conductor - Sach Kahoon Hindi

यात्रियों से ठगी करने वाले 3 बस कंडक्टरों को पकड़ा
सवारियों से पैसे लेकर नहीं दी टिकट, मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वाड ने किया खुलासा

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Bhullar) द्वारा गठित मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वाड ने सरकारी खजाने और यात्रियों को चूना लगाने वाले तीन कंडक्टरों को पकड़ा है। इनमें से एक कंडक्टर ने यात्रियों से करीब 1200 रुपए की ठगी की थी, जबकि एक अन्य कंडक्टर को दो दिनों में गबन के दो मामलों में तलब किया गया है।भुल्लर ने सोमवार को बताया कि फ्लार्इंग स्क्वाड द्वारा खन्ना में तरन तारन डिपो की बस नंबर पीबी-02-ईजी 4728 को चेक किया गया तो कंडक्टर जसकरन सिंह को यात्रियों से 1170 रुपए लेकर टिकट न देने का दोषी पाया गया। Chandigarh News

यह बस दिल्ली से तरन तारन जा रही थी। इसी तरह हेडों में लुधियाना डिपो की बस नंबर पीबी-10-एचटी 2834 की चेकिंग के दौरान कंडक्टर संजय कुमार से बेचे गए टिकट से अतिरिक्त 615 रुपए बरामद हुए हैं, जो उसने यात्रियों से लिए थे, लेकिन बदले में उन्हें टिकट नहीं दिया था। इससे पहले दिन कंडक्टर संजय कुमार ने तीन बसों की अड्डा फीस न काटकर विभाग को 283 रुपए का वित्तीय नुकसान पहुंचाया था जिसके कारण उसे बदलकर बस में तैनात किया गया था। Chandigarh News

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अन्य राज्यों में चैकिंग की इसी कड़ी के तहत मिनिस्टर्स फ्लार्इंग स्क्वाड ने हिमाचल प्रदेश के बनीखेत कस्बे में चैकिंग की गई, जहां अमृतसर-1 डिपो की बस नंबर पीबी-02-ईजी 0964 के कंडक्टर मंजीत सिंह को सवारियों से 490 रुपए लेकर टिकट न देने की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो बसों के अनाधिकृत रुटों पर चलने के लिए रिपोर्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि फगवाड़ा बाईपास पर चेकिंग के दौरान जालंधर-1 डिपो की बस नंबर पीबी-08-ईएक्स 0976 और शहीद भगत सिंह नगर डिपो की बस नंबर पीबी-07-बीक्यू 5442 अनाधिकृत रुट पर चलती पाई गईं। अनाधिकृत रुट पर चलने के कारण दोनों बसें महज क्रमश: नौ, छह यात्रियों को ही ले जा रही थीं। परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने उच्च अधिकारियों को ड्राइवरों और कंडक्टरों के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दी जानकारी | Chandigarh News

केबिनेट मंत्री भुल्लर ने उच्च अधिकारियों को ड्राइवरों और कंडक्टरों के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई करने के दिए आदेश।

यह भी पढ़ें:– SBI: बेटियों की बल्ले-बल्ले! देश का सबसे बड़ा बैंक दे रहा ये खास सुविधा, जल्दी देखें

कलेक्टर की कुर्सी पर बैठेगा ये कंडक्टर
नौकरी के साथ-साथ बिना कोचिंग पास की UPSC परीक्षा

बैंगलुरू (सच कहूँ डेस्क)। ‘‘सपना वो नहीं जो आप सोते हुए देखते हैं, सपना वो हैं, जो आपको सोने न दे।’’ पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का ये कथन बेंगलुरु के इस शख्स के जीवन पर सटीक बैठता है। 29 साल के मधु ने एनसी बीएमटीसी (BMTC) में बस कंडक्टर हैं। इसके साथ ही बिना कोचिंग इस मेहनतकश युवा ने यूपीएससी (UPSC) की प्री और मेन्स परीक्षा पास कर ली है। अब वे 25 मार्च को इंटरव्यू (Interview) देने वाले हैं। दिलचस्प पहलू ये भी है कि अपने परिवार में मधु अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने स्कूल जाकर पढ़ाई की। उनके परिवार में भाई, भाभी और माता-पिता हैं। मधु की मां को तो यूपीएससी का मतलब तक नहीं पता है। लेकिन वे बेटे कामयाबी से फूली नहीं समा रही हैं।

कर्नाटक में मांडया जिले के रहने वाले मधु का ये सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है। वे बताते हैं कि रोज आठ घंटे कंडक्टर का कम करते हैं। दिनभर खड़े रहकर टिकट बांटना। भीड़ में सवारियों को बुलाना और यह सुनिश्चित करना कि कोई यात्री बेटिकट ना रहे। ये काम बहुत ज्यादा थका देने वाले हैं। इस सबके बावजूद मधु ने नौकरी नहीं छोड़ी है। वे कहते हैं कि इस लक्ष्य ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी थी।

