Doklam Issue - Sach Kahoon Hindi

राजनाथ ने चीन को चेताया, कहा- भारत पर आंख उठाने की किसी में हिम्मत नहीं
नयी दिल्ली । डोकलाम गतिरोध के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चीन पर हमला किया है। राजनाथ सिंह ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि दुनिया के किसी भी मुल्क में भारत पर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं है। राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा, ”इस वक्त डोकलाम को लेकर चीन से विवाद चल रहा है। मैं कह सकता हूं कि इसका सकारात्मक हल निकलेगा। उन्होंने आगे ये भी कहा कि मुझे यकीन है चीन सकारात्मक कदम उठाएगा।

‘नहीं आने देंगे सुरक्षा पर आंच’

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत एवं चीन के बीच डोकलाम में जारी गतिरोध का समाधान जल्द ही खोजा जाएगा और उन्होंने उम्मीद जतायी कि चीन इस संबंध में सकारात्मक कदम उठायेगा। राजनाथ सिंह ने यहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के एक समारोह में कहा, वह सभी पड़ोसी देशों को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत शांति चाहता है। गृहमंत्री ने खुले तौर से चेतावनी देते हुए कहा कि ‘दुनिया में कौन सी ताकत है जो भारत की ओर आंखें उठाकर देखेगा। हमारे जवान में हिम्मती हैं, इनके रहते दुनिया की कोई ताकत आंखें नहीं उठा सकता है।’

बता दें कि डोकलाम में सीमा विवाद को लेकर चीन और भारत के बीच लगातार तनाव चल रहा है। चीन भारत से सेना हटाने की मांग कर रहा है। जबकि भारत का कहना है कि डोकलाम पर विराम बिना किसी शर्त लगेगा। हालांकि, चीनी मीडिया इस मसले पर भारत को युद्ध की धमकियां भी दे रहा है।

गृहमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि हम अपने देश की सुरक्षा पर आंच नहीं आने देंगे। हालांकि, राजनाथ ने यह भी कहा कि भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। हम अपने सभी पड़ोसियों से अच्छे संबंध रखना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शपथग्रहण समारोह में इसी कारण सभी पड़ोसियों को बुलाया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चीन की आंखों की किरकिरी है भारत और भूटान की दोस्ती
वॉशिंगटन: अमेरिकी मीडिया के मुताबिक भूटान ने अपने पड़ोसी तिब्बत पर चीन का कब्जा होते देखा है, इसलिए वह डोकलाम मामले में शुरू से भारत के साथ है। द न्यूयॉर्क टाइम्स में पब्लिश आर्टिकल में यह कमेंट किया गया है। इसमें ये भी कहा गया है कि डोकलाम के पठार को लेकर जारी इस गतिरोध का कारण चीन का अतिक्रमण है। बीजिंग किसी भी तरह भारत और भूटान की दोस्ती में खलल पैदा करना चाहता है, लेकिन फिलहाल उसकी कोई साजिश वहां सफल होते नहीं दिखती, क्योंकि भूटान भारत के साथ खड़ा है।

भूटान में है भारत की मिलिट्री एकेडमी

आर्टिकल में कहा गया है कि भारतीय सेना ने पिछले कई दशकों से भूटान के ‘हा’ कस्बे में अपनी मिलिट्री एकेडमी बना रखी है। वहां सैनिकों को ट्रेनिंग भी दी जाती है और अच्छी खासी आर्टिलरी भी वहां मौजूद है। हा कस्बा भूटान-चीन के विवादित बॉर्डर एरिया से सिर्फ 21 km दूर है। एकेडमी के अलावा वहां सैन्य अस्पताल, गोल्फ कोर्स भी हैं।

इन सबसे पता चलता है कि इंडियन मिलिट्री हिमालय की वादियों में बसे भूटान को किस तरह सुरक्षा कवच देती है। जून में विवादित बॉर्डर एरिया में जब चीनी सैनिक सड़क बना रहे थे, तब भारतीय सैनिकों ने ही उनका काम रुकवाया था। तब से 50 दिन से अधिक बीत चुके हैं, दोनों देशों के सैनिक वहां आमने-सामने तैनात हैं। इस विवाद का एक पक्ष भूटान की सोवेरिनटी (सम्प्रभुता) सुरक्षित बनाए रखना भी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चीन और भारत एक-दूसरे को हरा नहीं सकते: दलाई लामा
मुंबई। बॉर्डर पर मौजूदा तनाव को लेकर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि भारत और चीन एक-दूसरे को नहीं हरा सकते। दोनों देश सैन्य तौर पर ताकतवर हैं। दोनों तरफ से फायरिंग की घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता। दोनों को अच्छे पड़ोसी बनकर रहना होगा।

