UPSC - Sach Kahoon Hindi
गुरुग्राम की एक-दो नहीं बल्कि चार बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम
सभी के परिवारों में आसपास के लोगों व रिश्तेदारों ने पहुंचकर दी बधाई
गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में गुरुग्राम की एक या दो नहीं बल्कि चार बेटियों ने सफलता हासिल करके नाम रोशन किया है। सभी को बधाई देने वालों को तांता लगा रहा। परिवारों में भी खुशी व जश्न का माहौल है। सबसे पहले हम बात करते हैं रुहानी की। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रुहानी ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 5वां स्थान हासिल किया है। रुहानी ने शहर में ही प्राइवेट स्कूल 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की। वर्ष-2017 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस विश्वविद्यालय से अर्थ शास्त्र में रुहानी ने स्नातक की पढ़ाई की।
इसके बाद वर्ष 2019 में इग्नू से अर्थ शास्त्र में मास्टर डिग्री पूरी की और वह भारतीय अर्थ शास्त्र सेवा में शामिल हो गई। तीन साल तक वहां पूरी मेहनत से कार्य किया। रुहानी दो साल तक नीति आयोग में भी कार्यरत रहीं। बाद में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो गईं। नवंबर-2023 से हैदराबाद में वे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यूपीएससी की परीक्षा में रुहानी ने अपनी प्रतिभा दिखाई और 5वां श्रेष्ठ रैंक हासिल कर लिया। उनके पिता सुरेश और माता नीलम दोनों ही सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद नियुक्त हैं। एक छोटा भाई निजी कंपनी में नौकरी करता है।
सुमन यादव ने हासिल किया 170वां रैंक | Gurugram News
शहर के सराय अलावर्दी की रहने वाली सुमन यादव ने यूपीएससी की परीक्षा में 170वां रैंक हासिल किया है। मंगलवार को यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन का जब परिणाम आया और सुमन यादव का नाम देखकर परिजनों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। सुमन ने दूसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा पास की है। पिछले वर्ष भी सुमन यादव ने परीक्षा दी थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। पिछले तीन वर्षों से सुमन यादव यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
सुमन के मुताबिक उन्होंने पहली से 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई गुरुग्राम के सुचेता मेमोरियल पब्लिक स्कूल से की है। इसके बाद 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई जमालपुर गांव में सूरज पब्लिक स्कूल से की। स्कूल शिक्षा पूरी होने के बाद उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की। बीएससी के बाद ही उसने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। सुमन यादव के पिता बलवान सिंह यादव का कहना है कि बेटी की इस कामयाबी ने जीवन की सबसे बड़ी खुशी दी है।
प्रख्या ने 584वीं रैंक हासिल करके पाई सफलता
गुरुग्राम के पालम विहार अपराध शाखा में तैनात सहायक उप-निरीक्षक रामबीर की बेटी प्रख्या ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल की है। प्रख्या ने 584वीं रैंक हासिल की है। प्रख्या ने दिल्ली के ढासा स्थित एक प्राइवेट स्कूल से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। नेकीराम कॉलेज रोहतक से बीएससी व बीएड की। प्रख्या ने दूसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता रामबीर ने बताया कि उनकी बेटी की शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही है। अच्छे अंकों से परीक्षाएं पास की है। प्रख्या की मां गृहिणी हैं। रामबीर के मुताबिक उनकी एक बेटी कॉलेज में, एक बेटी 12वीं कक्षा में और बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। Gurugram News
दिव्या ने 665वीं रैंक हासिल करके परिवार का नाम चमकाया | Gurugram News
