Fog - Sach Kahoon Hindi
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Delhi Weather Today: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने से बड़े स्तर पर यातायात प्रभावित हुआ और ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को उड़ान के समय और जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी। हवाई अड्डे ने बताया कि कोहरे की स्थिति के कारण सीएटी-3 स्थितियों में बदलाव के कारण देरी हो सकती है। खास बात यह है कि सीएटी-3 प्रणाली बहुत कम या लगभग शून्य दृश्यता में भी विमानों को उतरने की अनुमति देता है।
गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ जैसे एनसीआर शहरों की बात करें तो कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से थोड़ा ज्यादा था। शांत हवाओं के बावजूद लोगों को ठंड महसूस कर रहे हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूवार्नुमान के अनुसार, कम तापमान और मौसम की स्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक थोड़ा बढ़ सकता है, हालांकि यह अभी खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 10 बजे 260 के सूचकांक के साथ खराब श्रेणी में बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, रात में धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दिन के दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी इसी तरह के मौसम की स्थिति का पूवार्नुमान जताया है। इस बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्का कोहरा रहेगा, जबकि शहर में सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छाने के आसार हैं। Delhi Weather Today
यह भी पढ़ें:– Himachal Pradesh: कल्पा में ताजा हिमपात, रात का तापमान रहा सामान्य से अधिक
Indian Railways: रेलवे ने धुंध से बचाव के लिए 62 ट्रेनों पर लगाई आरजी रोक
तीन राज्यों के बीच दौड़ती अम्बाला-श्री गंगानगर ट्रेन की आरजी रोक ने बढ़ाई हजारों मुसाफिरां की परेशानियां | Indian Railways
दर्जनों शहरों के हजारों मुसाफिर महंगी बस यात्रा करने के लिए होंगे मजबूर
नाभा (सच कहूँ/तरूण कुमार शर्मा)। हरियाणा के अम्बाला जंक्शन से राजस्थान के श्री गंगानगर जंक्शन तक के मुसाफिरां की चिंताएं उस समय बढ़ती नजर आई जब रेलवे विभाग ने उपरोक्त रेलवे जंक्शनों के बीच दौड़ती दो ट्रेनों को आरजी तौर पर ब्रेक लगाने की कवायद शुरू कर दी। Indian Railways
जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग द्वारा आगामी समय उतरी भारत में धुंध से बचाव रखने व अन्य सुरक्षा के हवाले से उतरी रेलवे से संबंधित 62 ट्रेनो को 1 दिसंबर 2023 से आरजी तौर पर रद्द किया जा रहा है, जिस अधीन हरियाणा, पंजाब व राजस्थान तीनों राज्यों से संबंधित दो प्रमुख ट्रेनें भी आती हैं, जोकि हरियाणा के अम्बाला से ट्रेन नं 14525 और राजसथान के श्री गंगानगर से अम्बाला तक ट्रेन नं.14526 के नाम से जानी जाती हैं। आम लोगों को रेलवे विभाग द्वारा मुहैया करवाया जाने वाला रेलवे विभाग का सस्ते किराए का लाभ उस समय सवालों के घेरे में आ गया जब उक्त दोनों ट्रेनों की रफ्तार पर दिसम्बर महीने से बे्रक लगाना विचारधीन कर लिया गया। हालांकि ऐसा रेलवे विभाग द्वारा आगामी समय में धुंध से बचाव रखने के हवाले अधीन किया जा रहा बताया जा रहा है। Indian Railways
दिलचस्प है कि धुंध से आरजी रोक में इन दोनों ट्रेनों को लाया जा रहा है, जबकि इसी रूट पर दौड़ती बाकी ट्रेनों संबंधी कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है, जिस कारण बाकी ट्रेनों को चालू रखकर इस रूट पर सिर्फ इन ट्रेनों की आरजी रोक के कारण रेलवे विभाग अपने उपरोक्त फैसले से आम लोगों में हंसी का पात्र बन रहा है।
क्या कहते हैं दोनों ट्रेनों के मुसाफिर | Indian Railways
वहीं दूसरी तरफ किए सर्वे दौरान उपरोक्त दी जानकारी संबंधी रेलवे द्वारा दिया जा रहा तर्क रेलवे मुसाफिरों को हजम नहीं हो रहा। लगभग 200 के करीब मुसाफिरों ने दोनों ट्रेनों के आरजी तौर पर बन्द करने के खिलाफ सांझा ज्ञापन रेलवे को भेजते बताया कि दोनों ट्रेनों को बन्द भले आरजी तौर पर ही किया जा रहा है, जिस कारण दर्जन भर शहरों के हजारों मुसाफिरां की दिक्कतें बढ़ जाएंगी और उनको महंगा सड़क यतायात का शिकार होना पड़ेगा। उन्होंने रेलवे से अपील की कि भले ही दोनों ट्रेनों की समयसारिणी में विस्तार या बदलाव कर लिया जाए परंतु इन ट्रेनों की आरजी रुकावट से मुसाफिरों सहित व्यापारिक वस्तुओं की ढ़ुलाई भी प्रभावित होगी।
रेल मुसाफिरों की परेशानी संबंधी केन्द्रीय रेलवे मंत्री से मुलाकात करेंगे परनीत कौर