पत्रकारों के सवालों पर दलाई ने कहा, ”1951 में तिब्बत में शांति के लिए चीन के साथ 17 प्वाइंट का एग्रीमेंट हुआ था। आज चीन बदल रहा है और बौद्ध धर्म को मानने वाला सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है। वहां कम्युनिस्ट सरकार है, लेकिन बौद्ध धर्म को आगे बढ़कर स्वीकार किया। भारत और चीन को फिर से हिंदी-चीनी भाई भाई के रास्ते पर चलना होगा।”

क्या है डोकलाम विवाद?

बता दें कि सिक्कम सेक्टर के डोकलाम इलाके में करीब 2 महीने से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है। ये विवाद 16 जून को तब शुरू हुआ था, जब इंडियन ट्रूप्स ने डोकलाम एरिया में चीन के सैनिकों को सड़क बनाने से रोक दिया था। हालांकि चीन का कहना है कि वह अपने इलाके में सड़क बना रहा है।

इस एरिया का भारत में नाम डोका ला है जबकि भूटान में इसे डोकलाम कहा जाता है। चीन दावा करता है कि ये उसके डोंगलांग रीजन का हिस्सा है। भारत-चीन का जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 3488 km लंबा बॉर्डर है। इसका 220 km हिस्सा सिक्किम में आता है।

चीन के लिए तीर्थयात्रा का सेंटर हो सकता है भारत

दलाई ने सुझाव दिया, ”भारत चीन में बौद्ध धर्म के लोगों के लिए तीर्थयात्राएं शुरू करे। हमें यह भी समझना चाहिए कि वहां बौद्ध धर्म को मानने वाले असल में भारतीय बौद्ध धर्म की लाइन पर चल रहे हैं, जो नालंदा और संस्कृत से निकला हुआ है। भारत चीन के लिए तीर्थयात्रा का सेंटर हो सकता है। भारत में धर्मनिरपेक्षता पर दलाई ने कहा, ”सभी धर्म को मानने वाले और नहीं मानने वालों का भी सम्मान करो। भारत के लिए यही धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भारत हमारा अच्छा दोस्त, डोकलाम विवाद पर बातचीत करें भारत-चीन: अमेरिका
वॉशिंगटन। सिक्किम के डोकलाम में भारत और चीन के बीच जारी तनातनी पर अमेरिका करीब से नजर रख रहा है। साथ ही उसने भारत और चीन से डोकलाम में जारी गतिरोध को सुलझाने को कहा है। अमेरिका ने कहा कि डोकलाम मसले पर भारत और चीन आपस में बातचीत करें। अमेरिका ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी से उसके बहुत अच्छे रिश्ते हैं और वह इसका सम्मान करता है।

बता दें कि 16 जून से सिक्किम सेक्टर के डोकलाम एरिया में विवाद चल रहा है। चीन उसी शर्त पर बात करना चाहता है, जब भारतीय सेनाएं पीछे जाएं। वहीं भारत, दोनों देशों की सेनाओं के वापस लौटने पर ही बातचीत चाहता है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हेदर नोर्ट ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि यह ऐसी स्थिति है, जिस पर हम करीब से नजर रख रहे हैं। हमारे संबंध दोनों सरकारों के साथ हैं। हम दोनों पक्षों को साथ बैठने और बातचीत करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं। तब तक इसे अपने हाल पर छोड़ दें।

मोदी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते

भारत-अमेरिका के संबंधों में आई तेजी पर हीथर ने कहा, “हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं और हमने जून में उनके दौरे को बहुत इन्जॉय किया।”  मोदी जून में अपने पहले अमेरिकी दौरे पर गए थे। उस दौरान इन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका को हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट के लिए इनवाइट किया था।

