speed - Sach Kahoon Hindi

बाजवा की सिद्धू को हद में रहने की हिदायत
सिद्धू अपनी रफ्तार धीमी करें, नहीं तो होगा नुक्सान

चंडीगढ(अशवनी चावला)। नवजोत सिद्धू किसी को भी कुत्ता कहने वाला कौन होता है, उसने कुत्ता किसको कहा है, यह हर कोई जानता है। सिद्धू को अपनी शब्दावली को हद में रखने की जरूरत है और वह बहुत ही अधिक तेजी के साथ भाग रहे हैं। यदि रफ़्तार धीरे न की तो नुक्सान हो सकता है। सिद्धू इस समय कईयों की आंखों में रड़का रहा है, क्योंकि वह अपने आप को ही सरकार समझता है।यह बड़ा हमला कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा ने अपने ही साथी मंत्री नवजोत सिद्धू पर किया है तृप्त राजिन्दर बाजवा ने नवजोत सिद्धू के इंटरव्यू पर आपत्ति जाहिर की है, जिसमें नवजोत सिद्धू ने अपनी ही सरकार पर हमला करने के साथ ही कुछ राजनैतिक नेताओं को कुत्ता तक कह दिया है।

तृप्त राजिन्दर बाजवा ने कहा कि उनको बहुत दुख हुआ है कि नवजोत सिद्धू अपनी शब्दावली की सीमा को लांघते हुए कईयों के लिए कुत्ता शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह गैर जरूरी व गलत भाषा है, इसलिए नवजोत सिद्धू बताए कि उन्होंने आखिरकार कुत्ता कहा किसे है? बाजवा ने कहा कि सिद्धू ने अब यदि कुत्ता कह ही दिया है तो उनको खुल कर अपनी बात कर देनी चाहिए, जिससे हर किसी को पता चले कि सिद्धू किसके के लिए क्या शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं।

तृप्त बाजवा ने कहा कि कुत्ता शब्द कांग्रेस के नेताओं के लिए नहीं इस्तेमाल किया है तो सिद्धू को शिरोमणी अकाली दल या फिर आम आदमी पार्टी के नेताआें के लिए भी इस तरह के शब्द का प्रयोग करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सिद्धू को खुल कर अपने दिल की बात करनी चाहिए। उन्होंने सिद्धू को सलाह दी कि वह संयम से काम लें व इतनी तेज रफ़्तार के साथ न भागें जिन हरकतों से वह भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू की इस तरह की बातें हर किसी को चुभ सकतीं हैं, इस लिए इस तरह ही बातें करनी ही नहीं चाहिए।

खुद को ईमानदारी का सर्टीफिकेट दे रहा है सिद्धू

तृप्त राजिन्द्र बाजवा ने कहा नवजोत सिद्धू खुद को ही अपनी ईमानदारी का सर्टीफिकेट दे रहा है। उनको इस तरह नहीं करना चाहिए, क्योंकि आज सिर्फ नहीं बल्कि बहुत लोग ओर भी इमानदार हैं व ईमानदारी का सर्टीफिकेट जनता देती है कि कौन अच्छा काम कर रहा है और कौन अच्छा काम नहीं कर रहा है।

अवैध कॉलोनियों की पॉलिसी को लेकर बढ़ा विवाद

नवजोत सिद्धू व तृप्त राजिन्दर बाजवा के बीच पहले से ही सम्बन्ध सुखदायक नहीं थे परंतु अब ताजा विवाद पंजाब में बन रहा। वह पॉलिसी के कारण पैदा हुआ है, जिसके द्वारा अवैध कॉलोनियों को रेगुलर किया जाना है। हाऊसिंग विभाग द्वारा तृप्त राजिन्दर बाजवा व स्थानीय सरकारें विभाग द्वारा नवजोत सिद्धू पॉलिसी बना रहे हैं। दोनों की पॉलिसी में काफी अधिक अंतर है परन्तु दोनों ही इस नीति को बनाने वाली सब समिति के मैंबर हैं। इस लिए बीते दिनों बैठक दौरान यह विवाद पैदा हुआ व नवजोत सिद्धू ने एक इंटरव्यू देते हुए काफी कुछ विवादास्पद बयान दे दिए।

