mohali - Sach Kahoon Hindi

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा
एस.ए.एस. नगर (मोहाली)। एक गंभीर बीमारी किसी सामान्य परिवार को आर्थिक अनिश्चितता की ओर धकेल सकती है, लेकिन पंजाब में अब लाखों परिवारों तक 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना पहुंच चुकी है। मोहाली में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के कार्ड वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि कैसे 1.26 करोड़ स्वास्थ्य कार्डों के माध्यम से 54 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके तहत अब तक 7 लाख से अधिक मरीजों के इलाज पर 1,310 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

इसे दुनिया की एकमात्र बिना शर्त और पूरी तरह नि:शुल्क स्वास्थ्य देखभाल योजना बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सुनिश्चित करती है कि परिवार बिना किसी खर्च की चिंता के अपना इलाज करवा सकें। वहीं, आम आदमी क्लीनिक राज्य भर में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रमुख लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे और ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण हो।

‘एक्स’ पर इस योजना की शुरुआत के संबंध में साझा किए गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज मोहाली में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण समारोह’ के दौरान मैंने लोगों के साथ अपने विचार साझा किए। पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आज लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए, जिससे प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिली है। समारोह में पहुंचे लोगों ने भी सरकार की इस पहल की दिल से सराहना की है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रखना और ‘रंगला पंजाब’ बनाना है। इंकलाब जिंदाबाद।”

यहां मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह योजना लाभार्थियों से एक भी पैसा लिए बिना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाती है। उन्होंने कहा, “जहां विदेशों में बहुत से लोगों को चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने से पहले स्वास्थ्य बीमा करवाना पड़ता है और प्रीमियम देना पड़ता है, वहीं पंजाब लाभार्थियों पर कोई वित्तीय बोझ डाले बिना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “हमारा उद्देश्य केवल इलाज उपलब्ध करवाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि कोई परिवार बीमारी के कारण कर्ज या आर्थिक संकट में न फंसे। स्वास्थ्य सुविधाएं ऐसी विलासिता नहीं होनी चाहिए, जो केवल अमीरों को ही उपलब्ध हो।”

उन्होंने कहा, “विदेशों में लोगों को आम तौर पर प्रीमियम भरकर स्वास्थ्य बीमा करवाना पड़ता है। पंजाब में हमारी सरकार लोगों पर ऐसा कोई वित्तीय बोझ डाले बिना यह स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा रही है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि लोग इस चिंता के बिना इलाज करवा सकें कि उनकी जेब में पैसे हैं या नहीं। किसी भी परिवार को आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज टालना या छोड़ना न पड़े।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “महंगा इलाज एक गरीब परिवार को ऐसी स्थिति में धकेल सकता है, जहां उसे महंगे मेडिकल बिलों और जीवन में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हमने अब इस स्थिति को बदल दिया है। आज लोग अपनी पसंद के सरकारी या निजी अस्पताल से इलाज करवा सकते हैं। यह योजना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाती है और पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य तथा वित्तीय सुरक्षा, दोनों प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका लाभ लेने के लिए कोई शर्त नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार की स्वास्थ्य देखभाल पहल आम आदमी को शासन के केंद्र में रखने के हमारे व्यापक दर्शन को दर्शाती है। हम आम लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों को समझते हैं, क्योंकि हमारी नीतियां उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के इर्द-गिर्द तैयार की गई हैं।”अपने राजनीतिक विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “अगर इलाज सही हो तो डॉक्टर बदलने की जरूरत नहीं होती। इसी तरह अगर सरकार जनहितैषी हो तो उसे बदलने की जरूरत नहीं होती।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह बदलाव केवल स्वास्थ्य देखभाल तक सीमित नहीं है। ‘रंगले पंजाब’ के रंग विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देने लगे हैं। पंजाब असीम संभावनाओं वाली पवित्र धरती है और हम राज्य के भीतर ही अपने लोगों के लिए अवसर पैदा करके शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम एक खुशहाल और रंगला पंजाब बनाना चाहते हैं। हमें कैलिफोर्निया नहीं चाहिए। हम चाहते हैं कि पंजाब मजबूत हो, ताकि हमारे युवा यहीं अपना भविष्य बना सकें।”

विभिन्न सरकारी पहलों के माध्यम से दी जा रही वित्तीय राहत पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “मावां-धियां सत्कार योजना, नि:शुल्क बस यात्रा योजना, निजी स्कूलों की फीस को विनियमित करना, मेरी रसोई योजना, मुख्यमंत्री सेहत योजना और ऐसी अन्य योजनाएं सामूहिक रूप से परिवारों को बड़ी बचत और लाभ प्रदान कर रही हैं। हमारे हिसाब से प्रत्येक परिवार को सालाना लगभग 1.82 लाख रुपये का लाभ हो रहा है, जबकि कुछ परिवारों के लिए यह कुल लाभ 2.72 लाख रुपये तक है। इन पहलों का उद्देश्य आवश्यक सेवाओं पर खर्च कम करके आम आदमी के हाथों में पैसा वापस लाना है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “1,100 आम आदमी क्लीनिकों के नेटवर्क के माध्यम से हमारे स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया गया है। इन क्लीनिकों में लगभग 5.5 करोड़ ओ.पी.डी. दर्ज की गई है, जो दर्शाता है कि किस प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को आवासीय क्षेत्रों के नजदीक लाया गया है। लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “आम आदमी क्लीनिकों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के घरों के नजदीक पहुंचाया है और इन्हें सामान्य परिवारों की पहुंच में लाया है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मावां-धियां सत्कार योजना के तहत तीन महीने की किस्त 1 अक्टूबर को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम अपने लाभार्थियों का सहयोग करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचे।”

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जो लोग आम लोगों को राहत देने में असफल रहे, वे अब उन योजनाओं पर सवाल उठा रहे हैं, जिनका सभी परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। लोग स्वयं उन सरकारों के बीच अंतर देख सकते हैं, जिन्होंने केवल घोषणाएं की थीं और उस सरकार के बीच, जो जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचा रही है।”

मुख्यमंत्री ने केंद्र पर भी निशाना साधते हुए कहा, “केंद्र ने पंजाब के बनते फंड रोक लिए हैं, लेकिन हमने लोगों को सुविधाएं देना बंद नहीं किया है। इसके बावजूद हमने अपनी कल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्य जारी रखे हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने लीकेज बंद की है और यह सुनिश्चित किया है कि जनता के पैसे का इस्तेमाल जनकल्याण के लिए हो। हमने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है। इसके बजाय हमने सरकारी संसाधनों के उचित उपयोग को सुनिश्चित किया है।”

उन्होंने कहा, “हम कर्मचारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताएं भी पूरी कर रहे हैं और उनके बनते बकाये की अदायगी सुनिश्चित कर रहे हैं।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे घोषणा की कि सरकारी कर्मचारियों को भी दिवाली का तोहफा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “पिछली सरकारों के समय ताकतवर लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि इनका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।”

शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “शिक्षा में पंजाब पहले 27वें स्थान पर था। आज पंजाब पहले स्थान पर पहुंच गया है, यहां तक कि केरल को भी पीछे छोड़ दिया है। हमारे शिक्षा सुधारों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी ढांचा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सीखने के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। पंजाब की उपलब्धियां केवल शिक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं। देश के लिए पंजाबियों द्वारा दिए गए बलिदान, भारत की खाद्य सुरक्षा में हमारा योगदान और खेलों में हमारी उपलब्धियां बेमिसाल हैं।”

उन्होंने कहा, “पंजाबी हमेशा अग्रणी रहे हैं और उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब की खेल संस्कृति को ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ जैसी पहलों के माध्यम से फिर मजबूत किया जा रहा है, जिसमें लाखों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।” उन्होंने कहा कि चार राष्ट्रीय टीमों के कप्तान पंजाबी हैं, जो पंजाब की गहरी खेल प्रतिभा और भारतीय खेलों में योगदान को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारा दृष्टिकोण ऐसा पंजाब बनाना है, जहां युवाओं को शिक्षा, रोजगार और खेलों में अवसर मिलें, जबकि परिवारों को बिना किसी वित्तीय दबाव के स्वास्थ्य देखभाल और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच मिले। हमारा एकमात्र लक्ष्य ऐसा पंजाब बनाना है, जहां लोग स्वाभिमान के साथ रह सकें, परिवार अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें और युवा पीढ़ी राज्य के भीतर ही सुनहरा भविष्य देख सके।”

उन्होंने कहा, “हम ऐसा पंजाब बनाना चाहते हैं, जहां लोग स्वस्थ, शिक्षित, खुशहाल और अपने भविष्य को लेकर आशावान हों।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम ऐसा पंजाब बनाना चाहते हैं, जहां हर परिवार सुरक्षित महसूस करे और हर युवा को आगे बढ़ने का अवसर मिले। हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी प्रगति के लिए हर कदम उठाया जा रहा है। आज 1.26 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य बीमा कार्डों के वितरण की शुरुआत की गई है, जो 54 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक 7 लाख से अधिक मरीजों के इलाज पर 1,310 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “यह योजना बिना शर्त और बिना किसी लागत के इलाज उपलब्ध करवा रही है। दुनिया में यह अपने आप में एकमात्र योजना है।”

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि समय पर उपचार से जटिलताओं को रोका जा सकता है, रिकवरी में सुधार किया जा सकता है और परिवारों के लिए बीमारी के दीर्घकालिक खर्च को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “यह स्वास्थ्य योजना डायलिसिस, हृदय उपचार, कैंसर उपचार, घुटना प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद सर्जरी, सी-सेक्शन डिलीवरी, ट्रांसप्लांट सेवाओं और आपातकालीन देखभाल सहित आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सहायता कर रही है।”

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में पहला किडनी ट्रांसप्लांट पूरी तरह मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत किया गया था। उन्होंने एम.एम.एस.वाई. के तहत 37 वर्षीय महिला की सफल हृदय सर्जरी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “यह पंजाब सरकार द्वारा अपने संस्थानों को अपग्रेड करने के प्रयासों को दर्शाता है, ताकि राज्य के लोगों को उन्नत सुपर-स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।”

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के बारे में अपने अनुभव साझा किए

अपना अनुभव साझा करते हुए एक बुजुर्ग लाभार्थी ने बताया कि वह घुटनों की समस्या से पीड़ित थे और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत नि:शुल्क इलाज उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधा, जिसके तहत लोग खर्च की चिंता किए बिना इलाज करवा सकते हैं, पिछली सरकारों के समय उन्हें उपलब्ध नहीं थी और उन्होंने यह योजना शुरू करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

एक अन्य लाभार्थी ने अपने बच्चे को इलाज के लिए ले जाने का अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक निजी अस्पताल ने इलाज के लिए बड़ी राशि की मांग की थी, लेकिन मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत परिवार पर आर्थिक बोझ डाले बिना सरकारी अस्पताल में इलाज सफलतापूर्वक करवाया गया। उन्होंने ऐसी योजना शुरू करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया, जिसने महंगे चिकित्सा खर्चों के बोझ के बिना परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण इलाज को सुलभ बनाया है।

कैंपों और घर-घर जाकर वितरण से प्रत्येक योग्य परिवार तक पहुंचेंगे स्वास्थ्य कार्ड

मुख्यमंत्री सेहत योजना के अगले चरण के तहत पंजाब भर के योग्य परिवारों तक स्वास्थ्य कार्ड सीधे पहुंचाए जाएंगे। इसके तहत 1,800 से अधिक गांवों में कैंप लगाकर कार्ड वितरित किए जाएंगे। शेष क्षेत्रों में नियुक्त स्वास्थ्य मित्रों और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर कार्ड वितरित किए जाएंगे।

