Self Confidence - Sach Kahoon Hindi

आत्मविश्वास के लिए आत्म-चिंतन जरूरी
सरसा (सकब)। पूज्य गुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि अगर इस कलियुगी संसार में जीव सुख-शांति प्राप्त करना चाहता है तो उसके लिए इन्सान के अंदर आत्मविश्वास होना जरूरी है। जिस इन्सान में आत्मविश्वास होता है, वही बुलंदियों को छू सकता है और ये आत्मविश्वास किसी पैसे, कपड़े-लत्ते, मां-बाप या टीचर-मास्टर, लेक्चरार की शिक्षा से हासिल नहीं हो सकता। इस आत्मबल को हासिल करने के लिए आत्मिक चिंतन जरूरी है और यह आत्मिक चिंतन केवल उस अल्लाह, वाहेगुरु, मालिक की भक्ति इबादत से हो सकता है। पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि जो इन्सान मालिक का नाम जपा करते हैं, वही आत्मबल को हासिल कर सकते हैं।

आत्मिक चिंतन केवल सुमिरन के द्वारा ही संभव है, सुमिरन करने से ही आत्मबल में वृद्धि हो सकती है और जब जीव में आत्मबल आ जाता है तो उसकी सहनशक्ति स्वयं ही बढ़ जाती है। आत्मबल से जीव का मन फिजूल की बातों में आना बंद कर देता है और आत्मा का मालिक से प्रेम बढ़ने लगता है। आत्मविश्वास के…ज्यों-ज्यों इन्सान सुमिरन करता जाता है आत्मा को खुराक मिलती जाती है और वो और अधिक बलवान होती जाती है। आप जी फरमाते हैं कि एक दिन आत्मा व परमात्मा का मेल जरुर होता है। इसलिए सुमिरन के पक्के बनो।

भले ही आपमें कोई भी गुण है, आप किसी भी प्रकार की सेवा करते हो, मन का कोई भरोसा नहीं कि वह कब डावांडोल हो जाए। मन से लड़ने का एकमात्र उपाय केवल सुमिरन ही है, लेकिन इसके साथ अगर आप सेवा भी करते हो तो बहुत बड़ी बात है। सेवा से सुमिरन में मन जल्दी लगता है व उस मालिक की धुन को आपका मन जल्दी पकड़ने लग जाएगा। वह बुराइयों की तरफ जाना बंद कर देगा। जब उसकी आत्मा राम नाम की धुन को पकड़ते हुए मालिक के नजारे लूटेगी तो मन भी उसके साथ होगा। इसके बाद मन बुराई की तरफ नहीं, बल्कि अच्छाई की तरफ चलता है।

मन स्वाद का आशिक है। उसे जहां अधिक स्वाद मिलता है वह वहां दौड़ कर चला जाता है। पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि राम नाम में जो लज्जत व स्वाद है वह दुनिया में कहीं पर भी नहीं है। इसलिए मालिक के नाम का सुमिरन, भक्ति, इबादत किया करो ताकि आप मालिक की खुशियों के काबिल बन सको।आप जी फरमाते हैं कि जब तक इन्सान को अंदर की खुशियां प्राप्त नहीं होती, इन्सान के चेहरे पर तब तक नूर नहीं आता। उसके गम, दु:ख, चिंता व परेशानियां दूर नहीं होती और वह मालिक की कृपादृष्टि के काबिल नहीं बन सकता। इसलिए भजन-सुमिरन-सेवा किया करो, सबके भले के लिए दुआ मांगो।

राम-नाम ही आत्मबल देने वाली ताकत
Meditation | इन्सान के दु:ख, दर्द खत्म कर देता है

सरसा (सकब)। Meditation | पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि इन्सान ओम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा, रब्ब को भुलाए बैठा है। उसको भूलने से इन्सान के अंदर गम, दु:ख, दर्द, चिंता, परेशानियां बढ़ती जाती हैं और इन्सान आत्मिक कमजोरी की वजह से हमेशा दुखी व परेशान रहने लगता है।

Meditation | बड़े से बड़े काम आसानी से हो जाते हैं

जिनके अंदर आत्मिक कमजोरी होती है, कोई भी बात उन्हें सहन नहीं हो पाती। बात-बात पे तुनक मिजाज, बात-बात पे गुस्सा करना आम बात हो जाती है। एक राम-नाम ही ऐसी ताकत है, जिसका जाप करने से इन्सान के अंदर आत्मबल आता है, जिसके द्वारा इन्सान बड़े से बड़े काम में भी परेशान नहीं होता।

Meditation | रूहानी सत्संग में आना जरूरी

पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि इन्सान के अंदर जब आत्मिक कमजोरी आ जाती है, तो लोग बेवजह ही उलझे रहते हैं, बिना वजह लड़ते रहते हैं। आप जी फरमाते हैं कि आत्मबल, रूहानी शक्ति पाने के लिए सत्संग ही एक ऐसी जगह है, जहां एक अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा, रब्ब का नाम लिया जाता है, एक मालिक की चर्चा होती है, इन्सान वहां आकर बैठे, तो उसे पता चलता है कि सब कुछ उसके अंदर है, फिर भी वो कंगाल है।

https://www.facebook.com/SaintDrMSG7/videos/466879620361369/

जो ब्रह्मांड में है, वो इन्सान के शरीर में है, जो राम का नाम जपेगा, वही सब कुछ हासिल कर सकता है। उसे ही सब कुछ मिलता है, वरना जैसे लोग आते हैं, वैसे ही वापिस चले जाते हैं।

Meditation | परमानन्द की प्राप्ति

खाली हाथ आए, खाली हाथ लौट जाते हैं, लेकिन जो लोग सत्संग सुनते हैं, राम-नाम का जाप करते हैं, भक्ति करते हैं, वो ही उस परमात्मा की खुशियां हासिल करते हैं और वो मालिक के रहमो-कर्म को हासिल करके तमाम खुशियां पाकर इस कलियुग, मृतलोक में भी परमानन्द की प्राप्ति कर लिया करते हैं।

पूज्य गुरु फरमाते हैं कि वो इन्सान कितना सुखी होगा, जो बेगम है, जिसे किसी चीज का कोई गम, चिंता नहीं। यानि कोई टेंशन, बीमारी, गलत सोच नहीं, उससे सुखी इन्सान और कोई हो ही नहीं सकता। परन्तु ऐसा इन्सान बनना कोई मामूली बात नहीं है। आप कहीं बैठे हैं, कुछ देखा, ध्यान उधर चला गया।

कीचड़ में रहते हुए भी कीचड़ का असर आपके ऊपर नहीं होगा

फिर कुछ दूसरी तरफ देखा, तो ध्यान उस तरफ चला गया। ऐसे ध्यान में आप उलझे रहते हैं, कभी कोई गलत विचार, गलत सोच, कभी गलत देखना और फिर आप उसकी वजह से दु:खी, परेशान होते हैं।

इससे बचने के लिए आत्मबल जरूरी है और आत्मबल जब आप हासिल करेंगे, तभी मालिक की खुशियां हासिल होंगी, तभी आपका अंदर इतना मजबूत होगा कि आप दुनिया में रहते हुए कमल की तरह, कीचड़ में रहते हुए भी कीचड़ का असर आपके ऊपर नहीं होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।