NDRF - Sach Kahoon Hindi
Bageshwar News: उच्च हिमालयी क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति को एसडीआरएफ टीम ने निकाला
बागेश्वर/नैनीताल (सच कहूँ न्यूज़)। Bageshwar News: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र द्वाली में गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद देर रात को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ को शुक्रवार को बागेश्वर के आपदा कंट्रोल से सूचना मिली कि द्वाली के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में जा गिरा है। इसके बाद कपकोट से उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह की अगुवाई में एसडीआरएफ की एक टीम मौके के लिए रवाना हुई। Nainital News
बताया जा रहा है कि 18 किमी की पैदल दूरी पार कर टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ रात के घुप अंधेरे में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि बेहद कठिन अभियान के बाद खाती गांव के ग्राम प्रधान के भाई विजय दानू को खाई से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात् एसडीआरएफ की टीम द्वारा घायल व्यक्ति को 18 किमी पैदल चल कर सड़क मार्ग तक लाया गया। साथ ही आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से कपकोट अस्पताल पहुंचाया गया। बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार घायल का उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने इस बेहद साहसिक अभियान के लिए एसडीआरएफ टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। Nainital News
यह भी पढ़ें:– Heart Attack News: दु:खद: 8 साल की मासूम को स्कूल में हार्ट अटैक, जानें बच्चों को क्यों पड़ रहा है दिल का दौरा
Flood : लुधियाना में बाढ़ में फंसे परिवार को सुरक्षित निकाला
सांसद रिंकू और डीसी खुद एनडीआरएफ की टीम के साथ नाव में गए | Flood
ऊंचा खेड़ा बेट (फिल्लौर/जालंधर)। Flood : जरुरतमंद लोगों की अनुकरणीय सेवा में जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर के उपायुक्त विशेष सारंगल ने मानवीय आधार पर लुधियाना जिले के गांव ऊंचा खेड़ा बेट में बाढ़ में फंसे एक परिवार की जान बचाई। सांसद एवं उपायुक्त दोनों फिल्लौर सब डिवीजन में बचाव कार्यों की देखरेख कर रहे थे, जब उन्हें एक आपातकालीन संदेश मिला कि सतलुज के किनारे गांव ऊंचा खेड़ा बेट में एक परिवार बाढ़ में फंस गया है। उन्हें बताया गया कि परिवार को जल्द से जल्द बचाया जाना चाहिए क्योंकि जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
कुछ कनिष्ठ अधिकारियों ने हालांकि सांसद और डीसी को अवगत कराया कि गाँव लुधियाना में पड़ता है, लेकिन चूँकि यह उस जिले से कटा हुआ था, इसलिए दोनों ने कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए सरकारी मशीनरी पर दबाव डाला।सतलुज के उफान में फंसे परिवार को बचाने के लिए सांसद और डीसी खुद एनडीआरएफ की टीम के साथ नाव में गए। जब दोनों मौके पर पहुंचे तो परिवार ने घर छोड़ने की अनिच्छा जताई। सांसद और उपायुक्त ने हालांकि उन्हें अपने साथ चलने के लिए मनाया क्योंकि यह उनके बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए समय की आवश्यकता थी। Heavy Rain
इस बीच, सांसद और उपायुक्त ने कहा कि यह जिलों या अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है, लेकिन फिलहाल मानवीय कारण पहले आता है। उन्होंने कहा कि चूंकि गांव लुधियाना से कटा हुआ है और ग्रामीणों ने जालंधर प्रशासन के नंबर पर फोन किया था, इसलिए वे इन परिवारों की मदद करने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि लोगों की कीमती जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए पहले से ही एक विस्तृत तंत्र स्थापित किया गया है। Ludhiana News
यह भी पढ़ें:– Holiday Due to Rain: भारी बारिश के चलते पंजाब में इस दिन तक रहेंगी छुट्टियां
बचाव कार्यों के लिए NDRF की 15 टीमें और SDRF की दो इकाइयां तैनात
पंजाब पुलिस ने बाढ़ प्रभावित जिलों में चलाया बचाव अभियान | Punjab Police
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। लगातार तीसरे दिन की बारिश को देखते हुए, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों के साथ मिलकर राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में एसएएस नगर, रुपनगर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर ग्रामीण और पटियाला शामिल हैं।
राज्य में विस्तृत बाढ़ रोकथाम तंत्र सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के बाद, डीजीपी गौरव यादव और विशेष पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला व्यक्तिगत रुप से राज्य में बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जबकि सीपी/एसएसपी को फील्ड में रहकर नियमित अंतराल पर अपने-अपने जिलों में स्थिति की व्यक्तिगत रुप से निगरानी के लिए कहा गया है। यादव ने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में जल भराव और निकासी के साथ-साथ बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें और एसडीआरएफ की दो इकाइयां तैनात की गई हैं। NDRF