फील्ड टीमें लाभार्थियों के घर जाकर पूरी कार्ड किट सौंपेंगी और उन्हें योजना के लाभों के बारे में भी जानकारी देंगी। वहीं, जो लोग कैंपों में अपने ई-कार्ड प्राप्त करने में असमर्थ रहेंगे, उन्हें फॉलो-अप दौरों के माध्यम से कवर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य मित्रों, आशा कार्यकर्ताओं तथा अन्य फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य परिवार इस योजना से वंचित न रहे—चाहे वह किसी दूरदराज के गांव में रहता हो, कैंप में शामिल होने में असमर्थ हो या नामांकन एवं वितरण प्रक्रिया से अनजान हो।

जीवनरक्षक और उच्च लागत वाले उपचार को कवर करती है मुख्यमंत्री सेहत योजना

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना वर्तमान में पंजाब और चंडीगढ़ में 900 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों के माध्यम से 2,356 उपचार पैकेजों को कवर करती है, जिनमें सरकारी और निजी अस्पताल शामिल हैं।

यह योजना उच्च लागत और जीवन बचाने वाली उपचार प्रक्रियाओं, जैसे डायलिसिस, कैंसर देखभाल, हृदय संबंधी रोगों के उपचार, किडनी ट्रांसप्लांट और लिवर ट्रांसप्लांट पर विशेष ध्यान देते हुए निरंतर उपचार, दीर्घकालिक देखभाल, सर्जरी और विशेष उपचार तक पहुंच उपलब्ध करवाती है।

स्वास्थ्य विभाग ने योजना के तहत घुटना प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद सर्जरी, सी-सेक्शन डिलीवरी, ट्रांसप्लांट सेवाओं और आपातकालीन देखभाल सहित विभिन्न सेवाओं को भी प्रमुखता से रेखांकित किया है।

’सड़क सुरख्या फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगा
मोहाली (एसएएस नगर)। पंजाब पुलिस न केवल अपराधियों से प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, बल्कि अपनी प्रमुख परियोजना ‘सड़क सुरख्या फोर्स’ (एसएसएफ) के माध्यम से सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में भी नए मानक स्थापित कर रही है, जो कि यात्रियों की जान बचाने के लिए समर्पित हाईवे पेट्रोल बल है और यह ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और एआई-संचालित पूर्वानुमान प्रणालियों को एकीकृत कर पंजाब पुलिस को भारत का पहला 3डी पुलिस बल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

समर्पित हाईवे पेट्रोल बल का प्रभाव उन सड़कों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जहाँ इसकी तैनाती है। फरवरी 2024 से जनवरी 2026 तक, एसएसएफ ने 43,983 सड़क दुर्घटनाओं में पहुँचकर कुल 47,386 लोगों की मदद की। इन कार्रवाइयों के दौरान, 19,973 लोगों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि 27,413 घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया गया; जिससे तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया और चिकित्सीय सहायता के माध्यम से लोगों की जान बचाने में महत्त्वपूर्ण योगदान मिला।

हाईवे सुरक्षा के लिए समर्पित बल के रूप में स्थापित पंजाब एसएसएफ का ध्यान विशेष रूप से निर्धारित हाईवे और प्रमुख सड़कों पर पेट्रोलिंग पर केंद्रित है। पारंपरिक पुलिस व्यवस्था के विपरीत, एसएसएफ के जवानों को नियमित कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के लिए नहीं लगाया जाता। उनका प्राथमिक दायित्व सड़क सुरक्षा, तत्काल प्रतिक्रिया और दुर्घटना पीड़ितों को सहायता प्रदान करना है।

इस बल के पास 144 हाई-टेक वाहन और 1,600 से अधिक विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मी हैं, जिनमें लगभग 28 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी हैं। टीमों को महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों और प्रमुख ज़िला सड़कों के 4,100 किलोमीटर क्षेत्र में प्रत्येक 30 किलोमीटर पर रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है। एसएसएफ की टीमें दुर्घटनाओं पर औसतन 6 से 10 मिनट में प्रतिक्रिया देती हैं, जो वैश्विक मानकों की तुलना में काफ़ी तेज़ है।

‘प्लैटिनम 10 मिनट’ के सिद्धांत पर आधारित, एसएसएफ कर्मी का लक्ष्य दुर्घटना पीड़ितों तक छह से आठ मिनट के भीतर पहुँचना है, ताकि एंबुलेंस या अस्पताल की चिकित्सा सहायता पहुँचने से पहले उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता दी जा सके। एसएसएफ के वाहनों में स्पीड गन, एल्कोमीटर (ब्रेथलाइज़र), ई-चालान मशीनें, डैश कैम और प्राथमिक उपचार किट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

इस संबंध में, पंजाब के डीजीपी( डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस) गौरव यादव ने कहा, “कर्मियों को क्रैश इन्वेस्टिगेशन और आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया सहित विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। पिछले दो वर्षों की रिपोर्ट लगातार दर्शाती है कि एसएसएफ की निगरानी वाले विशिष्ट हाईवे मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 45-48 प्रतिशत की भारी कमी आई है। ऐसे एसएसएफ-तैनात मार्गों पर मौतों की संख्या 2023 में 1,955 से घटकर 2024 में 1,016 रह गई। इसका अर्थ है कि लगभग एक वर्ष में इन विशिष्ट मार्गों पर करीब 940 लोगों की जान बचाई गई।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 जनवरी 2024 को जालंधर में एसएसएफ का औपचारिक शुभारंभ किया था। पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की उच्च दर को देखते हुए इस बल का गठन किया गया था, जहाँ प्रतिदिन औसतन 17-18 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही थी।

सड़क सुरक्षा के अलावा, एसएसएफ की टीमों ने पुलिस कार्रवाई और लोगों की मदद में भी योगदान दिया है। टीमों ने 6 किलोग्राम अफीम और चोरी के वाहन बरामद किए हैं तथा नकदी और सोना उनके असली मालिकों को लौटाने में भी मदद की है। टीमों ने 12 से अधिक आत्महत्याओं को रोकने, स्कूली बच्चों की सहायता करने तथा देर रात यात्रा करने वाली महिलाओं और पर्यटकों की मदद करने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फेज़-II में एसएसएफ का विस्तार

इस बीच, फेज़-II विस्तार के तहत एसएसएफ का कवरेज मौजूदा 5,500 किलोमीटर से बढ़ाकर 6,000 किलोमीटर राज्य सड़कों तक किया जाएगा। लंबी अवधि की योजना विजन एसएसएफ-2047’ का उद्देश्य सैटेलाइट डेटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और जियोस्पेशियल तकनीकों को एकीकृत करते हुए एक समग्र सड़क सुरक्षा तंत्र विकसित करना है।

प्रस्तावित 3डी पुलिसिंग मॉडल में ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और एआई-संचालित पूर्वानुमान प्रणालियों को एकीकृत किया जाएगा, जिससे वास्तविक समय में स्थिति की जानकारी प्राप्त करने, संभावित ज़ोखिमों का पूर्वानुमान लगाने और पुलिस की तत्काल प्रतिक्रिया में सहायता मिलेगी, जिससे यातायात एवं सड़क सुरक्षा पुलिसिंग को अधिक व्यापक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

डीजीपी ने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सैटेलाइट डेटा को डिजिटल एनफोर्समेंट के साथ एकीकृत करने के उद्देश्य से ‘विजन एसएसएफ-2047’ में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना, पूरी तरह हरित मोबिलिटी कॉरिडोर विकसित करना और पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर (पीआरएसटीआरसी) के तहत क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र स्थापित करना शामिल है।”

डीजीपी ने कहा, “इस परियोजना का एकमात्र लक्ष्य विज्ञान, प्रणालियों और आपसी समन्वय के माध्यम से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाना है। पंजाब पुलिस घटना मानचित्रण, यातायात जाम का पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन के लिए सैटेलाइट संचार और जियोस्पेशियल डेटा का उपयोग करेगी। एसएसएफ पहले ही भारत का हाईवे सुरक्षा के लिए समर्पित पहला बल बन चुका है।”

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार के नेतृत्व में, राज्य ने हाईवे सुरक्षा के लिए भारत का पहला विशेष बल स्थापित किया और सड़क सुरक्षा प्रदान करने के तरीके को बदल दिया। हम तत्काल प्रतिक्रिया, पेशेवर प्रशिक्षण और सेवा-प्रथम दृष्टिकोण पर भरोसा करते हैं। हम इसे अपने स्वयं के जियोसिंक्रोनस नैनो या माइक्रो सैटेलाइट के साथ एकीकृत करने की संभावनाओं का भी पता लगा रहे हैं।”

एसएसएफ परियोजना विभिन्न इकाइयों के माध्यम से संचालित हो रही है, जिसमें इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) तकनीकी आधार के रूप में कार्य करता है। यह एआई, आईओटी सेंसर और रियल-टाइम एनालिटिक्स को एकीकृत करते हुए ऑटोमेटेड एनफोर्समेंट, स्मार्ट सर्विलांस और डेटा-आधारित ट्रैफिक प्लानिंग को सक्षम बनाता है।

ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) आधारित एनफोर्समेंट, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और मोबाइल इंटरसेप्टर के माध्यम से पुलिस ने दुर्घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने का औसत समय सात मिनट से कम कर लिया है। ‘रोड सेफ्टी पंजाब’ विजन के तहत 7E फ्रेमवर्क—इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, एजुकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इमरजेंसी केयर, एंगेजमेंट और इवैल्यूएशन—के माध्यम से यातायात प्रबंधन में बदलाव किया जा रहा है। यह रणनीति अनुमान और व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित प्रबंधन से हटकर साक्ष्य-आधारित और तकनीक-संचालित दृष्टिकोण की ओर बदलाव को दर्शाती है।

दूसरी ओर, पीआरएसटीआरसी अनुसंधान, परामर्श और प्रशिक्षण का नेतृत्व करता है। इसे शिक्षा जगत, उद्योग और नागरिक समाज से जुड़े रिसर्च एडवाइजरी ग्रुप्स (आरएजी) का सहयोग प्राप्त है। आईआईटी, एनआईटी, प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, जीएनडीईसी लुधियाना और जीएनडीयू अमृतसर जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थानों के साथ सक्रिय सहयोग के माध्यम से पीआरएसटीआरसी क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्रों के लिए एक अम्ब्रेला संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। यह साझा डेटा, संयुक्त परियोजनाओं और इंटर्नशिप के माध्यम से इनोवेशन को बढ़ावा दे रहा है।

अन्य राज्यों की तुलना में, उपलब्ध आंकड़े यह दर्शाते हैं कि हाईवे सुरक्षा, तकनीक के इस्तेमाल और जन-जवाबदेही तंत्र को लेकर राज्यों के दृष्टिकोण में महत्त्वपूर्ण अंतर है। एसएसएफ की संरचना अन्य राज्यों के मॉडलों से अलग है, जैसे कि, महाराष्ट्र हाईवे पुलिस मौजूदा राज्य पुलिस की एक अत्याधुनिक और प्रभावी शाखा है, न कि एक अलग बल।

