Women Cricket - Sach Kahoon Hindi
अंजुम चोपड़ा, जिसने विदेशी सरजमीं पर कप्तानी में दिलाई 'ऐतिहासिक' जीत
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में अंजुम चोपड़ा का योगदान बेहद अहम है। अंजुम ने न सिर्फ बल्ले से भारतीय टीम को कई मुकाबलों में यादगार जीत दिलाई, बल्कि उनकी कप्तानी में भी टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर पहली जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं, अंजुम के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लड़कर जीतने का हुनर भी सीखा।  Women Cricket News
अंजुम चोपड़ा का जन्म 20 मई, 1977 को नई दिल्ली में हुआ। अंजुम का पूरा परिवार ही किसी ना किसी खेल से जुड़ा हुआ था, इसलिए उनकी लिए क्रिकेट के मैदान तक पहुंचने की राह इतनी मुश्किल नहीं रही। अंजुम के पिता एक गोल्फ खिलाड़ी थे, तो मां कार रैली में जीत दर्ज कर चुकी थीं। वहीं, उनके भाई अंडर-17 और अंडर-19 में दिल्ली की ओर से क्रिकेट खेल चुके थे।
हालांकि, शुरुआत में अंजुम की रुचि क्रिकेट से ज्यादा बास्केटबॉल में थी, लेकिन क्रिकेट से जब एक बार नाता जुड़ा, तो वह फिर इस खेल में रमती चली गईं। अंजुम ने भारतीय टीम के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 1995 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। 50 ओवर के फॉर्मेट में अंजुम बल्ले से लगातार छाप छोड़ने में सफल रहीं और 9 महीने बाद उन्हें भारत के लिए सफेद जर्सी में धमाल मचाने का मौका मिला।
अंजुम ने मिले मौके को दोनों हाथों से भुनाया और भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। उन्होंने 1999 में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली। अंजुम ने भारत के लिए 127 वनडे मुकाबले खेले और इस दौरान उनके बल्ले से 2,856 रन निकले। वह इस फॉर्मेट में भारत की ओर से एक हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाली भी पहली क्रिकेटर रहीं। Women Cricket News
अंजुम ने एकदिवसीय क्रिकेट में एक शतक और 18 अर्धशतक लगाए। वहीं, 12 टेस्ट मुकाबलों में उन्होंने 30.00 की औसत से खेलते हुए 548 रन बनाए। अंजुम ने भारत के लिए 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले और कुल 241 रन बनाए। उन्होंने भारत के लिए कुल छह वर्ल्ड कप खेले और साल 2005 में टीम को वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने में अहम किरदार भी निभाया। बल्लेबाजी के साथ-साथ अंजुम ने अपनी कप्तानी से भी खूब नाम कमाया।
बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज में अंजुम ने भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दिलाई। वहीं, उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका की धरती पर भारतीय टीम ने घर से बाहर पहली जीत भी दर्ज की। भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया। अंजुम ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। भारतीय महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें 2007 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, 2014 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से दिया गया। Women Cricket News
Women Cricket News: एक दशक बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में सफल हुई महिलाएँ
AUS W vs IND W T20 Series: नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक दशक बाद टी20 श्रृंखला अपने नाम कर इतिहास रच दिया। तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2-1 से बढ़त बनाकर मेजबान ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को पराजित किया। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान पर हराना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। Women Cricket News
निर्णायक मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया, जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी और 17 रन से मुकाबला हार गई।
भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 82 रनों की प्रभावशाली पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और आठ चौके शामिल रहे। उनके साथ जेमिमा रोड्रिगेज ने 59 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर ने 57 रनों का संघर्षपूर्ण योगदान दिया, किंतु वह टीम को विजय तक नहीं पहुंचा सकीं।
पहला टी20 मुकाबला वर्षा से प्रभावित रहा और डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर भारत ने 21 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से वापसी की, लेकिन निर्णायक तीसरे मैच में भारत ने संतुलित प्रदर्शन कर श्रृंखला अपने नाम कर ली। Women Cricket News
