body - Sach Kahoon Hindi

जुनून-ए-देशभक्ति : शरीर पर गुदवाए शहीदों के फोटो और नाम
250 शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं अभिषेक | Salute to martyrs

संजय मेहरा /सच कहूँ

गुरुग्राम। उस शख्स की देशभक्ति और शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धा का उस समय हर कोई कायल हो गया। जब उसने अपनी शर्ट उतारी तो शरीर पर शहीदों के फोटो व नाम अंकित थे। ये शख्स है यूपी के जिला गाजियाबाद के हापुड़ शहर का रहने वाला अभिषेक। वह पटौदी के गांव रणसिका में शहीद कैप्टन कपिल कुंडू को श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर कारगिल युद्ध के सभी 559 शहीदों (Salute to martyrs) के नाम गुदवाये हुए हैं। यह सिलसिला थमा नहीं है और कारगिल के बाद से शहीद होने वालों के नाम लिखाने का क्रम जारी है। अब तक अभिषेक के शरीर पर गुरुग्राम के युवा शहीद कपिल कुंडू सहित कुल 607 शहीदों के नाम अंकित हैं।

ऐसे मिली प्रेरणा

अभिषेक ने बताया कि वो एक बार बाइक से द्रास सेक्टर में घूमने गए थे।

वहां पर अचानक उनकी बाइक खराब हो गई।

इसके बाद वहां सैनिकों ने उसकी खूब मदद की और उसे अपने पास रखा।

वहीं पर सैनिकों के प्रेम और  साहस को देख उनके प्रति अत्यंत सम्मान और श्रद्धा भाव जाग गया।

उन्होंने उसी दिन इन वीरों को कभी न भुलाने का प्रण लिया।

साथ ही इनके लिए लीक हटकर कुछ करने की सोची।

इस कार्य में उनकी पत्नी शुभम का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला।

उन्होंने अपने शरीर पर इन रणबांकुरों के चित्र व नाम गुदवाना शुरू कर दिया।

आज ये युवा देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है।

अब उनके शहीदों परिवारों के साथ पारिवारिक रिश्ते बन गए हैं।

शहीद भगत सिंह से की शुरूआत  | Salute to martyrs

अभिषेक गौतम ने बताया कि दो वर्ष पहले उसने सबसे पहले शहीद भगत सिंह का टैटू बनवाया। इसके अलावा चंद्र शेखर आजाद, शिवाजी, रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी अन्य स्वतंत्रता सेनानियों सहित वीर योद्धाओं के टैटू भी शरीर पर हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मेडिकल रिसर्च के काम आएगी राजरानी इन्सां की मृत देह
– ब्लॉक की दसवीं शरीरदानी बनी राजरानी इन्सां

सच कहूँ/सुनील कमार

खारियां। कलयुग के इस भंयकर समय में जहां हर किसी से एक फूटी कोड़ी तक दान नहीं की जाती वहीं डेरा सच्चा सौदा अनुयायी जीते जी 134 मानवता भलाई के कार्यों में सेवा करते हैं तथा मरणोपरांत शरीरदान कर समाज में भलाई के कार्यों को आगे बढा रहे हैं। इसी कड़ी को जोड़ते हुए ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां के गांव खाजाखेड़ा के पूर्व भंगीदास धनराज इन्सां की धर्मपत्नि राजरानी इन्सां अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में जा बिराजी। राजरानी इन्सां ने जीते जी यह प्रण लिया था कि वे अपनी मृत्यु के बाद देहदान करेंगी। उनकी अन्तिम इच्छा के अनुसार परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एफ. एम. मैडिकल कॉलेज इटमादपुर को रिसर्च के लिए दान कर दिया। इसी के साथ ब्लॉक राजरानी इन्सां ब्लॉक की दसवीं देहदानी बनी।

बेटियों ने अर्थी को कंधा देकर दिया निभाया बेटे का फर्ज

शरीरदानी राजरानी इन्सां की अन्तिम विदाई के समय समाज से बेटा बेटी के भेदभाव को नकारते हुए उनकी बेटियों रानी इन्सां, अकी इन्सां, गीता इन्सां, बेटे प्रेम इन्सां व अंग्रेज इन्सां ने सामुहिक रूप से अर्थी को कंधा देकर समाज को अनुकरणीय संदेश दिया। इस समय ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने संगत के साथ विनती भजन बोलकर बहन राजरानी इन्सां की देह को मेडिकल रिसर्च के लिए रवाना किया। इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सा, पूर्व भंगीदास धनराज इन्सां, 15 मैम्बर जगजीत इन्सां, श्रीराम इन्सां, विजय इन्सां, राजेन्द्र इन्सां, गुरजीत इन्सां, भजन लाल इन्सां, भीम सेन इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्य, परिजन, रिश्तेदार, ग्रामिण व बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