डीजीपी ने कहा, “सफलता केवल नए वाहनों की वजह से नहीं है, बल्कि यह कार्रवाई से सेवा की ओर सोच में आए बदलाव का परिणाम है।” इस बीच, एसडीजीपी (ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी, पंजाब) अमरदीप सिंह राय ने कहा, “नियमित पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, जिसके लिए अलग और व्यापक कौशल की आवश्यकता होती है।दूसरी ओर, एसएसएफ को स्पष्ट और सर्वोच्च प्राथमिकता—लोगों की जान बचाना—के साथ विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। एसएसएफ कर्मियों को आपातकालीन प्रतिक्रिया और प्राथमिक उपचार के लिए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल से प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें रेड क्रॉस द्वारा दिया गया प्रशिक्षण भी शामिल है और उन्हें ‘क्रैश इन्वेस्टिगेशन’ का प्रशिक्षण भी दिया गया है। पूरा बल एक ही अवधारणा—‘प्लैटिनम 10 मिनट’—के इर्द-गिर्द बनाया गया है, जिसके तहत दुर्घटना पीड़ित तक छह से आठ मिनट के भीतर पहुँचकर एंबुलेंस या अस्पताल की सहायता पहुँचने से पहले उसे तत्काल चिकित्सीय सहायता प्रदान करना अनिवार्य है।”

उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, एसएसएफ कर्मियों को वीआईपी ड्यूटी के लिए नहीं लगाया जाता और न ही स्थानीय कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों के लिए उनकी ड्यूटी बदली जाती है। उनका एकमात्र प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (की परफ़ॉर्मेंस इंडिकेटर) सड़क सुरक्षा और पीड़ितों को सहायता प्रदान करना है।”

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन
मोहाली। पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखने की एक बड़े प्रयास के तहत आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब यूथ विंग ने युद्ध नशेआं विरुद्ध मुहिम के तहत मोहाली में 5.5 किलोमीटर की ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का आयोजन किया, जिसमें हज़ारों युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और स्पोर्ट्स, फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के पक्ष में एक मज़बूत मैसेज दिया गया।

इस समारोह को हेल्दी और नशा मुक्त पंजाब को बढ़ावा देने की एक बड़ी पहल बताते हुए, आप पंजाब यूथ विंग के प्रधान और विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा, “मैराथन सुबह गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से शुरू हुई और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से हज़ारों युवाओं, खिलाड़ियों, महिलाओं, सीनियर सिटिजन और लोगों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को टी-शर्ट और पार्टिसिपेशन मेडल दिए गए, जबकि विजेताओं को ₹11,000 तक के कैश प्राइज़ दिए गए।”

इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए, मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा, “इस रिस्पॉन्स से पता चला है कि पंजाब के लोग एक हेल्दी, रंगीन और ड्रग-फ्री पंजाब देखना चाहते हैं। यह समारोह सिर्फ़ एक राजनीतिक समारोह नहीं था बल्कि पंजाब और उसके लोगों के लिए एक पहल थी।”

यूथ विंग की योजनाओं के बारे में बताते हुए मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा, "यूथ विंग पंजाब के दूसरे हिस्सों जैसे अमृतसर, पटियाला, बठिंडा और लुधियाना में भी ऐसे मैराथन समारोहों का आयोजन करेगा, ताकि फिटनेस, स्पोर्ट्स और नशा मुक्त पंजाब का संदेश राज्य के कोने-कोने तक पहुंच सके। लोगों के लगातार सपोर्ट से पंजाब के लिए एक नई पॉजिटिव लहर बनेगी।"

यूथ विंग टीम और प्रबंधकों को बधाई देते हुए आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा, "मैं यूथ विंग टीम, प्रधान मनजिंदर सिंह लालपुरा, वाइस प्रधान वीर दविंदर सिंह और ऑर्गनाइज़र को बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए बधाई देता हूं। युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़ना और फिटनेस को बढ़ावा देना ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में सबसे ज़रूरी कदमों में से एक है।"

आप सरकार के स्पोर्ट्स पर खास फोकस के बारे में बताते हुए, मीत हेयर ने कहा, "जब मैंने खेल विभाग का पद संभाला था, तब राज्य का स्पोर्ट्स बजट करीब ₹150 करोड़ था, जो आज बढ़कर करीब ₹1,800 करोड़ हो गया है। यह बड़ी बढ़ोतरी सरकार के इस प्रतिबद्धता को दिखाती है कि वह पंजाब के युवाओं को स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने के ज़्यादा से ज़्यादा मौके देना चाहती है।"

प्रतिभागियों से फिटनेस को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए, मीत हेयर ने कहा, "मैराथन को सिर्फ़ एक दिन की एक्टिविटी न समझें। चलना, दौड़ना और एक्सरसाइज़ को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का रेगुलर हिस्सा बनाएं। एक मज़बूत पंजाब और एक हेल्दी इंडिया बनाने के लिए एक हेल्दी समाज बहुत ज़रूरी है।"

यूथ विंग और पूरी प्रशासनिक टीम को बधाई देते हुए, आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा, "फिटनेस और फिजिकल एक्टिविटीज़ हर किसी की ज़िंदगी का ज़रूरी हिस्सा बननी चाहिए। मैं इस मैराथन में शामिल होने वाले हज़ारों हिस्सा लेने वालों की तारीफ़ करता हूँ।"

ऐसी पहलों की अहमियत पर ज़ोर देते हुए, मालविंदर सिंह ने कहा, "युवाओं को स्पोर्ट्स और हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर लाने वाली पहल एक मज़बूत और ड्रग-फ्री पंजाब बनाने में खास तौर पर ज़रूरी हैं। मैं यूथ विंग की लीडरशिप, ऑर्गनाइज़र और प्रतिभागियों को उनके जोश के साथ हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद देता हूँ।"

इस मुहिम को पूरे पंजाब में ले जाने का अपना वादा दोहराते हुए, आप नेताओं ने कहा, "स्पोर्ट्स, फिटनेस, हेल्दी लाइफस्टाइल और पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने के आम इरादे को बढ़ावा देने के लिए पूरे पंजाब में ऐसे समारोह आयोजित किए जाएँगे।"

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार
मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक 'हमारे राम' के पहले शो में दर्शकों के साथ शामिल हुए। इस नाटक में मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिका में दमदार अभिनय पेश किया। यह शो राज्य स्तरीय सांस्कृतिक अभियान की शुरुआत है, जिसके तहत पंजाब सरकार द्वारा अगस्त और सितंबर माह के दौरान 12 शहरों में 41 निःशुल्क शो करवाए जाएंगे। इस प्रयास को भगवान श्री राम के शाश्वत उपदेशों को जनता तक पहुँचाने का प्रयास बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य थिएटर के प्रभावशाली माध्यम से सत्य, धर्म, दया और एकता का संदेश फैलाने के साथ-साथ सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करना है।

पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये शो पूरी तरह से निःशुल्क रखे गए हैं ताकि समाज के हर वर्ग के लोग भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

पहले शो के दौरान दर्शकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए अगस्त और सितंबर के दौरान राज्य के 12 शहरों में इस प्रसिद्ध नाटक के 41 शो करवाए जा रहे हैं।"

इस प्रयास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब एक पवित्र और ऐतिहासिक धरती है और राज्य सरकार इसकी शानदार विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब सरकार 'हमारे राम' शो का आयोजन कर रही है, जो भगवान श्री राम के शाश्वत उपदेशों और आदर्शों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से पेश करता है। इस नाटक की खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा इस शो के मुख्य आकर्षण हैं, जिनकी दमदार अभिनय इस शो के आकर्षण को और बढ़ाती है।"

राज्य स्तरीय अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, "पंजाब सरकार द्वारा अगस्त और सितंबर के महीनों के दौरान 'हमारे राम' के 41 शो करवाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत आज मोहाली से हुई है। ये शो पंजाब के 12 शहरों – मोहाली, बठिंडा, जालंधर, फिरोजपुर, होशियारपुर, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर और खन्ना तथा अन्य शहरों में करवाए जाएंगे। इस प्रयास के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।"

इस नाटक के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार रामायण के ऐतिहासिक महाकाव्य के माध्यम से सनातन धर्म के शाश्वत संदेश को जनता तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नाटक 'हमारे राम' को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, खासकर युवा पीढ़ी द्वारा भरपूर समर्थन मिला है। यह शो रामायण को अनोखे और अनछुए पहलुओं से पेश करता है, जिससे दर्शकों को एक नया और ज्ञानवर्धक अनुभव मिलता है।"

कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, "मुख्य उद्देश्य विश्व स्तरीय थिएटर के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक विरासत को बढ़ावा देकर युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है। मुझे उम्मीद है कि यह अनोखा प्रयास सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करने और समाज में सत्य, धर्म, दया और एकता के संदेश को और मजबूत करने में मदद करेगा। ये शो जनता तक भगवान श्री राम के सत्य, धर्म, दया और सद्भावना के आदर्शों को पहुँचाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम हैं।"

वर्तमान समय में भगवान श्री राम के उपदेशों की प्रासंगिकता पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "आज के दौर में, जहाँ प्यार, आपसी सम्मान और सामाजिक सद्भावना को लगातार चुनौतियाँ मिल रही हैं, भगवान श्री राम के उपदेश मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। ये उपदेश सामाजिक साझेदारी और सांप्रदायिक सद्भावना को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। यह कार्यक्रम न केवल हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को उजागर करेगा, बल्कि थिएटर और कला के प्रभावशाली माध्यम से युवाओं को प्रेरित भी करेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि ऐसे कार्यक्रम सनातन धर्म की शिक्षाओं को लोगों के करीब लाएँ और युवा पीढ़ी को इन शाश्वत मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करें।"सरकार के ऐसे अन्य सांस्कृतिक प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "इससे पहले हमारी सरकार ने राज्य के सभी जिलों में 'एक शाम शिव के नाम' कार्यक्रम का आयोजन भी किया था, जिसे जनता से भरपूर समर्थन मिला था। सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है, जो सभी समुदायों की आध्यात्मिक विरासत का सम्मान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए शाश्वत शांति, सांप्रदायिक सद्भावना, एकता, प्रगति और समृद्धि की कामना भी की।

कलाकारों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, "मैं 150 कलाकारों की पूरी टीम का पंजाब की इस पवित्र और महान धरती पर हार्दिक स्वागत करता हूँ। यह बहुत खुशी की बात है कि सभी धर्मों के लोग इस आयोजन में एक साथ भाग ले रहे हैं, जो एकता और सद्भावना की भावना को दर्शाता है। आने वाली पीढ़ियों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े रहना चाहिए और इसके बारे में जागरूक होना चाहिए।"

सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "पंजाब सरकार ने संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बजट में वृद्धि की है, जो हमारी शानदार विरासत को संरक्षित करने और विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पंजाबियों ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है और अपनी समृद्ध विरासत को संरक्षित करना, बढ़ावा देना और इसका जश्न मनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। भविष्य की पीढ़ियों को हमारी समृद्ध विरासत से अवगत कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।"इस अवसर पर पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने भी संबोधित किया।

*भगवान श्री राम की शाश्वत विरासत को शानदार नाट्य श्रद्धांजलि*

'हमारे राम' महान महाकाव्य रामायण पर आधारित एक बड़े स्तर का नाटक है, जो वाल्मीकि रामायण के आध्यात्मिक तत्व से जुड़े भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों को आधुनिक नाट्य रूप में पेश करता है। गौरव भारद्वाज द्वारा निर्देशित और फेलिसिटी थिएटर द्वारा निर्मित इस नाटक में मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा रावण की भूमिका में हैं, जिनके साथ कई अन्य प्रमुख कलाकार शामिल हैं। यह नाटक एक आध्यात्मिक अनुभव सृजित करने के लिए शानदार कहानी, बड़े सेट, प्रभावशाली एलईडी विज़ुअल्स, मूल संगीत, कोरियोग्राफी, पारंपरिक वेशभूषा और विशेष प्रभावों का सम्मिश्रण प्रस्तुत करता है। वर्ष 2024 में अपनी शुरुआत के बाद से, 'हमारे राम' के भारत और विदेशों में सैकड़ों शो किए जा चुके हैं। इस नाटक ने रामायण के कम ज्ञात पहलुओं को पेश करने और सत्य, धर्म, दया और भलाई के शाश्वत मूल्यों को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रशंसा अर्जित की है।

