clash - Sach Kahoon Hindi

चीनी सेना के साथ झड़प में 20 सैनिक शहीद: सेना
नई दिल्ली l पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सोमवार की रात गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। सेना ने देर रात जारी वक्तव्य में पुष्टि की है कि इस झड़प में उसके 20 सैनिक शहीद हुए हैं। इससे पहले दिन में सेना ने एक बयान जारी कर कहा था कि दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में उसका एक अधिकारी और दो जवान शहीद हुए हैं। लेकिन देर रात आये बयान में कहा गया है कि दोनों सेनाओं के सैनिकों के सोमवार रात पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान हुई झड़प में भारत के 17 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायल सैनिकों ने ऊंचाई वाले और दुर्गम क्षेत्र में शून्य से कम तापमान में रहने के कारण बाद में दम तोड़ दिया जिससे शहीद होने वाले सैनिकों की संख्या बढकर 20 हो गयी है। सेना ने कहा है कि वह देश की सीमाओं की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग दो घंटे तक गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों के साथ इस मसले पर बैठक की और समूचे घटनाक्रम पर गहन विचार विमर्श किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हिसंक झड़प के बाद भारत ने चीन को दिया जवाब
चीनी पक्ष सहमति का पालन करता तो हिंसक झड़प नहीं होती

नई दिल्ली । भारत ने पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में सोमवार रात को भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच हुए हिंसक टकराव के लिए चीनी पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि यदि चीनी पक्ष ने दोनों देशों के बीच बनी उच्च स्तरीय सहमति का पालन किया होता तो यह घटना नहीं होती। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह भी साफ किया कि भारत दोनों देशों की सीमाओं पर शांति एवं स्थिरता बनाये रखने के महत्व को अच्छी तरह से समझता है लेकिन अपनी संप्रभुता एवं प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत एवं चीन पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सीमा पर बनी स्थिति में तनाव घटाने के लिए सैन्य एवं कूटनीतिक चैनलों से बातचीत कर रहे थे। वरिष्ठ कमांडरों के बीच छह जून को एक सार्थक बैठक हुई और तनाव घटाने की प्रक्रिया पर सहमति बनी। उसी के अनुरूप क्षेत्रीय कमांडरों के बीच उक्त उच्चस्तरीय सहमति को क्रियान्वित करने के लिए कई दौर की बैठकें हुईं।

15 जून की रात में दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई

श्रीवास्तव ने कहा, ‘हम अपेक्षा कर रहे थे कि यह सब सुचारू रूप से क्रियान्वित हो जाएगा, पर चीनी पक्ष गलवान घाटी से वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान किये जाने की सहमति से अलग हट गया। 15 जून की रात में दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई क्योंकि चीनी पक्ष ने एकतरफा ढंग से यथास्थिति बदलने की कोशिश की। दोनों पक्षों के सैनिक हताहत हुए। यदि चीनी पक्ष उच्च स्तर पर हुए समझौते का पालन करता तो इससे बचा जा सकता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बारामूला में झड़प के दौरान घायल हुए युवक की मौत
बारामूला (एजेंसी)

उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के पाट्टन में झड़प के दौरान घायल हुए युवक की बुधवार रात मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बांदिपोरा जिले के संबल क्षेत्र में गत सोमवार को हुई तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़प में चेनबल निवासी अरशद अहमद डार घायल हो गया था। घायल अवस्था में डार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे श्रीनगर के एस. के. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भेज दिया गया। यहां पर उपचार के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गयी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यमन में सैनिकों और विद्रोहियों के बीच झड़प में दर्जनों लोगों की मौत
साना (एजेंसी)

