roadaccident - Sach Kahoon Hindi

झपकी ने तीन को सुलाया मौत की नींद
टेंकर-ट्रॉले में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

अजमेर रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास की घटना

Ajmer, SachKahoon News:  अजमेर के किशनगढ़ थाना इलाके में बुधवार तड़के चार बजे केमिकल से भरा टेंकर आगे चल रहा ट्राले में जा घुसा जिससे टेंकर में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस जानकारी अनुसार हादसा गांधीनगर थाना इलाका स्थित रामदेव होटल के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। केमिकल से भरा एक टेंकर अजमेर की ओर जा रहा था इसी दौरान टेंकर आगे चल रहे मार्बल से भरे ट्रोले में जा घुसा। ट्राले में मार्बल होने की वजह से टेंकर में सवार चतुरसिंह (28 )पुत्र रोड सिंह, जीवन सिंह (35) पुत्र भंवर सिंह व गुमान सिंह(38) पुत्र नारायण सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों ही लसाडियां गांव भीम के रहने वाले है। वही पेट्रोल पंप कर्मी और होटलकर्मी भी एक साथ आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे लोगों की मदद को दौड़े। पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस हादसे का कारण टेंकर चालक को नींद की झपकी आना मान रही है।

धुंध: बस ने नर्स को कुचला, मौत
एक्टिवा पर सवार होकर अस्पताल जा रही थी

Jalandhar: मौसम में अभी भी उतार-चढ़ाव चल रहा है। धुंध के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। रेल, हवाई एवं सड़क यातायात पर इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। जालंधर में सोमवार सुबह बस ने एक्टिवा सवार नर्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी वाहन हादसे हुए हैैं। जालंधर में धुंध के कारण रामा मंडी पुल के पास एक निजी यूनिवर्सिटी की बस ने एक्टिवा सवार नर्स को कुचल दिया। जालंधर कैंट में रहने वाली मनप्रीत कौर जोहल अस्पताल में नर्स थी। वह सुबह एक्टिवा से अस्पताल जाने के लिए निकली थी जैसे ही वह रामामंडी पुल के पास पहुंची तभी निजी यूनिवर्सिटी की बस ने उसे टक्कर मार दी। मनप्रीत के अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मनप्रीत मूलरूप से गुरदासपुर की रहने वाली थी।

ट्रक के पीछे भिड़ी बस

वहीं, सुच्ची पिंड के पास रविवार देर रात ट्रक का टायर पंचर हो गया ड्राइवर ने ट्रक हाईवे पर ही खड़ा कर दिया, जिससे सुबह धुंध में खड़े ट्रक के पीछे सवारियों से भरी बस टकरा गई। बस के पीछे एक कार और टकरा गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

देरी से पहुंची ट्रेन

धुंध के कारण ट्रेन नंबर 11057-58 अप-डाउन एक्सप्रेस करीब छह घंटे लेट रही। डीलक्स एक्सप्रेस बांद्रा-अमृतसर डेढ़ घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। सदभावना एक्सप्रेस और जननायक एक्सप्रेस ट्रेनें 18 घंटे से भी अधिक देरी से अंबाला पहुंची। अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस का समय 12 बजे चलने का था लेकिन वह देर शाम तक नहीं आई। अमरनाथ गुवाहाटी जम्मू तवी एक्सप्रेस शुक्रवार शाम पांच बजे अंबाला आनी थी और लेकिन पूरे 48 घंटे बाद रविवार शाम सात बजे के बाद पहुंची। वाराणसी-जम्मू एक्सप्रेस पांच घंटे और शान ए पंजाब करीब आठ घंटे देरी से चल रही हैं।