दिलकश अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया*

मोहाली में हुए पहले शो ने शुरुआती दृश्य से लेकर अंतिम पर्दे तक खचाखच भरे ऑडिटोरियम को बाँधे रखा और दर्शक पूरे नाटक के दौरान लीन रहे। दमदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद, रूहानी संगीत, शानदार विज़ुअल्स और विश्व स्तरीय स्टेज कला के संयोजन ने एक बहुत ही भावुक और आध्यात्मिक माहौल सृजित किया। आशुतोष राणा द्वारा रावण के निभाए गए दमदार किरदार ने खूब तालियाँ बटोरीं, जबकि बाकी कलाकारों ने भी महाकाव्य के हर किरदार को पूरी शिद्दत के साथ जीवंत किया। नाटक की भावनात्मक गहराई, श्रद्धापूर्ण माहौल और कलात्मक उत्कृष्टता ने दर्शकों के दिलों को छू लिया, जिससे यह शाम भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का यादगार अवसर बन गई।

ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र
मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर)। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार, पंजाब के नौजवानों को सरकारी नौकरियां प्रदान करने के अपने मिशन को लगातार आगे बढ़ा रही है, जिसके तहत आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 866 और नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे सिर्फ साढ़े चार सालों में दी गई सरकारी नौकरियों की कुल संख्या 69,094 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं ने पुरानी रवायतों, जब सरकारी नौकरी लेने के लिए पैसे और सिफारिश को असल योग्यता माना जाता था, को पूरी तरह बदल कर रख दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिस्टम में नौजवानों का बढ़ता भरोसा और विदेशों की ओर पलायन का घटता रुझान इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि नौजवानों को प्रदेश में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रियाओं के जरिए नौकरियां मिल रही हैं। शिक्षा में पंजाब की प्रगति को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश ने केरल को पीछे छोड़कर देश में पहला स्थान हासिल किया है और सरकारी स्कूलों के 882 छात्रों ने नीट (राष्ट्रीय योग्यता-कम-प्रवेश परीक्षा) पास करके इस तबदीली पर मोहर लगाई है।

अपने एक्स हैंडल पर समारोह की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा: “आज मोहाली में 866 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे। हमारी सरकार ने अब तक पूरी पारदर्शिता के साथ 69,094 सरकारी नौकरियां दी हैं। नौजवानों का सिस्टम में विश्वास बढ़ने के साथ विदेशों की ओर पलायन का रुझान घटा है।”

उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा “शिक्षा क्षेत्र में आज पंजाब ने केरल को पीछे छोड़कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। नीट परीक्षा में सरकारी स्कूलों के 882 छात्रों की सफलता इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हमारे नौजवानों में अथाह क्षमता है; हम तो सिर्फ उन्हें सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि हम आपको खुला आसमान प्रदान करेंगे, जहां अपने पंखों से उड़ान आपको भरनी है। सबको बधाईयां।”

नियुक्ति पत्र बांटने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन 866 नियुक्तियों में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के 636 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें 614 स्टाफ नर्सेज और अन्य स्टाफ शामिल है, जिसमें 03 फार्मासिस्ट, 13 मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर (पुरुष), 2 वार्ड अटेंडेंट, 1 दर्जा-चार कर्मचारी और 3 स्वीपर शामिल हैं। इसके अलावा शुगरफेड में 101, जूनियर ऑडिटर के रूप में वित्त विभाग में 57 उम्मीदवार, रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में 51, सहकारिता विभाग में 11 और गृह विभाग में लॉ अधिकारी के रूप में 10 उम्मीदवार नियुक्त किए गए हैं।”

भर्ती प्रक्रिया के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मेहनत और लगन ही चयन का एकमात्र मापदंड रहा है। वे दिन गए जब नौकरियां रिश्वत या सिफारिशों के आधार पर दी जाती थीं। हमारी सरकार योग्य उम्मीदवारों को नौकरियां देती है। सारी नियुक्तियां केवल योग्यता, पारदर्शिता और सिफारिश या बिना किसी राजनीतिक दखल से की गई हैं।”

पिछली सरकारों के समय पंजाब के हालातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “पिछली सरकारों ने लोगों के हितों को पूरी तरह नजरअंदाज किया और सिर्फ अपने हितों के बारे में ही सोचा, इसलिए ऐसे नेताओं से आम लोग क्या उम्मीद लगा सकते थे? इन नेताओं ने अपने सगे-संबंधियों और नजदीकियों को नौकरियां देने के लिए भ्रष्टाचार और पक्षपात करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।”

पारदर्शी भर्ती के सार्थक प्रभाव के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछली सरकारों की खराब नीतियों के कारण पंजाब के होनहार नौजवानों को विदेश जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को खतरा पैदा हो गया। लेकिन, हमने 2022 में सत्ता संभालने के बाद इस रुझान को उल्टा घुमाना शुरू कर दिया, जिसके चलते हमारी सरकार पंजाब के हर गांव और शहर के नौजवानों के लिए रोजगार के मौके पैदा करने में सफल रही है।”

नौजवानों के सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका को उजागर करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने पर विशेष ध्यान दिया गया है और हम मिशनरी जोश के साथ काम कर रहे हैं। हमने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आईआईएम अहमदाबाद के अलावा सिंगापुर और फिनलैंड जैसे देशों में पढ़ाने के उन्नत तरीकों की प्रशिक्षण के लिए भेजा, ताकि हमारे छात्रों को इसका फायदा मिल सके।”

बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा, “सरकारी स्कूलों में नए फर्नीचर, आईटी-आधारित अध्यापन मॉड्यूल, पूरी तरह लैस लाइब्रेरियां और सैनिटेशन सुविधाओं के रूप में बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा स्कूलों की विकास संबंधी जरूरतों का ध्यान रखने के लिए कैंपस मैनेजर भी नियुक्त किए गए हैं।”

इन प्रयासों के नतीजों के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रदेश सरकार के सुहृद और ठोस प्रयासों को फल मिला है। साल 2026 की नीट परीक्षा में 882 छात्रों ने परीक्षा पास की, जबकि 2021 में सिर्फ 80 छात्र ही ऐसा करने में सफल रहे थे।”

स्कूली शिक्षा में पंजाब के प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रदेश सरकार के सख्त प्रयासों के कारण पंजाब ने केरल को पीछे छोड़कर शिक्षा और सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के मामले में शिखर स्थान हासिल किया है। राज्य सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और लोगों के जीवन की सूरत बदलने के लिए इस क्षेत्र में नवीन पहलों की हैं।”

शिक्षा की अहमियत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “कोई भी मुफ्त या रियायती कार्ड प्रदेश से गरीबी या अन्य सामाजिक बुराइयों को खत्म नहीं कर सकता, लेकिन शिक्षा वह कुंजी है, जो लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर अस्थिरता के चक्रव्यूह से बाहर निकाल सकती है। शिक्षा वह रोशनी है जो अंधेरा दूर करके दुनिया को रौशन कर देती है। इसलिए प्रदेश सरकार शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है और आशावान है कि चाहे किसी आर्थिक पृष्ठभूमि का हो, हरेक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का हकदार है।”

पंजाब की स्कूल शिक्षा रैंकिंग में आए बदलाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जब मैंने पद संभाला था तब स्कूल शिक्षा में प्रदेश 27वें स्थान पर था। यह हमारे लिए बहुत गर्व और तसल्ली की बात है कि आज पंजाब इस क्षेत्र में अग्रणी है।”

आम परिवारों के बच्चों के लिए बराबर मौकों के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। सरकार की पहलों का उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि आम परिवारों के बच्चों को औरों के बराबर उत्कृष्टता प्राप्त करने के मौके मिलें। आने वाली पीढ़ियों को सक्षम बनाने और खुशहाल पंजाब की रचना के लिए शिक्षा सबसे मजबूत साधन है। प्रदेश सरकार इस क्षेत्र को मजबूत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।”

भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कई नौजवान उम्मीदवारों ने विभिन्न विभागों में कई बार सरकारी नौकरियां लेने में सफलता हासिल की है, जो कि भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता और प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है। यह न तो पहली ऐसी उपलब्धि है और न ही यह आखिरी होगी। ये अधिकारी आने वाले सालों में नए मील के पत्थर स्थापित करके प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।”

नव-नियुक्त नौजवानों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आम परिवारों के बच्चे यह साबित कर रहे हैं कि समर्पण, लगन और सही मार्गदर्शन से, कोई भी लक्ष्य पहुंच से बाहर नहीं होता। पंजाब का भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि इन नौजवानों की उपलब्धियां हमारे लोगों की प्रतिभा, दृढ़ता और इच्छाओं का झलकारा हैं।”

छात्राओं की उपलब्धियों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “बेटियां शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। लड़कियों ने प्रदेश के हर क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और समाज के लिए रोल मॉडल के रूप में तेजी से उभर रही हैं, बशर्ते उन्हें मौका दिया जाए। ये बेटियां असाधारण प्रतिभा और दृढ़ इरादे का प्रदर्शन कर रही हैं और उनकी उपलब्धियां ठोस संदेश दे रही हैं कि बराबर मौके और उत्साह मिलने पर, लड़कियां भी वह सब कुछ प्राप्त कर सकती हैं, जो उन्होंने तय किया हो।”

नव-नियुक्त नौजवानों को विनम्र रहने की ताकीद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आपने इन पदों को प्राप्त करने के लिए आधी-आधी रात तक जागकर सख्त मेहनत की है, उसी तरह अब नौकरी में कार्यकुशलता दिखाने का समय है। ऊंची नौकरियों और बड़ी सफलता के लिए प्रयासरत रहो, लेकिन अपनी उपलब्धि पर घमंड न करो। विनम्र रहो, जमीन से जुड़े रहो और सख्त मेहनत करते रहो।”

नए भर्ती हुए नौजवानों को समाज की सेवा करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आप अब सरकारी परिवार का अभिन्न अंग बन गए हो। अपनी कलम का इस्तेमाल समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद के लिए करना और लोगों की अधिकतम भलाई को यकीनी बनाना, ताकि समाज के हर वर्ग को आपकी सेवा का लाभ मिल सके। यही मानवता की असल सेवा है, जिसके लिए हर नव-नियुक्त व्यक्ति को डटकर अपना योगदान देना चाहिए।”

नव-नियुक्तों को उनके भावी प्रयासों में सफलता की कामना करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं तुम सबको जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। बड़े सपने देखते रहो और उन सपनों को साकार करने के लिए सख्त मेहनत करते रहो। सफल होने के लिए इस मंच का इस्तेमाल करो, लेकिन इसके अलावा एक अच्छा इंसान बनने और समाज में योगदान देने की कोशिश करो।”