गुरुग्राम पुलिस में ही इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बलराज यादव की बेटी दिव्या ने यूपीएससी की परीक्षा में 665वीं रैंक हासिल की है। पहली से नौवीं कक्षा तक मुंबई के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करने वाली दिव्या ने करनाल के दयाल पब्लिक स्कूल से 10वीं व 12वीं कक्षा पास की है। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम पास की। अब वह दिल्ली के ही एक कॉलेज से एम.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। दिव्या की दो बहनें भी हैं, जो कि अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। मां गृहिणी हैं। पुलिस सेवा में तैनात पिता बलराज यादव ने बताया कि दिव्या ने पहली बार में ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है।
यह भी पढ़ें:– सरकारी अस्पतालों का मरीज देखने का समय बदला
सीएम मनोहर लाल ने घुमाया फतेहाबाद के अभिनव सिवाच को फोन
अभिनव सिवाच को मुख्यमंत्री ने फोन कर दी बधाई
Fatehabad (सच कहूँ न्यूज)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम से देशभर में 12वां रैंक हासिल करने वाले फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर के रहने वाले अभिनव सिवाच को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह Abhinav Siwach को फोन कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने हरियाणा का नाम रोशन करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभिनव सिवाच के अलावा उनके पिता सतवीर सिवाच से भी बातचीत की और उन्हें उनके बेटे की सफलता पर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभिनव सिवाच की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिनव ने यूपीएससी में 12वीं रैंक हासिल कर न केवल जिला फतेहाबाद, अपने माता-पिता का बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन करने का काम किया है। यह गति और प्रगति बनी रहे। सरकार भी अपनी तरफ से पूरी तरह जोर लगाएगी, मेरिट वालों को आगे रखेगी।
पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। मॉडल टाउन निवासी मुस्कान खुराना के यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Result) में 98 रैंक आने पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज सहित डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने मुस्कान खुराना को उनकी इस उपलब्धि पर अपनी बधाइयां प्रेषित की हैं।
यह भी पढ़ें:– अभिनव सिवाच को यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में 12वीं रैंक मिला, गोरखपुर में उत्साह का माहौल
करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मुस्कान खुराना (Muan Khuran) ने जो उपलब्धि हासिल की है उस पर हम सब को गर्व है। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े फक्र की बात है कि हमारे जिला की बेटी ने अपना नाम सुनहरी अक्षरों में लिखा है। उन्होंने इसके लिए उनके माता-पिता को भी बधाई दी।
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुस्कान खुराना सभी के लिए प्रेरणा दायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान को साकार रूप देने का काम मुस्कान खुराना ने किया है। उन्होंने इसके लिए मुस्कान खुराना सहित उनके पिता विवेक खुराना और उनकी माता को भी इस उपलब्धि के लिए अपनी बधाइयां।
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने मुस्कान खुराना के यूपीएससी की परीक्षा में (UPSC Result) 98 अंक प्राप्त करने पर कहा कि आज का भारत युवाओं का है और युवा अधिकारी भारत देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। युवाओं की सोच और उनके काम करने का जज्बा ही देश को आगे ले जा सकता है उन्होंने इस मुकाम के लिए मुस्कान को जिला प्रशासन की ओर से बधाइयां दी।
मुस्कान के पिता विवेक खुराना ने बताया कि बेटी मुस्कान खुराना 25 वर्ष की है। उसका 98वां रैंक आया है। यह उसका तीसरा प्रयास था। उसकी स्कूली शिक्षा हिसार के विद्या देवी जिंदल स्कूल से हुई है। ग्रेजुएट दिल्ली के इंद्र प्रस्त कॉलेज से की है। पोलीटिकल सांइस से पीजी की डिग्री GNU से ली है। फिलहाल वह इंटरनेशल अफेयर में PHD कर रही है।
मुस्कान के पिता बिजनसमैन है। उसका एक छोटा भाई है, जिसने हाल में ग्रेजुएट की है।
अभिनव सिवाच को यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में 12वीं रैंक मिला, गोरखपुर में उत्साह का माहौल
