Seize - Sach Kahoon Hindi

पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी पर कसा ED का शिकंजा, 637 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
ज्‍वेलरी, प्रॉपर्टी, फ्लैट्स और बैंक बैलेंस को भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित अन्य देशों में जब्त किया In The PNB Scam How Did Nirav Modi Seize Assets Worth Rs 637 Crore

नई दिल्‍ली।

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और उनके परिवार की लगभग 637 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जब्‍त कर लिया है। ये संपत्तियां भारत के अलावा चार अन्‍य देशों में भी मौजूद हैं। एजेंसी ने कहा है कि ज्‍वेलरी, प्रॉपर्टी, फ्लैट्स और बैंक बैलेंस को भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित अन्य देशों में जब्त किया गया है। इसे इडी का बड़ा कदम बताया जा रहा है, क्‍योंकि ऐसे बहुत कम मामले हुआ है, जिनमें भारतीय एजेंसियों ने विदेशों में आपराधिक मामलों में संपत्तियों को जब्त किया है।

इडी की कार्रवाही पर टिप्‍पणी करते हुए केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्‍ला ने कहा कि हम लोग ऐसे आरोपियों (नीरव मोदी) को भारत वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने निकारागुआ के राष्ट्रपति से हाल ही में प्रत्यर्पण के मुद्दे पर बात की है। सूत्रों की मानें तो इडी ने नीरव मोदी की न्यूयॉर्क में लगभग 216 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति को मनी लॉन्ड्रिंग केस में अटैच किया, इनमें 2 फ्लैट भी शामिल हैं। 278 करोड़ रुपये के कुल बैलेंस वाले 5 ओवरसीज बैंक अकाउंट भी इडी ने अटैच किए हैं।

बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने पीएनबी घोटाला मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी की विदेश में स्थित 4,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान की है। सूत्रों की मानें तो इन संपत्तियों में से ही 637 करोड़ की संपत्ति को जब्‍त किया गया है। दरअसल, जांच एजेंसी अब संपत्तियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत जब्त कर रही है। इससे पहले भी केंद्रीय जांच एजेंसी धोखाधड़ी के अन्य मामलों में ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में संपत्तियों को जब्त कर चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी अब तक कई न्यायिक अनुरोध पत्र (लेटर्स रोगेटरीज) मुंबई की स्थानीय अदालत से जारी करा चुकी है और कइयों को अभी अमेरिका, ब्रिटेन, स्विटजरलैंड, हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों को भेजा जा रहा है। ताकि नीरव मोदी और उसके परिवार के इन देशों में स्थित मकान और विला जैसी अचल संपत्तियों को जब्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि विदेश में स्थित इन संपत्तियों का पता लगाने के लिए अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गई थी। उनसे मिली सूचना के आधार पर करीब 4,000 करोड़ रुपये की लगभग दो दर्जन संपत्तियों को संबंधित विदेशी अधिकारियों की मदद से जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विदेश में चिह्नित ये संपत्तियां नीरव मोदी, उसकेपरिवार के सदस्यों और कुछ मामलों में उसकी बोगस या डमी फर्मो के नाम पर हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

भारत-पाक सीमा से करोड़ों की हेरोइन बरामद
जेलों में बंद समगलर पाकिस्तान से मंगवा रहे हेरोइन की खेप

एक समगलर गिरफ़्तार, एक पहले था जेल में बन्द

फिरोजपुर(सतपाल थिन्द)। बीते दिन एसटीएफ यूनिट फिरोजपुर द्वारा भारत -पाक सीमा से बीएसएफ जवानों के साथ सांझे आपरेशन दौरान करोड़ों रुपये की हेरोइन व जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया गया है। इस मामले में एसटीएफ द्वारा एक समगलर को काबू गिरफ़्तार कर लिया गया व एक समगलर पहले ही केंद्रीय जेल फिरोजपुर में बंद था।

जानकारी देते हुए एसटीएफ यूनिट के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि खास मुखबरन् ो सूचना दी कि भजन सिंह उर्फ राणा नाम का व्यक्ति जो केंद्रीय जेल फिरोजपुर में बंद है जो जेल में से पाकिस्तानी तस्करों के साथ किसी के जरिये बातचीत कर भारत में हेरोइन मंगवाता है, जिसे लेने के लिए भजन सिंह बुआ का लड़का बलदेव सिंह पुत्र भगवान सिंह को भेजता है।

पुलिस ने बरामद किए 50 जिंदा कारतूस

एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मुखबर की सूचना पर बलदेव सिंह काबू कर उससे जब पूछताछ की गई तो उसकी सीमा रेखा पर भारत-पाक सीमा के तार से पार खेत में दबी 2 किलो 800 ग्राम हेरोइन, एक डिब्बी जिसमें 50 जिंदा कारतूस 30 बोर और एक मोबाइल फोन डबल सिम बरामद हुआ है। पुलिस ने बलदेव सिंह और भजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोबाईल बरामदगी में मशहूर है फिरोजपुर की केंद्रीय जेल

एसटीएफ से मिली जानकारी अनुसार भजन सिंह केंद्रीय जेल में बंद है जहां से वह पाक समगलरों के साथ बातचीत करके हेरोइन मंगवाता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि लगातार मोबाईल फोनों की बरामदगी होने के कारण फिरोजपुर की केंद्रीय जेल पिछले काफी समय से मशहूर है, फिर भी जेल कर्मचारियों द्वारा जेल की सख्त सुरक्षा के दावे किए जाते हैं तो फिर जेलों में बंद समगलरों की तारों पार समगलरों के साथ कैसे जुड़ रही हैं। जेल में मोबाईल बरामदगी को लेकर कई बार जेल कर्मचारियों की मिलीभुगत के मामले भी सामने आ चुके हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली का फार्म हाउस जब्त करने की तैयारी में ईडी
भारती की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली। लालू यादव की बेटी मीसा भारती के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि अब प्रवर्तन निदेशालय मीसा और उनके पति शैलेश के दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्म हाउस को जब्त करने की तैयारी में है। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत फार्म हाउस जब्त किया जाएगा. साथ ही शैलेश से फिर पूछताछ की तैयारी है।

गौरतलब है कि ईडी मीसा और शैलेश के जवाबों से संतुष्ट नहीं है। यह फार्म हाउस शैल कंपनियों के जरिए आए धन से खरीदा गया था। चार शैल कंपनियों के जरिए एक करोड़ 20 लाख रुपये आए थे. इसी पैसे से यह खरीद हुई। ईडी ने मीसा और शैलेश के ठिकानों पर 8 जुलाई को भी छापेमारी की थी और दोनों से पूछताछ हुई थी। वहीं मीसा के सीए राजेश अग्रवाल के खिलाफ ईडी आरोपपत्र दायर कर चुका है। राजेश फिलहाल तिहाड़ जेल में है।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालयन (ईडी) ने शुक्रवार को लालू यादव की बेटी और राजद सांसद मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल के खिलाफ धन शोधन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में चाजर्शीट दाखिल किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोप-पत्र विशेष अदालत के न्यायाधीश नरेश कुमार मल्होत्रा की अदालत में दाखिल किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।