पंजाब सरकार पहली अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मोहाली (एस.ए.एस. नगर)। यहाँ "हर-हर महादेव" के जयकारों और अलौकिक माहौल के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान "एक शाम भगवान शिव दे नाम" भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। पंजाब को गुरुओं और संतों की पवित्र धरती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे की भाईचारक सद्भावना, सांझ और आपसी सम्मान की सदियों पुरानी परंपराएँ ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के विस्तार का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार पहली अगस्त से खाटू श्याम जी, सालासर जी, वृंदावन धाम और ऋषिकेश के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा देगी, जिसका सारा खर्चा पंजाब सरकार उठाएगी। इसमें श्रद्धालुओं को घर से ले जाने, रहने, खाने-पीने और वापसी की यात्रा का खर्चा शामिल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहाँ पंजाब में प्यार और एकता है, वहीं फूट डालने वाली ताकतों द्वारा नफरत के बीज बोने की हर कोशिश को सूबे के लोग नाकाम कर देंगे।

इस पवित्र समागम की कुछ झलकियाँ साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा, "मोहाली में ‘एक शाम भगवान शिव दे नाम’ कार्यक्रम में शिरकत की और संगत के अथाह प्यार तथा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाब गुरुओं-पीरों की पवित्र धरती है। हमारी भाईचारक सांझ एक ऐसे सुंदर गुलदस्ते की तरह है, जहाँ प्यार और आपसी एकता की फसल लहराती है, नफरत के बीज नहीं।"

उन्होंने कहा कि "हमारे बुजुर्गों की श्रद्धा और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हम पहली अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए नई 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' बसों की शुरुआत कर रहे हैं। आप सरकार आपके टैक्स का पैसा आपकी भलाई के लिए खर्च कर रही है। मुफ्त बिजली, 'माँवाँ धियाँ सतिकार योजना' के जरिए महिलाओं को सम्मान और वित्तीय सहायता तथा 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' जैसी सुविधाएँ इसी सोच का नतीजा हैं।"

कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "भगवान शिव की महान विरासत को कायम रखने के मकसद से शुरू किए गए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूरे सूबे में लोगों से भरपूर समर्थन मिला है। सूबा सरकार ने भगवान शिव का संदेश पहुँचाने के लिए सूबे के 22 शहरों में यह कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। इसका मुख्य मकसद यही है कि सावन के इस पवित्र महीने के दौरान पूरे पंजाब के लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाएँ।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "पंजाब एक ऐसा सुंदर गुलदस्ता है, जहाँ हर रंग का फूल खिलता है और इस पवित्र धरती पर हर कोई फल-फूलता है। पंजाब की धरती उपजाऊ है, जहाँ नफरत के बीज के अलावा हर तरह का बीज उग सकता है क्योंकि हमारी एकता अटूट है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "सभी धर्मों के लोग हर त्योहार मिलकर मनाते हैं, चाहे वह राम नवमी हो, गुरुपर्व हो या ईद। इसलिए पंजाब में भाईचारक सद्भावना और आपसी सांझ के रिश्ते बहुत मजबूत हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करने वाली फूट डालने वाली ताकतों के मंसूबे पंजाब में कभी सफल नहीं हो सकते। पंजाब सरकार ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' का विस्तार किया है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार, ऋषिकेश, सालासर धाम और खाटू श्याम जी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। पहली अगस्त से वृंदावन को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब सरकार श्रद्धालुओं को मुफ्त यातायात, रहने और खाने-पीने की सुविधाएँ मुहैया करवाती है। श्रद्धालुओं को उनके घरों से ले जाने से लेकर यात्रा के बाद सुरक्षित वापस छोड़ने तक के प्रबंध किए जा रहे हैं।"मुख्यमंत्री ने कहा, "यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि सूबे भर की महिलाओं को पहली जुलाई से 'माँवाँ-धियाँ सतिकार योजना' के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो गई है। हर पात्र लाभार्थी महिला को 1,000 रुपये प्रति माह, जबकि अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं।"

एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; 'गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद
Mohali: एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; 'गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

एस.ए.एस. नगर (मोहाली)  संगठित अपराध और गैंग से संबंधित गतिविधियों पर वार करते हुए और उनके नेटवर्क की जड़ों पर चोट करते हुए, भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब पुलिस के माध्यम से चलाए जा रहे 'गैंग्स्टरां ‘ते वार’ ऑपरेशन के 152 दिनों के दौरान राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद करके बड़ी सफलता हासिल की गई है और आपराधिक नेटवर्कों को बड़ा झटका पहुँचाया गया है। 'गैंग्स्टरां ‘ते वार’ ऑपरेशन के शुरू होने से अब तक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने पूरे पंजाब में ऑपरेशन के कुल 152 दिनों के दौरान कुल 713 अवैध हथियार, 218 मैगजीन और 2,009 राउंड कारतूस बरामद किए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने कहा, “गैंग्स्टर नौजवानों को अपने अवैध कामों के लिए बड़े पैमाने पर लालच देते हैं और उन्हें अवैध हथियार मुहैया करवाना इसी का एक हिस्सा है। पंजाब पुलिस ने समय-समय पर बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है, लेकिन गैंगस्टरों के सहयोगियों से मिले हथियारों ने राज्य में कई अपराधों को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब पुलिस हथियारों की तस्करी, सरहदी तस्करी और संगठित अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

ये अवैध हथियार एजीटीएफ द्वारा समय-समय पर चलाए गए विभिन्न सर्च ऑपरेशनों और मुहिमों के दौरान बरामद किए गए हैं। ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ की शुरुआत से अब तक अमृतसर रूरल से 92, अमृतसर शहर से 201, फिरोज़पुर से 155 और तरन तारन से (30 अप्रैल तक) 243 अवैध हथियार, गोला-बारूद और मैगजीन बरामद किए गए हैं, जो इन प्रमुख जिलों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं।

पिछले महीने राज्य पुलिस ने अवैध हथियारों की तलाश के लिए अपने अभियान को और तेज़ किया था, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए। डीजीपी ने आगे कहा, “बरामद हथियारों में तकनीकी रूप से उन्नत हथियारों से लेकर देसी पिस्तौल तक शामिल हैं। एजीटीएफ अन्य विभागों के साथ मिलकर बेहतरीन काम कर रही है और आने वाले दिनों में गैंगस्टरों तथा उनकी गतिविधियों के ख़िलाफ़ पूरे राज्य में कार्रवाई जारी रहेगी।”

हाल ही में एक बड़ी सफलता के रूप में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और 8 आरोपियों को गिरफ़्तार किया, जिनके पास से 11 अत्याधुनिक पिस्तौलें और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले लोगों के संपर्क में थे। बरामद हथियार अपराधियों तक पहुँचाए जाने थे तथा उनका इस्तेमाल जबरन वसूली, हिंसक वारदातों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था। वहीं, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने भी बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला; अब हमें अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए: अरविंद केजरीवाल
मोहाली। नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते हुए 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को मोहाली में एक मेगा रोड शो के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल के दौरान पंजाब को बर्बादी की ओर धकेल दिया गया था, उस समय पूरे प्रांत में नशे फैल गए थे और पंजाब पर एक काला दौर छा गया था। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को उस मुश्किल दौर से बाहर निकालकर फिर से तरक्की के रास्ते पर लाने के लिए दिन-रात मेहनत की है।

लोगों से इस बदलाव को और मजबूत करने की अपील करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के इतिहास में किसी भी सरकार को साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद इतना प्यार और जनता का समर्थन नहीं मिला, जितना आज 'आप' सरकार को मिल रहा है। पिछली सरकारों से इसकी तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि वे सरकारें लोगों का भरोसा इतनी हद तक खो चुकी थीं कि सत्ता में इतना समय बीत जाने के बाद लोग अपने नेताओं को गाँवों में घुसने तक नहीं देते थे।

रोड शो के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मोहाली के लोगों ने नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जीत दिलाई है। मैं दिल्ली से खास तौर पर यहाँ आप सभी का धन्यवाद करने आया हूँ, जिस तरह से आपने आम आदमी पार्टी के कामों पर मुहर लगाई है।"

सरकार को मिले जनसमर्थन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "हमारी सरकार को सत्ता में आए करीब साढ़े चार साल हो गए हैं। पंजाब में पहले कभी भी किसी पार्टी को चार साल के कार्यकाल के बाद इतना प्यार नहीं मिला। इससे पहले कांग्रेस की सरकारें, भाजपा की सरकारें और अकाली दल की सरकारें रही हैं। जब वे सत्ता में तीन या चार साल पूरे करते थे तो लोग उन्हें गाँवों में घुसने भी नहीं देते थे। जब वे जनता के बीच जाते थे तो लोग उन्हें मारने के लिए हाथों में जूते लेकर खड़े हो जाते थे।"

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया, "पिछले चार सालों में आम आदमी पार्टी ने आपके लिए बहुत कुछ किया है। बिजली मुफ्त कर दी गई है। आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। महिलाओं को अब उनके बैंक खातों में 1,000 और 1,500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। पूरे पंजाब में सड़कें बन रही हैं। गाँवों में नहरी सुओ तक पानी पहुँचना शुरू हो गया है। गाँवों के किसानों को अब दिन के समय बिजली मिल रही है। कामों की सूची बहुत लंबी है। लोग बहुत खुश हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब हम रोड शो के दौरान यहाँ आ रहे थे, मैं लोगों के भाव देख रहा था। वे हमें देखकर बहुत खुश थे। यह एक बहुत बड़ी बात है कि सरकार में चार साल रहने के बाद भी लोग अपने नेताओं को देखकर इतने खुश हैं।"

अगले चुनाव के लिए समर्थन की मांग करते हुए 'आप' मुखिया ने कहा, "अब हमारे पास सिर्फ एक ही काम बाकी है। हमने पाँच सालों में बहुत काम किया है, लेकिन अभी भी बहुत सारा काम करना बाकी है। हमें भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाना होगा।"

लोगों से अपने इलाकों में प्रचार करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, "आपको अपनी गलियों, मोहल्लों और गाँवों में जाकर सभी को बताना चाहिए कि इस बार भगवंत मान को फिर से भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है। हमें एक बड़ा बहुमत हासिल करना है। बाकी बचे कामों को भी पूरा करना होगा।"

मौजूदा सरकार की पिछली सरकारों से तुलना करते हुए अरविंद केजरीवाल ने जोर देकर कहा, "उनकी सरकारों के दौरान पूरे पंजाब में नशे बिक रहे थे। उनके राज में पंजाब बर्बादी की ओर बढ़ रहा था। पंजाब एक काले दौर में प्रवेश कर चुका था। यह केवल गुरु साहिब की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हुआ कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और पंजाब को भगवंत मान जैसा मुख्यमंत्री मिला। अब अच्छे काम शुरू हो गए हैं। ये रुकने नहीं चाहिए। आपको एक बार फिर भगवंत मान को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है। उन्हें अपना आशीर्वाद और अपना प्यार दीजिए, जैसा आप हमेशा देते आए हैं।"

सरबजीत सिंह को मेयर बनने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "सरबजीत सिंह लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूँ और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूँ। मुझे विश्वास है कि वे अपने पिता के नक्शे-कदमों पर चलेंगे और समर्पण भाव से लोगों की सेवा करते रहेंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों द्वारा दिया जा रहा प्यार दुनिया की किसी भी मुद्रा से नहीं मापा जा सकता। उन्होंने कहा, "हम प्रांत भर में जहाँ भी जाते हैं, हमें लोगों द्वारा बहुत प्यार और समर्थन मिल रहा है। दुकानदार अपने कारोबारों में और किसान अपनी फसलें बोने में लगे हुए हैं, फिर भी बड़ी संख्या में लोग अपना समर्थन दिखाने के लिए आ रहे हैं। मैं इस प्यार के लिए तहे दिल से धन्यवादी हूँ। एक तरफ हमारे लिए लोगों का प्यार दिनों-दिन बढ़ रहा है और दूसरी तरफ लोगों के साथ धोखा करने वाले राजनीतिक नेताओं के प्रति लोगों का विश्वास टूट रहा है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे के हितों की रक्षा करते हुए दशकों तक पंजाब पर शासन किया है। उन्होंने कहा, “सालों तक इन पार्टियों ने पंजाब को लूटा और इस तरह काम किया कि सत्ता उन्हीं के दायरे में बनी रहे। पहले लोगों के सामने केवल दो पार्टियों के विकल्प थे और दोनों ने बारी-बारी सत्ता हासिल कर पंजाब को लूटा। उन्होंने लोगों की पीठ में छुरा घोंपा और पंजाब की दौलत को लूटा। आज लोग झाड़ू का समर्थन कर रहे हैं, जो राज्य की राजनीतिक व्यवस्था को साफ कर रहा है।”

