Mehbooba Mufti Sayeed - Sach Kahoon Hindi

महबूबा के बयान पर जीतेंद्र सिंह का करारा जवाब
‘बाकी राज्यों जैसे कश्मीर में भी लहराएगा तिरंगा’

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा विशेषाधिकार पर तिरंगे को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता जीतेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि तिरंगा पवित्रता का प्रतीक है, यह जम्मू-कश्मीर में भी उतना ही ऊंचा लहराएगा, जितना अन्य राज्यों में लहराता है। सिंह ने कहा कि सभी को देश के कानून और एजेंसियों का सम्मान करना चाहिए। दूसरी तरफ जदयू नेता केसी त्यागी ने मुफ्ती के बयान का समर्थन किया है और कहा कि धारा 370 को खत्म करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य के लोगों के विशेषाधिकारों से छेड़छाड़ की गई तो वहां तिरंगा थामने वाला कोई नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि एक ओर हम संविधान के दायरे में कश्मीर समस्या हल करने की बात करते हैं और दूसरी ओर कोड़े मारते हैं। संविधान के अनुच्छेद 35(ए) को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने पर भड़कते हुए महबूबा ने ये बातें कहीं थीं।

नियंत्रण रेखा के आर-पार व्यापार के पक्ष में महबूबा

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नियंत्रण रेखा के आर-पार होने वाले व्यापार पर रोक लगाने की मंजूरी नहीं देगी तथा पीओके के साथ नियंत्रण रेखा के आर-पार और रास्ते खोलने की दिशा में काम करती रहेगी। पार्टी के 18वें स्थापना दिवस पर रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वाघा सीमा के जरिए काफी मुश्किलें आती हैं, वहां से चरस और गांजा आता है लेकिन कोई उसे बंद करने की बात नहीं कर रहा।

श्रीनगर-मुजफ्फराबाद रोड पर केवल एक गलती होने के कारण, हमें उसे बंद करने की बात नहीं करनी चाहिए। हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए। गत 21 जुलाई को पुलिस ने पीओके से आई एक ट्रक से 66.5 किलोग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर जब्त किया था जिसकी कीमत 300 करोड़ रुपए है। ऐसी भी खबरें हैं कि कश्मीर में आतंकवाद के वित्तपोषण की जांच कर रही एनआईए नियंत्रण रेखा के आर-पार के मार्गों पर व्यापार बंद करने की सिफारिश कर सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीएम महबूबा की दो टूक- अमेरिका-चीन अपना काम संभालें, कश्मीर हमारा मामला
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। महबूबा ने कहा कि अगर चीन और अमेरिका कश्मीर में हस्तक्षेप करेंगे, तो घाटी के हालात सीरिया और अफगानिस्तान जैसे हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन और अमेरिका अपना काम करें। हमें पता है कि उन देशों की हालत क्या है, जहां अमेरिका ने हस्तक्षेप किया है। अफगानिस्तान, सीरिया या इराक के हालात हमारे सामने हैं।

भारत और पाकिस्तान को बातचीत करनी चाहिए

महबूबा ने कहा कि सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत से ही कश्मीर मुद्दे का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लाहौर में कहा था, कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान को बातचीत करनी चाहिए। महबूबा ने आगे सवाल करते हुए कहा कि क्या फारूक अब्दुल्ला को पता नहीं है कि सीरिया और अफगानिस्तान में क्या हुआ?

दरअसल, जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका और चीन को कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए दखल देना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।