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम को बधाई देते हुए आगामी एकदिवसीय मुकाबलों में भी इसी लय को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने इसे बहु-प्रारूप श्रृंखला की शानदार शुरुआत बताया। यह विजय न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है, बल्कि आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम के मनोबल को भी सुदृढ़ करेगी।
Women’s Cricket Rankings: दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गंवाया
दुबई (एजेंसी)। Deepti Sharma: भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 में मैच जिताने वाली पारी के बाद आईसीसी महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर आ गई हैं, जबकि दीप्ति शर्मा ने बॉलिंग रैंकिंग में टॉप स्पॉट खो दिया है। कौर की 43 गेंदों पर 68 रन की पारी ने उन्हें प्लेयर आॅफ द मैच का अवॉर्ड दिलाया और वह टॉप 10 के करीब पहुंच गईं, लेकिन शर्मा एनाबेल सदरलैंड के पीछे दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं, उनका 28 रन देकर एक विकेट लेना उन्हें आगे बनाए रखने के लिए काफी नहीं था।
शर्मा (Deepti Sharma) के पास अब सदरलैंड के 736 से एक रेटिंग पॉइंट कम है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर ने नंबर 1 पोजीशन फिर से हासिल कर ली है, जो उन्होंने पहली बार अगस्त 2025 में हासिल की थी, जब पाकिस्तान की स्पिनर सादिया इकबाल ने भी उन्हें टॉप स्पॉट दे दिया था। भारत के सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अमनजोत कौर सात स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 78वें स्थान पर आ गई हैं, जबकि श्रीलंका की बैट्समैन हसिनी परेरा (31 स्थान ऊपर चढ़कर 40वें स्थान पर) और इमेशा दुलानी (77 स्थान ऊपर चढ़कर 84वें स्थान पर) ने भी फिफ्टी लगाने के बाद बढ़त हासिल की है। बॉलिंग रैंकिंग में भारत की लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी भी पांच स्थान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर आ गई हैं। श्रीलंका के लिए, कविशा दिलहारी (एक स्थान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर) और चामरी अथापट्टू (तीन स्थान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर) को बॉलिंग रैंकिंग में बढ़त मिली है।
यह भी पढ़ें:– में मिला बम!, मचा हड़कंप
Vaishnavi Sharma: नई दिल्ली। धीमी गति की बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने अंडर-19 विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय महिला क्रिकेट के शीर्ष स्तर तक पहुंचने का सफर तय किया है। जूनियर विश्व कप में अपनी धारदार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचने वाली वैष्णवी को अब सीनियर भारतीय टीम में स्थान मिला है। अंडर-19 विश्व कप के छह मुकाबलों में उन्होंने 4.35 की औसत से 17 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट की सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। वे चंबल अंचल की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। Women Cricket News
18 दिसंबर 2005 को ग्वालियर में जन्मी वैष्णवी शर्मा एक शिक्षित परिवार से आती हैं। उनके पिता ग्वालियर की एक विश्वविद्यालय में ज्योतिष शास्त्र के प्राध्यापक हैं। उन्होंने प्रारंभ में ही अपनी बेटी की प्रतिभा को पहचान लिया था और मानते थे कि वैष्णवी खेल या चिकित्सा क्षेत्र में असाधारण मुकाम हासिल कर सकती हैं। परिवार का विश्वास था कि खेल के माध्यम से वह वैश्विक पहचान बना सकती हैं। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति रुचि रखने वाली वैष्णवी को माता-पिता का पूरा सहयोग मिला और मात्र पांच वर्ष की आयु में उन्होंने व्यवस्थित प्रशिक्षण शुरू कर दिया।
ग्वालियर की तानसेन क्रिकेट अकादमी में वैष्णवी ने घंटों अभ्यास किया। इसके लिए एक सख्त दिनचर्या बनाई गई, जिसमें परिवार की सक्रिय भूमिका रही। माता-पिता और भाई ने हर स्तर पर उनका साथ दिया। इस दौरान आर्थिक चुनौतियां भी आईं, लेकिन वैष्णवी का लक्ष्य कभी कमजोर नहीं पड़ा। वर्ष 2022-23 के जूनियर घरेलू सत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। Women Cricket News
सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में उन्होंने 21 विकेट अपने नाम किए