बदलते राजनीतिक माहौल के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आज न तो सुखबीर सिंह बादल, न अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और न ही प्रताप सिंह बाजवा लोगों के बीच दिखाई दे रहे हैं क्योंकि पंजाब के लोग राज्य सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं। लोगों ने बार-बार अपना समर्थन व्यक्त किया है और विपक्ष को राजनीतिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि पंजाब के समझदार लोगों ने उन्हें नकार दिया है। अंततः सच की जीत होती है और झूठ अपनी ताकत खो देता है। श्री गुरु नानक देव जी की कृपा से लोगों ने ईमानदार और अच्छे शासन को पहचान लिया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्ष पंजाब में हो रहे विकास को सहन करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा, “हम पंजाब के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और इससे विपक्ष हैरान है। वे इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पा रहे कि आम लोगों की भलाई और पंजाब की प्रगति अब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। उनकी निराशा हमारे खिलाफ इस्तेमाल की जा रही भाषा से स्पष्ट दिखाई देती है। मुझे लोगों के पैसे लूटने का अनुभव नहीं है, लेकिन मैं यह जरूर जानता हूं कि आम लोगों का दर्द कैसे साझा किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए। मेरी एकमात्र प्राथमिकता पंजाब की खुशहाली और लोगों का कल्याण है।”

2022 के ऐतिहासिक जनादेश को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने पुराने राजनीतिक परिवारों की सत्ता को नकारते हुए ईमानदार शासन को चुना। उन्होंने आगे कहा, “2022 के विधानसभा चुनावों में सात पूर्व मुख्यमंत्रियों और उनके परिवारों को राज्यवासियों ने पूरी तरह नकार दिया और एक ईमानदार सरकार को मौका दिया। इस ऐतिहासिक जनादेश ने पंजाब को पूरी तरह बदल दिया है और राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने में मदद की है।”

सिंचाई सुधारों के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने जल प्रबंधन में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। उन्होंने कहा, “इस वर्ष पंजाब ने बेहतर सिंचाई व्यवस्था के माध्यम से 96 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया, जिससे राज्य भर के किसानों को लाभ हुआ। पहले यह पानी बर्बाद हो जाता था। हमारी सरकार ने किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगभग 14,000 किलोमीटर पाइप और खालें बनाई हैं तथा इनके माध्यम से 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह दो भाखड़ा नहरों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले पानी के बराबर है और पंजाब के किसान भाईचारे को बड़ा लाभ पहुंचाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल स्तर को सुधारने के लिए नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, “इसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में जल स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ा है। करदाताओं के पैसे का एक-एक रुपया लोगों की भलाई के लिए समझदारी से खर्च किया जा रहा है। इसे बेहतर स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और अन्य विकास कार्यों के माध्यम से लोगों को वापस किया जा रहा है। हमने टोल प्लाजा भी बंद कर दिए हैं, जिससे पंजाब के लोगों को प्रतिदिन लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है।”

कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सार्वजनिक संसाधनों का उपयोग केवल लोगों के हित में किया जाए। उन्होंने कहा, “पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को अब दिन के समय बिजली मिल रही है, जो राज्य के इतिहास में अभूतपूर्व कदम है। ऐसे समय में जब देशभर में लोगों की संपत्तियों को चुनिंदा कॉरपोरेट हितों को सौंपा जा रहा है, पंजाब ने एक निजी थर्मल प्लांट खरीदकर और उसका नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखकर इतिहास रच दिया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने महिलाओं को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ शुरू की है। उन्होंने कहा, “18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति परिवारों की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये दिए जाएंगे। सामान्य परिवारों, विशेषकर गरीब परिवारों के लिए यह राशि अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह माताओं और बेटियों के सम्मान का प्रतीक है। इस योजना के कारण महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान मुझे अत्यंत संतोष देती है।”

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है। उन्होंने कहा, “पंजाब का हर परिवार अब सालाना 10 लाख रुपये तक के नकद रहित चिकित्सा उपचार का हकदार है। पंजाब भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने इस प्रकार की व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है और साथ ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हुई हैं। अब तक राज्यवासियों ने इस योजना के तहत 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज प्राप्त किया है।”

आज मोहाली में आयोजित मेगा रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही नेताओं के वाहन शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरे, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर एकत्र हो गए और बालकनियों से फूल बरसाकर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। समर्थकों ने नारे लगाए और पार्टी के झंडे लहराए, जिससे रोड शो जनसमर्थन के उत्सव में बदल गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और बरिंदर कुमार गोयल, लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग तथा कई अन्य नेता उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला
चंडीगढ़/मोहाली, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष (चेयरपर्सन) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने विकास भवन, मोहाली में श्री संजय गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री गुप्ता 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव तथा अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

इस प्रतिष्ठित जिम्मेदारी का कार्यभार संभालने पर श्री गुप्ता को बधाई देते हुए बिजली मंत्री स सौंद ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव तथा शासन-प्रशासन की गहरी समझ पंजाब के बिजली क्षेत्र के नियामक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में पारदर्शी, उपभोक्ता-अनुकूल तथा प्रभावी विद्युत विनियमन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन उद्देश्यों की प्राप्ति में आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैन संजय गुप्ता ने उन पर विश्वास जताने के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि आयोग बिजली अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आयोग उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिजली क्षेत्र के समग्र विकास को भी प्रोत्साहित करेगा। गुप्ता ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे कि बिजली कटौती को यथासंभव न्यूनतम किया जाए तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन लॉस पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान के माध्यम से अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

इस अवसर पर पी एस पी सी एल के सी एम डी डॉ. बसंत गर्ग, पीएसईआरसी के सदस्य रविंदर सिंह सैणी एवं रवि कुमार, वितरण निदेशक इंद्रपाल सिंह सहित बिजली विभाग, पीएसईआरसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, नवनियुक्त चेयरमैन के परिवारजन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे
*साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) पंजाब के गांवों को खेल बुनियादी ढांचे के विकास के केंद्र में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य भर में 15 जुलाई तक विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले 3,100 खेल मैदान लोगों को समर्पित करेंगे, जिनमें से आज उन्होंने 250 खेल मैदानों का उद्घाटन किया। युवाओं में नशे की समस्या को दूर करने में खेलों की भूमिका को अहम बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार सिर्फ बुनियादी ढांचा विकसित नहीं कर रही, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने योग्य खिलाड़ी पैदा करने के उद्देश्य से युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण, पेशेवर कोच और खेल उपकरण प्रदान करके इस कदम को अधिक से अधिक बढ़ावा भी दे रही है।

खेलों में निवेश के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि खेल बजट, जो पहले 200 करोड़ रुपए से भी कम था, को बढ़ाकर उनकी सरकार ने 1,790 करोड़ कर दिया है। इसके साथ ही किला रायपुर 'ग्रामीण ओलंपिक' की शुरुआत के माध्यम से पंजाब की खेल विरासत को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भगवंत मान सरकार सूबे को देश और पूरे विश्व के खेल नक्शे पर मजबूती से खड़ा करने का दृष्टिकोण लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार हर गाँव के विकास को उसी खजाने से सुनिश्चित कर रही है, जिसके खाली होने का दावा पिछली सरकारें करती रही हैं।

नवनिर्मित 250 ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'आप' सरकार सूबे के खेल माहौल को बदलने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है, जिसका स्पष्ट उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाना है। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देना सूबा सरकार के नशों के खिलाफ युद्ध में सबसे प्रभावशाली साधन हो सकता है। युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए खेलों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि वे खेलों में बड़ी सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि जो युवा खेलों में लगे हुए हैं, उनके पास नशों की तरफ देखने का भी समय नहीं है क्योंकि उनका सारा ध्यान अपने-अपने क्षेत्रों में ऊंचाइयां हासिल करने पर केंद्रित रहता है। उन्होंने आगे कहा कि यह सूबे में से नशों के कलंक को खत्म करने और युवाओं को सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर का भागीदार बनाने में अधिक सहायक सिद्ध होगा।

इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के स्वस्थ शरीर और तंदुरुस्त दिमाग को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार पहले चरण के तहत 1,250 करोड़ की लागत से राज्य भर में आधुनिक सुविधाओं से लैस 3,100 ग्रामीण खेल मैदान विकसित कर रही है। इनमें से 250 मैदान आज समर्पित कर दिए गए हैं और बाकी बचे सभी मैदान चरणबद्ध तरीके से 15 जुलाई तक समर्पित कर दिए जाएंगे। इसके चरणबद्ध कार्यान्वयन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, 250 मैदान आज समर्पित किए गए हैं और बाकी 500 मैदान 15 मई को, 250 मैदान 31 मई को, 500 मैदान 15 जून को, 1,000 मैदान 30 जून को और 600 मैदान 15 जुलाई को समर्पित किए जाएंगे।

नशा विरोधी मुहिम में इन मैदानों की भूमिका पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "ये ग्रामीण खेल मैदान 'युद्ध नशों के विरुद्ध' मुहिम में अहम और क्रांतिकारी भूमिका निभाएंगे। ये न सिर्फ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के उनके सपनों को साकार करने में भी मदद करेंगे। ये मैदान उभरते खिलाड़ियों के लिए उम्मीद की किरण के रूप में काम करेंगे और पंजाब में खेल संस्कृति को पल्लवित करेंगे।"

सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, "हर मैदान में चारदीवारी होगी, जिसके घेरे के साथ-साथ पौधे लगाए जाएंगे, छह फुट चौड़ा वॉकिंग ट्रैक होगा और सुबह व शाम के लिए फ्लड लाइट्स की सुविधा होगी। इसके अलावा वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी के लिए कोर्ट के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खेलों के लिए अतिरिक्त कोर्ट भी होंगे।" उन्होंने आगे कहा, "सुविधाओं में 400 मीटर छह-लेन रनिंग ट्रैक, बड़ी क्षमता वाली लाइटिंग सुविधा, स्प्रिंकलर सिस्टम वाले सबमर्सिबल पंप, कंक्रीट बेंच, बच्चों के खेलने के लिए जगह, पुरुषों और महिलाओं के लिए शौचालय, व्हीलचेयर रैंप और खेल उपकरणों को रखने के लिए स्टोरेज की व्यवस्था भी होगी।"

प्रशिक्षण और सहायता के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "खेल किटें और उपकरण वितरण और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी मैदानों के लिए फुटबॉल और वॉलीबॉल कोच नियुक्त किए जाएंगे और बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकें।" उन्होंने आगे कहा, "इन मैदानों के रखरखाव के लिए ग्रामीण खेल और तंदुरुस्ती समितियां बनाई जाएंगी।"