इसके अलावा, रुपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, एसएएस नगर और पठानकोट सहित जिलों में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए सेना की 12 टुकड़ियों को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के साथ हमारी टीमें बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे सक्रिय रुप से काम कर रहा है और संबंधित जिलों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिलों से प्रति घंटे रिपोर्ट ली जा रही है। Punjab Police
यह भी पढ़ें:–Heavy Rains: हरियाणा के 14 जिलों में भी बने बाढ़ जैसे हालात, अंबाला में बुलाई आर्मी व एनडीआरएफ टीम
नहर में डूबे ग्रामीण, एनडीआरएफ की टीम ने बचाया
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। दो एमएल नाथावाला स्थित पीएचईडी की डिग्गी में शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण डूब गए। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम (NDRF Team) ने ग्रामीणों को बाहर निकालते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौका रहा एनडीआरएफ की ओर से बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के दौरान होने वाले मॉक अभ्यास का। इसके जरिए एनडीआरएफ ने जिला प्रशासन और आम जन को आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी।
जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार सिहाग के निर्देश पर मॉक अभ्यास में पहुंचे एसडीएम श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ जैसी आपदा से निपटने और इस दौरान होने वाले बचाव कार्यों का नाथावाला स्थित पीएचईडी की डिग्गी में मॉक अभ्यास किया गया। इस दौरान बोर्डर होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, नेहरू युवा केन्द्र और सिविल डिफेन्स के जवानों ने भी मॉक अभ्यास में शामिल होकर जिला प्रशासन और ग्रामीणों को बचाव-राहत कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर एडीशनल एसपी श्री जयसिंह तंवर, सीएमएचओ डॉ0 गिरधारीलाल मेहरड़ा, पीएमओ डॉ0 बलदेव सिंह चौहान, पवन यादव और सिविल डिफेन्स के निर्मल जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
बोट से तत्काल पहुंच ग्रामीणों को निकाला
राजस्थान एनडीआरएफ प्रभारी श्री योगेश कुमार मीणा के अनुसार तीन गांवों नाथावाला, नेतेवाला और साधुवाली में बाढ़ जैसी आपदा का काल्पनिक दृश्य दिखाते हुए मॉक अभ्यास किया गया। इन गांवों में फ्लड में ग्रामीणों के डूबने की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम (NDRF Team) बोट के जरिये मौके पर पहुंची और बारी-बारी से ग्रामीणों, मवेशियों को बचाकर किनारे लेकर आई। उन्होंने बताया कि डूबने से अचेत हुए ग्रामीणों के पेट से पानी निकालने के पश्चात उन्हें तत्काल मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।
इसके अलावा डीप डाइविंग के माध्यम से गहरे पानी में डूबे व्यक्ति को कैसे बचाया जाए, इसका भी अभ्यास दिखाया। ऐसी आपदा के समय घरेलू वस्तुओं के माध्यम से राहत और बचाव कार्य के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उपस्थितजनों को यह भी बताया गया कि जागरूक रहकर ऐसे हालातों में सहयोग कैसे किया जा सकता है। एनडीआरएफ इन्सपेक्टर श्री सुरेश कुमार गुर्जर के नेतृत्व में जवानों ने कुशलतापूर्वक मॉक अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान नगर परिषद की ओर से फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ मौजूद रही।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
एनडीआरएफ अकादमी में निदेशक के पद को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल अकादमी, नागपुर में वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में निदेशक के एक पद के सृजन की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गृह मंत्रालय के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। एनडीआरएफ अकादमी में निदेशक के पद के सृजन के साथ संगठन की कमान और नियंत्रण एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी को सौंपा जाएगी जो इच्छित उद्देश्यों के अनुसार संस्थान का संचालन कर सकता है।
अकादमी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वयंसेवकों, अन्य हितधारकों और सार्क और अन्य देशों की आपदा एजेंसियों के 5000 से अधिक कर्मियों को वार्षिक कौशल आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इससे हितधारकों की बदलती जरूरतों और आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विश्लेषण के साथ साथ उनमें सुधार भी होगा। इससे विशेष रूप से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ कर्मियों और अन्य हितधारकों को आपदा प्रतिक्रिया पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण के स्तर में सुधार किया जा सकेगा।