घरेलू क्रिकेट में वैष्णवी के निरंतर प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में उन्होंने 21 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद सीनियर महिला इंटर-जोनल टी20 प्रतियोगिता के पांच मैचों में 12 विकेट लेकर वे शीर्ष विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। अंडर-19 विश्व कप में शानदार खेल के बावजूद उन्हें महिला प्रीमियर लीग का अनुबंध नहीं मिल सका, लेकिन उनके खेल ने टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का ध्यान जरूर खींचा।
बीस वर्ष की आयु में वैष्णवी को भारतीय सीनियर टीम के लिए पदार्पण का अवसर मिला। 21 दिसंबर 2025 को खेले गए अपने पहले मुकाबले में उन्होंने चार ओवरों में मात्र 16 रन खर्च किए, हालांकि विकेट नहीं ले सकीं। अगले मैच में कप्तान ने फिर उन पर भरोसा जताया और वैष्णवी ने 32 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर इस भरोसे को सही साबित किया। श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 श्रृंखला में अब तक वे चार विकेट हासिल कर चुकी हैं। यह श्रृंखला आगामी टी20 विश्व कप की तैयारियों की दिशा में भारत के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है। Women Cricket News
ICC Rankings: क्रिकेट टी20 में छाई दीप्ति शर्मा, बनी नंबर वन गेंदबाज
ICC Rankings Women T20: नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भरोसेमंद ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आईसीसी की ताजा गेंदबाजी रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया। शीर्ष दस गेंदबाजों की सूची में दीप्ति इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं, जो उनकी निरंतरता और प्रभावशाली प्रदर्शन को दर्शाता है। ICC Rankings
नई रैंकिंग में दूसरे पायदान पर एनाबेल सदरलैंड खिसक गई हैं, जबकि पाकिस्तान की सादिया इकबाल तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की अनुभवी स्पिनर सोफी एक्लेस्टन चौथे और उनकी ही साथी लॉरेन बेल पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की एन मल्बा छठे, ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉरहेम सातवें, इंग्लैंड की चार्ली डीन आठवें, वेस्टइंडीज की अफी फ्लेचर नौवें और पाकिस्तान की नशरा संधु दसवें स्थान पर हैं।
उधर, महिलाओं की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने एक बार फिर भारत की स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मंधाना को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर, चौथे पर इंग्लैंड की नट साइवर-ब्रंट और पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी हैं। ICC Rankings
भारत की जेमिमा रोड्रिग्स दसवें स्थान पर
इसके अलावा एलीसा हीली छठे, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन सातवें, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी आठवें, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज नौवें और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स दसवें स्थान पर बनी हुई हैं। वनडे रैंकिंग में मुख्य रूप से मंधाना और वोल्वार्ड्ट की पोजीशन में ही बदलाव दर्ज किया गया है।
महिलाओं की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले स्थान पर कायम हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज दूसरे और भारत की स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्राथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट पांचवें पायदान पर हैं। श्रीलंका की चमारी अट्टपटट्टू छठे, दक्षिण अफ्रीका की तजमिन ब्रिट्स सातवें, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स आठवें और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जिन्हें पांच स्थान का लाभ मिला है। शेफाली वर्मा एक स्थान फिसलकर दसवें नंबर पर आ गई हैं। ICC Rankings
BCCI News: विश्व कप के बाद बीसीसीआई ने की बड़ी घोषणा, शेफाली बनीं कप्तान!
Senior Women’s Inter-Zonal T20 Trophy: मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्षेत्रीय चयन समितियों ने मंगलवार को सीनियर महिला इंटर-जोनल टी20 प्रतियोगिता (Senior Women’s Inter-Zonal T20 Trophy) के लिए विभिन्न ज़ोन की टीमों का ऐलान कर दिया। इस बार उत्तर क्षेत्र की कमान युवा और ऊर्जावान खिलाड़ी शेफाली वर्मा को सौंपी गई है। टूर्नामेंट 4 से 14 नवंबर के बीच नागालैंड में आयोजित किया जाएगा और इसमें देश के छह ज़ोन — मध्य, पूर्व, पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पूर्व और दक्षिण — भाग लेंगे। BCCI News
शेफाली वर्मा, जो हाल ही में संपन्न हुए महिला टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत का हिस्सा थीं, इस प्रतियोगिता में उतरने वाली एकमात्र विश्व कप विजेता खिलाड़ी होंगी। फाइनल मुकाबले में उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन ने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।