वित्तीय प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "सूबे ने खेल बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिसके तहत 2026-27 के लिए 1791 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वर्ष 2023 में पेश की गई एक नई खेल नीति युवाओं को तैयारी के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित करती है, जिसमें ओलंपिक के लिए 15 लाख और एशियाई खेलों के लिए 8 लाख रुपए की सुविधा है।" उन्होंने आगे कहा, "पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को 1-1 करोड़ रुपए और नौ ओलंपिक पदक विजेताओं को पीसीएस और डीएसपी नौकरियां दी गई हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "'खेडां वतन पंजाब दियां' ने राज्य में एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है। ये खेल युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने हेतु तीन वर्षों के लिए करवाए गए, जिसमें 2024-25 के दौरान 5 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया और तीन वर्षों में 97.3 करोड़ खर्च किए गए।" पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के बारे में उन्होंने कहा, "किला रायपुर ग्रामीण खेलों ने 'मिनी ओलंपिक' के रूप में विश्व स्तर पर पहचान हासिल की है। पंजाब विधान सभा ने 11 जुलाई, 2025 को सर्वसम्मति से जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम (पंजाब संशोधन) अधिनियम, 2025 पारित किया, जिससे बैलगाड़ी दौड़ जैसे पारंपरिक ग्रामीण खेलों को पुनर्जीवित किया गया। वर्ष 2014 के बाद इस वर्ष ये दौड़ें एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बनीं।"

खेलों में पंजाब के बढ़ते कद का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "यह बहुत गर्व की बात है कि पहली बार पंजाब को 'एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी' के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला है। मजबूत पंजाबी प्रतिनिधित्व के बावजूद, पंजाब ने अब तक कभी भी किसी बड़े हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की। मैच बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम और जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होंगे।"

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गाँव के खिलाड़ियों से मिले, किटें बाँटी और वॉलीबॉल कोर्ट पर महिला खिलाड़ियों को भी हौसला अफजाई की। इस कार्यक्रम को और उत्साहजनक बनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गाँव के युवा खिलाड़ियों से निकटता से बातचीत की, खेल किटें बांटी और उन्हें खेलों के प्रति उनके उत्साह और समर्पण के लिए सम्मानित किया। लोगों से प्रशंसा स्वीकार करते हुए उन्होंने वॉलीबॉल कोर्ट में महिला खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल भी खेली और उन्हें विश्वास और प्रतिबद्धता के साथ खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। भगवंत मान सरकार का ध्यान सिर्फ बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ही नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर विश्वास, समावेशिता और एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और अन्य भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में जेईई मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों का सम्मान, पंजाब अकादमिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है
एसएएस नगर (

Mohali

Mohali मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में जेईई मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों का सम्मान, पंजाब अकादमिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है

) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मोहाली में जेईई मेन्स परीक्षा पास करने वाले 369 विद्यार्थियों की सफलता को पंजाब की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी सुधारों की प्रमाणिकता के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि कभी संघर्ष से जूझ रही व्यवस्था से लाचार विद्यार्थी अब पंजाब सरकार की "शिक्षा क्रांति" के चलते राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को "तारे ज़मीन पर" बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि उनकी शानदार सफलता केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जिसे विशेष अधिकार की बजाय एक अधिकार के रूप में लागू किया गया है, सशक्त शिक्षकों और निरंतर सुधारों के साथ मिलकर पंजाब के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है।

एक्स हैंडल पर बातचीत का वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विकास भवन, मोहाली में जेईई मेन्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले 369 होनहार विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया गया। इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को दिल से बधाई और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे मेहनती बच्चों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते देखना बेहद गर्व और संतोष की बात है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये युवा आने वाले वर्षों में और भी ऊंचाइयों को छुएंगे, जो न केवल अपने परिवारों बल्कि वैश्विक स्तर पर पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हम पंजाब के सरकारी स्कूलों को नई दिशा देने और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। विद्यार्थियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हमारे शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में भेजा जा रहा है। हमारी सरकार राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और ‘रंगला पंजाब’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के एकत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जेईई पास करने वाले ये विद्यार्थी ‘तारे ज़मीन पर’ हैं, जो पंजाब के युवाओं की अपार क्षमता का प्रतीक हैं। हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई ‘शिक्षा क्रांति’ अब ठोस और निर्णायक परिणाम दे रही है। यह केवल व्यक्तिगत सफलताएं नहीं हैं, बल्कि पंजाब में सरकारी शिक्षा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से किए गए प्रणालीगत सुधारों का स्पष्ट प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों तक पिछली सरकारों के दौरान शिक्षा को वह प्राथमिकता नहीं मिली, जिसकी वह हकदार थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचा कमजोर था, प्रणाली पुरानी हो चुकी थी और विद्यार्थियों के पास अवसरों की कमी थी, जिसके कारण पंजाब इस अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र में पीछे रह गया। उन्होंने कहा कि हालांकि हमारी सरकार ने इस प्रवृत्ति को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिनके ठोस परिणाम अब सामने आ रहे हैं। स्कूलों में दिखाई दे रहे बदलावों ने सरकारी शिक्षा की धारणा को बदल दिया है। इन विद्यार्थियों की सफलता इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि जब उन्हें सही माहौल दिया जाए तो वे देश में प्रतिस्पर्धा की अग्रिम पंक्ति में खड़े हो सकते हैं।

विद्यार्थियों की उपलब्धियों को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन विद्यार्थियों के समर्पण और लगन ने उम्मीदों और आकांक्षाओं को पुनः परिभाषित किया है। ये विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक रूप से सफल हुए हैं, बल्कि दूसरों के लिए रोल मॉडल भी बन गए हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उत्कृष्टता केवल उच्च स्तरीय संस्थानों तक सीमित नहीं है।

एक काव्यात्मक संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये विद्यार्थी ‘तारे ज़मीन पर’ हैं, जिनकी प्रतिभा हर तरह की चुनौतियों के बावजूद चमक रही है। उनका वास्तविक मुकाबला केवल अपने साथ पढ़ने वाले साथियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर और उससे बाहर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से है। शिक्षकों की भूमिका को नमन करते हुए उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं। शिक्षा में कोई भी बदलाव उनके समर्पण के बिना संभव नहीं है। युवा मनों को आकार देने में उनकी भूमिका और प्रतिबद्धता बेमिसाल है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले, शिक्षकों को अक्सर बुनियादी ढांचे की कमी और प्रशासनिक बोझ के कारण संघर्ष करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए हमारी सरकार ने प्रणालीगत बदलाव किए हैं, जिनमें गैर-शैक्षणिक जिम्मेदारियों को संभालने के लिए कैंपस प्रबंधकों की भर्ती शामिल है। अब शिक्षक विशेष रूप से अध्यापन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जो उनकी मुख्य भूमिका है। यह शिक्षा क्षेत्र को बदलने में एक अहम कदम साबित हुआ है।

सामुदायिक भागीदारी पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमने सरकारी स्कूलों में माता-पिता और शिक्षकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठकें शुरू की हैं। अभिभावक अब अपने बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदार बन गए हैं। यह साझेदारी विद्यार्थियों की बेहतर निगरानी, मार्गदर्शन और समग्र विकास सुनिश्चित करती है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कई विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं, जिनमें मजदूर परिवार भी शामिल हैं, फिर भी सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों के मुकाबले सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। यह शिक्षा में समानता सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को कॉन्वेंट में पढ़े-लिखे विद्यार्थियों के साथ बेहतर ढंग से प्रतिस्पर्धा करने के योग्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

उन्होंने कहा, “देश में दोहरी शिक्षा प्रणाली मौजूद है, जिसके तहत कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को लग्जरी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है, जबकि दूसरी व्यवस्था बुनियादी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए भी संघर्ष कर रही है। हमारी सरकार इस खाई को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कोई विशेष सुविधा नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी का अधिकार है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “समाज में बदलाव लाने के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली माध्यम है। कोई भी कल्याणकारी योजना, कोई सब्सिडी और कोई भी कार्ड शिक्षा की तरह स्थायी बदलाव नहीं ला सकता। विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने चाहिए और समाज में रोल मॉडल बनना चाहिए। वे पंजाब का भविष्य हैं और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को दिशा देगी।”

शिक्षा सुधारों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “शिक्षकों को बेहतर पद्धतियां सीखने के लिए फिनलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में भेजा जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक वैश्विक स्तर की शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं और फिर उन्हें पंजाब के स्कूलों की कक्षाओं में लागू करते हैं। यह हमारे विद्यार्थियों के भविष्य में दीर्घकालिक निवेश है, जो उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव आया है। शिक्षा अब केवल सीखने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह अब इंटरैक्टिव, रोचक और आनंददायक बन गई है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “विद्यार्थियों को अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलना चाहिए क्योंकि सुरक्षा और सफलता साथ-साथ नहीं चलती। कुछ असाधारण हासिल करने के लिए जोखिम उठाना जरूरी होता है। गूगल जैसी वैश्विक कंपनी ने भी एक गैराज से शुरुआत की थी। साधारण शुरुआत बड़े मुकाम हासिल करने में कोई बाधा नहीं होती। मैं और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस दोनों ही साधारण पृष्ठभूमि से आए हैं। केवल दृढ़ता, ईमानदारी और बड़े सपने देखने का साहस ही मायने रखता है।”

अभिभावकों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “माता-पिता को अपने बच्चों पर करियर के विकल्प थोपने नहीं चाहिए। हर बच्चे में अलग-अलग प्रतिभा और अलग सपने होते हैं और उन्हें अपना रास्ता चुनने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। हमारी सरकार मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की खोज करने के लिए सक्षम बना रही है।”

सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मजबूत शिक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए वचनबद्ध हैं। हमें मिलकर ऐसे पंजाब के निर्माण के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए जहां हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच मिले और उसे सफल होने का अवसर प्राप्त हो। ये सुधार केवल बुनियादी ढांचे या परिणामों को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उत्कृष्टता, नवाचार और सभी के लिए समान अवसर पैदा करने से जुड़े हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता पंजाब के शैक्षिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह निरंतर सुधारों, समर्पित शिक्षकों, सहयोगी अभिभावकों और दृढ़ संकल्पित विद्यार्थियों के प्रभाव को दर्शाती है। हमारी सरकार द्वारा शिक्षा में निवेश जारी रखा गया है, जिससे एक सशक्त और जागरूक पीढ़ी का सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण, बेहतर बुनियादी ढांचा और विद्यार्थी-केंद्रित नीतियों जैसी पहलों के माध्यम से पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाकर एक नया मानदंड स्थापित कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब पंजाब हर क्षेत्र में, विशेषकर शिक्षा में, देश का नेतृत्व करेगा।”

इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “जब मैंने पद संभाला था, तब शिक्षा प्रणाली की स्थिति बिल्कुल खराब थी। विद्यार्थी अपनी उम्मीदें खो चुके थे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में निरंतर प्रयासों और सुधारों के माध्यम से हमने महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। अब हम विद्यार्थियों की प्रगति का व्यापक रिकॉर्ड रख रहे हैं, जिससे बेहतर ट्रैकिंग और सहायता संभव हो रही है।” सफलता हासिल करने के लिए अहम चुनौतियों को पार करने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पंजाब सरकार की सराहना की। अमृतसर के स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थी रणदीप सिंह, जिनके पिता एक ऑटो चालक हैं, ने कहा, “मुझे स्कूल में दाखिला लेने के बाद ही जेईई के बारे में पता चला। स्कूल ने मेरे लिए नए दरवाजे खोल दिए और मुझे यह सपना देखने का विश्वास दिया।”