यूपीएससी की पहली परीक्षा परिणाम में 16वीं रैंक मिली,मगर मन संतुष्ट नहीं हुआ, इसलिए दोबारा ट्राई किया तो 12वीं रैंक मिली।
भूना (सच कहूँ/विकास)। गोरखपुर गांव के निवासी अभिनव सिवाच ने यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में 12वीं रैंक हासिल की है। अभिनव सिवाच (Abhinav Siwach) ने सोमवार को जारी परीक्षा परिणाम में अपने बुलंद हौसले दिखा दिए। अभिनव सिवाच को आईएएस बनने का ऐसा जुनून पैदा हुआ कि उन्होंने वर्ष 2018 में कोलकाता के मल्टीनेशनल कंपनी में सलाहकार की नौकरी को छोड़ दी थी। वहां उनको 35 लाख रुपये का प्रतिवर्ष पैकेज मिल रहा था।
वही वर्ष 2019 नायब तहसीलदार पद पर सरकारी नौकरी मिल गई थी। मगर अभिनव सिवाच का एकमात्र लक्ष्य आईएएस बनना था। इसलिए उन्होंने नायब तहसीलदार के पद पर रहते हुए टोहाना, भूना व हिसार में सामाजिक एवं जनहित कार्यों को करने के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करके उपलब्धि का यह मुकाम हासिल किया।
बेटे ने भी दो कदम आगे बढ़कर गांव का किया नाम रोशन | (IAS Toppers)
गोरखपुर निवासी सतबीर सिवाच सिरसा में आबकारी एवं कराधान उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। इसलिए अभिनव सिवाच ने अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए आईएएस बन गए है। उन्होंने देश भर में 12वां रैंक हासिल किया है। इसलिए गोरखपुर में सोमवार को अपने लाडले के दूसरी बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर आईएएस अभिनव सिवाच की जन्म भूमि गोरखपुर में खूब उत्सव मनाया गया।
गांव गोरखपुर वासी प्रताप सिंह सिवाच, सरपंच मनदीप योगी, रामचंद्र सिवाच, ओम प्रकाश शर्मा, सतपाल पालू, आजाद सिवाच, बलजीत सिंह, राजेंद्र शर्मा, रिछपाल सिवाच, राजकुमार शर्मा ने अभिनव सिवाच के यूपीएससी के परीक्षा परिणाम में देशभर में 12वां रैंक प्राप्त करने पर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने कहा कि सतबीर सिवाच के बाद उनके पुत्र अभिनय सिवाच ने भी गांव का नाम आईएएस बनकर रोशन किया है।
क्या बोले अभिनव सिवाच | (IAS Toppers)
यूपीएससी की परीक्षा परिणाम में देशभर में 12वां रैंक हासिल करने वाले अभिनव सिवाच ने बताया कि बीटेक और एमबीए करने के बाद वर्ष 2018 को कोलकाता की मल्टीनैशनल कंपनी में सलाहकार पद पर नौकरी पर लग गया था। जहां उसका 35 लाख का पैकेज था। परंतु वहां पर यूपीएससी की तैयारी नहीं हो पा रही थी। इसलिए उसने कंपनी को छोड़ दिया। लेकिन वर्ष 2019 में उसे नायब तहसीलदार की नौकरी मिल गई। जिसने सिरसा में अंडर ट्रेनिंग पर रहे। हिसार व टोहाना में नायब तहसीलदार के पद का कार्यभार संभाला।
जो वर्तमान में बतौर आईएएस अंडर ट्रेनिंग दिल्ली में सेवा दे रहा हूं। मगर नायब तहसीलदार की नौकरी से उनके मन में टीस रहती थी, क्योंकि उसका इरादा मात्र आईएएस बनना था। जिसके चलते उसने यूपीएससी की तैयारी में प्रतिदिन 8 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करनी शुरू कर दी। इसके अतिरिक्त ड्यूटी के साथ-साथ रात के समय और छुट्टी वाले दिन भी लगातार परीक्षा की तैयारी में समय बिताया। सिरसा में आबकारी एवं कराधान उपायुक्त सतबीर सिवाच व माता सुमनलता ने भी अपने बेटे अभिनव सिवाच को यूपीएससी की परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण टिप्स देकर उनकी मदद की। वहीं परिजनों का भी पूर्ण रुप से सहयोग मिला।
श्रीगंगानगर की वेदिका बिहाणी तीनों चरणों को उत्तीर्ण कर बनी सिविल सेविका, पूरे भारत में 213वां स्थान
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। वेदिका बिहाणी सुपुत्री श्री मधुसूदन बिहाणी ने अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE Result) में 213वां स्थान हासिल करके अपने क्षेत्र व बिहाणी परिवार का नाम गौरवान्वित किया। बिहाणी शिक्षा न्यास श्रीगंगानगर अध्यक्ष श्री जयदीप बिहाणी व ट्रस्टी श्री शरद बिहाणी की भतीजी वेदिका ने वर्ष 2022 में आयोजित इस परीक्षा के तीनों चरणों को उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है।
