secretary - Sach Kahoon Hindi
Murder : बिहार में युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव की गोली मारकर हत्या
सुबह जिम के लिए निकले थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां बरसा दी | Murder
Edited By Vijay Sharma
वैशाली (एजेंसी)। बिहार में अपराधियों ने शनिवार की अहले सुबह कांग्रेस नेता राकेश यादव  की गोली मारकर हत्या ( Murder ) कर दी औऱ फरार हो गए। कांग्रेस नेता सुबह जिम के लिए निकले थे कि कानून-व्यवस्था को धता बताकर शनिवार तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने हाजीपुर के सिनेमा रोड के पास युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि वैशाली में तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर, हमेशा अपराध और अपराधियों के खिलाफ सोशल साइट पर राकेश यादव आवाज बुलंद करते थे। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नगर थाना पुलिस की जिप्सी को तोड़ दिया।
गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव | Murder
कांग्रेस नेता की हत्या के बाद सदर अस्पताल पहुंचे एसपी को देखते ही स्थानीय लोग उग्र हो गए और पुलिस वाहन पर जमकर पथराव किया, जिससे एसपी ने दलबल के साथ मौके से भाग कर बचाई जान। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद शहर में जबरन दुकानों को बंद कराया जा रहा है। हत्या के विरोध में उग्र लोगो ने शहर के विभिन्न चौकों को टायर जला कर किया जाम। लोग शव को एसपी आवास के सामने रख कर घेराव किये हुए है।
डीएसपी ने कहा-हत्या की वजह अबतक पता नहीं| Murder
डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।
हालांकि उनकी हत्या राजनीतिक वजहों से होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किये हैं।
पुलिस आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
सेक्रेटी ने सहकारी सभा को लगाई 30 लाख की चपत
रिकॉर्ड की जांच में हुआ खुलासा, पुलिस ने किया मामला दर्ज | Fraud
अधिकारियों के कई बार हिसाब मांगने का नहीं देता था जवाब
श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। गिद्दड़बाहा की दी न्यू सहकारी कृषि सभा में कार्य करने वाले सेक्रेट्री ने ही रिकार्ड में गोलमाल  (Fraud) करते हुए सहकारी सभा को 30 लाख रुपये की चपत लगा डाली। इसका खुलासा उसकी बदली के बाद रिकार्ड की जांच पड़ताल के दौरान हुई। हालांकि विभाग ने उसे सस्पेंड करने के साथ ही उसकी जमीन व कोठी सरकार के नाम अटैच कर दी है। पुलिस ने भी उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सहकारी सभा के प्रधान बलराज सिंह व सदस्य सतपाल मान ने बताया कि सहकारी सोसायटी में राजिंदर सिंह सेक्रेट्री था। वह 31 अगस्त 2018 को यहां से दलकर गांव छत्तेआणा चला गया। उसने आज तक सोसायटी का कोई हिसाब नहीं दिया और न ही नए सेक्रेट्री सुखदीप सिंह को मांगने पर सोसायटी का चार्ज दिया। बार-बार मांगने पर जब कोई हिसाब नहीं दिया तो उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों को कर दी। जिस पर सेक्रेट्री को नोटिस देकर सात दिन में हिसाब देने को कहा। लेकिन फिर भी उसने कुछ नहीं किया। उन्होंने खुद ही क्लस्टर प्वाइंट पर हिसाब किया जिसमें रजिंदर सिंह का 29 लाख 87 हजार 203 रुपये का गबन पाया गया।
माई भागो स्कीम में भी हेराफेरी | Fraud
किसानों ने बताया कि उन्होंने सोसायटी के पैसे भरे हैं और सोसायटी की कापी पर सेक्रेट्री ने खाते क्लीयर कर दिए। जबकि सोसायटी के रिकार्ड या बैंक में यह पैसा जमा नहीं करवाया गया। जबकि जिन किसानों की मौत हुई है उनके परिवार खाते क्लीयर करने की बात कर रहे हैं लेकिन उनके खाते में बकाया खड़ा है। इसके अलावा माई भागो योजना के अधीन 25 हजार महिला को कार्य चलाने के लिए मिलता है उसमें भी कई हेराफेरी सामने आई है।
30 लाख रुपये का हुआ गबन | Fraud
सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभा के सहायक रजिस्ट्रार राजन गुरबख्श राय ने बताया कि जांच में 30 लाख रुपये के घपले के सबूत मिले हैं।
उनकी ओर से सेक्रेट्री को सस्पेंड करते हुए उसकी तीन एकड़ जमीन और एक कोठी को सरकार के नाम अटैच करवा दिया गया।
इस दौरान ही कुल मिलकर राजिदर सिंह ने 14 लाख 22 हजार 989 रुपये जमा करवा दिए।
