Suresh Prabhu - Sach Kahoon Hindi

डीएमआईसी में रुसी कंपनियों के लिए खोजेंगे संभावनायें : प्रभु
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और रुस के बीच व्यापार और निवेश की व्यापक संभावनाओं का दोहन करने पर बल देते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली- मुंबई औद्योगिक गलियारे (डीएमआईसी) (DMIC)में रुसी कंपनियों के लिये भी मौके तलाशे जाएगें। प्रभु ने यहां भारत – रुस कारोबारी मंच की एक बैठक को संबोधित हुए कहा कि डीएमआईसी में रुसी कंपनियों के लिये भी स्थान तय किया जाएगा। पश्चिमी भारत के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डीएमआईसी को जापान के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। यह गलियारा दिल्ली से मुंबई तक होगा जो दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजर रहा है।

यूरेशिया के साथ व्यापार की संभावनाओं पर उन्होेंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत के लिये एक दल अगले वर्ष जनवरी में भारत आएगा। यह समझौते के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक रुप से विचार विमर्श करेगा और सभी संबद्ध पक्षों से मिलेगा।

रुस की कंपनियों की सरलता के लिए एक प्रणाली तैयार करने का प्रयास

रुस और भारत के बीच निवेश और व्यापार का व्यापक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनके दोहन के लिये उचित, सरल और संतुलित प्रणली तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि रुस की कंपनियों की सरलता के लिये एक प्रणाली तैयार करने का प्रयास हो रहा है जिसकी समस्याओं का समाधान से एकल खिड़की व्यवस्था से हो जाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

हवाईअड्डों पर चेहरा पहचान कर प्रवेश की सुविधा जल्द: प्रभु
चेहरा पहचान कर हवाईअड्डों पर प्रवेश करने की सुविधा | Face-to-Face recognition on airports

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में हवाई यात्रियों को जल्द ही चेहरा पहचान कर (Face-to-Face recognition on airports) हवाईअड्डों पर प्रवेश करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। सरकार अपनी डिजि यात्रा पहल के तहत यह सुविधा देने की दिशा में काम कर रही है। नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि यह पहल ह्यभविष्योन्मुखीह्ण है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार डिजि यात्रा प्लेटफॉर्म फरवरी 2019 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। बेंगलुरू और हैदराबाद हवाईअड्डे तब तक इसे पायलट आधार पर चलाने के लिए तैयार हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यात्रियों के पास विकल्प होगा कि वह चेहरा पहचानने की सुविधा का उपयोग कर हवाई यात्रा करना चाहते हैं या नहीं। डिजि यात्रा पहल का उद्देश्य हवाई यात्रा को ज्यादा से ज्यादा कागज रहित और बाधा रहित बनाना है। चेहरा पहचानने की सुविधा डिजिटल और बायोमीट्रिक आधारित होगी। इससे यात्री को हवाई अड्डों पर प्रवेश एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में आसानी होगी।

मंत्रालय के अनुसार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अगले साल अप्रैल तक इस सुविधा को कोलकाता, वाराणसी, पुणे और विजयवाड़ा हवाईअड्डे पर शुरू करने की योजना बना रहा है। डिजि यात्रा के तहत यात्रियों के लिए एक केंद्रीयकृत पंजीकरण प्रणाली स्थापित कर सभी को एक विशेष पहचान दी जाएगी। यात्रियों को यह विशेष पहचान टिकट बुक कराते वक्त साझा करनी होगी। इस विशेष पहचान नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और किसी भी पहचान पत्र की जानकारियों को साझा कर तैयार की जा सकेगी। इसके लिए यात्री आधार संख्या का भी उपयोग कर सकेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

अफ्रीकी देशों में व्यापार की अपार संभावनाएं :सुरेश प्रभु
मंत्री सुरेश प्रभु(Suresh Prabhu)ने उद्यमियों को  दी सलाह

वाराणसी (एजेंसी)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु(Suresh Prabhu) ने अफ्रीकी देशों में व्यापार की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि भारत के उद्यमियों को उन देशों में निर्यात बढ़ाने के उपायों पर गंभीरता से कार्य करना चाहिए।

प्रभु ने सोमवार की देर शाम यहां आयोजित समारोह में पांच राज्यों के छह जिलों की विकास दर बढ़ाने की योजना का शुरूआत करने के बाद फेडरेशन आॅफ इंडियन एक्पोर्ट आॅगेर्नाइजेशन के एक कार्यक्रम में उद्यमियों को ये सलाह दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 22 अफ्रिकी देशों से व्यापार की संभावनाएं अधिक है तथा उन देशों प्राथमिकता देते हुए वहां की जरूरतों के अनुसार सामान तैयार करना और निर्यात करना चाहिए। वजह यह कि उन देशों से व्यापार की संभावनाओं के अलावा किसी प्रकार की बाधा भी नहीं है।