दक्षिण क्षेत्र की टीम की कमान निकी प्रसाद को दी गई है, जो 2025 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में शेफाली के साथी खिलाड़ी भी हैं। मध्य क्षेत्र में नुजहत परवीन कप्तान के रूप में उतरेंगी और विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगी। BCCI News
मध्य क्षेत्र की टीम में शामिल अन्य प्रमुख खिलाड़ी हैं—निकिता सिंह (उपकप्तान), अनुष्का शर्मा, दिशा कसाट, सिमरन दिलबहादुर, मोना मेश्राम और संपदा दीक्षित। इन खिलाड़ियों का संबंध मध्य प्रदेश, रेलवे, विदर्भ, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ की क्रिकेट इकाइयों से है।BCCI Women’s Cricket Selection
पूर्व क्षेत्र की अगुवाई मीता पॉल करेंगी, जबकि अश्वनी कुमारी उपकप्तान रहेंगी। इस टीम में बंगाल, झारखंड, असम, ओडिशा और त्रिपुरा की प्रतिनिधि खिलाड़ी शामिल हैं। प्रमुख नामों में प्रियंका लूथरा, धारा गुज्जर, जिन्तिमणि कलिता, तितास साहू और सैका इशाक का नाम उल्लेखनीय है।
उत्तर-पूर्व क्षेत्र में देबस्मिता दत्ता कप्तान और नबाम यापू उपकप्तान होंगी। यह टीम मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम की खिलाड़ियों से बनी है। टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने हाल के वर्षों में घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत की है। BCCI News
उत्तर क्षेत्र की टीम में श्वेता सहरावत उपकप्तान होंगी। टीम में तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मन्नत कश्यप, बावनदीप कौर और अमनदीप कौर जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं। यह टीम हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की प्रतिनिधि खिलाड़ियों से सुसज्जित है।
पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी अनुजा पाटिल को दी गई है, जबकि सयाली सतघरे उनकी सहयोगी होंगी। टीम में किरण नवगिरे, पूनम खेमनार, तेजल हसब्निस, अर्शिया धारीवाल और इरा जाधव जैसी प्रभावशाली खिलाड़ी शामिल हैं।
दक्षिण क्षेत्र की टीम, जिसकी कप्तानी निकी प्रसाद कर रहे हैं, में सब्बिनेनी मेघना उपकप्तान होंगी। इस टीम में कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, हैदराबाद और पुडुचेरी की खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रमुख नामों में वृंदा दिनेश, आशा सोभना, मोनिका पटेल और शबनम शकील शामिल हैं। BCCI News
Women World Cup Cricket: रोमांचक मुकाबलों के साथ तय हुई विश्व कप सेमीफाइनल की टीमें, ये टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल
नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। प्रारंभिक दौर के सभी मुकाबले पूरे हो चुके हैं, जिनमें प्रत्येक टीम ने राउंड-रॉबिन प्रारूप के अंतर्गत सात-सात मैच खेले। अब टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी। चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों में ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। Women World Cup Cricket
पहले सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से, जबकि दूसरे में इंग्लैंड की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से होगी। पहले चरण के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो ऑस्ट्रेलिया अब तक टूर्नामेंट की एकमात्र अपराजित टीम रही है। उसने अपने सात में से छह मैच जीते, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
कब और कहाँ होगा फ़ाइनल? | Women World Cup Cricket
आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का फ़ाइनल रविवार, 2 नवम्बर 2025 को खेला जाएगा। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित होगा, जो 60,000 से अधिक दर्शकों की क्षमता वाला भव्य स्टेडियम है। फ़ाइनल मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) होगी, जबकि टॉस 2:30 बजे कराया जाएगा।
यदि किसी कारणवश निर्धारित दिन पर पूरा मैच नहीं हो पाता है, तो आईसीसी ने इसके लिए 3 नवम्बर (सोमवार) को रिज़र्व डे निर्धारित किया है। भारत में दर्शक यह रोमांचक मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे। वहीं, डिजिटल दर्शकों के लिए इसका सीधा प्रसारण जियोसिनेमा और डिज़्नी+हॉटस्टार प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।
Women World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप की विजेता टीम पर होगी नोटों की बारिश, जानिए किसे मिलेगी कितनी रकम?
