E Library - Sach Kahoon Hindi

गाँव, शहर, ढाणी के युवाओं को मिल रही मेरिट पर नौकरियां
पर्ची-खर्ची का दौर खत्म, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं में मची होड़

सरकार गांव स्तर पर खोल रही है ई-लाइब्रेरियां

मुख्यमंत्री खट्टर के ‘मिशन मैरिट’ के निकले सार्थक परिणाम

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अनिल कक्कड़)। हरियाणा की स्थापना के 57 वर्षों के कार्यकाल में पिछले आठ वर्षों का मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में प्रदेश ने अनेक नये कीर्तिमान स्थापित किए, जिनकी चर्चा आज लोगों की जुबान पर है। अब प्रदेश की दूरदराज की ढाणियों से लेकर ग्लोबल सिटी जैसे शहरों के युवाओं को बिना सिफारिश के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं, जबकि पूर्व की सरकारों में न मेरिट थी और न ही पारदर्शिता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जैसे ही प्रदेश की कमान संभाली, युवाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान को महत्व देते हुए मिशन मेरिट मोड को लागू किया, जिसका असर आज प्रदेश के हर कोने में देखने को मिल रहा है। Manohar Lal Khattar

किसी समय जो कोचिंग सेंटर बंद होने की कगार पर थे, वहां पर आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोचिंग लेने वाले युवाओं की कतार लगी है। एक विश्वास है कि नौकरी पाना है तो मेरिट में आना होगा, हर गांव व शहर के युवाओं का रुझान कोचिंग सेंटर की ओर देखने को मिल रहा है। युवाओं की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार गांव-गांव में ई-लाइब्रेरियां स्थापित कर रही है ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की सुविधाएं सहज सुलभ हो सकें। मुख्यमंत्री की पहल पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पहली बार भर्तियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा की शुरूआत की है, जिससे युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पद व पोस्ट का विकल्प दे रहे हैं। Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री का दावा है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल में लगभग 86,000 नौकरियां दी गई, जबकि वर्तमान सरकार अब तक लगभग 1 लाख 10 हजार सरकारी नौकरियां दे चुकी है और आने वाले समय में 60,000 से अधिक नौकरियों की भर्ती की प्रक्रिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा लोक सेवा आयोग के विचाराधीन है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि युवाओं को नौकरियां देने का हमारा लक्ष्य कांग्रेस से दोगुना से भी अधिक है, क्योंकि जब हमारी सरकार के वर्ष 2024 में 10 साल पूरे होगे तो उस समय नौकरियों की संख्या 1,70,000 से अधिक हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने करवाया हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन

इसके अलावा, आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत ठेकेदारों व सेवा प्रदाताओं के माध्यम से विभिन्न विभागों, बोर्डों व निगम में अनुबंध आधार पर रखे जाने वाले कच्चे कर्मचारियों को भी एक ही छत के नीचे लाने की पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन करवाया है। इससे अनुबंधित कर्मचारियों को ठेकेदारों के शोषण से भी राहत मिली है। आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगभग एक लाख कर्मचारियों को निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में समायोजित किया जा चुका है। Manohar Lal Khattar

यह भी पढ़ें:– RBI Official Guidline: अगर आपके पास 500 और 200 के नोट हैं तो हो जाओ सावधान!

जयपुर पहुंचे अमित शाह का भव्य स्वागत
जयपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी तीन दिवसीय राजस्थान यात्रा पर शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। सांगानेर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम वसुंधरा राजे सहित राज्य कैबिनेट के सदस्य व प्रदेश पदाधिकारियों ने शाह का स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक़ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के दो राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव व अनिल जैन के अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के संगठन महामंत्री भी यहां पहुंचे हैं। शाह यहां तीन दिनों तक न केवल वे सत्ता और संगठन के साथ बैठक व चर्चा करेंगे, बल्कि साधु-संत व प्रबुद्धजनों के साथ भी बातचीत भी करेंगे।

ई लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर शाह ने ई लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।

ई लाइब्रेरी में 7 हजार पांच सौ से अधिक किताबें हैं।

दलित के घर करेंगे भोजन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान शाह एक दिन दलित के घर भोजन भी करेंगे। राष्ट्रपति की ओर से 22 जुलाई को होने वाले समारोह के कारण शाह 22 जुलाई को दोपहर बाद दिल्ली जाएंगे और संभवत: उसी दिन रात को या 23 जुलाई को सवरे जयपुर लौट आएंगे।

तीन दिन में करेंगे 14 बैठकें

शाह इन तीन दिनों में संगठन के सबसे छोटे पदाधिकारी से लेकर प्रदेश स्तर और विधायक-सांसदों से लेकर निगम-बोर्ड अध्यक्षों विभाग-प्रकल्पों तक के ओहदेदारों की 14 बैठकें करेंगे। वे 22 जुलाई को राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे और रात को ही जयपुर लौट आएंगे। वे जयपुर प्रवास के दौरान पार्टी मुख्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक

प्रदेश मुख्यालय पर मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

शाम को बिड़ला ऑडिटोरियम में सीए, वकील, डॉक्टर, लेखक सहित प्रदेशभर के प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

आईटी, सोशल मीडिया प्रदेश मीडिया टीम के साथ बैठक करेंगे।

आजीवन सहयोग निधि कार्यालय कोष लेखा-जोखा की बैठक होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।