यमन के दक्षिणी प्रांत के धालिया में रविवार को सैनिकों और विद्रोहियों के बीच हुई झड़प में 13 सैनिक समेत दर्जनों हौथी विद्रोहियों की मौत हो गई। सरकारी सूत्र ने इसकी जानकारी दी। विद्रोहियों द्वारा उत्तर धालिया में तीन दिन पहले कई जगहों पर कब्जा कर लिया गया था। रविवार को सैनिकों ने विद्रोहियों के पास से नियंत्रण को वापस लेने की कोशिश की जिसके कारण यह झड़प हुई। उल्लेखनीय है कि यमन 2014 से गृह युद्ध से निपट रहा है। हौथी के विद्रोही साउदी के समर्थक राष्ट्रपति अबद-राब्बू मनसोर हादी का विरोध कर रहे हैं। विद्रोहियों ने देश के उत्तरी भाग जिसमें राजधानी साना शामिल है उसपर कब्जा किया हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिस से भिड़े मजदूर नेता रेहड़ी यूनियन प्रदर्शनकारी
आपसी भिड़त दौरान सिटी थाना प्रभारी हुआ लहूलूहान||  Suratgarh ASI Injured

सूरतगढ़ (बलजीत राजपूत)। मजदूर नेता रेहड़ी यूनियन अध्यक्ष सखी मोहम्मद को पुलिस हिरासत (Suratgarh ASI Injured) में रखकर अमानवीय यातनाएं देने वाले आईपीएस मृदुल कच्छावा, चौकी प्रभारी कलावती चौधरी व तीन सिपाहियों को निलंबित करने की मांग को लेकर पूर्व घोषित प्रशासन ठप्प करने को लेकर उपखण्ड कार्यालय पर सभा के बाद प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की करके अन्दर घुसने के प्रयास में आक्रोशित आन्दोलनकारियों व सिटी थाना आपस में भिड़ गए। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी निकेत पारीक के सर लाठी लगने से वो लहूलूहान हो गए। पुलिस ने आन्दोलनकारियों को खदेड़ने के साथ 10-12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सत्यप्रकाश सिहाग, राजेन्द्र मुद्गल, उमेश मुद्गल, सखी मोहम्मद सहित को गिरफ्तार करके थाने ले गए।

आक्रोशित नारे लगाते हुए हो गए उग्र || Suratgarh  ASI Injured

नेताओं के वाहन, बाइक सहित सभा स्थल का पण्डाल, साउंड भी जब्त किया। इसके बाद पुलिस ने 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे शीतल सिडाना को उठाकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, वह लगा पण्डाल भी उखाड़कर जब्त कर लिया। सभा के बाद आन्दोलनकारी नेताओं की अगुवानी में उपखण्ड अधिकारी सीता शर्मा से मिलने के लिए कार्यालय में प्रवेश के दौरान राजू जाट, सत्यप्रकाश सिहाग सहित लोगों ने आक्रोशित नारे लगाते हुए उग्र हो गए। पुलिस क साथ टकराव करने के दौरान धक्का-मुक्की होने के कारण थाना प्रभारी निकेत पारीक के सिर में लाठी लगने से खून बहने लगा।

इस पर पुलिस ने नेताओं को खदेड़ कर गलियों में पीछे भाग भाग कर पकड़ना शुरू कर दिया। तनावपूर्ण माहौल के बीच राजू जाट भीड़ से निकलकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने पीछा भी किया पकड़ में नहीं आया। पुलिस मामले को शांतिपूर्वक निपटाना चाहती थी, आक्रोशित भीड़ की वजह से माहौल खराब हो गया। पुलिस पर हुए हमले की घटना को लेकर पूर्व विधायक गंगाजल मील, कांगेस जिला उपाध्यक्ष बलराम वर्मा, बसपा नेता डूंगरराम गेधर, सत्नीम वर्मा, अमित कल्याणा, महावीर भोजक, बलराम कुक्कड़वाल , डॉ हरिमोहन सारस्वत, पीताम्बर शर्मा, मुखराम खिलेरी ने उपखण्ड अधिकारी सीताशर्मा से मिलकर घटना की निंदा करते हुए कहा संघर्ष समिति शांतिपूर्ण आन्दोलन कर रही थी। जिन नेताओं ने पुलिस पर हमला किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कार-मोटरसाइकिल भिड़ंत में दो की मौत
पुलिस द्वारा मामला कायम कर जांच आरभ

