Sanwar Lal Jat - Sach Kahoon Hindi

सांसद सांवर लाल जाट का निधन
दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के अजमेर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जयपुर में एक मीटिंग के दौरान वे बेहोश हो गए थे। उनको दिल का दौरा पड़ा था। सांवर लाल जाट 62 साल के थे। उनके निधन से सभी ओर शोक की लहर छा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम वसुंधरा राजे सहित राजनीतिक क्षेत्र की सभी हस्तियों ने सांवरलाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

किसान आयोग के अध्यक्ष व किसानों के बड़े जाट नेता के रूप में मशहूर सांवरलाल जाट को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन हालत में सुधार ना होने पर उनको दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था। उनकी हालत में फिर भी कोई सुधार नहीं था। सांवर लाल मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री रह चुके हैं। सांवरलाल जाट अजमेर से सांसद थे। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में सचिन पायलट को हराया था। इसके साथ ही वे राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष भी थे।

मीटिंग में बिगड़ी थी हालत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जयपुर में विधायकों व सांसदों की बैठक ले रहे थे। बैठक में सांवर लाल बोलने के लिए खड़े हुए और तभी बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें बेहोशी की हालत में एसएमएस अस्पताल लाया गया तो पल्स और ब्लड प्रेशर नॉन रिकॉर्डेबल थी। इसके बाद कार्डिक एक्सपर्ट की टीम ने उन्हें 2 बार डीसी शॉक देकर संभाला। फिर उन्हें आॅब्जर्वेशन में रखा गया। राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर कालीचरण सराफ ने बताया था कि सांवर लरल की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं। इसके साथ ही उन्हें शुगर की भी प्रॉब्लम भी थी। उस दिन वे डायलिसिस कराने के बाद अमित शाह की मीटिंग में पहुंचे थे।

किसानों के मुद्दे पर बोलकर बैठे और चक्कर आया

ऐसा कहा जा रहा है कि मीटिंग में किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत चल रही थी। सांवरलाल जाट ने भी अपनी बात रखी। फिर अपनी सीट की तरफ बढ़े। तभी उन्हें बैचेनी हुई और वे उठकर दरवाजे की तरफ जाने लगे। फिर लड़खड़ाकर गिर गए और बेहोश हो गए। कुछ वक्त के लिए मीटिंग में मौजूद लोग के बीच अफरा-तफरी मच गई। सीएम वसुंधरा राजे ने फौरान अफसरों को उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने के आदेश दिए। सीएम खुद आॅफिस से बाहर आ गर्इं।

ग्रीन कॉरीडोर बनाकर लाए थे अस्पताल

ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और उन्हें सवाई मान सिंह हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। हेल्थ मिनिस्टर कालीचरण सराफ, राजेंद्र राठौड़ और श्रीचंद कृपलानी एंबुलेंस से उनके साथ एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उन्हें हॉस्पिटल में कार्डिक यूनिट-1 में रखा गया। डॉक्टर एसएम शर्मा की देखरेख में उनका इलाज चला। उल्लेखनीय है कि ग्रीन कॉरिडोर के वक्त ट्रैफिक को क्लीयर करा दिया जाता है ताकि किसी मरीज को बिना किसी रुकावट के हॉस्पिटल पहुंचाया जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सांवरलाल को एयर एंबुलेंस से भेजा दिल्ली
हालत में सुधार नहीं सुधार

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष और अजमेर सांसद सांवरलाल जाट की हालत में अभी सुधार नहीं आया है। वीरवार को उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया है। एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य बुलेटिन में उनकी हालत को स्थिर लेकिन गंभीर बताया है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने एसएमएस जाकर डॉक्टर्स से जाट के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान वे एसएमएस में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से मिले और कुशलक्षेम पूछी।

पायलट ने जाट के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उधर, उनके स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार जाट का फिर डायलेसिस किया गया है। डायलिसिस के बाद उनको मशीनों के जरिए खाना भी दिया गया। प्रवक्ता डॉ. एसएस यादव के अनुसार जाट के कोमा की स्थिति में फिलहाल कोई सुधार नहीं है। उनके स्वास्थ्य मापदंड सामान्य होने के बावजूद वे अभी कोमा और बेहोशी की स्थिति से बाहर नहीं आए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बैठक के दौरान बेहोश हुए सांवरलाल जाट
गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में कराया भर्ती

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मीटिंग के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सांवरलाल जाट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बैठक के दौरान जाट बेहोश हो गए। जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस से एसएमएस अस्पताल भेजा गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ भी उनके साथ एम्बुलेंस में पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री भी अस्पताल पहुंची। इसके बाद सांसदों-विधायकों की बैठक को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि जाट को हार्ट अटैक आया है।

उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर्स की टीम सांवरलाल जाट को बचाने की कोशिशों में जुटी हुई है। उन्हें सीपीआर दिया जा रहा है। उन्हें बचाने के लिए डॉक्टर्स की स्पेशल टीम का गठन किया गया है। साथ ही उन्हें मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा मुख्यालय की बैठक के दौरान सांवरलाल जाट ने अमित शाह के सामने तीन बिन्दु रखे थे। इसी के बाद वो बेहोश हो गए। जाट की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद तुरंत बाद कई सांसद, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता एसएमएस अस्पताल पहुंचे। सांवरलाल जाट राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष हैं। वे मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और फिलहाल अजमेर से सांसद हैं।

शाह ने की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

इससे पहले, अमित शाह ने नाश्ते में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनके विचार जाने। शाह ने शनिवार को अपने राजस्थान प्रवास के दूसरे दिन की शुरूआत एक होटल में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता की। एक घंटे तक चली इस बैठक में जयपुर में मेट्रो के दौरान मंदिरों के हटाने, मंदिरों के जीर्णोद्धार, राममंदिर निर्माण, गौ रक्षा, कन्या भ्रूण हत्या और बच्चियों की शिक्षा के मुद्दे पर शाह से चर्चा की। बैठक में शामिल लोगों ने पार्टी अध्यक्ष के साथ खुलकर चर्चा की और इस तरह की बैठक कर संवाद कायम करने की सराहना की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।