Wicket - Sach Kahoon Hindi

सबसे तेज 300 विकेट का विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं अश्विन
कैलेंडर वर्ष में तीसरी बार 50 विकेटों का आंकड़ा पूरा करने से छह विकेट दूर

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर से शुुरु हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में विकेटों का तिहरा शतक पूरा कर सकते हैं और साथ ही सबसे तेज 300 विकेट का विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं। अश्विन अब तक 52 मैचों में 25.26 के औसत से 292 विकेट ले चुके हैं और 300 विकेट पूरे करने से मात्र आठ विकेट दूर हैं। 31 वर्षीय अश्विन पिछले कुछ समय में भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर चल रहे थे और इस दौरान उन्होंने इंग्लिश काउंटी में भी हाथ आजमाए थे। आॅफ स्पिनर की पिछली सीरीज श्रीलंका में थी जहां उन्होंने तीन टेस्टों में 17 विकेट हासिल किए थे। अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ कुल छह टेस्ट खेले हैं और 38 विकेट हासिल किए हैं।

अश्विन इस साल आठ टेस्टों में 44 विकेट ले चुके हैं और कैलेंडर वर्ष में तीसरी बार 50 विकेटों का आंकड़ा पूरा करने से छह विकेट दूर हैं। अश्विन के पास इस सीरीज में सबसे तेज 300 विकेट पूरा करने का आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनिस लिली का रिकार्ड तोड़ने का मौका रहेगा। लिली ने 56 मैचों में 300 विकेट पूरे किए थे जबकि अश्विन ने अभी 52 टेस्ट ही खेले हैं। भारतीयों में यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम हैं जिन्होंने 66 टेस्टों में 300 विकेट पूरे किए थे। अश्विन के अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव के पास अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे करने का मौका रहेगा। उमेश अब तक 34 टेस्टों में 94 रन विकेट ले चुके हैं। भारत के एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खाते में 25 टेस्टों से 86 विकेट हैं।

भारतीय ओपनर शिखर धवन के पास अपने 2000 टेस्ट रन पूरे करने का भी मौका रहेगा। शिखर अब तक 26 टेस्टों में 1822 रन बना चुके हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली की शानदार फार्म यदि इस सीरीज में बरकरार रहती है तो वह टेस्ट मैचों में 5000 रन पूरे कर लेंगे। विराट के अभी 60 मैचों में 4658 रन हैं और उन्हें 5000 रन पूरे करने के लिए 342 रन की जरुरत है। उपकप्तान रहाणे के पास भी 3000 रन पूरे करने का शानदार मौका है। रहाणे अब तक 40 टेस्टों में 2809 रन बना चुके हैं।

SLvIND: शिखर दोहरे से चूके, पुजारा का नाबाद शतक
टेस्ट शृंखला: पहला टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 3 विकेट खोकर 399 रन

गाले (श्रीलंका)। टीम में वापसी करने वाले ओपनर शिखर धवन (190) ने अपने पसंदीदा गाले मैदान में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना लिया लेकिन वह दोहरे शतक से चूक गए। शिखर की इस लाजवाब पारी और चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 144 रन से भारत के श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को तीन विकेट पर 399 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। शिखर का दुर्भाग्य रहा कि वह अपने पहले दोहरे शतक से 10 रन दूर रह गए। दिल्ली के शिखर ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 253 रन की जबरदस्त साझेदारी की।

पुजारा ने करियर का 12वां और शिखर ने लगाया पांचवां शतक

पुजारा ने अपने करियर का 12वां शतक बनाया जबकि शिखर का ओवरआॅल यह पांचवां शतक था। दोनों के बीच जबरदस्त साझेदारी ने भारत को दिन की समाप्ति तक बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पुजारा के साथ दिन के खेल की समाप्ति तक अजिंक्या रहाणे 39 रन बनाकर क्रीज पर थे। ओपनर अभिनव मुकुंद 12 और कप्तान विराट कोहली तीन रन बनाकर आउट हुए। भारत की पारी के तीनों विकेट नुवान प्रदीप ने 18 ओवर में 64 रन देकर लिए। सलामी बल्लेबाज शिखर ने अपनी सार्थकता और चयन दोनों साबित करते हुए 190 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेल डाली।

पहले दोहरे शतक से 10 रन दूर रह गए शिखर

तीन टेस्टों की सीरीज के लिए पहले टीम में शामिल नहीं किए गए धवन को मुरली विजय की जगह टीम के साथ श्रीलंका आने का मौका मिला और उन्होंने इसे हाथ से जाने नहीं दिया। हालांकि वह अपने पहले दोहरे टेस्ट शतक से केवल 10 रन दूर रह गए और नुवान प्रदीप ने उन्हें एंजेलो मैथ्यूज के हाथों कैच कराकर उन्हें इस उपलब्धि से वंचित कर दिया। धवन ने इसी मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट शतक बनाया था। उन्होंने भारत के आखिरी श्रीलंका दौरे में वर्ष 2015 में 12 अगस्त को मैच में 134 रनों की पारी खेली थी। शिखर ने 2015 के उस टेस्ट के दो साल बाद जाकर अपना पांचवां शतक बनाया है। इन दो वर्षाें के बीच उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक बनाया था जो जुलाई 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में 84 रन के रुप में था।

टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

31 वर्षीय बल्लेबाज ने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टेस्ट में 187 रन की पारी खेली थी जो उनके टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। यह उनका पांचवां टेस्ट शतक है। लेकिन अब उन्होंने गाले में अपने 190 रन के स्कोर से इसे पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने दूसरे छोर पर टिके हुए चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 253 रन की बड़ी साझेदारी भी की। दोनों ने भारतीय टीम को शुरुआती झटके से उबारा। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। हालांकि उसे ओपनिंग क्रम के बल्लेबाज अभिनव मुकुंद का विकेट मात्र 27 के स्कोर पर सस्ते में गंवाना पड़ गया जो 12 रन बनाकर नुवान प्रदीप की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे।

लेकिन इसके बाद धवन और दूसरे छोर पर टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लंच तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। लंच तक भारत का स्कोर 115 पहुंच गया। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे मैच में शिखर ने लंच तक आठ चौके लगाकर नाबाद 64 और पुजारा ने 37 रन बना लिए थे। शिखर ने लंच के बाद अपनी रन गति तेज की और 110 गेंदों में 100 रन तक पहुंच गए। उन्होंने 150 रन का आंकड़ा 147 गेंदों में पूरा कर लिया जिसमें उन्होंने 24 चौके लगाए। भारत के 250 रन 49.5 ओवर में पूरे हो गए। चायकाल तक भारत का स्कोर दो विकेट पर 282 रन था। कप्तान विराट चायकाल के तुरंत बाद प्रदीप की गेंद पर डिकवेला को कैच थमा बैठे।

हार्दिक पांड्या को मिला पदार्पण का मौका

भारत का तीसरा विकेट 286 के स्कोर पर गिरा। श्रीमान भरोसेमंद के नाम से मशहूर पुजारा ने अपनी ख्याति के अनुरुप खेलते हुए दिन की समाप्ति तक भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। उन्होंने रहाणे के साथ चौथे विकेट की अविजित साझेदारी में 113 रन जोड़ डाले। भारत ने इस मैच में आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या को तथा श्रीलंका ने दानुष्का गुणातिल्का को टेस्ट पदार्पण का मौका दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।