल हुआ टाई
बॉल आउट से 3-2 के अंतर से जीती जयपुर

बेस्ट थ्री होंगे फाइनल, 20 से होंगे शुरु

सिरसा। द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। खराब मौसम के चलते संस्कारम क्रिकेट अकादमी झज्जर व स्पोटर््स थ्रोन क्रिकेट अकादमी जयपुर के बीच 15-15 ओवर का मैच हुआ। लेकिन वह भी टाई हो गया। जिसके पश्चात बॉल आउट से स्पोटर््स थ्रोन क्रिकेट अकादमी जयपुर की टीम 3-2 से विजयी बनी और फाइनल में प्रवेश किया। बेस्ट थ्री के तहत फाइनल में तीन मैच होंगे और जो टीम 2 मैच जीतेगी वहीं टूर्नामेंट की विजेता बनेंगी।

दूसरे सेमीफाइनल में मुख्यातिथि के रूप में रोहतक से एसजीएफआई के सिलक्टर कुलबीर हुड्डा ने शिरकत की

मैन ऑफ द मैच बने जयपुर के अशोक को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

दिपांशु शर्मा ने 17 बॉल पर 30 रन बनाए

इस मौके परमंगलवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में संस्कारम क्रिकेट अकादमी झज्जर के कप्तान अक्षय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 138 रन बनाए। जिसमें आदित्य ने 25 गेंद पर 33, शुभम सिंह ने 25 गेंद पर 32 व दिपांशु शर्मा ने 17 बॉल पर 30 रन बनाए।

स्पोटर्स थ्रोन क्रिकेट अकादमी जयपुर के खिलाडिय़ों ने शानदार फील्डिंग करते हुए ।

झज्जर के आदित्य व  शुभम सिंह को रन आउट किया।

वहीं रोहन राजबहार व दिग्विजय सिंह राजपूत ने एक-एक विकेट लिया।

जयपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 138 रन पर ही सिमट गई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी  स्पोटस थ्रोन क्रिकेट अकादमी जयपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 138 रन पर ही सिमट गई और मैच टाई हो गया। लेकिन इसके पश्चात बॉल आउट से जयपुर की टीम 3-2 से विजेता बनी और फाइनल में प्रवेश किया। जयपुर की ओर से अशोक व कप्तान आकाश छेजरा ने क्रमश: 43 व 27 रनों का योगदान दिया। झज्जर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए श्ुाभम सिंह ने 3 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट, लक्ष्य ने 1 ओवर में 5 रन देकर दो विकेट व यशदीप अहलावत ने 1 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया।

भारत सेमीफाइनल में, बांग्लादेश बाहर
बर्मिंघम (एजेंसी)।

हिटमैन रोहित शर्मा (104 रन) के रिकार्ड शतक और उनकी लोकेश राहुल (77) के साथ पहले विकेट के लिए 180 रन की जबरदस्त साझेदारी तथा आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या (60 रन पर तीन विकेट) और जसप्रीत बुमराह (55 रन पर चार विकेट) की निर्णायक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 28 रन से हराकर आईसीसी विश्वकप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारत ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में 50 ओवर में नौ विकेट पर 314 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद बांग्लादेश की चुनौती को 48 ओवर में 286 रन पर थाम लिया। भारत की आठ मैचों में यह छठी जीत है और वह 13 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है। भारत का यह लगातार तीसरा सेमीफाइनल है। उसने 2011 में खिताब जीता था जबकि 2015 में वह सेमीफाइनल तक पहुंचा था।

बांग्लादेश की आठ मैचों में यह चौथी हार है और इस विश्व कप में उसका सफर समाप्त समाप्त हो गया है। बांग्लादेश का एक मैच बाकी है लेकिन उसकी उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं। पांड्या ने 10 ओवर में 60 रन पर तीन विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 55 रन पर चार विकेट तथा भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लेकर जीत भारत की झोली में डाल दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

वुमन्स WC: भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती
दूसरा सेमीफाइनल आज, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