यह भी पढ़ें:– UPSC CSE Result 2022: यूपीएससी के सिविल सेवा के नतीजे घोषित, इशिता किशोर बनी सिरमौर
परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर क्लिक कर सकते हैं।
वहीं, जयपुर के गोपालपुरा अर्जुन नगर में रहने वाले अभिजीत ने देशभर में 440वीं रैंक हासिल की है। अभिजीत के पिता अनूप सिंह ने बताया कि यह अभिजीत का दूसरा अटेम्प्ट था। इससे पहले उसने मुंबई में बीटेक के साथ ही यूपीएससी की तैयारी की थी। पहली बार मेंस एग्जाम क्लीयर नहीं होने के कारण इस बार और ज्यादा मेहनत के साथ फिर से (UPSC) की तैयारी की। परिणामस्वरूप अभिजीत इस बार सफल हुआ है।
आईएएस बनने का सपना लिए बीकानेर की अनुप्रिया चौधरी को यूपीएससी में 239वां स्थान मिला है। बीकानेर में हेल्थ डिपार्टमेंट में संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी की बेटी अनुप्रिया फिलहाल दिल्ली में है। यूपीएससी की फिर से तैयारी कर रही है। पिता डॉ. देवेंद्र चौधरी का कहना है कि वो शुरू से ही अफसर बनना चाहती थी। अनुप्रिया ने हमेशा सर्वोच्च मेरिट में ही स्थान बनाया है।
उल्लेखनीय है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 18 अप्रैल तक हुए थे, जिनकी शुरूआत 30 जनवरी से हो गई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले 2,529 के लगभग उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।
UPSC CSE Result 2022: यूपीएससी के सिविल सेवा के नतीजे घोषित, इशिता किशोर बनी सिरमौर
UPSC CSE Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा (UPSC CSE Result 2022) मुख्य परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जिसमें चार शीर्ष स्थान महिलाओंको मिले हैं। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में इशिता किशोर ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि गरिमा लोहिया दूसरे स्थान पर रहीं। उसके बाद उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा ने जगह बनायी है। Upsconline.nic.in
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीएससी.जीओवी.इन पर (UPSC CSE Result 2022) नतीजे देख सकते हैं। इससे पहले यूपीएससी सीएसई की प्रारंभिक परीक्षा 05 जून-2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किये गये थे। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 06 दिसंबर को घोषित किये गये थे। साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे। इस बीच यूपीएससी ने 28 मई को सीएसई-2023 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये गये हैं।
परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर क्लिक कर सकते हैं।
वहीं, जयपुर के गोपालपुरा अर्जुन नगर में रहने वाले अभिजीत ने देशभर में 440वीं रैंक हासिल की है। अभिजीत के पिता अनूप सिंह ने बताया कि यह अभिजीत का दूसरा अटेम्प्ट था। इससे पहले उसने मुंबई में बीटेक के साथ ही यूपीएससी की तैयारी की थी। पहली बार मेंस एग्जाम क्लीयर नहीं होने के कारण इस बार और ज्यादा मेहनत के साथ फिर से (UPSC) की तैयारी की। परिणामस्वरूप अभिजीत इस बार सफल हुआ है।
आईएएस बनने का सपना लिए बीकानेर की अनुप्रिया चौधरी को यूपीएससी में 239वां स्थान मिला है। बीकानेर में हेल्थ डिपार्टमेंट में संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी की बेटी अनुप्रिया फिलहाल दिल्ली में है। यूपीएससी की फिर से तैयारी कर रही है। पिता डॉ. देवेंद्र चौधरी का कहना है कि वो शुरू से ही अफसर बनना चाहती थी। अनुप्रिया ने हमेशा सर्वोच्च मेरिट में ही स्थान बनाया है।
उल्लेखनीय है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 18 अप्रैल तक हुए थे, जिनकी शुरूआत 30 जनवरी से हो गई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले 2,529 के लगभग उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।
बुलंदशहर : पहले प्रयास में आईएएस परीक्षा पास कर रौशन किया घर और शहर का नाम