सिवनी  (वार्ता):

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार डुंडा सिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमिरिया बाय पास जबलपुर-नागपुर मार्ग में कल रात्रि कार ने मोटर साइकिल में सवार महिला-पुरुष को जोरदार टक्कर मार दी है।

इस घटना में मौके पर ही मोटर सायकिल चालक ग्राम मुंगवानी खुर्द निवासी रामप्रसाद सनोडिया ( 42) की मौत हो गई, वही उनके साथ मोटर साइकिल में सवार अज्ञात महिला भी मृत हो गई है। थाना डुंडा सिवनी पुलिस द्वारा मामला कायम कर जांच आरभ कर दी गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अतिक्रमण हटाने के दौरान उलझे, आधा दर्जन काबू
नगर परिषद ने पहले दिन टाउन में हटाए अस्थाई अतिक्रमण

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में नगर परिषद को वीरवार को टाउन में भारत माता चौक से राधा-स्वामी डेरे तक दुकानों के आगे किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान काफी जोर आया। कार्रवाई का दुकानदारों ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान कई बार नगर परिषद व पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अतिक्रमणकारियों के बीच विवाद की स्थिति पैदा होने पर माहौल तनावपूर्ण हुआ। पुलिस को अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर मौके से करीब आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करना पड़ा। बाद में इन्हें पाबंद कर छोड़ दिया गया।

इससे पहले सुबह करीब नौ बजे नगर परिषद का दस्ता आयुक्त आलोक चौधरी, अधिशासी अभियंता राजेंद्र स्वामी, लेखाधिकारी राकेश मेहन्दीरता, बन्तासिंह, जगदीश सिराव आदि के नेतृत्व में मेगा हाइवे स्थित फतेहगढ़ मोड पहुंचा। इस दौरान टाउन थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर, सहायक उप निरीक्षक जसकरण सिंह व जंक्शन थाने के सहायक उप निरीक्षक शम्भूदयाल स्वामी के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता मौजूद था। नगर परिषद दस्ते ने यहां वार्ड 23 में करवाए जा रहे नाली निर्माण कार्य में बाधक बन रहे घर के आगे बने थड़े को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की तो अड़ोस-पड़ोस में रहने वाले दो परिवारों ने इसका विरोध किया।

आरोप, स्टे के बावजूद तोड़ा अतिक्रमण

इस दौरान उक्त दोनों परिवारों के सदस्यों ने कार्रवाई का विरोध किया तो पुलिस दो जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जीप में डाल थाने ले गई। इस दौरान अतिक्रमणकारियों व पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करने वाले दोनों परिवारों का कहना था कि उन्होंने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ स्टे लिया हुआ है। बावजूद इसके नगर परिषद ने अतिक्रमण हटा दिया।

हाईकोर्ट में पेश करनी है रिपोर्ट

उधर, परिषद के अधिशासी अभियंता राजेंद्र स्वामी ने बताया कि उक्त अतिक्रमण नाली निर्माण में बाधा था। दो घरों में विवाद के कारण वे इसका विरोध कर रहे थे। इस गली में सड़क व नाली का निर्माण प्रस्तावित है। अतिक्रमण हटा हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है। शुक्रवार को जंक्शन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

पार्षद को सुनाई खरी-खोटी

उधर, जब फतेहगढ़ मोड पर अतिक्रमणकारियों व अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते व पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हुआ तो विरोध कर रहे लोगों ने मौके पर वार्ड 23 के पार्षद सेवाराम नागर को बुलाकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। लोगों का कहना था कि स्टे के बावजूद नगर परिषद अतिक्रमण हटा रही है जबकि वार्ड पार्षद कुछ नहीं कर रहा। इस दौरान उन्होंने पार्षद नागर को एक दुकान में बैठा लिया तथा वहां से बाहर नहीं जाने दिया।

