Kashmiri Pandit - Sach Kahoon Hindi

प्रशासन,आतंकवादी दोनों कश्मीरी हिन्दुओं को प्रताड़ित कर रहे हैं : कश्मीरी पंडित
नई दिल्ली। कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandit) ने सरकार से राहुल भट्ट के हत्यारों को सजा देने के लिये आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए रविवार को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कश्मीरी पंडितों ने मांग की कि सरकार कश्मीरियत की तर्ज पर कश्मीरी पंडितों को बली का बकरा न बनाये और जल्द से जल्द नरसंहार बिल पारित करे।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें थीं कि सरकार कश्मीरी हिंदूओं को नरसंहार का शिकार माने, मामलों को तेजी से ट्रैक करने और नरसंहार के अपराधियों की पहचान करने के लिए नरसंहार आयोग का गठन करे, रोकथाम जनसंहार विधेयक अधिनियमित करे, और 1991 के पनुन कश्मीर प्रस्ताव के अनुरूप ‘कश्मीर में एक जगह बसावट’ बनाए। कश्मीर समिति दिल्ली के अध्यक्ष सुमीर च्रुंगू ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अगर सरकार कश्मीरी पंडितों को घर पहुंचाने के बारे में संजीदा है तो सबसे पहले उसे यह स्वीकारना होगा कि कश्मीरी पंडित नरसंहार के पीड़ित हैं।

प्रदर्शन में पनून कश्मीर के एक वरिष्ठ नेता विठल चौधरी ने मांग की कि राहुल भट्ट को मिलने वाली धमकियों को नजरंदाज करने और उनके तबादले को टालने के लिये बडगाम के पुलिस उपायुक्त के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये। उन्होंने शोकग्रस्त कश्मीरी पंडितों के खिलाफ लाठियां और स्टन गन इस्तेमाल करने के लिये बडगाम पुलिस अधीक्षक पर कार्रवाई की भी मांग की। रूट्स इन कश्मीर के कार्यकर्ता आशीष राजदान ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कदम नहीं उठाए तो कश्मीरी पंडित देश भर में यह दिखाने के लिये प्रदर्शन करेंगे कि किस तरह कश्मीर में हिंदुओं को प्रशासन और आतंकवादी दोनों प्रताड़ित कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंडितों के दर्द की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती भाजपा: कांग्रेस
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने कहा है कि कश्मीरी पंडितों (The Pain of Pandits) के पलायन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिम्मेदार है और वह चाहे कितना भी नाटक कर ले लेकिन कश्मीरी पंडितों को दिए दर्द की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि कश्मीरी पंडितों के दर्द (The Pain of Pandits) के लिए भाजपा जिम्मेदार गुनाहगार है क्योंकि वह उस समय केंद्र में सरकार को समर्थन दे रही थी और उसने कश्मीरी पंडितों की लिए कुछ नहीं किया। इस बीच कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने भी कहा कि कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को लेकर जो फिल्म बनाई गई है वह प्रोपेगेंडा है और उसमें तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर हिंसा को बढ़ावा देने का प्रयास हुआ है।

कांग्रेस ने अपने अधिकारिक पेज पर ट्वीट किया, ‘कश्मीरी पंडितों के नाम पर भाजपा जितनी मर्जी राजनीति कर ले, आँसू बहाने का ढोंग कर ले। मगर अपने गुनाह को छिपा नहीं पाएगी। वीपी सिंह सरकार में सत्ता की साझीदार भाजपा कश्मीरी पंडितों के दर्द की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

कश्मीर फाइल्स नफरत को उकसाती हैं

रमेश ने कहा, ‘कुछ फिल्में बदलाव के लिए प्रेरित करती है। कश्मीर फाइल्स नफरत को उकसाती हैं। सत्य न्याय, पुनर्वास, मेल-मिलाप और शांति की ओर ले जा सकता है। प्रचार तथ्यों से छेड़छाड़ करता है, गुस्से (The Pain of Pandits) को भड़काता है और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए इतिहास को भी तोड़-मरोड़ कर पेश करता है। राजनेता घाव भरते हैं। प्रचारक फूट डालो और राज करो के लिए भय के माहौल में पूर्वाग्रह का फायदा उठाते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कश्मीरी पंडितों के खिलाफ अपराध मामले की नहीं होगी दोबारा जांच: SC
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 1989-90 के दौरान घाटी में 700 से अधिक कश्मीरी पंडितों की हत्या मामले में फिर से जांच की मांग करने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस जेएस खेहर और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की एक बेंच ने कहा कि सबूतों को इकट्ठा कर पाना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि इस मामले को गुजरे करीब 27 साल हो गए। हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि अगर संभव हो तो सबूत लेकर आएं।

‘रूट आॅफ कश्मीर’ संगठन की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील विकास पंडोरा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपना घर छोड़ने को मजबूर किया गया था। पंडोरा ने स्वीकार किया कि उनकी तरफ से देरी हुई है, मगर ना तो केंद्र या राज्य ने और ना ही न्यायालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया। 700 से ज्यादा कश्मीरी पंडितों की हत्या मामले में अब तक 215 एफआईआर दर्ज किए गए हैं, मगर एक भी मामला अपने किसी तार्किक निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाया है। गौरतलब है कि कश्मीरी पंडितों को आतंकवाद के चरम पर होने के दौरान धमकियों एवं हमलों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर 1990 के दशक की शुरूआत में घाटी से पलायन करना पड़ा था।

अयूब पंडित की हत्या के मामले में 20 लोग गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने गत महीने यहां डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार देने की घटना के संबंध में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने कहा कि पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल एक आतंकवादी 12 जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पंडित को भीड़ ने 22 जून को शहर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद के बाहर पीट-पीटकर मारा डाला था।

खान ने कहा कि अभी तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और सज्जाद अहमद गिलकर नाम का आतंकवादी 12 जुलाई को बडगाम के रेडबुग इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने कहा कि लोहे की छड़ जिससे अधिकारी को मारा गया, उनका पहचान पत्र, सर्विस रिवाल्वर (क्षतिग्रस्त हालत में) और उनके सेल फोन को बरामद कर लिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।