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के उत्तम भारद्वाज ने अपने पहले ही प्रयास में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में 121 वी रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। बुलंदशहर के देवीपुरा निवासी उत्तम भारद्वाज के पिता विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर मुरादाबाद में तैनात हैं। उत्तम भारद्वाज ने दसवीं की परीक्षा स्थानीय निर्मला कान्वेंट स्कूल से पास की। उसके बाद वे अपने पिता के साथ आगरा चले गए। उत्तम के मुताबिक उनका सपना सेना में अफसर बनने का था, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। वर्तमान में उत्तम दिल्ली में विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन अफसर के पद पर सेवारत हैं।
उन्होंने बताया कि एनडीए की परीक्षा में दो बार असफल होने पर उनको निराशा हुई, लेकिन माता-पिता ने हौसला अफजाई की और कुछ अलग हटकर करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गए और अपने प्रथम प्रयास में ही उनको सफलता मिल गई। सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में उनको 121 वी रैंक मिली है उनकी सफलता से उनके परिजन खुश हैं। उत्तम भारद्वाज ने अपनी सफलता का श्रेय पिता नवीन कुमार शर्मा, माता सुधा शर्मा को दिया है। उनका कहना है कि यदि एनडीए परीक्षा में मिली असफलता के बाद पिताजी हौसला नहीं बढ़ाते तो वह कभी भी यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते। उनका कहना है कि लगातार पढ़ाई ही सफलता का एकमात्र मापदंड हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हरियाणा : यूपीएससी में बेटियां रही आगे
चंडीगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया। इस बार हरियाणा के आठ युवाओं का सिविल सर्विस में चयन में हुआ है। इनमें 5 लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। इस वर्ष, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए यूपीएससी द्वारा कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया है। इनमें 244 सामान्य, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।
चरखी दादरी के पैंतावास खुर्द गांव निवासी शाश्वत सांगवान ने 34वां रैंक हासिल किया है। पिछली पर शाश्वत सांगवान ने यूपीसी परीक्षा में 320 वां रैंक हासिल किया था। शाश्वत के पिता सतीश व माँ ललिता एमबीबीएस एमडी डॉक्टर हैं। जो दिल्ली में अपना क्लीनिक चलाते हैं। सोनीपत की प्रतिभा दहिया ने 55वां रैंक प्राप्त किया। प्रतिभा दहिया खरखौदा कस्बे के झरोठ गांव की रहने वाली हैं।
वहीं बहादुरगढ़ की कनिका राठी का 64वां रैंक (UPSC) रहा। कनिका राठी तीन बार असफल भी हुई। तीनों ही बार प्री-एग्जाम भी पास नहीं कर पाई, मगर हार नहीं मानी। चौथे प्रयास से पहले इंटेलीजेंस ब्यूरो की नौकरी छोड़ी। फिर से तैयारी की और इस बार सफलता हासिल कर ही ली। रोहतक के पुलकित बलहारा का 65वां रैंक है। पुलकित का परिवार रोहतक के सेक्टर में 3 में रहता है और मूल रूप से बहुअकबरपुर गाँव के रहने वाले हैं।
महेंद्रगढ के नारनौल के कारोता गाँव के रहने वाले इशू ने 81वां रैंक लेकर जिले का नाम रोशन किया है। हिसार के नारनौंद कस्बे की सोनिया कटारिया का 115वां रैंक आया है। सोनिया के पिता राजपाल एयरफोर्स से रिटायर हैं, अभी कैनरा बैंक में कर्मचारी हैं जबकि माँ कांता गृहणी है। सोनीपत के रोहणा गाँव की बेटी गरिमा गर्ग ने 220वां रैंक हासिल किया है। गरिमा गर्ग अभी परिवार सहित सोनीपत की गुड़ मंडी में रहती हैं। सोनीपत की ही निधि ने 524वां रैंक हासिल किया है। निधि का परिवार सोनीपत सेक्टर 23 में रहता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
यूपीएससी का रिजल्ट जारी: सिविल सेवा परीक्षा में पहले पांच सफल अभ्यर्थियों में चार महिलायें
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2021 के सोमवार को घोषित परिणामों के अनुसार 685 सफल घोषित अभ्यर्थियों में पहले चार स्थानों पर महिलाओं के नाम आए हैं। इन चार में पहले स्थान पर सुश्री श्रुति शर्मा, दूसरे पर अंकिता अग्रवाल, तीसरे पर गामिनी सिंगला और चौथे स्थान पर ऐश्वर्या वर्मा हैं। पांचवा स्थान उत्कर्ष द्विवेदी ने हासिल किया है। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार इनमें 244 सामान्य वर्ग के, 73 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के, 203 अन्य पिछड़ा वर्ग और 105 अनुसूचित जाति और 60 अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी हैं। विज्ञप्ति में सफल अभ्यर्थियों के बारे में कोई और ब्योरा नहीं दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2021 की भारतीय सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