एनसीडीसी के मौजूदा परिसर से कार्य कर रहा है
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल अकादमी की स्थापना वर्ष 2018 में नागपुर में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा कॉलेज में विलय के साथ की गई थी। अकादमी का मुख्य परिसर निमार्णाधीन है, तब तक यह एनसीडीसी के मौजूदा परिसर से कार्य कर रहा है। अकादमी अभी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और अन्य हितधारकों को प्रशिक्षण प्रदान करती है और इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान के तौर पर विकसित होने के लिए की गई है। यह सार्क और अन्य देशों के आपदा मोचन कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचा गुजरात की ओर बढ़ा ‘ताउ ते’
एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
अहमदाबाद (एजेंसी)। अरब सागर में उठे अति तीव्र (वेरी सिवीयर) श्रेणी के तूफान ‘ताउ ते’ (Tauktae) का देश के कई राज्यों में खतरा मंडरा रहा है। तूफान केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सुबह कई पड़ जमीदोंज हो गए। चक्रवात जनित हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घरों का नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गए तथा लोगों को घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।
अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने भी गोवा में नुकसान की फोटो ट्वीटर पर डाली हैं। आज रात आठ से 11 बजे के बीच गुजरात के महुवा (भावनगर) और पोरबंदर के बीच से तट से तूफान के टकराने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पहले इसके 18 मई की सुबह तट तक पहुंचने का अनुमान था।
मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार यह तूफान आज सुबह साढ़े पांच बजे गुजरात के वेरावल तट से 290 किमी. दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित था और 20 किमी. प्रति घंटा की गति से आगे बढ़ रहा था। इसके गुजरात तट के और करीब पहुंचने के दौरान हवाओं की रफ़्तार 155 से लेकर 185 किमी. प्रति घंटा तक हो सकती है।
इसके साथ तटीय गुजरात में भावनगर, गिर सोमनाथ, अमरेली, पोरबंदर के अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, वलसाड आदि में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। तूफान के असर से पिछले 24 घंटे में राज्य के 33 में से 21 जिलों के 84 तालुका में बरसात हुई है। इनमे से छह तालुका में 25 मिमी. अथवा एक इंच से अधिक वर्षा हुई है। तटवर्ती इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ बात कर तूफान से बचाव और राहत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
कोरोना टीकाकरण रोका
तूफान के मद्देनजर राज्य में कोरोना टीकाकरण का काम आज और कल पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया गया है।
एनडीआरएफ सहित 50 टीमें तैयार
राज्य ने आपदा नियंत्रण संबंधी कार्यों की निगरानी कर रहे राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज कुमार ने बताया कि राहत कार्य के लिए कुल मिलाकर एनडीआरएफ की 41, एसडीआरएफ की 10 टीमें तैनात की गई हैं। आज सुबह छह बजे तक 17 जिलों के 655 गावों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा चुका है। इस दौरान कोरोना संबंधी सभी मानकों का पालन किया गया है।
तूफान के सम्भावित असर वाले जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। सम्भावित इलाकों में बिजली आपूर्ति पर असर की आशंका के मद्देनजर जरूरी पावर बैक अप की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की 388 टीमें और राजस्व अधिकारियों की 319 टीमें भी तैनात की गयी हैं। 161 आईसीयू एम्बुलेंस और मरीजों को निशुल्क अस्पताल तक पहुंचाने वाली 108 नम्बर की 576 एम्बुलेंस भी तैनात कर दी गयी हैं। आॅक्सिजन की निर्बाध आपूर्ति जारी रखने के लिए सड़कों पर ग्रीन कॉरिडर तैयार किए गए हैं।
अति गंभीर श्रेण का लगाया सिग्नल
गुजरात के वेरावल, पीपवाव, जाफराबाद आदि बंदरगाहों पर भी अति गम्भीर श्रेणी नम्बर का 10 नम्बर का चेतावनी सिग्नल लगा दिया गया है। पोरबंदर, सिक्का, नवलखी, बेडी, न्यू कांडला, मांडवी और जखौ बंदरगाहों पर आठ नम्बर का सिग्नल है।
तटीय इलाकों में भारी नुक्सान का खतरा
मौसम केन्द्र की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि तूफान, भारी वर्षा और तेज हवाओं के कारण तटीय इलाकों में कच्चे, पक्के मकानों, सड़कों, बिजली के खम्बों, पेड़ों और फसलों आदि को नुकसान हो सकता है। इसमें खतरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने, सड़क और रेल यातायात को भी नियंत्रित करने, तूफान के दौरान लोगों से घरों में रहने की सलाह भी दी गयी है। एहतियाती तौर पर 2700 से अधिक होर्डिंग्स और 667 अस्थायी संरचनाओं को हटा लिया गया है।
