Tourist Bus Accident - Sach Kahoon Hindi

Tourist Bus Accident: लुधियाना से राजस्थान जा रही टूरिस्ट बस टोहाना में दुर्घटनाग्रस्त हुई
टोहाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल)। Tourist Bus Accident: पंजाब के लुधियाना से राजस्थान जा रही एक टूरिस्ट बस रविवार तड़के टोहाना शहर के शहीद चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात करीब 2:50 बजे हुआ, जब बस चौक की बाउंड्री पर चढ़कर टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार करीब 50 यात्रियों में से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार बस चालक ने बताया कि अचानक बस के सामने पशु आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस चौक की बाउंड्री से टकरा गई। Tohana News

हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को चौक से हटाया गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लुधियाना निवासी नरेश जैन व अमन जैन ने बताया कि सभी लोग शनिवार रात करीब 10 बजे लुधियाना से खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुए थे। रविवार दिन में खाटू धाम पहुंचने का कार्यक्रम था। दुर्घटना के बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को आगे रवाना कर दिया गया। बस में महिलाएं व बच्चे भी सवार थे। Tohana News

यह भी पढ़ें:– भतीजे ने सिर में फावड़ा मार कर दी चाचा की निर्मम हत्या

कंडक्टर की मौत, 25 यात्री घायल, तीन गंभीर
टूरिस्ट बस व ट्रक में हुई टक्कर: जम्मू जा रही थी बस

पठानकोट (सच कहूँ न्यूज)। यहां एक टूरिस्ट बस (Tourist Bus Accident) की ट्रक के साथ टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 यात्री घायल हो गए। बस जम्मू से अमृतसर से जा रही थी। हादसे में यमुना ट्रैवेल्स की यह बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा चालक द्वारा बस को गलत साइड से निकालने के कारण हुआ। दुर्घटना देर रात करीब एक बजे हुई। घायलों को पठानकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर जम्मू कशमीर की सीमा से पंजाब में दाखिल होते ही सुजानपुर के ढाबा के पास हुई। बताया जाता है कि रात एक बजे के करीब एक ढ़ाबे पर यात्रियों को खाना खिलाने के बाद ड्राइवर विपरीत दिशा से बस को अमृतसर की ओर ले जा रहा था।

गंभीर अमृतसर रेफर | Tourist Bus Accident

इसी दौरान बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई और 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें अमृतसर के मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

आर्मी कैंप के जवानों व अमरनाथ श्रद्धालु ने की मदद

हादसे के बाद बस का दरबाजा अंदर से लॉक हो गया। हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर पास के आर्मी कैंप से जवान, पुलिस और अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सेवा लगा कर बैठे लोग भाग कर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे को तोड़ा और घायलों को पठानकोट के सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद उन्हें अमृतसर के मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।