भाकियू (कादियां) के जिला प्रधान अबजिन्द्र सिंह जोगी गे्रवाल के वफद ने पटियाला लोकसभा मैंबर और पूर्व केन्द्रीय मंत्री परनीत कौर से मुलाकात की और दोनों ट्रेनों की आगामी समय की आरजी रोक के कारण रेल मुसाफिरां को पेश आने वाली परेशानियों की जानकारी देते हल की अपील की। इस पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री परनीत कौर ने भरोसा दिलाया कि रेलवे के उपरोक्त फैसले से परेशानियां झेलने वाले हजारों रेल मुसाफिरों के हित्तों के लिए वह जल्द ही केन्द्रीय रेलवे मंत्री से मुलाकात करेंगे और दोनों ट्रेनोंं को आरजी तौर पर रोकने की बजाय चलाने के लिए विचार करेंगे। Indian Railways
यह भी पढ़ें:– मन्नामाजरा में अभियान चलाकर की गई नाले की सफाई
कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर सोने वालों को मिला आश्रय
हनुमानगढ़। कंपकंपाने वाली ठंड में खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर (Hanumangarh News) सोने वाले बेसहारा लोगों की नगर परिषद ने सुध लेते हुए उन्हें रैन बसेरा में पहुंचाया। नगर परिषद कर्मचारियों की ओर से खुले आसमान के नीचे फुटपाथ, रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन बाउंड्री वॉल, बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर रात गुजारने वाले कई लोगों को मंगलवार रात्रि को जंक्शन के रैन बसेरा पहुंचाया गया।
नगर परिषद कर्मचारियों ने पहुंचाया रैन बसेरे
नगर परिषद के जिला प्रबंधक सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि नगर परिषद आयुक्त पूजा शर्मा के आदेशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सड़क किनारे, फुटपाथों पर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं चौराहों, तिराहों, सार्वजनिक स्थलों पर खुले आसमान के नीचे सोने वाले बेसहारा एवं निराश्रित लोगों को सुविधायुक्त रैन बसेरों एवं आश्रय स्थलों में जगह देकर उन्हें राहत पहुंचाई जा रही है। इसके लिए आयुक्त के आदेश हैं कि सभी स्थलों का भ्रमण कर खुले आसमान के नीचे सोने वालों को चिन्हित कर उन्हें रैन बसेरों में पहुंचाएं।
ठंड से बचाने और उन्हें राहत दिलाने का कार्य करें। आश्रय स्थल में सर्दी से बचाव के लिए रजाई, चारपाई, अलाव सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात्रि को जंक्शन में रेलवे स्टेशन बाउंड्री वॉल, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खुले में सो रहे लोगों को नगर परिषद के जीप में बैठाकर रैन बसेरा लाकर आश्रय दिया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
घना कोहरा तथा हाड़ कंपाने वाली सर्दी से जनजीवन प्रभावित
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। समूचे उत्तर भारत के अधिकांश इलाके घने कोहरे, अति ठंडा दिन और कुछ स्थानों पर शीत लहर का प्रकोप बना रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। कोहरे और ठंडा का हवाई सेवा से लेकर सड़क और रेल आवागमन पर असर पड़ा जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक पश्चिमोत्तर में घना कोहरा छाये रहने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये। पक्षियों की चहचहाहट गायब रही। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर सर्दी का सामना करते नजर आये। सूखी ठंड के चलते बीमारों की संख्या बढ़ रही है। इस साल के अंत तक बारिश के आसार नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:– निकाय चुनाव पर कोर्ट का फैसला पिछड़ा वर्ग के लिये निराशाजनक- मोहन प्रजापति
शीत लहर का प्रकोप
क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के चलते नारनौल का पारा एक डिग्री, बठिंडा एक डिग्री, हिसार, गुरदासपुर तीन डिग्री ,सिरसा तथा आदमपुर चार डिग्री रहा। वैसे तो इन दिनों पारा छह से तीन डिग्री तक दर्ज किये जा रहे हैं। चंडीगढ, रोहतक, पटियाला ,लुधियाना का पारा क्रमश: छह डिग्री, पठानकोट सात डिग्री, अंबाला सात डिग्री, करनाल पांच डिग्री, भिवानी चार डिग्री रहा। शहर में अपराह्न में हल्के बादलों के बीच सूरज के दर्शन हुये लेकिन गर्माहट न होने से ठंड से राहत नहीं मिली । आने आने वाले दिनों में क्षेत्र को घने कोहरे ,ठंडा दिन और शीत लहर के प्रकोप से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले पांच दिन कोल्ड डे ,घना कोहरा तथा कुछ इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हरियाणा में शीत लहर व पाला जमने की स्थिति बनी
न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। कड़ाके की ठंड अपने विकराल रूप धारण किए हुए कुछ स्थानों पर रात्रि तापमान लुढ़क कर शून्य डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। जिसकी वजह से पाला जमने की स्थिति बनी हुई है। राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि इसी को हिमालय की उत्तरी बफीर्ली हवाओं ने मैदानी राज्यों पंजाब राजस्थान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अपने तीखे तेवरों से आगाज किया हुआ है।