14 लाख 74 हजार 531 रुपये की राशि अभी भी बकाया है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।
जम्‍मू-कश्‍मीर (एजेंसी) Edited By Vijay Sharma। भाजपा के राज्‍य सचिव अनिल परिहार और भाई की हत्या, किश्तवाड़ में लगा कर्फ्यू
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में आतंकवादियों ने वीरवार रात को हमला कर भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की हत्या कर दी।जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच आतंकियों ने जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार रात भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हमले के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को जिम्मेदार माना जा रहा है।
किश्तवाड़ में महौल तनावपूर्ण, लगा कर्फ्यू
इस बीच, आतंकी हमले के बाद रात को किश्तवाड़ में महौल तनावपूर्ण हो गया और लोग सड़कों पर उतर आए। वारदात के विरोध में भद्रवाह तहसील में भी प्रदर्शन शुरू हो गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने रात को किश्तवाड़ में कर्फ्यू लागू कर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर दिया।जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे अपनी स्टेशनरी की दुकान बंद कर रहे अनिल और उनके भाई पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हमले के बाद कस्बे में अफरातफरी का माहौल हो गया। हमला कर भाग निकले आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना, सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान छेड़ दिया।
17 नवंबर को है मतदान
किश्तवाड़ में लंबे अरसे बाद आतंकियों ने कोई बड़ा हमला किया है। किश्तवाड़ जिले की कुछ पंचायतों में पहले चरण में 17 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां जोरशोर से जारी थी। अनिल भी चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
तिरंगा यात्राओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे थे परिहार
देश विरोधी तत्वों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले अनिल परिहार क्षेत्र में भाजपा की तिरंगा यात्राओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। ऐसे में वह देशविरोधी तत्वों के निशाने पर थे।
करीब तीस साल से जुड़े थे भाजपा से
अनिल करीब तीस साल से भाजपा से जुड़े थे। इस वर्ष जुलाई में नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने राज्य इकाई का पुनर्गठन कर अनिल को प्रदेश सचिव के रूप में भाजपा की टीम में शामिल किया था। कुछ अरसे के लिए अनिल पैंथर्स पार्टी में भी रहे हैं।
लश्कर से लेंगे बदला : रविंद्र रैना
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने भाजपा नेता व उनके भाई पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा व उसके सरगना हाफिज सईद से बदला लिया जाएगा। परिहार की मौत पर दुख जताते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर संवेदना व्यक्त की। उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह एक बुरी खबर है। मेरी संवेदनाएं अनिल और अजीत परिहार के परिवार और उनके साथियों के साथ है। ईश्वर दोनों ही मृतकों की आत्मा को शांति दे।’
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।
नए राष्ट्रपति के संजय कोठारी बने सचिव, अशोक मलिक प्रेस सचिव
सेवा अधिकारी भरत लाल राष्ट्रपति के संयुक्त सचिव
नई दिल्ली। लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष संजय कोठारी को नव निर्वाचित राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का सचिव और वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक को राष्ट्रपति का प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि गुजरात कैडर के वरिष्ठ वन सेवा अधिकारी भरत लाल राष्ट्रपति के संयुक्त सचिव होंगे।
आदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन नियुक्तियों को दो वर्षों के लिए मंजूरी दी है। हरियाणा कैडर के वर्ष 1978 बैच के आईएएस अधिकारी कोठारी पिछले साल जून में डीओपीटी सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें नवंबर 2016 में लोक उद्यम चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। मलिक इस समय थिंक टैंक ‘आॅब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में डिस्टिंग्विश्ड फेलो हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