डर्बी (एजेंसी)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी विश्वकप में इतिहास रचने से अब बस चंद कदम की दूरी पर है लेकिन उससे पहले मिताली एंड कंपनी को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में वीरवार को छह बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया की चुनौती से पार पाना होगा। भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रन की अपनी जबरदस्त जीत की बदौलत विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी।

लेकिन दूसरे सेमीफाइनल में उसके लिए राह काफी मुश्किल होने वाली है जहां वह टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम आस्ट्रेलिया का सामना करेगी जिसके खिलाफ उसका पिछला रिकार्ड खास नहीं रहा है। लेकिन यदि टीम इंडिया को पहली बार विश्वकप चैंपियन बनकर इतिहास रचना है तो उसे फाइनल का टिकट पाने के लिए इस चैंपियन टीम को उलटफेर का शिकार बनाना होगा।

इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका को पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना चुकी है जिसे भारत इस टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में 35 रन से शिकस्त दे चुका है। भारतीय टीम इस समय जबरदस्त लय में है और उसने टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है।

भारतीय टीम के पास बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम

कप्तान और स्टार बल्लेबाज मिताली वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं तो झूलन गोस्वामी अनुभवी और सफल गेंदबाज हैं। टीम के पास बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम है जिसने अब तक खुद को साबित किया है। लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी चुनौती सबसे बड़ी होगी जिससे पिछले 42 मैचों में उसने 34 मैच गंवाए हैं।

वर्ष 2013 में भारत की जमीन पर हुए पिछले विश्वकप संस्करण में आस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को 114 रन से पीटकर विश्वकप खिताब जीता था। वहीं टूर्नामेंट के लीग चरण में भी उसका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा था और भारत को उसने एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों को ज्यादा सतर्क रहकर खेलना होगा और पिछली गलतियों से सबक लेना होगा। भारत के पास वैसे अच्छा बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम है और उससे उलटफेर की उम्मीद की जा सकती है। बल्लेबाजों में मिताली टीम की शीर्ष स्कोरर हैं जिन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक सहित 356 रन बनाए हैं। मिताली टीम की सबसे प्रतिभाशाली और मजबूत खिलाड़ी हैं और टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

वहीं पूनम राउत, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर भी टीम की बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो रनों के लिहाज से अहम योगदान दे रही हैं। गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा और एकता बिष्ट टूर्नामेंट में 9-9 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रही हैं जबकि पूनम यादव (आठ विकेट) तीसरी सबसे सफल गेंदबाज हैं। वहीं वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम रखने वाली झूलन गोस्वामी अनुभवी खिलाड़ी हैं।

गु्रप चरण में दूसरे पायदान पर रही भारतीय टीम

भारत ने वर्ष 2005 में पहली और एकमात्र बार विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन उसे फाइनल में आस्ट्रेलिया के हाथों ही 98 रन से हार झेलनी पड़ी थी। यदि भारतीय महिलाएं इस बार भी फाइनल का टिकट जीतती हैं तो यह दूसरा मौका ही होगा जब वह टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचेगी।

वैसे ग्रुप चरण के मैचों को देखें तो आस्ट्रेलिया ने सात में से छह मैच जीते और दूसरे पायदान पर रही जबकि भारत ने इतने मैचों में लगातार चार मैच जीते थे लेकिन फिर उसे दक्षिण अफ्रीका से 115 रन और आस्ट्रेलिया से आठ विकेट से हार झेलनी पड़ गई। हालांकि न्यूजीलैंड पर जीत से उसने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। लेकिन एक बार फिर उसे गत चैंपियन टीम का सामना करना होगा।

टीमें:

भारत: मिताली राज (कप्तान), एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णामूर्ति , स्मृति मंधाना, मोना मेशराम, शिखा पांडे, पूनम यादव, नुजहत परवीन, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा, स्मृति मंधाना।

आस्ट्रेलिया :

मेग लेनिंग (कप्तान), सारा एले, क््िरस्टीन बीम्स, एलेक्स ब्लैकवेल, निकोल बोल्टन, एशले गार्डनर, रशेल हेंस, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, बेथ मूनी, पेरी, मेगान शट, बेलिंडा वेकारेवा, एलिसे विलानी, अमांडा जेड वेलिंगटन।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।