बॉस बनी मददगार

मधु कहते हैं कि वे बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉपोर्रेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएएस सी. शिखा जैसा बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि

सी शिखा उनकी काफी मदद की है। मेन्स परीक्षा की तैयारी ने उन्होंने मुझे हर हफ्ते दो घंटे पढ़ाती रही कि परीक्षा में आंसर कैसे लिखे जाएं। अब वे ही मुझे इंटरव्यू के लिए भी तैयार कर रही हैं।

हार से नहीं टूटने दिए हौंसले

मधु ने बताया कि ये कामयाबी उन्हें पहली ही बार में नहीं मिली है।

2014 में कर्नाटक प्रशासनिक सेवा परीक्षा में वे फेल हो गए थे।

जबकि 2018 की यूपीएएसी परीक्षा में भी वे कामयाब नहीं हो पाए थे।

लेकिन उनकी लक्ष्य पर स्टीक नजर थी।

उन्होंने अपने हौंसले को नहीं टूटने दिया। नौकरी के साथ-साथ समय निकालकर रोजाना पाँच घंटे पढ़ाई की।

किसी इंस्टीट्यूट में नहीं ली कोचिंग

मधु ने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट की मदद नहीं ली।

पूरी पढ़ाई स्वयं और बीएमटीसी में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से की।

पॉलिटिकल साइंस विषय में दी मेन्स परीक्षा

गत वर्ष प्री-परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मधु ने मेन्स के लिए कड़ी मेहनत से पढ़ाई की।

मेन्स परीक्षा के लिए उन्होंने पॉलिटिकल साइंस, इंटरनैशनल रिलेशन्स, एथिक्स, लैंग्वेज के साथ-साथ कई अन्य विषयों को जमकर पढ़ा।

उन्होंने मेन्स परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनैशनल रिलेशन्स को चुना।

उन्होंने प्री-परीक्षा तो कन्नड़ में दी थी, लेकिन मेन्स उन्होंने अंग्रेजी में लिखा।

अब चल रही इंटरव्यू की तैयारी

मधु ने बताया कि वे अब यूट्यूब विडियो देखकर इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं।

उनका कहना है कि इससे मैं जवाब देने की कला और आत्मविश्वास बढ़ाना सीख रहा हूँ।

मुझे पूरा विश्वास है कि इंटरव्यू भी पास कर लूंगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सुनील दत्त बर्थडे : एक बस कंडक्टर से एक्टर बनने तक का सफर
मुंबई (एजेंसी)। 6 जून को सुनहरे दौर के लोकप्रिय अभिनेता सुनील दत्त का बर्थडे होता है। उनकी एक फ़िल्म ‘जानी दुश्मन’ में उनका एक प्रसिद्ध संवाद है- ‘मर्द तैयारी नहीं करते…हमेशा तैयार रहते हैं।’ उनका यह संवाद उन पर पूरी तरह से फिट बैठता है। एक बस कंडक्टर से एक्टर और फिर सामाजिक कार्यकर्ता से भारत सरकार में मंत्री तक का सफ़र तय करने वाले सुनील दत्त की जीवन यात्रा एक मिसाल है। आइये उनकी जयंती पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें!

सुनील दत्‍त का जन्‍म 6 जून 1929 को अविभाजित भारत के झेलम जिले में बसे खुर्द नामक गांव में हुआ था। यह क्षेत्र अब पाकिस्तान में है। बहरहाल, उनका मूल नाम बलराज दत्‍त था। उन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय बहुत ही करीब से हिंदू-मुस्लिम दंगों को देखा है और उसके भुक्तभोगी भी रहे हैं। बंटवारे के बाद उनका परिवार पहले यमुनानगर, पंजाब (अब हरियाणा) और बाद में लखनऊ आ बसा। सुनील दत्त का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा है क्योंकि जब वो महज 5 साल के थे तभी उनके पिता दीवान रघुनाथ दत्त का निधन हो गया था। उनकी मां कुलवंती देवी ने उनकी परवरिश की।

लखनऊ के बाद सुनील दत्त उच्च शिक्षा के लिए मुंबई आ गए। मुंबई में उन्होंने जय हिंद कॉलेज में दाखिला लिया। चूंकि उनकी माली हालत अच्छी नहीं थी तो उन्होंने मुंबई बेस्ट की बसों में कंडक्टर की नौकरी कर ली। वहां से शुरू हुआ उनका सफ़र जिस मुकाम तक पहुंचा वो काफी प्रेरक है। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुनील दत्त की नौकरी एक एड एजेंसी में लग गयी जहां से उन्हें रेडियो सीलोन में रेडियो जॉकी बनने का मौका मिल गया। उद्घोषक के रूप में काम करते हुए वह काफी मशहूर भी हुए।