उन्होंने एक संदेश में कहा कि ये युवा अपने प्रशासनिक कैरियर का प्रारंभ ऐसे समय करने जा रहे हैं जो भारत की विकास यात्रा की कहानी का महत्वपूर्ण समय है और जब हम आजादी का अपना अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आयोग ने सिविल सेवा की परीक्षा 2021 की प्राथमिक परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित करायी थी जिसके परिणाम 29 अक्टूबर को घोषित किये गये थे। मुख्य परीक्षा सात से 16 जनवरी 2022 तक करायी गयी थी। इसके परिणाम 17 मार्च को घोषित किये थे और लिखित परीक्षा में चुने गये अभ्यर्थियों के साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण सात अप्रैल से 26 मई तक किये गये थे। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर सोमवार को जारी किये गये। मुख्य परीक्षा पहले स्थान पर आयीं श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कालेज और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा रही हैं। सुश्री शर्मा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से आवासीय कोचिंग से ली थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हाँसी (सच कहूँ/मुकेश)।
डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहते हैं। चाहे खेल हो, चाहे पढ़ाई हो या मानवता की सेवा करना हो, डेरा सच्चा सौदा के सेवादार किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। ऐसा ही एक नजारा हाल ही में आए यूपीएससी 2021 के रिजल्ट में भी देखने को मिला, जहां पर हाँसी में रहने वाले कृष्ण यादव इन्सां की बेटी अनीता यादव इन्सां ने यूपीएससी की परीक्षा पास करते हुए 473 वां रैंक प्राप्त किया है। सचखंड वासी माई राम इन्सां के पुत्र कृष्ण यादव इन्सां खुद भी आर्मी से रिटायर्ड हैं, जो अब हरियाणा पुलिस में सेवाएं देते हुए हांसी एसपी आफिस में तैनात हैं। अनिता यादव इन्सां ने  12वीं कक्षा तक की पढ़ाई डेरा सच्चा सौदा स्थित शाह सतनाम जी गर्ल्स  स्कूल सिरसा  से प्राप्त की ।
बीटेक की पढ़ाई भिवानी से प्राप्त करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। गौरतलब है कि अनीता इन्सां का पहले लेफ्टिनेंट में भी चयन हुआ था, जहां पर किन्ही कारणों से ज्वाइन नहीं किया। 2016 से दिल्ली सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में सेवाएं देते हुए अनीता यादव इन्सां ने आईएएस की परीक्षाओं की तैयारी करते हुए यह उउपलब्धि  हासिल की है।
पूज्य गुरु जी को दिया सफलता का श्रेय
कृष्ण यादव इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए उन्होंने बेटा और बेटी में किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया और बेटियों को भी उच्च शिक्षा के लिए किसी भी तरह की रोक टोक नहीं की। जिसका परिणाम आज सबके सामने है कि आसपास के गांव से भी किसी लड़की ने आज तक यूपीएससी की परीक्षा पास नहीं की है।
अनीता यादव इन्सां के इस कामयाबी पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है हालांकि अनीता इन्सां अभी तक अपने घर हाँसी नहीं पहुंची है। जिसका परिवारजन बेसब्री से घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं और स्वागत की तैयारियां में जुटे हुए है। उन्होंने पूज्य गुरु जी का धन्यवाद किया जिनकी पावन शिक्षाओं पर चलते हुए उनकी बेटी को आज इतनी बड़ी सफलता मिली है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कठिन परिश्रम के बूते जागृति ने यूपीएससी परीक्षा में पाया दूसरा स्थान