ICC Women’s World Cup Prize Money: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा कर दी है। इस बार कुल पुरस्कार राशि 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी लगभग 122 करोड़ रुपये तय की गई है। यह राशि पिछले संस्करण की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है। Women World Cup 2025
साल 2022 में न्यूज़ीलैंड में आयोजित महिला विश्व कप में कुल प्राइज मनी 3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 30 करोड़ रुपये) थी। इस बार तय की गई राशि वर्ष 2023 में भारत में खेले गए पुरुष विश्व कप (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से भी अधिक है।
2025 विश्व कप की विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 39 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) प्रदान किए जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 9.8 करोड़ रुपये) का पुरस्कार मिलेगा।
ग्रुप चरण के हर प्रतिभागी को 2,50,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.20 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। वहीं, ग्रुप स्टेज में जीत दर्ज करने वाली टीम को अतिरिक्त 34,314 अमेरिकी डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 7,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 6.17 करोड़ रुपये) और सातवें व आठवें स्थान की टीमों को 2,80,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.47 करोड़ रुपये) प्रदान किए जाएंगे।
यह प्रतियोगिता 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका में आयोजित की जाएगी। भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी, जबकि 5 अक्टूबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा। Women World Cup 2025
BCCI’s ‘Bronco Test’: रोहित शर्मा का हुआ ‘ब्रोंको टेस्ट! अब भारतीय क्रिकेटरो…
India Women vs Sri Lanka Final Match 2025: भारतीय कप्तान ने चैंपियंस बनने पर जताया पूरी टीम पर गर्व
उन्होंने वाकई अच्छा क्रिकेट खेला: हरमनप्रीत
India Women vs Sri Lanka Final Match 2025: कोलंबो। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल (Women’s Tri-Series Final 2025) मुकाबले में श्रीलंका को 97 रनों से पराजित कर शानदार विजय प्राप्त की। इस उपलब्धि के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है और सभी ने मिलकर उत्कृष्ट क्रिकेट खेला। India vs Sri Lanka Final
फाइनल में उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 101 गेंदों पर 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिससे भारतीय टीम ने 342 रन पर सात विकेट का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद स्नेह राणा ने चार विकेट और अमनजोत कौर ने तीन विकेट चटकाकर श्रीलंका की पूरी टीम को 48.2 ओवर में 245 रन पर समेट दिया।
मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, “हमारी पूरी टीम ने सामूहिक प्रयास दिखाया, जिससे यह जीत संभव हुई। विशेषकर बल्लेबाजों ने अच्छी लय में खेल दिखाया। यद्यपि क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी और साझेदारियाँ जैसे क्षेत्रों में हमेशा सुधार की गुंजाइश बनी रहती है, फिर भी हम जिस तरह खेले, उससे संतोष है। स्मृति और अन्य बल्लेबाजों का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा, और स्नेह राणा की गेंदबाजी भी उल्लेखनीय रही।”
भारत की पहली पसंद की कुछ गेंदबाज उपलब्ध नहीं थीं
हालाँकि भारत की पहली पसंद की कुछ गेंदबाज चोट के कारण उपलब्ध नहीं थीं, फिर भी टीम ने श्रृंखला पर कब्जा जमाकर आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए आत्मविश्वास बढ़ाया है। हरमनप्रीत ने कहा, “तेज गेंदबाजों की फिटनेस पर हमें काम करना होगा, पर टीम निरंतर प्रयासरत है और हम सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेंगे।”
प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं स्मृति मंधाना ने कहा, “शुरुआती ओवरों में श्रीलंकाई गेंदबाज अनुशासित थे, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, हमने स्थितियों के अनुसार खेलते हुए रन बनाने के अवसर खोज लिए। यह विकेट बल्लेबाजों के लिए अनुकूल था, हालांकि गेंदबाजों ने भी सराहनीय प्रयास किया।”
वहीं, टूर्नामेंट में केवल चार मुकाबलों में 15 विकेट लेने वाली स्नेह राणा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया। उन्होंने कहा, “लंबे समय बाद मैदान पर लौटकर टीम के लिए योगदान देना सुखद अनुभव रहा। मैंने वापसी से पहले कड़ी मेहनत की और अब इस प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।” India vs Sri Lanka Final
Chicago World Squash Championship 2025: स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप में छाए भारत के खिलाड़ी
AUS W vs ENG W: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड को 21 रनों से हराया
मेलबर्न (एजेंसी)। Australia Women vs England Women: एलिस पेरी (60) की शानदार बल्लेबाजी के बाद अलाना किंग (चार विकेट) और किंग गार्थ (तीन विकेट) बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे एकदिसवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 21 रनों से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के 180 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और उसने पहला विकेट आठ रन के स्कोर पर टैमी बोमॉन्ट (तीन) का विकेट गवां दिया।बोमॉन्ट को कि गार्थ ने पगबाधा आउट किया। इसके मैया बाउचियर (17) को भी किम गार्थ ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कप्तान हीथर नाइट और नेट सायबर ब्रंट ने पारी को संलाने का प्रयास किया। AUS W vs ENG W