बता दें कि सिक्किम सेक्टर में भूटान ट्राइजंक्शन के पास चीन एक सड़क बनाना चाहता है और भारत इसका विरोध कर रहा है। करीब 2 महीने से इस इलाके में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हैं। चीनी सेना को डोकलाम इलाके में सड़क बनाने से रोकने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। भारत और चीन के बीच डोकलाम पर जारी गतिरोध पर चिंता जताते हुए अमेरिका के प्रभावशाली सांसद कृष्णमूर्ति ने चीन पर उकसाने वाले कदम उठाने का आरोप लगाया है, जिससे एशिया के दो बड़े देशों के बीच तनाव बढ़ा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डोकलाम पर भूटान ने ठुकराया ड्रैगन का दावा
भारत के दावों को मिला बल

थिम्पू। डोकलाम मसले पर चीन के झूठा का पर्दाफाश हो गया है। भूटान सरकार ने डोकलाम मामले पर भारत को सही ठहराते हुए चीन के दावे को खारिज कर दिया है। भूटान सरकार ने डोकलाम पर चीन के विदेश मंत्रालय के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उसने कहा था कि सिक्किम सेक्टर पर स्थित डोकलाम उसका (चीन) हिस्सा नहीं है।

भूटान के इस बयान से भारत के उस दावे को बल मिला है, जिसमें कहा गया कि चीन भूटान के क्षेत्र में सड़क बना रहा है। चीन के शीर्ष राजनयिक वांग वेनली ने दावा किया था कि भूटान ने राजनयिक चैनल के जरिए बताया है कि डोकलाम का विवादित क्षेत्र उसके हिस्से में नहीं आता है। वेनली चीन के सीमा एवं महासागर मामले विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल हैं। बुधवार को उन्होंने यह दावा भारतीय मीडिया के सामने किया था। हालांकि वेनली ने इस बाबत किसी तरह का कोई सबूत नहीं उपलब्ध कराया था।

सीमा समझौता का उल्लंघन

भूटान सरकार के सूत्रों ने कहा कि डोकलाम मुद्दे पर हमारी स्थिति बिल्कुल साफ है। मालूम हो कि डोकलाम विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए भूटान ने गत 29 जून को कहा था कि चीन भूटान के भूभाग में सड़क बना रहा है, जो सीधे तौर पर सीमा समझौता का उल्लंघन है।

16 जून 2017 को चीनी सेना ने डोकलाम इलाके के डोकोला से जोम्पेरली स्थित भूटान आर्मी कैंप की तरह सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है। इस पर भूटान ने कहा कि जब तक सीमा विवाद का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए चीन के साथ साल 1988 और 1998 में सीमा समझौता हुआ था। भूटान ने उम्मीद जताई कि चीन 16 जून 2017 से पहले की तरह डोकलाम इलाके में यथास्थिति बनाए रखेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चीनी सेना की धमकी, सेना हटाए भारत
किसी भी कीमत पर करेंगे संप्रभुता की रक्षा

नई दिल्ली। डोकलाम विवाद को लेकर चीनी सेना ने भारत को चेतावनी दी है। चीन ने कहा है कि भारत को किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। डोकलाम में भारत के साथ सैन्य तनातनी के बीच चीन लगातार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। चीन की सरकार के बाद अब पहली बार चीनी सेना ने भी डोकलाम को लेकर धमकी दी है। अपने इलाके की सुरक्षा के चीन के इरादे को कोई हिला नहीं सकता। एक पहाड़ को हिलाना आसान है, चीन की सेना को नहीं।

डोकलाम को लेकर भारत और चीन में काफी दिनो से तनाव जारी है।

आए दिन चीन की सरकार की ओर से धमकी आती रहती है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत से कहा है कि किसी भी कीमत पर संप्रभुता की रक्षा की जाएगी।

1 अगस्त को पीएलए की 90 वीं वर्षगांठ से पहले एक विशेष ब्रीफिंग में पीएलए ने डॉकलाम पर एक मजबूत संदेश दिया है। चीनी लिब्रेशन आर्मी ने अपने 90 साल के इतिहास में अपनी क्षमता और देश को सुरक्षित रखने की अपनी ताक़त को लगातार बढ़ाया है। हमारी दृढ़ता और इच्छाशक्ति अडिग है।

चीनी सेना ने जारी अपने बयान में चेतावनी के लहजे में कहा है कि डोकलाम से भारत की सेना पीछे हट जाए नहीं तो हम अपनी संख्या और बढ़ा देंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।