सभा का सचिव रिश्वत लेते काबू
वेतन की रिकवरी के बदले में मांगे थे 15 हजार रूपए
संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार खिलाफ चलाई मुहिम दौरान विजीलैंस ने एक कर्मचारी को 15000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि बहु-मंतवी सभा कोहरीया जिला संगरूर में तैनात सचिव गुरलाल सिंह को शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह निवासी लाढबंनजारा कलां जिला संगरूर की शिकायत पर 15,000/-रूपए की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने दबोच लिया।
मामला दर्ज, कार्रवाई शुरू
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि उसके वेतन की रिकवरी बदले उक्त सचिव द्वारा 15000 रूपए की मांग की थी। विजिलेंस टीम ने शिकायत की जांच उपरांत आरोपी गुरलाल सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 15000 रूप्ए की रिश्वत लेते काबू किया। इस संबंधी आरोपी के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला में भ्रष्टाचार कानून की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पंजाब सरकार के दो सचिव तलब, आज देंगे जवाब
हाईकोर्ट में टावर पर चढ़े शिक्षकों की याचिका पर सुनवाई, नियुक्ति पत्र में देरी के लिए देंगे जवाब
ChandiGarh, SachKahoon News:  पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने टावर पर चढ़े पंजाब के शिक्षकों के मामले में स्वयं संज्ञान याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब शिक्षा विभाग के सचिव व पंजाब सैनिक बोर्ड के सचिव को तलब किया है। शुक्रवार को उन्हें नियुक्ति प्रक्रिया में लगने वाले समय और वर्तमान स्थिति पर ठोस जवाब देने के निर्देश दिए हैैं।
शिक्षकों के पक्ष में कोर्ट
वीरवार को मामले की सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने पूछा कि क्या यूनियन लीडर आदेशों के अनुरूप आए हैैं। इस पर कोर्ट को बताया गया कि वो नहीं आए हैं। यूनियन लीडरों के कोर्ट में हाजिर न होने पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ओर हाई कोर्ट उन शिक्षकों की मदद करने की कोशिश कर रहा है, दूसरी ओर लीडर कोर्ट की कार्रवाई में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यूनियन लीडर टावर पर चढ़े शिक्षकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके। एमिक्स क्यूरी तनु बेदी ने कहा कि उन्होंने यूनियन लीडरों से बात की थी और बताया कि वे सरकार से बातचीत के अंतिम दौर में है और यदि कोर्ट में आकर कोई अंडरटेकिंग देंगे तो उस स्थिति में सरकार से बातचीत नहीं कर पाएंगे। तनु बेदी ने कहा कि शिक्षक समझाने के बाद अब बिना नियुक्ति पत्र के भी टावर से नीचे आने को तैयार हैं, परंतु वे चाहते हैं कि कम से कम सरकार की ओर से कोई तो बांधा हुआ कदम दिखाई दे। उन्होंने बताया कि सूचियां तैयार करने में नाममात्र का समय लगना है, परंतु बार-बार सरकार इस मामले में देरी कर रही है, इसलिए अब शिक्षकों को सरकार पर विश्वास नहीं है।
टीचर्स को दिखाई देनी चाहिए सरकार की नीयत
इसके बाद हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा कि शिक्षक टावर से नीचे आने के लिए तैयार हैं, केवल उन्हें सरकार की नीयत दिखाई देनी चाहिए। ऐसे में सरकार यह बताएं कि उन्हें यह सूची तैयार करने में कितना समय लगेगा, जिसकी शिक्षक मांग कर रहे हैं। इस जानकारी के साथ शिक्षा सचिव को शुक्रवार को हाजिर रहने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में सैनिक भर्ती बोर्ड को भी जवाब देने को कहा है, हालांकि उन्हें नोटिस जारी नहीं किया गया है।
आंदोलन यूनियन के कंट्रोल से बाहर
कोर्ट मित्र ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों से पहले बात की तो उन्होंने बिना नियुक्ति पत्र के टावर से उतरने से इन्कार कर दिया था। कोर्ट को बताया गया कि अब यह आंदोलन यूनियन के कंट्रोल से बाहर हो गया है और यूनियन कुछ भी करने में असमर्थ है।
वेटिंग लिस्ट नियुक्ति का आधार नहीं : हाई कोर्ट
बहस के दौरान कुछ टीचर्स ने हाई कोर्ट को बताया कि जो टीचर वेटिंग लिस्ट में हैं, उनको तुरंत नियुक्ति दे देनी चाहिए। इस पर कोर्ट बेंच ने कहा कि वेटिंग लिस्ट में नाम आना कोई स्थायी नियुक्ति का आधार नहीं है।