आज जंक्शन में कार्रवाई

जानकारी के अनुसार नगर परिषद को शहर में हटाए गए अतिक्रमणों की कार्रवाई के संबंध में हाईकोर्ट में पालना रिपोर्ट पेश करनी है। इसको लेकर परिषद ने गत दिवस सार्वजनिक नोटिस देकर जंक्शन व टाउन में लोगों को सार्वजनिक रास्तों पर बाउंड्री वॉल, फुटपाथ, रैंप आदि का निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को खुद हटाने के लिए आगाह किया है। परिषद की ओर से शुक्रवार को जंक्शन में अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मिनी बस कर्मचारियों व पीआरटीसी वर्करों में झड़प
शक्ति प्रदर्शन करने के लिए लाठियां लेकर पहुंचे बस कर्मचारी

भटिंडा (अशोक वर्मा)। मिनी बस चलाने के मामले को लेकर भटिंडा डिपू के कर्मचारी व मिनी बस आपरेटर आज एक दूसरे के आमने-सामने हो गए, जिस कारण बस स्टैंड चौक में लंबा समय अफरा-तफरी वाला माहौल बना रहा।

दोनों पक्षों में इक्का-दुक्का झड़पें भी हुई, जिस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, किन्तु बाद में उसे छोड़ दिया गया। इस मौके मिनी बस कर्मचारी शक्ति प्रदर्शन करने के लिए लाठियां लेकर पहुंचे, जिन्हें काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशकत करनी पड़ी।

इसके बाद मिनी बस कर्मचारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसे बाद में हटा दिया गया। एक मिनी बस के कर्मचारी ने मीडिया कर्मी से भी बदसलूकी की कोशिश की। माहौल बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दविन्द्र सिंह ने निजी बस वालों को थोड़ी सख्ती दिखाई।

इसके बाद मिनी बस आपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष बलतेज सिंह मौके पर पहुंच गए और समझा-बुझा कर मामला शांत किया। मामले को गंभीरता से देखते हुए डिप्टी कमीश्नर दीपर्वा लाकरा ने जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी, भटिंडा डिपू के जनरल मैनेजर, मिनी बस आपरेटरों के नुमाइंदों और पीआरटीसी एक्शन कमेटी के साथ बैठक करके परमिटों के सक्रीनिंग करके सही सूचि बनाने के आदेश दिए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिस कर्मियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तकरार
कर्जमाफी की मांग को लेकर कलक्टर से मिलने गए थे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़। किसानों का कर्ज माफ करने व फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद करने की मांग के संबंध में बुधवार को जिला कलक्टर से मिलने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से बीच रस्ते तकरार हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर परिसर में घुस गए। परिसर में भी मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोका तो वे धरना लगाकर बैठ गए। बाद में मौके पर पहुंचे प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने मामला शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार भारतीय यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार दोपहर अध्यक्ष रेशम सिंह मानुका पंचायत समिति प्रधान जयदेव भिड़ासरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंचे। जब कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया तो गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया तथा चार-पांच कार्यकर्ताओं को कलक्टर से मिलने के लिए जाने देने की बात कही। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए।

उनका कहना था कि वे सभी कलक्टर से मिलेंगे। कुछ देर तक जब पुलिसकर्मियों ने जब कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं जाने दिया तो वे पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर कलक्ट्रेट के अंदर चले गए। परिसर में भी तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस पर वे धरना देकर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देख मौके पर उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र पुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं से समझाइश की। करीब दस-पन्द्रह मिनट तक कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। फिर वे एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पर राजी हुए।