नतीजतन सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान गोते लगा रहा है। सोमवार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस से 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसकी वजह से हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर शीत लहर और पाला जमने की स्थिति बनी हुई है। साथ ही साथ अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।
यह रहा तापमान
सोमवार को हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली में बालसमंद हिसार का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की वजह से प्रथम स्थान और 1.5 डिग्री सेल्सियस सिवानी दूसरे स्थान, वहीं रेवाड़ी 1.5 डिग्री सेल्सियस की वजह से तीसरे स्थान, महेंद्रगढ़ का 1.7 डिग्री सेल्सियस की वजह से चौथे स्थान, नारनौल 2.4 डिग्री सेल्सियस पांचवें स्थान और हिसार 2.5 डिग्री सेल्सियस की वजह से छठे स्थान पर काबिज है। इन सभी स्थानों की अपनी भौगोलिक अवस्थितियों की वजह से इन सभी स्थानों पर मौसम की चरम अवस्था देखने को मिल रही है।
हाड़ कंपा देने वाली ठंड से होगा 2023 का स्वागत
सोमवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर सुबह से ही कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से जिंदगी रेंगती नजर आईं , जबकि जिला महेंद्रगढ़ में केवल नारनौल शहर और नांगल चौधरी में कोहरे की गतिविधियों को केवल सुबह 8.0 बजे तक ही दर्ज किया गया। जिसकी वजह से जिला महेंद्रगढ़ में आमजन को आफत भरी ठंड से राहत मिली। आने वाले दिनों में 28 दिसंबर को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है।
जिसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा हिमपात होने और 29-30 दिसंबर के दौरान मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादल अपना डेरा जमा लेंगे और सीमित स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। जैसे ही मौसम प्रणाली 31 दिसंबर को आगे निकल जाएगी यानी नए साल का स्वागत हाड़ कंपा देने वाली ठंड और ठिठुरन भरी शीत लहर अपने तीखे तेवरों से आगाज करेंगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
छाई रही धुंध, सूर्यदेव के दीदार हुए दुर्लभ
धुंध फसलों के लिए वरदान तो वाहन चालकों के लिए परेशानी
बरसात आ जाए तो सोने पे सुहागा
अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) फाजिल्का जिले में लगातार चौथे दिन वीरवार को भी धुंध की चादर से लिपटा रहा। धुंध की वजह से दूसरे दिन भी सूर्यदेव के दीदार दुर्लभ होते दिखे। धूप न निकलने से धुंध व ठंड बढ़ने के कारण पारा काफी नीचे गिर गया है। वहीं फसलों के लिए यह धुंध काफी लाभदायी बताई जा रही है तो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सफर करने वालों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। गतंव्य पर समय अधिक लग रहा है। धुन्ध वैसे तो फसलों के लिए वरदान है मगर मौके पर थोड़ी बरसात आ जाए तो सोने पर सुहागा होगा।
यह भी पढ़ें:– हंसते-हंसते कट जाएं रस्ते, भारत यूं ही जुड़ता रहे…
वीरवार को अधिकतम तापमान गिरकर 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया। लोगों को दिन में भी ठिठुरन महसूस हुई लोग घरों में दुबके नजÞर आए वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक इसी प्रकार मौसम खुश्क रहेगा और दिन का तापमान भी घटेगा। रात का तापमान और नीचे जाएगा।
फसलों के लिए लाभदायक मौसम
लगातार पड़ रही ओस व धुंध फसलों के लिए काफी लाभदायक बताई जा रही है। धुंध पड़ने से किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस समय जो तापमान चल रहा है, वह रबी की फसलों के लिए काफी लाभदायक है। खासतौर पर समय पर धुंध पड़ने लगी है, जो गेहूं की फसल के लिए काफी लाभकारी है। धुंध बनी रहने से गेहूं की फसल का झाड़ बढ़ेगा और उत्पादन भी अच्छा होगा। मौके पर अगर बरसात आ जाती है तो सोने पर सुहागा होगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
रबी की फसल के लिए फायदेमंद है सर्द मौसम
हनुमानगढ़। जिले भर में बुधवार को सुबह से मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया और सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें जलाकर सड़क पर चलना पड़ा। घने कोहरे के चलते दृश्यता प्रभावित रही। इससे वाहन रेंगकर चलने को मजबूर हुए। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। बाजारों में दुकान भी बहुत देरी से खुलीं। घरों में भी बुजुर्ग लोग रजाई में दुबके रहे। कार्यालयों में भी ठंड के कारण कामकाज प्रभावित नजर आया। कोहरा होने व सर्द हवा चलने से वातावरण में गलन का अहसास बढ़ गया। सर्दी से बचाव के लिए लोग कंबल, शॉल, स्वेटर, जर्सी, कोट आदि पहने दिखाई दिए। हवा से बचाव के लिए मफलर आदि से कानों को ढका। वहीं शहर व गांवों के चौक-चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। चाय-पकौड़ी वाले दुकानदारों की अच्छी खासी बिक्री हुई। सूर्यदेव के दर्शन के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शाम के समय बाजारों में दूध की दुकानों पर भी लोग अन्य दिनों से ज्यादा पहुंचे। हालांकि, यह सर्द मौसम किसानों की रबी की फसल के लिए फायदेमंद है।