फिरोजपुर : महिला की चाकू से गोदकर हत्या, हाथ-मुंह बांधकर बेड बॉक्स में छिपाया शव
17 नवंबर को पति के साथ किया था बर्थ डे सेलिब्रेट, 2 साल पहले हुई थी शादी, नहीं थी संतान

फिरोजपुर।

फिराेजपुर में 26 साल की एक महिला का खून से लथपथ शव बेड बॉक्स से मिला है। (Girl’s knife Bludgeoned, Hand-Mouthed Body Hidden In A Bed Box) हत्या किसी तेजधार हथियार से गोदकर की गई है। इसके अलावा उसके मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था, वहीं हाथ भी बांध रखे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिरोजपुर के बस्ती टैंकांवाली की नई आबादी की गली नंबर 24/3 में मंगलवार देर रात घर के बेड बॉक्स में महिला की चाकू से गोदी गई लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

जैसे ही आसपास के घरों के लोगों को सूचना मिली तो लोग घरों से बाहर निकले। साथ ही महिला के पति का रो-रोकर बुरा हाल था, जिसे लोग सांत्वना देने में लगे थे। इसी बीच सूचना पाकर छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस को दिए बयान में मृतक महिला पूजा (26) के पति मनमोहन ठाकुर पुत्र सुभाष ठाकुर ने बताया कि उनकी शादी को 2 साल ही हुए हैं और उन्हें अभी तक कोई संतान भी नहीं है। हाल ही में 17 नवंबर को पूजा का बर्थ-डे दोनों ने सेलिब्रेट किया था। मनमोहन ने बताया कि वह खुद एक आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी करता है और रोज सुबह विभिन्न शहरों में मार्केटिंग के लिए निकल जाता है।

मां की मौत हो चुकी है तो अब घर में घर में उसके साथ उसके पिता व पत्नी रहते हैं। अब पिता भी पिछले एक सप्ताह से बाबा बालक नाथ धाम पर गए हुए हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह काम पर निकल गया, जिसके बाद दिनभर पत्नी से कोई बात नहीं हुई। उधर सास का कहना था कि उसने भी कई बार फाेन किया, मगर एक बार भी पूजा ने कॉल का जवाब नहीं दिया। सास के कहने पर देर शाम करीब साढ़े 6 बजे मनमोहन घर पहुंचा तो बाहर मेन गेट खुला हुआ था और घर में एंटर करने वाले दरवाजे को लॉक लगा था।

इसके बाद मनमोहन ने सामने वाले घर में दोस्त के यहां अपनी पत्नी पूजा के बारे में पूछा तो वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। काफी देर तक जब पूजा का कोई पता नहीं चला तो दूसरे पड़ोसियों को इकट्‌ठा करके घर के अंदर जाने की कोशिश की। उन्होंने बाहर की तरफ बनी रसोई की खिड़की से एल्युमिनियम की लगी दो रॉड को आरी से काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। पूरे घर के अंदर देखने के बाद उन्होंने दरवाजे काे अंदर से झटका दिया तो दरवाजे का लॉक टूट गया और दरवाजा खुल गया। काफी देर तक ढूंढने के बाद परेशान से बैठे मनमोहन के दोस्त ने जब अंदर कमरे में जाकर बेड खोला तो पूजा की लाश उसके अंदर पड़ी थी। इसके बाद मनमोहन ने रिश्तेदारों को इस बारे में सूचना दी, वहीं पुलिस को भी बुलाया गया।

कैंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की जांच-पड़ताल शुरू की तो पाया कि उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है। फिर हाथ-मुंह बांधकर यहां बेड में छिपा दिया। इस बारे में एसपी डी बलजीत सिंह, सीआई इंचार्ज अवतार सिंह व कैंट थाना इंचार्ज जसबीर सिंह का कहना था कि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

शरदानी अजायब सिंह के नमित हुई नामचर्चा
जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया

टिब्बी (सच कहूँ न्यूज)। टिब्बी ब्लॉक के पांच जीजीआर में सचखण्डवासी शरीरदानी प्रेमी अजायब सिंह इन्सां के परिवार द्वारा ब्लॉक की नामचर्चा उनके निवास पर हुई। (Sharadani, Ajaib, Singh’s, Nominated, Body) ब्लॉक भंगीदास जसवीर इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर शुरू की विनती का शब्द भूपगिरी, शब्द नायब सिंह, मेजर सिहं, गुरतेज सिंह, मिल्खराज व ग्रंथ की सेवा मनजीत सिंह ने करके सच्ची श्रद्दांजलि अर्पित की।प्राप्त जानकारी के अनुसार सचखंडवासी अजैब सिंह अपने

परम पूजनीय सतगुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सा के वचनों के अनुसार मरणोपरांत ही अपने परिवार वालों को कह दिया था कि मेरे मरने के पश्चात मेरे शरीर को दान कर देना ताकि ये शरीर भी किसी के काम आ सके। इसके बाद प्रेमी हरी सिंह ने मरणोपरांत शरीरदान क्यों करना चाहिए इसके बारे में बताया व अरदास की सेवा की। सचखण्डवासी प्रेमी अजायब सिंह के परिवार द्वारा तीन अतिजरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग द्वारा परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मणोपरांत शरीरदान किया

इस नामचर्चा में मनजीत सिंह, मंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, करतार सिंह, बलराज सिंह, गुरमुख सिंह, जसविन्द्र सिंह, बूटाराम, दर्शन सिंह, ईकबाल सिंह, मिठू सिंह, गुरचरण सिंह, अंग्रेज सिंह, इन्द्रजीत, महावीर ढ़ाका, ओमप्रकाश सोनू, प्रदीप, गुरपाल सिंह आदि मौजूद थे। आगामी ब्लॉक की नामचर्चा प्रेमी भजन सिहं के घर तलवाड़ा झील में 2 जुलाई को 10 से 12 बजे तक होगी।

मेडिकल रिसर्च के काम आएगी लक्ष्मी देवी इन्सां की मृतक देह
बेटियों व पुत्र वधू ने अर्थी को कंधा देकर बेटा-बेटी का भेदभाव को मिटाया

Laxmi Devi insan dead body will be used for medical research

पातडां, सच कहूँ-भूषन सिंगला। ले के कहां कुछ वापिस जाना ये शरीर भी दान है…ये कोई जुमला नहीं बल्कि हकीकत है। मानवता भलाई के सिरमौर सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु की। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंन्सा की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा अनुयायी जीते जी तो मानवता भलाई के लिए आगे रहते ही हैं, लेकिन मरने के बाद इंसानियत के लिए ऐसी मिसाल दे जाते हैं कि हर कोई उन्हें सलाम् करता है। (Laxmi Devi insane dead body will be used for medical research) ऐसा ही कर कर दिखाया है टिब्बा बस्ती की निवासी लक्ष्मी देवी इन्सां ने। जिसने मरणोपरांत मेडिकल रिसर्च के लिए अपना शरीर दान कर इंसानियत का फर्ज अदा किया। उनका पार्थिव शरीर रिसर्च के लिए राजिन्दरा हस्पताल पटियाला दान किया गया।

पूज्य गुरु जी द्वारा चलाई इस रीत को देखकर गांव के लोग हैरान

Laxmi Devi insan dead body will be used for medical research

इस अवसर पर आॅल इंडिया कार डीलर एसो. पंजाब के प्रधान जगदीश राय पप्पू,आल इंडिया हिंदु शिव सेना के राष्ट्रीय प्रधान रमेश कुमार, अग्रवाल सभा के प्रधान सुरिन्दर कुमार और प्रसिद्ध समाज सेवक सोनू मित्तल आदि ने विशेष तौर पर पहुंच कर एंबूलेंस को विदा किया। वहीं उनकी अर्थी को बेटी व पुत्र वधु ने कन्धा देकर समाज को बेटा-बेटी के भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया। पूज्य गुरु जी द्वारा चलाई इस रीत को देखकर गांव के लोग हैरान थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में ब्लॉक की साध-संगत व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बागपत में नाबालिग की हत्या, शव गन्ने के खेत से बरामद
पिता को खाने देने गई थी, नहीं लौटी वापिस

murdered in Baghpat, dead body recovered from cane farm

बागपत (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने पिता का खाना लेकर खेत में गई बालिका की हत्या कर दी जिसका शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया है (murdered in Baghpat, dead body recovered from cane farm)। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि छपरौली इलाके की रहने वाली 11 वर्षीय बालिका बुधवार को खेत में अपने पिता का खाना लेकर गई थी । काफी देर तक बालिका घर वापस नहीं पहुंची।

गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

murdered in Baghpat, dead body recovered from cane farm

बालिका की तलाश की गई तो शाम के समय उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बालिका के हाथ उसकी सलवार के नाडे से बंधे थे । परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मैडिकल शोध के लिए किया शरीर दान
अर्थी को कंधा देकर समाज में व्याप्त बेटा बेटी के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया

गौरीवाला/खारियां (सच कहूँ न्यूज)। जीते जी रक्तदान तो मरणोंपरांत नेत्रदान व देहदान कर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी समाज में मानवता की अनुकरणीय मिसाल पेश कर रहे है। इसी कड़ी में एक और नाम ब्लॉक दारेवाला के गांव मलिकपुरा के भंगीदास गुरजीत इन्सां की 85 वर्षिय माताजी सुखचरण कौर इन्सां का शामिल हो गया। पिछले कुछ दिनों से खराब स्वास्थ व वृद्धावस्था के चलते माता सुखचरण कौर इन्सां बुधवार को अपनी संवांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में जा बिराजी।

उनके पुत्र गुरजीत सिंह इन्सां (भंगीदास) ने बताया की उनकी माता ने अपने जीते जी मरणोपरांत शरीरदान का फार्म भरा था। इसलिए उनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण करते तथा पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 133 मानवता भलाई के कार्यों में से 13वें कार्य अमर सेवा (चिक्तिसा व शोध कार्यों के लिए मरणोंपरांत शरीरदान) के तहत उनका शरीर मैडिकल शोध के लिए आॅल इण्डिया इंस्टीट्यूट आॅफ मैडिकल सांईस ऋषिकेश (उतराखंड) को दान कर दिया।

इस मौके पर बेटा बेटी एक समान मुहिम को सार्थक करते हुए उनकी सुपौत्रियों सिमरजीत कौर इन्सां, जसविन्द्र कौर इन्सां, पुत्रियां मनप्रीत कौर इन्सां, जसवीर कौर इन्सां व अमनदीप कौर इन्सां ने माता की अर्थी को कंधा देकर समाज में व्याप्त बेटा बेटी के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होने अपने पूरे परिवार को पूज्य गुरूजी की प्रेरणानुसार इन्सानित की इस राह में लगाया तथा अपने परिवार को मानवता भलाई के हर कार्य में अग्रणी रखा।

उनकी अंतिम यात्रा के समय ब्लॉक भंगीदास केवल कृष्ण इन्सां ने परिजनों व साध संगत के साथ विनती भजन बोलकर व माता सुखचरण कौर इन्सां अमर रहे के नारे लागाकर पूरे सम्मान के साथ गांव के बाहर तक उन्हे विदा किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र गुरजीत सिंह इन्सां, लखवीर सिंह इन्सां, बलविंदर सिंह इन्सां, बलजीत सिंह इन्सां,15 मैम्बर इकबाल इन्सां व महेन्द्र इन्सां, डॉ़ हरमंदर सिंह इन्सां, खेता सिंह इन्सां, बनवारी लाल इन्सां, सुखदेव सिंह इन्सां, बलदेव इन्सां, दर्शन सिंह इन्सां, गुलजार सिंह इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफैयर फोर्स विंग व अन्य सभी समितियों के सदस्य, परिजन, ग्रामिण तथा साथ साध संगत ने उन्हे सल्यूट कर चिक्तिसा शोध हेतू विदा किया।

CMO अफिस के पीछे कुत्ते नोचते मिले मरीज का शव, मंत्री विज ने दिए जांच के आदेश
अम्बाला। भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में बुधवार को मिले मरीज के शव के मामले में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि यहां के बंसीलाल अस्पताल में 6 दिन से लापता एक मरीज का शव सीएमओ अॉफिस के पीछे मिला था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी हेल्थ को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। उनका कहना है कि सभी जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

पढ़िए क्या था पूरा मामला- जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गोरिया गांव के 75 वर्षिय श्योताज को शुगर की बीमारी के चलते 28 मई को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान 30 मई की शाम श्योताज ने खाना खाया और खाना खाकर वह बैड से उठ कर घूमने के लिए बाहर गया। काफी देर तक जब श्योताज वापस अपने बैड पर नहीं आए तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की, कापफी तलाशने के बाद भी श्योताज का कुछ पता नहीं चला।