चीन एवं अमेरिका द्वारा हाल में अनेक सामानों पर एक दूसरे द्वारा आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी का जिक्र करते हुए कहा कि अब विश्व की व्यापार पस्थितियां बदल रही हैं। पहले दुनियां के बहुत से देश एक दूसरे का व्यापार बढ़ाने नीतियों पर चलते थे, लेकिन अब उसमें कमी देखी जा रही है। बदली हुई परिस्थितियों के अनुसार उद्यमियों को अपनी रणनीति बनानी होगी और सरकार भी उनकी हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे के बाद प्रभु का आदेश- शाम तक बताएं कौन है जिम्मेदार
मुजफ्फरनगर। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने उत्कल एक्सप्रेस हादसे पर रेलवे बोर्ड चेयरमैन को रविवार शाम तक हर हाल यह बताने को कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है। शुरुआती जांच में रेलवे की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक पर दो दिन से काम चल रहा था। ट्रेन के ड्राइवर को कॉशन कॉल नहीं मिला। ढीली कपलिंग वाले ट्रैक से ट्रेन 105Kmph की रफ्तार से गुजरी और पटरी से उतर गई। अमूमन ऐसी जगह रफ्तार 15-20Kmph रखी जाती है।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वह हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और पटरियों की मरम्मत उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। रेलमंत्री ने टि्वटर पर लिखा है, ‘मरम्मत प्राथमिकता है। सात डिब्बों को हटा दिया गया है। घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ संभव चिकित्सा सेवा की व्यवस्था की जा रही है। हालात पर करीब से नजर रख रहा हूं।’

अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही की वजह से मौत का केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली में कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 23 लोगों की जान चली गई, जबकि 150 से ज्यादा जख्मी हैं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पटरी से उतरे 13 कोच एक-दूसरे पर जा चढ़े। यहां तक कि एक कोच पास के मकान में और दूसरा कोच ट्रैक के किनारे स्थित तिलक राम इंटर कॉलेज कॉलेज में जा घुसा।

इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304A (लापरवाही की वजह से मौत) का केस दर्ज किया गया है। वहीं इस हादसे को लेकर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पहली नजर में मिले सबूतों के आधार पर आज शाम तक जबावदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

15Kmph के बजाय 105Kmph थी ट्रेन की स्पीड

बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर करीब 200 मीटर ट्रैक लंबे समय से खराब है। अक्सर फ्रैक्चर के कारण यहां ट्रेनें धीमी रफ्तार से निकलती हैं। यह ट्रैक बदलने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड मंजूर कर चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि काम चलने की वजह से निर्देश था कि यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की स्पीड 10 से 15Kmph के बीच होगी, लेकिन उत्कल के ड्राइवर ने इस निर्देश को नजरअंदाज करते हुए करीब 105Kmph की स्पीड से ट्रेन गुजारी।

रेलवे बोर्ड के मेंबर मोहम्मद जमशेद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शनिवार शाम को उत्कल एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे। राहत-बचाव कार्य में NDRF की मदद ली गई। बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। उन्होंने कहा कि 10 बजे तक रेलवे ट्रैक बहाल होने की उम्मीद है। जो भी घटना हुई कमिश्नर रेलवे सेफ्टी, उत्तरी मंडल कल से उसकी जांच करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

160 से 200 किलोमीटर तक बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
नई दिल्ली: देश के दो रूट्स पर ट्रेनों की रफ्तार 160 से 200 किलोमीटर तक बढ़ेगी। (Highspeed Project) रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा कॉरिडोर पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए नीति आयोग से 18 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट को मंजूरी मिल गई है। हाईस्पीड प्रोजेक्ट पूरा होने पर राजधानी ट्रेन के जरिए दिल्ली से मुंबई की दूरी 3.30 घंटे कम होगी, बाकी ट्रेनों की स्पीड भी 25-30% बढ़ने की उम्मीद है।

सुरेश प्रभु ने राज्यसभा में बताया कि ये दोनों रूट यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और झारखंड से होकर गुजरते हैं। इन राज्यों में देश रहने वाली देश की दो-तिहाई आबादी को ट्रेनों की तेज रफ्तार का फायदा मिलेगा।

अभी गतिमान की स्पीड 160 Kmph | Highspeed Project

गतिमान एक्प्रेस की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है जो हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट के बीच चलाई गई।

नए प्रोजेक्ट से दिल्ली से मुंबई (इसमें वडोदरा-अहमदाबाद भी शामिल हैं

दिल्ली से हावड़ा इसमें कानपुर और लखनऊ शामिल हैं

ट्रेनों की रफ्तार 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी।

फिलहाल 80% ट्रेनें टाइम पर आती-जाती हैं।

ट्रेनों के वक्त पर पहुंचने को लेकर काम कर रहे हैं।

जल्द ही इसमें सुधार दिखने लगेगा।

रेल रूट्स के इलेक्ट्रीफिकेशन को 42% से बढ़ाकर दोगुना करने का काम जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।