एक सफल उद्घोषक के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद सुनील कुछ नया करना चाहते थे और कहते हैं न कि किस्मत बहादुरों का साथ देती है तो उन्हें भी जल्द ही 1955 में बनी फ़िल्म ‘रेलवे स्‍टेशन’ में ब्रेक मिल गया। यह उनकी पहली फ़िल्म थी। जिसके दो साल बाद साल 1957 में आई ‘मदर इंडिया’ ने उन्हें बालीवुड का फ़िल्म स्टार बना दिया। अपने 40 साल लंबे कैरियर में दत्त ने 20 से ज्यादा फ़िल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। उस रोल में भी वो खूब जंचते थे। डकैतों के जीवन पर बनी उनकी सबसे बेहतरीन फ़िल्म ‘मुझे जीने दो’ ने उन्हें साल 1964 का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिलवाया। साल 1966 में उन्हें फिर से ‘खानदान’ फ़िल्म के लिये फ़िल्मफ़ेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्राप्त हुआ।

1950 के आखिरी वर्षों से लेकर 1960 के दशक में उन्होंने हिन्दी फ़िल्म जगत को कई बेहतरीन फ़िल्में दीं जिनमें साधना (1958), सुजाता (1959), मुझे जीने दो (1963), गुमराह (1963), वक़्त (1965), खानदान (1965), पड़ोसन (1967) और हमराज़ (1967) आदि प्रमुख रूप से उल्लेखनीय हैं। सुनील दत्त की शादी से जुड़ा एक रोचक किस्‍सा है। साल 1957 में महबूब ख़ान की फ़िल्म मदर इण्डिया का शूटिंग चल रही थी। तभी वहां अचानक आग लग गई। नरगिस इस आग में घिर गईं, तभी सुनील दत्त ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नरगिस को बचा लिया।

इस घटना के बाद इलाज के दौरान सुनील ने पूरे मन से नरगिस का ख्याल रखा और दोनों एक दूसरे के प्रति खींचे चले गए और एक दिन सुनील दत्त ने कार चलाते हुए नरगिस को शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया। नरगिस ने भी मुस्कुराते हुए सुनील दत्त का प्रपोज़ल स्वीकार कर लिया! एक सफल अभिनेता और निर्देशक की पारी खेलने के बाद सुनील दत्त ने 1984 में राजनीति ज्‍वॉइन कर ली। वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुंबई उत्‍तर पश्‍चिम लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने। वे यहां से लगातार पांच बार चुने गए। उनकी मृत्यु के बाद उनकी बेटी प्रिया दत्त यहां की सांसद बनीं।

जब उनकी मौत हुई तब वो भारत सरकार में खेल व युवा मामले का मंत्रालय संभाल रहे थे।सामाजिक प्रतिबद्धताओं के लिए भी सुनील दत्त हमेशा आगे रहे। 1987 में पंजाब में खालिस्तान मूवमेंट के तहत ज़बरदस्त हिंसक आंदोलन चल रहा था। तब सुनील दत्त ने महात्मा गांधी के तर्ज़ पर पदयात्रा करने की सोची और पंजाब में शांति बहाल हो इस उद्देश्य से मुंबई से अमृतसर ( दो हज़ार किलोमीटर) के लिए महाशांति पदयात्रा पर निकल पड़े। उनके साथ उनकी बेटी प्रिया दत्त समेत 80 और लोग भी थे।

कंडक्टर की मौत, 25 यात्री घायल, तीन गंभीर
टूरिस्ट बस व ट्रक में हुई टक्कर: जम्मू जा रही थी बस

पठानकोट (सच कहूँ न्यूज)। यहां एक टूरिस्ट बस (Tourist Bus Accident) की ट्रक के साथ टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 यात्री घायल हो गए। बस जम्मू से अमृतसर से जा रही थी। हादसे में यमुना ट्रैवेल्स की यह बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा चालक द्वारा बस को गलत साइड से निकालने के कारण हुआ। दुर्घटना देर रात करीब एक बजे हुई। घायलों को पठानकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर जम्मू कशमीर की सीमा से पंजाब में दाखिल होते ही सुजानपुर के ढाबा के पास हुई। बताया जाता है कि रात एक बजे के करीब एक ढ़ाबे पर यात्रियों को खाना खिलाने के बाद ड्राइवर विपरीत दिशा से बस को अमृतसर की ओर ले जा रहा था।

गंभीर अमृतसर रेफर | Tourist Bus Accident

इसी दौरान बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई और 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें अमृतसर के मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

आर्मी कैंप के जवानों व अमरनाथ श्रद्धालु ने की मदद

हादसे के बाद बस का दरबाजा अंदर से लॉक हो गया। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर पास के आर्मी कैंप से जवान, पुलिस और अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सेवा लगा कर बैठे लोग भाग कर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे को तोड़ा और घायलों को पठानकोट के सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद उन्हें अमृतसर के मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।