इसके चलते परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। छह दिन बाद मिला शव- बुधवार को मृतक श्योताज का शव अस्पताल परिसर में मिला। जिसे कुत्ते नौच रहे थे। शव काफी दिनों तक पडा रहने के कारण शव से बदबू उठी तो आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन का ध्यान गया जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच की। शव के पास अस्पताल के बैड की चद्दर होने पर आशंका जताई गई कि ये मरीज है। ये कहना था सीएमओ का- सीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता का कहना था कि सुरक्षा गार्ड आउटसोर्सिंग के तहत लगे हैं। उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।

मेडिकल रिसर्च हेतु सुरजीत कौर इन्सां की देह दान
बराड़ा (सच कहूँ न्यूज)। बराड़ा ब्लॉक के 75 वर्षीय सुरजीत कौर इन्सां पत्नी कश्मीरी लाल इन्सां निवासी लक्कडमंडी कॉलोनी बुधवार को अपनी जीवन रूपी यात्रा पूरी कर मालिक के चरणों में जा विराजी। इस दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए उनके पार्थिव शरीर को परिजनों द्वारा मुलाना स्थित एमएम मेडिकल कॉलेज में रिसर्च हेतू दान किया गया। सुरजीत कौर इन्सां के पुत्र ने बताया कि उनकी माता डेरा सच्चा सौदा की अनुयायी थी। उन्होंने बताया कि उनकी माता ने पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए जीते जी मरणोंपरांत देहदान का फार्म भरकर संकल्प लिया हुआ था। इस दौरान उनकी पार्थिव देह को डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक सम्मान मुहिम के तहत पुत्रियों सुनीता इन्सां, संतोष रानी, आशा इन्सां ने कंधा दिया। इस अवसर पर अनिल कुमार, जीत लाल इन्सां, विक्की नागपाल, रजत व रवि, संजीव इन्सां, रमेश इन्सां, नरेश इन्सां, विपिन इन्सां, रामनाथ इन्सां, जसपाल इन्सां, संदीप इन्सां व बलकार इन्सां सहित बड़ी संख्या में डेरा अनुयायी मौजूद रहे।

अब शरीर में चिप से होंगे सारे काम
न्यूयॉर्क। अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनी थ्री स्केवर मार्केट (32एम) ने अपने कर्मियों को अपने शरीर में एक आरएफआईडी चिप लगाने का विकल्प दिया है, जिसका प्रयोग कई चीजों में किया जा सकेगा। यह चिप चावल के दाने के आकार का है, जिसे कुछ ही सेकेंड में त्वचा के नीचे अंगूठे और तर्जनी के बीच प्रत्यारोपित किया जा सकता है। इस चिप की मदद से कर्मचारी आॅफिस का दरवाजा खोलने, कंप्यूटर में लॉग इन करने, फोटो कॉपी मशीन का प्रयोग करने जैसे काम कर सकेंगे। यह चिप नीयर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) प्रौद्योगिकी से लैस है। इसी तकनीक का उपयोग क्रेडिट कार्ड और मोबाइल भुगतान में भी किया जाता है।

कई काम होंगे आसान

32 एम के सीईओ टोड वेस्टबी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि कुछ समय बाद यह तकनीक मानकीकृत हो जाएगी, जिससे इसे अपने पासपोर्ट, सार्वजनिक परिवहन, खरीदारी के मामले में उपयोग कर सकेंगे। 32एम इसके लिए स्वीडन स्थित कंपनी बायोएक्स इंटरनेशनल के साथ साझेदारी कर रही है। कंपनी को 50 से अधिक कर्मियों के इस कार्यक्रम में स्वेच्छा से भाग लेने की उम्मीद है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

परिजनों ने 15 घंटे तक दूषित पानी में ही रखा शव
राजनेताआें व प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर कोसा

अबोहर (सुधीर अरोड़ा)। पिछले लंबे अर्से से बदहाल सीवरेज प्रणाली का दंश झेल रहे स्थानीय आर्य नगर निवासी लोगों द्वारा इसके विरोध में दो बार धरना लगाए जाने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

इतना ही नहीं एसडीएम द्वारा मोहल्लावासियों को शीघ्र समस्या हल करवाने का दिया आश्वासन भी काम नहीं आया। बुधवार को उस समय यहां के लोगों में शहर के राजनेताआें व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति गहरा रोष पाया गया,

जब एक व्यक्ति की दूषित पानी की वजह से बीमार होने के बाद कल रात्रि मौत हो गई व मृत्यु के पश्चात उसके परिजनों ने करीब 15 घंटों तक घर में घूसे दूषित पानी पर ही शव को रखा व उन्हें दूषित पानी से गुजर ही शमशान भूमि में ले जाया गया।