इन मांगों का सौंपा ज्ञापन

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण किसान की आर्थिक हालत खराब हो रही है। वह बैंकों से लिए ऋण का भुगतान नहीं कर पा रहा है। बैंक वसूली का दबाव बना रहे हैं। पंजाब, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों की सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। उन्होंने राजस्थान के किसानों का भी कर्ज माफ करने की मांग की। साथ ही किसानों को समर्थन मूल्य 50 फीसदी लाभांश जोड़कर अतिरिक्त मूल्य प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर गुरदीप चहल, गुरमीत सिंह, प्रमेन्द्र स्याग, सुनीता बराड़ आदि मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गुस्साए वकीलों का प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों से झड़प
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के खिलाफ घेरा एसपी आफिस

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन के हाउसिंग बोर्ड में 14 जुलाई की देर रात एक वकील व उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के संबंध में दर्ज मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए वकीलों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर मौजूद जंक्शन थाना प्रभारी रणवीर मीणा सहित अन्य पुलिसकर्मियों से वकीलों की झड़प हो गई। करीब एक घण्टे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

वकीलों ने एसपी से मिलकर मामले में शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इसके बाद एसपी कार्यालय के सामने वकीलों ने एकत्रित होकर मंगलवार का बाजार बंद करवाने की घोषणा की। इससे पूर्व सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों वकील बार संघ अध्यक्ष प्रदुम्न परमार, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सारस्वत व पूर्व जिला प्रमुख राजेन्द्र मक्कासर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जंक्शन थाना प्रभारी को हटाने की भी रखी मांग

आरोपितों को गिरफ्तार करने की बजाय वकील व उसके परिवार के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले के जांच अधिकारी जंक्शन थाना प्रभारी आरोपितों के दबाव में मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे। उन्होंने आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने व जंक्शन थाना प्रभारी रणवीर मीणा को लाइन हाजिर करने की मांग की।

तैनात रहा भारी पुलिस जाब्ता

वकीलों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निर्मला बिश्नोई, पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़, जंक्शन थाना प्रभारी रणवीर मीणा, टाउन थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर, महिला थाना प्रभारी सुभाष कच्छावा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों की लाठियां पकड़ ली। करीब 20-25 मिनट तक जोर आजमाइश चलती रही।

वकीलों का गुस्सा बढ़ा तो पहुंचे एसपी

वकीलों का गुस्सा बढ़ता देख एएसपी निर्मला बिश्नोई ने वहां से अपने चैम्बर में ही जाने में भलाई समझी। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल वकीलों से मिलने पहुंचे तथा जांच जारी होने की बात कही। लेकिन वकीलों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वार्ता में असंतुष्ट वकीलों ने बार रूम में बैठक की तथा सर्वसम्मति से मंगलवार को बाजार बंद करवाने की घोषणा की।

क्या है मामला

गौरतलब है कि 14 जुलाई की रात कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर हाउसिंग बोर्ड निवासी वकील अरविंद मुखर्जी, उसके भाई विपिन व पिता जयलाल मुखर्जी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां तीनों का उपचार चल रहा है। आरोपितों ने हवाई फायर भी किए।

यह वकील रहे शामिल

इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष प्रदुम्न परमार, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सारस्वत, मनेष तंवर, पूर्व जिला प्रमुख राजेन्द्र मक्कासर, प्रवीण परमार, प्रताप सिंह शेखावत, अनुज डोडा, रघुवीर सिंह वर्मा, विकास बड़गुजर, विजय सिंह चौहान, जोधा सिंह, यादवेन्द्र सिंह, शंकर सोनी, राजेन्द्र निमिवाल, चंद्र स्वामी, रूपसिंह, इन्साफ खान, जाकिर हुसैन, महेन्द्र जोहल, प्रतीक मिड्ढा, प्रदीप शर्मा, उग्रसेन नैण, सुनील परिहार, बलजिन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सेनेगल फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से आठ लोगों की मौत
झड़प के बाद दीवार ढहने से मची भगदड़