भोपाल (एजेंसी)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2020 की सिविल सेवा परीक्षा में देश में दूसरा और महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वालीं जागृति अवस्थी का कहना है कि कठिन परिश्रम और परिजनों के प्रोत्साहन के कारण वह अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण सपना पूरा कर सकी हैं। भोपाल निवासी जागृति अवस्थी के नाम यह शानदार उपलब्धि शुक्रवार को यूपीएससी की ओर से घोषित परिणाम में दर्ज हो गई। इस उपलब्धि के बाद से ही जागृति के यहां शिवाजी नगर स्थित निवास पर बधाई देने वालों के साथ ही मीडिया का जमावड़ा लग गया।
चौबीस वर्षीय जागृति ने मीडिया को बताया कि उनका सपना प्रारंभ से ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी बनना था। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। जागृति के पिता एस.सी. अवस्थी होम्योपैथी चिकित्सक हैं और उनकी माँ पेशे से शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपनी पुत्री का अध्ययन में सहयोग करने के उद्देश्य से यह कार्य छोड़ दिया। जागृति का भाई चिकित्सक बनने के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
सफलता से उत्साहित जागृति ने बताया कि उन्होंने यहां स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नालॉजी (मैनिट) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि चार वर्ष पहले हासिल की। इसके बाद उन्हें यहां भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में सेवा का अवसर मिला। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी में अपना भाग्य आजमाकर अपना सपना साकार करने के बारे में सोचा। पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली। माता, भाई और पिता ने जागृति को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और घर में वह माहौल भी मुहैया कराया, जिससे उसकी तैयारियों में कोई परेशानी नहीं हो।
जागृति ने अपनी सफलता में परिजनों के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि घर में टीवी का उपयोग भी नहीं के बराबर हो गया था और कोई सदस्य फोन पर बात भी इस तरह से करता था, जिससे कोई परेशानी नहीं हो। जागृति ने बताया कि उन्होंने कोचिंग के लिए दिल्ली का रुख भी किया था और कुछ समय बाद कोविड के कारण वापस भोपाल लौटना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने अपना उत्साह कम नहीं होने दिया। घर पर ही प्रतिदिन अध्ययन में दस से बारह घंटे का समय दिया और परीक्षा के पास आते ही अध्ययन की अवधि और बढ़ा दी गई और सबकी दुआ से नतीजा सामने है।
जागृति के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन भी मिलने वालों की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए अपनी भावनाओं पर बमुश्किल नियंत्रण कर पा रहे हैं। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्यों, विभिन्न राजनेताओं और उनके स्कूल तथा कॉलेज के शिक्षकों और साथियों ने भी जागृति को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेशवासियों के लिए भी गौरव की बात है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
केंद्रीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा अब 10 अक्टूबर को
नई दिल्ली। केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 27 जून को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 स्थगित कर दी है और अब यह 10 अक्टूबर को होगी। आयोग के मुताबिक कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर 27 जून को निर्धारित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी गयी है और अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर को होगी। पिछले वर्ष भी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित होने के बाद चार अक्टबूर को करायी गयी थी जबकि मुख्य परीक्षा जनवरी-2021 में संपन्न हुई थी। आयोग ने कहा है कि पिछले वर्ष के उम्मीदवारों के साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व परीक्षण अभी लंबित हैं। साक्षात्कार और सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी होने के बाद ही अगले वर्ष की परीक्षायें आयोजित की जा सकती हैं। यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा तथा अन्य विशिष्ट सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के वास्ते सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।