कोहरा छाने से बढ़ी सर्दी, वाहन चालक हुए परेशान
सर्दी बढऩे से गेहूं की फसलों को फायदा होगा। किसानों का कहना है कि ठंड बढऩे से गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य सभी रबी फसलों को लाभ होगा। सभी फसलों में ठंडक के असर से रंगत दिखाई देने के साथ पैदावार में वृद्धि की आशा बढ़ गई है। उधर, यातायात पुलिस की ओर से घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को संभलकर चलने की सलाह दी गई है। हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों को गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा के अनुसार वाहनों पर अनिवार्य रूप से आगे और पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं। वाहन की आगे-पीछे की लाइट, फॉग लाइट और इंडिकेटर का समय-समय पर परीक्षण कराते रहें। कोहरे में चलते समय हेडलाइट को लो-बीम पर रखकर चलें। कोहरे में वाहनों के इंडिकेटर जलाकर सफर करें। वाहन को अपनी लेन में ही रखें, ओवरटेक करने से बचें। किसी भी हाल में गलत दिशा से ओवरटेक न करें। शराब या नशीला पदार्थ पीकर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। वाहन को धीमी गति से चलाएं, तीव्र गति जानलेवा हो सकती है। वाहनों को किसी हालत में सड़क पर पार्क न करें। वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट या हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सीजन की पहली धुंध से जनजीवन अस्त-व्यस्त
सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा
अबोहर। अबोहर सीजन की पहली धुंध से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सोमवार सुबह धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे के करीब कोहरा छटने के बाद यातायात सुचारु हो सका। वहीं धुंध को गेंहू की खेती के लिए लाभदायक माना जा रहा है। घने कोहरे की धुंध में पांच कदम का भी दिखाई देना मुश्किल हो गया था। वहीं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक को जाने वाले लोगों पर ठंड का असर दिखाई दिया। हालांकि सुबह की ताजा आक्सीजन लेने को निकलने वाले लोगों की संख्या भी अब ठंड के कारण काफी कम दिखाई दी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
धुंध में विशेष सावधानी बरतें वाहन चालक: एसपी
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने (fog) कहा कि धुंध के मौसम को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात के नियमों पर पूरी तरह से ध्यान रखकर वाहन चलाने की हिदायत दी है ताकि किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति न हो। पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों को धुंध के दौरान सड़क हादसों को लेकर पूरी तरह आगाह करते हुए कहा है कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते हैं। अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो धुंध में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आमजन को बचाया जा सकता है। उन्होंने विशेषकर धुंध से बचने के कुछ पहलुओं पर वाहन चालकों को ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि घनी धुंध में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं। धुंध में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं। वाहन की हैडलाइट को हाइबीम पर न रखें, ऐसा करने से धुंध में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता। हैडलाइट लो बीम पर रखें। सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फोलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है।
वाहन मोड़ने से पहले जरूर दें इंडिकेटर
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें, जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके। एसपी ने कहा कि हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले को अकेली फॉग लाइट्स दिखाई नहीं देती। वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धुंध को काटने में मददगार साबित होती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की सभी थाना प्रभारियों को धुंध के दौरान अपने-अपने क्षेत्रो में बिशेष सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति न होने पाए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