I am sure they will rise again! From Goa #CycloneTauktae pic.twitter.com/RxCHiJq9ja
— Rajeev Khandelwal (@RK1610IsMe) May 16, 2021
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक दो दिन के लिए बंद
तटीय जिलों में गांव वालों को किया जा रहा शिफ्ट
मुम्बई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान ताउते अगले 12 घंटे में भीषण से अति भीषण तूफान का रूप धारण कर सकता है और मंगलवार तक इसके गुजरात तट से टकराने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि ताउ ते के मंगलवार को अपराह्न पोरबंदर तथा नालिया के बीच गुजरात तट से टकराने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ताउते इस समय पूर्वी-मध्य तथा दक्षिण-पूर्व अरब सागर में मौजूद है और पिछले छह घंटों से 11 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है।
यह सुबह साढ़े आठ बजे पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के आसपास के 12.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.5 डिग्री पूर्वी देशांतर में अमिनी दिवि से लगभग 190 किलो मीटर उत्तर-पश्चिमोत्तर में, गोवा के पंजिम से 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, वेरावल (गुजरात) 930 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और कराची (पाकिस्तान) से 1020 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
एनडीआरएफ की टीमें तैनात
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की 50 से अधिक टीमों को पांच राज्यों-केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने तथा राहत एवं बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है। संबंधित राज्यों ने तटीय भागों में राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को भी तैनात किया है। इन राज्यों के विभिन्न हिस्सों में रेड तथा ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। लक्षद्वीप के निचले इलाकों में बाढ़ आने की अनुमान है।
पर्यटन गतिविधियों पर लगाई रोक
मछुआरों को मंगलवार तक अरब सागर में नहीं जाने को कहा गया है, जबकि पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी और नौसैनिक अभियानों के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय जिलों में रविवार तक बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन होने के आसार हैं। मंगलवार और बुधवार को गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ में बारिश होने का अनुमान है। भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम तूफान से उत्पन्न होने वाली स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पीएम केयर्स फंड को एनडीआरएफ में हस्तांतरित करने की जरूरत नहीं’
नयी दिल्ली l उच्चतम न्यायालय ने पीएम केयर्स की राशि को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) में हस्तांतरित करने के निर्देश देने संबंधी याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।  न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि पीएम केयर्स फंड को एनडीआरएफ में हस्तांतरित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। न्यायालय ने, साथ ही कोरोना महामारी के लिए नयी राष्ट्रीय आपदा योजना बनाये जाने की मांग भी ठुकरा दी। न्यायालय ने कहा कि कोविड-19 के लिए नयी आपदा राहत योजना की जरूरत नहीं है। खंडपीठ ने यह भी कहा कि कोविड-19 से पहले आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी राहत के न्यूनतम मानक आपदा प्रबंधन के लिए काफी हैं। न्यायालय ने कहा कि केंद्र सरकार को यदि लगता है कि पीएम केयर्स फंड को एनडीआरएफ में हस्तांतरित किया जा सकता है तो उसके लिए वह स्वतंत्र है। खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि दान करने वाले व्यक्ति एनडीआरएफ में भी दान करने के लिए आजाद हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
मुंबई अलर्ट: नौसेना के साथ एनडीआरएफ की टीमें तैनात
मुंबई (एजेंसी )। मुंबई में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग का दावा है कि मानसून आने के बाद बाढ़ की स्थिति और भयावह हो जाएगी। इसके मद्देनजर पूरे मुंबई में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपदा से निपटने के लिए बड़े अफसरों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। ऐहतियात के तौर पर मुंबई में बचाव कार्य के लिए नौसेना के साथ एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। लोगों से घर के बाहर की गतिविधियां सीमित रखने और मौसम पर नजर रखने को कहा गया है। उधर, मौसम विभाग का दावा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार तेज होने के आसार हैं। 9 जून से मानसून पश्चिम बंगाल व ओडिशा में सक्रिय हो जाएगा।