र्इंटों के सहारा ऊंचा करके शव को रखना पड़ा

मृतक के परिजनों व उनका दुख बांटने आए मौहल्लावासियों ने राम नाम सत की बजाए राजनेताआें व प्रशासनिक अधिकारियों को कोसा। जानकारी के अनुसार आर्य नगरी गली नंबर 5 निवासी पप्पू पुत्र बाबूराम के परिजनों ने बताया कि उनके मौहल्ले में पिछले लंबे अर्सें से सीवरेज प्रणाली जाम होने के कारण दूषित पानी गलियों तथा घरों में पसरा रहता है

इसी दूषित पानी की वजह से पप्पू राम पिछले काफी समय से सांस तथा कई अन्य बीमारियों से जूझ रहा था कि गत रात्रि पप्पू राम की अचानक मौत हो गई। उन्होंंनें बताया कि घरों में पानी घुसा होने के कारण उनके घर में मृतक की देह रखना की भी जगह नहीं थी और उन्हें चारपाई को र्इंटों के सहारा ऊंचा करके शव को रखना पड़ा। जबकि घर में आने वाले लोगों के बैठने के लिए भी जगह नहीं थी।

उन्होंनें बताया कि पप्पू के अंतिम संस्कार के लिए पप्पूराम की अंतिम यात्रा को भी गली में लबालब भरे दूषित पानी से निकाल कर ले जाना पड़ा। उन्होंंनें कहा कि पप्पू राम को जीते जी तो क्या मरने के बाद भी दूषित पानी का ही सामना करना पड़ा,

इससे बड़ दुर्भाग्य क्या हो सकता है। मृतक की देह ले जा रहे परिजनों व मौहल्लावासियों ने राजनेताआें तथा प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर कोसते हुए कहा कि आज तक सभी राजनेताआें ने केवल उन्हें झूठे आश्वासन ही दिए है, जबकि वास्तव में कुछ भी नहीं किया।

पहले दिया था संगीतमयी धरना

गौरतलब है कि गत दिनों यहांं के लोगों ने मौहल्ले में संगीतमयी धरना लगाने के बाद हनुमानगढ रोड ओवरब्रिज पर धरना लगाया व एसडीएम ने भी तुरंत मौहल्ले में मशीनें लगवाकर पानी निकासी करवाने व मौके देखने का आश्वासन देकर उन्हें टाल दिया था।

मौहल्लावासियों ने कहा कि न तो आज तक कोई अधिकारी मौका देखने आया और न ही उनकी समस्या का समाधान निकाला गया। उन्होंने बताया कि पप्पू राम के बेटे सन्नी की भी छह माह पूर्व बीमारी की वजह से मौत हो गई थी अभी उसके गम से परिवार उभरा भी नहीं था कि अब उसका पिता भी चल बसे।

दर्जनों घरों में आई दरारें

आर्य नगरी में बदहाल सीवरेज प्रणाली के कारण अक्सर पानी जमा रहने से दर्जनों घरों के लोगों में दरारें आ चुकी है और वे खस्ता हॉल हो चुके हैं। गत दिवस हुई भारी बारिश के बाद से उनके घरों में इतना पानी जमां हो गया है कि मोहल्ले के लोग दिन रात हाथ में बाल्टी लेकर घरों से पानी निकालने में लगे हुए हैं। दूषित पानी के कारण यहां के अधिकतर लोग घातक बीमारियों से जूझ रहे हैं।

आज तक इस मौहल्ले में किसी भी राजनेता ने जाना तो दूर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी गौर नहीं किया। कई वर्षो से भाजपा के पार्षद ठाकर दास सिवान को यहां के लोग चुनते आए हैं और ठाकर दास सिवान के भी अनेक बार प्रयास करने के बावजूद भी नगर परिषद् व सीवरेज बोर्ड ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

यदि दूषित पानी के कारण व्यक्ति की मृत्यु की घटना हुई तो यह बहुत चिंतनीय विषय है व उस इस घटना का बहुत दुख है। उन्हें जैसे ही इस घटना का समाचार मिला तो उन्होंनें तुरंत सीवरेज बोर्ड के एसडीओ व नगर परिषद् ईओ को आदेश दिए हैं

कि तुरंत आर्य नगरी में जमा पानी की निकासी करवाएं, उसके बाद इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए अधिकारियों से बैठक की जाएगी। इतना ही नहीं शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस क्षेत्र में मेडीकल जांच लोगों की जांच करवाई जाएगी।

एसडीएम पूनम सिंह

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।