सड़क दुर्घटना में 8 मरे, 11 घायल
Sadulpur/SardarShahar, OmParkash:  सरदारशहर हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर स्थित सरदारशहर थाने के गाँव हरियासर के पास रविवार शाम एक टवेरा गाड़ी व स्कर्पियों गाड़ी की टक्कर से हुए भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकरी अनुसार हनुमानढ़ की ओर से एक टवेरा गाड़ी सरदारशहर की ओर आ रही थी। इसी दौरान हनुमानगढ़ सरदारशहर मेगा हाइवे पर स्थित गाँव हरियासर के पास जैसे ही टवेरा गाड़ी पहुंची, उसी दौरान टवेरा का टायर फट गया, जिससे यह सामने से आ रही स्कर्पियों में जा घुसी। हादसे में पांच महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई एवं 11 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ व जिला कलेक्टर ललीत गुप्ता मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी ओमप्रकाश गोदारा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सरदारशहर में अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में मृतकों की पहचान समीरा (25), आदिल (1.5 वर्ष), अयत पुत्र (1.5 वर्ष) शमसुदीन (56), जुलेखा बानो (50), जुमिया (65), सिमरण (16) निवासी वार्ड 28 सरदाशहर, दोेलतबानो (40) निवासी रतनगढ़ के रूप में हुई हैं। जबकि हादसे में रूकसाना (19), नसरीन, मोहम्मद शाहीदखान (48), नजमानाज (40), बिलाल (4), रूकसाद (18), तैयब (21), आदिल (2), हीना (30), जारा (4), मेहर (3) व रहिसा (22) घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कोहरे की दस्तक का भयानक रूप, भेंट चढ़ी पांच जिंदगियां
घने कोहरे में आमने-सामने भिड़े वाहन

हादसे में नौ जनों को आई चोटें

गांव जंडावाली व भगवान के पास हुए भयानक सड़क हादसे

HanumanGarh, SachKahoon News: इस साल के आखिरी माह दिसम्बर का पहला दिन ही पांच कीमती जिंदगियों पर भारी पड़ गया। दिसम्बर की शुरूआत के साथ ही क्षेत्र में आए घने कोहरे के कारण वीरवार सुबह जिले में हुए दो अलग-अलग भयानक सड़क हादसों में पांच जनों की अकाल मौत हो गई जबकि नौ जने चोटिल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरसा में एक शादी समारोह में शिरकत कर श्रीकरणपुर क्षेत्र का एक परिवार दो कारों में सवार होकर वापिस अपने गांव जा रहा था। उक्त परिवार के सदस्य अल्टो कार व मारूति कार में सवार थे। अल्टो कार आगे जबकि मारूति कार पीछे-पीछे चल रही थी। जब दोनों कारें सुबह करीब साढ़े सात बजे सदर पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीगंगानगर रोड स्थित गांव जंडावाली से पहले चक 6 जेडीडब्ल्यू के पास पहुंची तभी सामने से श्रीगंगानगर की तरफ से निजी कंपनी लक्ष्मी मोटर्स सरदारशहर की बस नंबर आरजे 10 पीए 6154 आ रही थी। घना कोहरे के चलते अदृश्यता कम होने के कारण बस व अल्टो कार के चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का पता नहीं चला तथा चक 6 जेडीडब्ल्यू के पास निजी व अल्टो कार नंबर आरजे 31 सीए 3467 की आमने-सामने जोरदार भिड़न्त हो गई। बस व अल्टो कार की टक्कर होने के बाद पीछे-पीछे आ रही मारूति कार नंबर एचआर 24 एफ 2100 भी अल्टो में जा भिड़ी। भिड़न्त होते ही जोरदार धमाका हुआ। आसपास के ग्रामीण व राहगीरों मौके पर पहुंचे तथा कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे में अल्टो कार सवार श्रवण कौर (45) पत्नी प्रीतम सिंह, रानी कौर (40) पत्नी नक्षत्र सिंह, नक्षत्र सिंह (45) पुत्र दारासिंह, जीतो कौर (65) पत्नी दारा सिंह व मारूति कार सवार प्रदीप सिंह (18) पुत्र नक्षत्र सिंह नाई सिक्ख पांचों निवासी चक 10 डब्ल्यू, श्रीकरणपुर व दलवीर कौर (45) पत्नी बूटा सिंह निवासी चक 14 ओ, श्रीकरणपुर के चोटें आर्इं।

साल के आखिरी माह दिसम्बर का पहला दिन ही पांच कीमती जिंदगियों पर भारी पड़ गया। दिसम्बर की शुरूआत के साथ ही क्षेत्र में आए घने कोहरे के कारण वीरवार सुबह जिले में हुए दो अलग-अलग भयानक सड़क हादसों में पांच जनों की अकाल मौत हो गई जबकि नौ जने चोटिल हो गए।

हादसे में गंभीर घायल श्रवण कौर, रानी कौर, नक्षत्र सिंह व जीतो कौर की मौत हो गई। इनमें से दो जनों ने मौके पर ही जबकि दो ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल प्रदीप को बीकानेर के लिए रेफर कर दिया जबकि दलवीर कौर जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन है। उधर, हादसे के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची निजी बस में कोई नहीं मिला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले थाना पहुंचाया। सदर थानाधिकारी राजेश सिहाग ने अस्पताल पहुंच मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया। शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिए गए। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।