सिद्धू की हर बात नहीं मानी जा सकती : बाजवा

तृप्त राजिन्द्र बाजवा ने कहा नवजोत सिद्धू की हर बात नहीं मानी जा सकती है। इस लिए सिद्धू अपनी हर बात मनवाने के लिए जोर न दें। उन्होंने कहा कि हर बात किसी की भी नहीं मानी जा सकती है। कई बार मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह उनकी बात भी नहीं मानते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ भी कहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार में कईयों की बात मान ली जाती हैं व कईयों की नहीं मानी जाती है।

मैं कौन होता हूं सिद्धू को डराने वाला

तृप्त राजिन्द्र बाजवा ने कहा कि वह कौन होते हैं, जो कि नवजोत सिद्धू को डराऐंगे। उन्होंने कहा कि कोई किसी से डरने वाला नहीं है और न ही अमरिन्दर सिंह भी किसी को डराने वाले हैं, इस लिए सिद्धू को इस तरह की बातें करने से गुरेज करना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
देश में इस वर्ष ठंड सामान्य से ज्यादा पड़ेगी

लेकिन उत्तर भारत में ठंड कम रहेगी

प्रदेश के कई इलाके में शीतलहर

सीडब्ल्यू जोन में 2016-17 की सर्दियों में ठंड सामान्य से कम पकड़ने की संभावना है।

Jaipur, SachKahoon News:  राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश इलाके शुक्रवार सुबह से घने कोहरे के आगोश में होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई वहीं रेल और वायु यातायात भी बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में तापमान में बढ़ोतरी होने के बावजूद घने कोहरे के कारण सुबह वाहन चालकों को हेड लाइट का सहारा लेना पड़ा। शीतलहर के कारण ग्रामीण इलाकों में लोग घरों में दुबके रहे। वहीं शहरी इलाकों में भी अलाव तापते देखे गये। जयपुर में न्युनतम तापमान दर्ज किया गया जो शुक्रवार रात बढ़ गया, लेकिन सुबह से दोपहर तक कोहरे के कारण धूप नहीं निकलने से शीतलहर का असर बढ़ गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर से आने वाली डेढ़ र्दजन से अधिक रेलगाड़ियां निर्धारित समय से काफी बिलम्ब से चल रही है।

एक तरफ जहां घने कोहरे ने वहनों की रफ्तार धीमी की वहीं दूसरी तरफ कहरे की वजह से लोगों के घर के चिराग बूझ गए। आए दिन कोहरे की वजह से सड़क हादसे हो रहे है जिनमें कई लोगों की जान भी चली गई।

क्या बोले अधिकारी

देश के स्तर पर इस वर्ष ठंड सामान्य से ज्यादा पड़ेगी, लेकिन उत्तर भारत में ठंड कम रहेगी।

-के. जे. रमेश महानिदेशक मौसम विभाग

सामान्य से अधिक ठंड की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि इस वर्ष भारत में ठंड सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है, लेकिन उत्तर भारत में सर्दी कम पड़ेगी। यह लगातार दूसरा साल है जब उत्तर भारत में सामान्य से कम ठंड होगी। सर्दियों के पहले पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा कि इन सर्दियों में सीडब्ल्यू जोन में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना बहुत ज्यादा (83 प्रतिशत) है। सीडब्ल्यू जोन में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ और मध्य महाराष्टÑ के कुछ क्षेत्र आते हैं।

दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित, कई फ्लाइट्स लेट

कोहरे के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की करीब दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इधर जयपुर एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज की फ्लाइट 9डब्लू-2249/2250 भी लेट हुई है। इस फ्लाट के लेट होने से इसी के जरिए दिल्ली जाने वाले यात्री भी खासे परेशान हैं। उधर, स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-2623 भी लेट हुई है। ये फ्लाइट जयपुर से उदयपुर जाती है जिसके चलते जयपुर आने वालों के साथ उदयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए भी परेशानी हुई है।