डकार। अफ्रीकी देश सेनेगल के फुटबॉल लीग कप के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के समर्थकों के बीच झड़प के बाद दीवार ढहने से मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। खेल मंत्री मतर बा ने बताया कि मृतकों में एक लड़की भी शामिल हैं, जबकि हादसे में घायल हुए करीब 60 प्रशंसकों को डकार के एक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने एएफपी से बातचीत में कड़े कदम उठाने का संकल्प जताया ताकि सेनेगल में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो।

घटनास्थल पर देर रात तक भी दमकल और एम्बुलेंस की गाड़ियों को देखा गया। यूएस ओकाम और स्टेट डी बोर की टीमों के बीच मुकाबले में यूएस ओकाम के समर्थकों ने दूसरी टीम के प्रशंसकों पर पथराव करना शुरू कर दिया और इसी दौरान दीवार का एक हिस्सा ढह गया। जब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो स्टेडियम में भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर मौजूद फुटबॉल प्रशंसक मारा डी डीओफ ने कहा कि स्टेडियम में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे। राष्ट्रपति मैकी साल के प्रवक्ता ने बताया कि 30 जुलाई को होने वाले सेनेगल के विधाई चुनावों के लिए प्रचार अभियान को पीड़ितों के सम्मान में रद्द कर दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल मामला: पुलिस और राजपूत समाज के लोगों के बीच झड़प
घायलों में 25 पुलिसकर्मी, 10 राजपूत समाज के लोग

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच को लेकर वीरवार को दूसरे दिन भी प्रदेश में बवाल मचा रहा। प्रदेश के दो जिलों नागौर और चूरू में हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। बुधवार रात पुलिस और राजपूत समाज के लोगों के बीच कई स्थानों पर संघर्ष हुआ। दोनों से फायरिंग में हरियाणा के रोहतक निवासी लालचंद की मौत हो गई, वह वाहन का ड्राइवर था, जबकि 35 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में 25 पुलिसकर्मी और 10 राजपूत समाज के लोग हैं।

आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में सरकार द्वारा बुधवार आधी रात बाद कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा के बावजूद वीरवार को सैकड़ों लोग जमा है, पास के ही डीडवाना सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी राजपूत समाज के लोगों ने वीरवार को हंगामा किया, कई बार इनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। प्रशासन ने चूरू एवं नागौर के आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है तथा नागौर, चूरू, बीकानेर एवं सीकर जिलों में इंटरनेट सेवा अगले 24 घंटों के लिए बंद कर दी।

सीबीआई जांच नहीं होगी : कटारिया

गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पुलिस ने सही काम किया,अपराधी की कोई जाति नहीं होती, एनकाउंटर पूरी तरह से सही था। राज्य सरकार सीबीआई को जांच नहीं सौंपेगी, आनंदपाल के परिजन या राजपूत समाज चाहे तो कोर्ट से सीबीआई जांच के आदेश करा ले, इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है।

क्या है पूरा विवाद

पुलिस ने आनंदपाल को 24 जून की आधी रात चुरू में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। आनंदपाल का सुराग उसके गुर्गे देवेंद्र उर्फ गट्टू से मिला था।

उसे आनंदपाल के भाई रूपेश उर्फ विक्की के साथ गिरफ्तार किया गया था। सुराग मिलने के बाद पुलिसवालों ने आनंदपाल को घेरा। उसने बचने के लिए महिलाओं को ढाल बनाया। पुलिसवालों पर एके-47 से करीब 100 राउंड गोलियां भी बरसार्इं। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और आखिरकार 6 गोलियां खाकर आनंदपाल ढेर हो गया। एनकाउंटर में एक पुलिस अफसर सूर्यवीर सिंह और कंस्टेबल सोहन सिंह जख्मी भी हुए थे।