शीतलहर: हरियाणा में कोहरे का कहर, सड़क मार्ग प्रभावित, राजस्थान के फेहपुर में -3.8 डिग्री पहुंचा तापमान
फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत में ठंड और धुंध के कारण सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है। शनिवार सुबह सरसा, फतेहाबाद, हिसार, करनाल, रोहत आदि क्षेत्रों में कोहरे के कारण वाहन भी सड़कों पर रंगते दिखाई दिए। वहीं राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और आज सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से लगभग चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाने एवं शीत लहर के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और वह जमाव बिंदु से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
सर्दी बढ़ जाने से लोग ठिठुरने लगे
न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदु से करीब चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाने से जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को इससे काफी परेशानी हुई। दिन में धूप निकलने पर कड़ाके की सर्दी में राहत महसूस की जाने लगी। सर्दी बढ़ जाने से लोग ठिठुरने लगे और अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। इस दौरान औंस जमने और पाला पड़ने से फसलों के नुकसान की भी संभावना है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
उत्तर भारत में घने कोहरे का अनुमान
नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे के साथ अति घने कोहरे का अनमान है। (Fog in North India) इसके साथ ही बिहार और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों पर रात का तापमान हिमाचल प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और ओडिशा के कई स्थानों पर, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और झारखंड में कुछ स्थानों पर, गुजरात पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग अलग स्थानों में तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में सबसे कम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, पश्चिम राजस्थान और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों में गुरूवार को सुबह 08़ 30 बजे बहुत घना कोहरा छाया रहा जबकि दिल्ली में कहीं कहीं घना तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और हिमाचल प्रदेश में कहीं कहीं मध्यम कोहरा छाया रहा।
अगले 24 घंटे के दौरान अरूणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान
अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, करनाल, हिसार, भिवानी, बहराइच, गोरखपुर, चंदबली, चुरू और गंगानगर में 25 मीटर, रोहतक, दिल्ली (पालम) और सुल्तानपुर में 50 मीटर, ऊना, कानपुर, फुर्सतगंज, हल्दिया और पिलानी में 200 मीटर की दृश्यता 08़ 30 बजे दर्ज की गयी। अगले 24 घंटे के दौरान अरूणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड में कहीं कहीं बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पंजाब और हरियाणा में फिर कोहरे का कहर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे छाये रहने का अनुमान है जबकि दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति होने के आसार हैं। (Fog in Haryana Punjab) मौसम विभाग के मुताबिक मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। रात का तापमान अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों में तथा उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर तापमान 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कई स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, रायलसीमा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान 3़ 1 से 5़ 0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
पूर्वी राजस्थान के सीकर में सबसे कम 4़ 0 डिग्री
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और गुजरात के कुछ स्थानों पर, असम, मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं 1़ 6 से 3़ 0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में पूर्वी राजस्थान के सीकर में सबसे कम 4़ 0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में कोहरा
पंजाब में कहीं-कहीं घना से बहुत अधिक घना तथा हरियाणा में घना और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में सुबह कोहरे का असर रहा। पटियाला में 25 मीटर, करनाल में 50 मीटर, सफदरजंग (दिल्ली) में 200 मीटर, लुधियाना, पालम (दिल्ली), भिवानी, बरेली, फुर्सतगंज में 500 मीटर की दृश्यता सुबह दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।