मुंबई में अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए बीएमसी ने उससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है। इस सप्ताहांत (9 से 1 जून) तक मुंबई व महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एनडीआरएफ की तीन टीमों को परेल, मानखुर्द, अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ठहराया गया है। उनके पास वॉकी-टॉकी व बाढ़ राहत के उपकरण हैं। इसके अलावा कोलाबा, वर्ली, घाटकोपर, ट्रॉम्बे, मलाव में नौसेना के जवानों को बचाव व राहत के लिए तैनात कर दिया गया है। 247 स्कूलों में राहत शिविर बनाए गए हैं। केरल फिर तरबतर 29 मई को मानसून के आगमन के बाद केरल एक बार फिर तरबतर हो गया है।
उधर, मुंबई में प्री मानसून का कहर अनवरत जारी है। बुधवार रात से भारी बारिश के कारण मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दादर, परेल, कफ परेड, बांद्रा, बोरिवली और अंधेरी में पानी जमा हो गया। लोकल ट्रेनें देरी से चलीं। अगले तीन दिन भारी बारिश के मुंबई में बुधवार-गुरुवार को हुई बारिश प्री मानसून की है, लेकिन मौसम विभाग ने कोंकण तट पर मानसून के पहुंचने की जानकारी दी है। केरल में भी भारी बारिश केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने के बाद भारी बारिश हुई है। तिरवनंतपुर में गुरुवार सुबह 8:30 बजे 45.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अगले पांच दिनों तक राज्य में वर्षा जारी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना उधर, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह जल्द दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इस कारण पश्चिम बंगाल व ओडिशा में मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं।
उधर, एजेंसी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार तेज होने के आसार हैं। 9 जून से मानसून पश्चिम बंगाल व ओडिशा में सक्रिय हो जाएगा। इधर मुंबई में अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए बीएमसी ने उससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है। मानसून के प्रवेश केंद्र केरल में एक बार फिर झमाझम का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा और उत्तर-उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बढ़ेगा। इससे बंगाल व ओडिशा के कई इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। गांगेय क्षेत्र में मानसून 9 जून तक पहुंचता है। कम दबाव क्षेत्र बनने से इसके आगे ब़़ढने की परिस्थति बन गई है। इस सप्ताहांत (9 से 1 जून) तक मुंबई व महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं
गुजरात में बारिश के बाद आई बाढ़, चार लोगों की मौत
अहमदाबाद: गुजरात में दो दिन से हो रही बारिश की वजह से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ (Flood) आ गई है। इससे हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। एयरफोर्स, आर्मी और एनडीआरएफ को बचाव के काम में लगाया गया है। अब तक 6235 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 12 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। राज्य में 24 घंटे के दौरान सभी 33 जिलों में बरसात हुई है। सबसे ज्यादा 325 मिलीमीटर बारिश सुरेंद्रनगर के चोटिला में हुई है। कुछ दिन पहले यहां 600 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वेदर डिपार्टमेंट ने शनिवार से अगले 24 घंटे तक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
इस सीजन में 61 की मौत | Flood
बारिश की वजह से हुए हादसों में दो लोगों की मौत अमरेली और राजकोट जिलों में हुईं।
उधर, हिम्मतनगर के गंभोई में एक प्राइवेट बस ओवर ब्रिज से गिर गई।
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, आठ लोग घायल हुए हैं।
इस सीजन में बारिश से राज्य में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य सरकार ने हालात से निपटने के लिए एयरफोर्स और आर्मी से भी मदद मांगी है।
बचाव के काम में एयरफोर्स के चार हेलिकॉप्टर (MI-17V5) लगाए गए हैं।
ध्रांगधरा में कुडा गांव के पास बाढ़ में फंसे 35 लोगों को सेना ने बाहर निकाला।
इनमें 3 दिन की एक बच्ची भी शामिल है। करीब 12 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है।
11 लोग मोरबी जिले के मलिया मियाना गांव में बाढ़ के बीच एक छत पर बैठे थे।
लंबड़ी, सायला और चोटिला तालुका के अलग-अलग गांवों में फंसे तीन लाेगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर बुलाए गए थे।
अहमदाबाद में भी 70 लोगों के फंसे होने की सूचना है।
सेना से उन्हें भी निकालने की गुजारिश की गई है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।