अंतिम संस्कार नहीं

आनंदपाल सिंह का परिवार इस थ्योरी पर यकीन नहीं करता। इसलिए सीबीआई जांच की मांग को लेकर आनंदपाल का अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया है। पुलिस को अंदेशा है कि अब शोक जताने के नाम पर आनंदपाल के घर कई कुख्यात बदमाश पहुंच रहे हैं। शोक की आड़ में हिंसा की जा रही है।

राजपूतों के सवाल

जब आनंदपाल खुद फरार था। उसका गुर्गा भी कहीं और था, तो पुलिस को आनंदपाल का सुराग कैसे मिल गया।

जब आनंदपाल एके-47 से फायरिंग कर रहा था। उसके पास कारतूस भी बचे थे, तो पुलिस आनंदपाल के करीब तक कैसे पहुंच गई।

पुलिस शीशे के जरिए आनंदपाल पर गोली चलाने की बात करती है। रात के वक्त शीशे में देखकर गोली कैसे चलाई जा सकती है।

इतनी जबरदस्त मुठभेड़ के बीच पुलिस ने उस घर में शीशा कैसे लगाया।

घायल पुलिसवाले उसी बिरादरी के क्यों है, जिस बिरादरी का आनंदपाल था।

एके-47 की गोलियां सामने से लगने के बावजूद पुलिसवाले सिर्फ जख्मी कैसे हुए।

4 घंटे से ज्यादा चले एनकाउंटर की खबर राज्य के गृह मंत्री और आईजी को क्यों नहीं थी।

रॉबिनहुड मानते हैं लोग

आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले उसे रॉबिनहुड मानते हैं। जबकि पुलिस रिकॉर्ड में वो इतना कुख्यात गैंगस्टर था कि अदालत को भी एक नहीं 6 बार उसे भगोड़ा घोषित करना पड़ा। एनकाउंटर से करीब डेढ़ साल पहले वो कैद से फरार हो गया था। उसकी तलाश में हजारों पुलिवाले लगे हुए थे।

बोलता था फरार्टेदार अंग्रेजी

सिर पर हैट, आंखों पर चश्मा, चमकदार कोट, इर्द-गिर्द पुलिसवाले। जीते-जी दबंगई से रहने वाला गैंगस्टर आनंदपाल कानून का खासा जानकार था क्योंकि वह लॉ ग्रेजुएट था। फरार्टेदार अंग्रेजी बोलता था। खुद पर लगे इल्जामों को ये गैंगस्टर हमेशा एक राजनीतिक साजिश बताता था। उसने मीडिया से बात कही थी।

गुनाहों की फेहरिस्त

आनंदपाल पूर्व मंत्री हरजीरां बुरड़क के बेटे से 2 वोटों से पंचायत चुनाव हारने के बाद साल 2006 में अपराध की दुनिया में आया।

2006 में राजस्थान के डीडवाना में जीवनराम गोदारा की गोलियों से भूनकर हत्या की थी।

गोदारा की हत्या के अलावा आनंदपाल के नाम डीडवाना में ही 13 मामले दर्ज हुए।

आनंदपाल पर लूट, डकैती, गैंगवार, हत्या जैसे करीब 24 मामले दर्ज थे।

8 मामलों में कोर्ट ने आनंदपाल को भगोड़ा घोषित किया हुआ था।

सीकर की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के साथ मिलकर भी काम किया था।

सीकर के गोपाल फोगावट हत्याकांड को भी आनंद पाल ने ही अंजाम दिया था।

जून 2011 में सुजानगढ़ में भोजलाई चौराहे पर सरेआम फायरिंग की, जिसमें 3 लोग जख्मी हुए थे।

आनंदपाल के गैंग में 100 से ज्यादा बदमाश शामिल थे।

3 सितम्बर 2015 को डीडवाना कोर्ट से पेशी से लौटते समय 2 साथियों के साथ फरार हुआ था।

राजस्थान के कई मंत्री, विधायक और अफसर समेत 21 लोगों को आनंदपाल से खतरा था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।