16वें ओवर में एश्ली गार्डनर ने हीथर नाइट (18) को अपनी ही गेंद पर कैय आउट कर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में अलाना किंग ने डेनियल वॉयट (शून्य) को आउट कर आॅस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई। 23वें ओवर में 84 के स्कोर पर किंग ने नैट सायबर ब्रंट (35) को भी अपना शिकार बना लिया। 36वें ओवर में गार्थ ने एलिस कैप्सी को पगबाधा आउट कर मैच पर आॅस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत कर दी। ऐमी जोंस ने इंग्लैंड के लिए (नाबाद 47) रनों की पारी खेली। मेगन शूट ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर लॉरेन बेल (एक) को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी का 159 के स्कोर पर अंत कर दिया। आॅस्ट्रेलिया की ओर किम गार्थ ने तीन विकेट लिये। अलाना किंग को चार विकेट मिले। एश्ली गार्डनर ने एक बल्लेबाज को आउट किया। AUS W vs ENG W
आज यहां इससे पहले इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 43 के स्कोर परअपने दो विकेट गवां दिये। अलिसा हीली (29) और फीबी लिचफिल्ड (29) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद नियमित अंतराल पर ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरते रहे। हालांकि इस दौरान ऐलिस पेरी ने एक छोर थामे खड़ी रही। बेथ मूनी (12), ऐनाबेल सदरलैंड (11) और अलाना किंग (13) रन बनाकर आउट हुई। ऐलिस पेरी ने आॅस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक (60) रनों की पारी खेली। 29वें ओवर में उन्हें कैप्सी ने पगबाधा आउट किया। इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे आॅस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी सात विकेट 34 रन जोड़ कर गवां दिये। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 44.3 ओवर में 180 के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए सोफी एकल्सटन ने चार विकेट लिये। ऐलिस कैप्सी को तीन विकेट मिले। लॉरा बेल ने दो और लॉरेन फाइनलर ने एक बल्लेबाज को आउट किया। AUS W vs ENG W
यह भी पढ़ें:– ISRO: नारायणन ने इसरो के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला
Cricket News: 4 गेंदों में टी-20 मैच खत्म
नई दिल्ली। क्रिकेट में कब क्या हो जाए कह नहीं सकते। जी हां! ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ऐसा ही एक वाकया 1 मई 2023 को देखने को मिला जब एक टीम 9 रन पर ढेर हो गई और दूसरी टीम ने महज 4 गेंदों में मैच फिनिश कर दिया।
दरअसल, SEA Games Womens Twenty 20 Cricket Competition 2023 का दूसरा मुकाबला फिलिपींस और थाईलैंड की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में थाईलैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी फिलिपींस की टीम 11.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 9 रन बना सकी। 4 बल्लेबाजों ने 2-2 रन बनाए। एक रन वाइड का रहा, जबकि 7 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके, जो अपने आप में शर्मनाक बात थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।
WWC17: भारत और इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग आज
लंदन: वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल (Final WWC17) आज भारत और मेजबान इंग्लैंड की टीम के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। 34 साल पहले कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इसी ग्राउंड पर भारत के लिए पहला वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। अब मिताली राज की कप्तानी में भारतीय महिला टीम उसी इतिहास को दोहराने से सिर्फ एक कदम दूर है। यह मुकाबला क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
मिताली के लिए इतिहास रचने का मौका | Final WWC17
महिला वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में वह पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनेगी।
टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज के पास वर्ल्ड चैंपियन कप्तान बनने का मौका है।
कपिल देव ने भारत को 1983 और महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।
मिताली टीम इंडिया को चैंपियन बना देती हैं, तो इतिहास के सुनहरे पन्नों में उनका नाम दर्ज हो जाएगा।
ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड | Final WWC17
वर्ल्ड कप हिस्ट्री में भारत और इंग्लैंड के बीच 10 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने केवल 4 मैच जीते और 6 मैच हारे हैं। वनडे हिस्ट्री में दोनों टीमों के बीच 62 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 26 मैच जीते हैं तो वहीं इंग्लैंड ने 34 मैच जीते हैं। वर्ल्ड कप हिस्ट्री में भारत ने कुल 62 मैच खेले हैं, जिनमें से 34 जीते और 26 हारे हैं। जबकि इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में 82 मैच खेले, इनमें से 56 जीते और 23 हारे। वनडे हिस्ट्री में भारत ने 247 मैच खेले हैं, जिनमें से 136 जीते और 106 हारे हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम ने 320 मैचों में से 188 जीते और 120 हारे हैं। दोनों के बीच ऐसी कई समानताएं हैं जो इस बात की ओर इशारा कर रही हैं, कि ये टीम 1983 वाला करिश्मा दोहरा सकती है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।