होशियारपुर से प्रिया भारद्वाज ने कहा, “मेरे पिता के निधन के बाद मेरे परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सरकारी सहायता ने हमारी जिंदगी को फिर से संवारने में मदद की और मुझे अपने सपनों को साकार करने के योग्य बनाया।” पटियाला से नवजोत कौर ने कहा, “मेरे स्कूल में बेहतर सुविधाओं और सीखने के माहौल ने मेरी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।” डेरा बस्सी से मनप्रीत कौर ने कहा, “शैक्षणिक कैंपों ने मुझे अकादमिक चुनौतियों को पार करने में मदद की।”

एसबीएस नगर से प्रिया कुमारी ने कहा, “स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिला लेने के बाद सरकारी स्कूलों के प्रति मेरी सोच पूरी तरह बदल गई। यह स्कूल मेरे जैसे विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की किरण हैं और मैं यह भी अपील करती हूं कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाए।” मुल्लांपुर गरीबदास से प्रभजोत सिंह ने कहा, “मॉक टेस्ट और शैक्षणिक सहायता ने मुझे अपनी शंकाएं दूर करने और वित्तीय बाधाओं के बावजूद बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की।” फिनलैंड में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एक शिक्षक ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय शिक्षण पद्धतियों की समझ ने कक्षा शिक्षण को बेहतर बना दिया है। यह अनुभव न केवल हमारे लिए शिक्षकों के रूप में, बल्कि हमारे विद्यार्थियों के लिए भी परिवर्तनकारी रहा है, जो अब नवाचारपूर्ण और प्रभावी शिक्षण विधियों का लाभ उठा रहे हैं।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ पंजाब के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी
मोहाली। पंजाब पुलिस की महिला अधिकारी महत्त्वपूर्ण ऑपरेशनों का नेतृत्व करते हुए , भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के अपराध और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब के निरंतर प्रयासों को मजबूती प्रदान कर रही हैं व आधुनिक पुलिसिंग की अग्रिम पंक्ति में एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभर रही हैं। गैंगस्टर विरोधी अभियानों की निगरानी से लेकर समुदाय-केंद्रित पहलों को आगे बढ़ाने तक, ये अधिकारी न केवल आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त कर रही हैं, बल्कि पुलिस बल में नेतृत्व की अपनी नई परिभाषा भी गढ़ रही हैं।

नेतृत्व पदों पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने पंजाब पुलिस को देश की सबसे प्रगतिशील पुलिस बलों में शामिल कर दिया है। महिला अधिकारी ‘गैंग्स्ट्रां ते वार’ और ‘ऑपरेशन प्रहार’ जैसे प्रमुख अभियानों की निगरानी कर रही हैं। ये अधिकारी न केवल राज्य को अपराध से सुरक्षित कर रही हैं, बल्कि नई पीढ़ी की युवतियों को भी पुलिस सेवा में आने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

पंजाब सरकार के सहयोग से वर्तमान में कुल 79 महिला अधिकारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं, जिनमें स्पेशल डीजीपी से लेकर डीएसपी तक के पद शामिल हैं। पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, इन महिला अधिकारियों में 4 डीजीपी, 1 एडीजीपी, 2 आईजीपी/सीपी, 2 डीआईजी, 18 एसएसपी/एआईजी/कमांडेंट (जिनमें 3 एसएसपी), 23 एसपी, 1 एएसपी और 28 डीएसपी शामिल हैं। कुल 79 में से 5 अधिकारी फील्ड पदों का नेतृत्व कर रही हैं, जहाँ वे ‘गैंग्स्ट्रां ते वार’ जैसे अभियानों की निगरानी और भागीदारी करती हैं। ये अधिकारी अपराध से निपटने में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं और उनके परिवार तथा सहकर्मी उन पर गर्व महसूस करते हैं। मजबूत शैक्षणिक और प्रशिक्षण पृष्ठभूमि के साथ, महिला पुलिस अधिकारियों ने संचालन और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में अपनी नेतृत्व क्षमता को शीघ्र ही स्थापित किया है।

यह किसी से छिपा नहीं है कि पंजाब पुलिस की महिला अधिकारियों ने पुलिसिंग के मानकों को ऊँचा उठाया है। वे न केवल मैदान में सक्रिय हैं, बल्कि तकनीक में दक्ष, अपराध नियंत्रण के प्रति सजग और पंजाब को राष्ट्र के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक बनाने के लक्ष्य के प्रति स्पष्ट हैं। फरीदकोट की एसएसपी प्रज्ञा जैन ने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग का आधार लिंग नहीं, बल्कि क्षमता और समन्वय है।महिला अधिकारी संचालन के हर स्तर पर अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा,“मेरे अनुसार पुलिसिंग साहस, क्षमता और प्रतिबद्धता पर आधारित है, न कि लिंग पर। ‘गैंग्स्ट्रां ते वार’ जैसे अभियानों में महिला अधिकारियों ने इन तीनों का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गैंगस्टर विरोधी अभियान यह दर्शाते हैं कि आधुनिक पुलिसिंग खुफ़िया जानकारी व सामूहिक नेतृत्व पर आधारित है।”

फरीदकोट की एसएसपी ने कहा, “महिला अधिकारी योजना और क्रियान्वयन के चरणों में अग्रिम पंक्ति से नेतृत्व करती हैं। एक विशेष मामले में, एक आदतन अपराधी नेटवर्क को निशाना बनाकर चलाए गए देर रात के ऑपरेशन के दौरान हमारी महिला पीसीआर टीम ने इलाके की महिलाओं से महत्त्वपूर्ण स्थानीय खुफ़िया जानकारी प्राप्त की, जो अक्सर पुरुष टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। उसी जानकारी के आधार पर अगली सुबह सीधे गिरफ्तारियाँ संभव हो सकीं।” उन्होंने चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा, “हम साक्ष्य-आधारित पूछताछ करते हैं और मानसिक दबाव में भी शांत रहते हैं, जिससे सफलता मिलती है। सूचना की असमानता और समय की संवेदनशीलता बड़ी चुनौतियाँ हैं। पुलिसिंग में आज विविध नेतृत्व शैली आवश्यक है l महिला अधिकारियों को मुख्यधारा में लाना, उन्हें प्रशिक्षित करना और उन्हें विभिन्न संचालनात्मक भूमिकाओं में तैनात करना संस्थागत परिपक्वता को दर्शाता है।”

एसएसपी ने कहा, “पुलिसिंग अंततः सेवा और जवाबदेही का कार्य है। चाहे पुरुष हो या महिला, हर अधिकारी की जिम्मेदारी समान है। फरीदकोट में मेरा प्रयास एक ऐसा पुलिस बल तैयार करना रहा है, जहाँ प्रत्येक अधिकारी को नेतृत्व करने, योगदान देने और ज़मीनी स्तर पर बदलाव लाने का समान अवसर मिले।” ‘गैंग्स्ट्रां ते वार’ के तहत पंजाब पुलिस की कार्रवाई में उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं।

अभियान की शुरुआत से अब तक पुलिस बल ने राज्य भर में गैंगस्टर सहयोगियों से जुड़े चिन्हित स्थानों पर 59,015 छापेमारी की है और 21,154 गिरफ्तारियाँ की हैं। इस दौरान पुलिस टीमों ने 888 घोषित अपराधियों को भी गिरफ़्तार किया है। फरीदकोट रेंज की आईजीपी ‘निलांबरी जगदाले’ ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध को जड़ से खत्म करना है। “गैंगस्टरवाद , नशा तस्करी और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के दृढ़ संकल्प के साथ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों में, टीमें पूरे राज्य में गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, रिश्तेदारों, असामाजिक तत्त्वों, नशा तस्करों और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार लक्षित और कड़ी कार्रवाई कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, “इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक नेटवर्क को जड़ से खत्म करना,उनकी गतिविधियों को पूरी तरह ध्वस्त करना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। इसी क्रम में ‘ऑपरेशन प्रहार 1.0’ और ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ शुरू किए गए।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नेतृत्व और साहस का संबंध लिंग से नहीं है। उन्होंने आगे कहा, “महिला हो या पुरुष, नेतृत्व क्षमता,योजनाबद्धता और साहस , किसी भी लिंग पर निर्भर नहीं करते। मेरा मानना है कि महिला अधिकारी समन्वय में बेहतरीन कार्य कर रही हैं और पंजाब पुलिस के कर्मियों के पास उत्कृष्ट कौशल है। पीड़ित और गवाह, महिला अधिकारियों पर भरोसा करते हैं और अपनी समस्याएँ साझा करने में कभी हिचकिचाते नहीं हैं। ‘गैंग्स्ट्रां ते वार’ के तहत हमने विभिन्न मामलों को संभाला है और चुनौतियाँ हर बार अलग होती हैं। हमें हमेशा अपराधियों से एक कदम आगे रहकर कार्य करना होता है।

कभी-कभी अपराधी घनी आबादी वाले क्षेत्रों को इस्तेमाल करते हैं, ताकि वहाँ जनता को ढाल बनाया जा सके I लेकिन हमें सक्रिय रहकर पूरी तत्परता के साथ काम करना होता है ताकि उन्हें अपराध करने से रोका जा सके। आजकल गैंगस्टर आधुनिक तकनीक का भी उपयोग कर रहे हैं, और यह वह क्षेत्र है जहाँ हमने अपनी टीमों को और मजबूत किया है। महिला और पुरुष पुलिस बल का संतुलित मिश्रण एक प्रगतिशील राज्य का सकारात्मक संकेत है। यह युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए महत्त्वपूर्ण है।”

इन अभियानों ने संगठित अपराध नेटवर्क के वित्तीय और लॉजिस्टिक ढांचे को भी उजागर कर बाधित किया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, टावर डंप और आईपी डेटा के उन्नत विश्लेषण का उपयोग करते हुए, पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और उनके सहयोगी नेटवर्क पर लक्षित छापेमारी की है, जिससे व्यापक सत्यापन और खुफिया-आधारित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने पुलिसिंग के परिणामों को मजबूत करने में सामुदायिक भागीदारी को महत्त्वपूर्ण बताया l उन्होंने कहा,”गैंग्स्ट्रां ते वार’ के तहत, खन्ना पुलिस सामुदायिक भागीदारी को एक मुख्य रणनीति के रूप में मजबूत कर रही है। हालांकि इसे अक्सर ‘सॉफ्ट पुलिसिंग’ कहा जाता है, लेकिन इस दृष्टिकोण ने ज़मीनी स्तर पर मजबूत प्रभाव दिखाया है, विशेषकर उन चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जहाँ सिविल प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई की गई हैl ‘घर-घर संपर्क मुहिम’ के माध्यम से हमारी टीमें बिना वर्दी के, सिविल कपड़ों में सीधे नागरिकों से जुड़ रही हैं। वे घर-घर जाकर लोगों की शिकायतें सुन रही हैं और महत्त्वपूर्ण मानव खुफ़िया जानकारी एकत्र कर रही हैं।अपराध के खिलाफ लड़ाई एक सामूहिक संघर्ष है, जिसे केवल पुलिस अकेले नहीं जीत सकती, बल्कि पंजाब के लोगों के सक्रिय सहयोग से ही जीता जा सकता है।”

ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई गिरफ़्तारियों को व्यवस्थित रूप से सहयोगियों, रिश्तेदारों और अज्ञात व्यक्तियों की श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया हैl इन्हें आगे A+, A और B श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिससे अपराधियों की संरचित निगरानी सुनिश्चित हो सके और पूरे पंजाब में निवारक हिरासत, पूछताछ तथा प्रवर्तन रणनीतियों को और मजबूत बनाया जा सके।