Rabies - Sach Kahoon Hindi

Supreme Court News: आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, जल्द पढ़ें
Supreme Court of India ने आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि उसके 7 नवंबर 2025 के आदेश का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसे अदालत अवमानना के रूप में देख सकती है। मंगलवार (19 मई 2026) को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों पर लगातार हो रहे डॉग बाइट के मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अदालत ने गंभीर रूप से बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर भी विचार करने की बात कही।

कोर्ट ने क्या कहा? Supreme Court News

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यों को Animal Birth Control (ABC) Rules का सख्ती से पालन करना चाहिए था। अगर नियमों का सही पालन होता तो हालात इतने खराब नहीं होते। अदालत ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन से जुड़ा गंभीर मामला बताया। कोर्ट ने Animal Welfare Board की SOP के खिलाफ दायर सभी आवेदनों को भी खारिज कर दिया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कई राज्यों से सामने आए डॉग बाइट के आंकड़ों पर चिंता जताई। अदालत ने कहा कि राजस्थान के गंगानगर, सीकर, उदयपुर और भीलवाड़ा से चौंकाने वाले आंकड़े मिले हैं। तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों से भी इसी तरह के मामले सामने आए हैं। कोर्ट ने यह भी बताया कि Indira Gandhi International Airport में जनवरी 2026 से अब तक 31 डॉग बाइट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। देशभर में रैबीज से मौत के कई मामले सामने आने पर भी अदालत ने चिंता जताई।

सुप्रीम कोर्ट के अहम निर्देश

सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ABC Framework का पालन करें

हर शहर में Animal Birth Control सेंटर बनाए जाएं

कर्मचारियों को उचित ट्रेनिंग दी जाए

एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए

National Highways Authority of India (NHAI) हाईवे से आवारा मवेशियों को हटाने के लिए कदम उठाए

गौशालाएं बनाई जाएं और मवेशियों को वहां भेजा जाए

गंभीर रूप से बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर विचार किया जाए

आदेशों का पालन कर रहे अधिकारियों के काम में अनावश्यक कानूनी बाधा न डाली जाए

अगली सुनवाई कब?

कोर्ट ने फिलहाल मामले की नियमित सुनवाई बंद कर दी है, लेकिन 17 नवंबर 2026 को सभी राज्यों की कंप्लायंस रिपोर्ट देखने की बात कही है।

जिला अस्पताल में रेबीज का खौफनाक मामला 40 वर्षीय युवक की मौत- हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखते ही हड़कंप
संपर्क में आए सभी को लगाए एंटी-रेबीज इंजेक्शन

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Sri Ganganagar: स्थानीय जिला अस्पताल में आज दोपहर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी विंग में लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति को लाया गया, जिसमें कुछ ही देर बाद हाइड्रोफोबिया (पानी और हवा से डर) के स्पष्ट लक्षण दिखाई दिए। मरीज की मौत हो जाने के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। चिकित्सा स्टाफ, मरीज को लाने वाले परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के होश उड़ गए। तुरंत एहतियात बरतते हुए सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। Sri Ganganagar

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी यह व्यक्ति कल शाम से ही अजीब हरकतें कर रहा था। उसे हवा और पानी से अत्यधिक डर महसूस हो रहा था। आज दोपहर करीब 2:30 बजे परिवार के 6-7 सदस्य उसे इमरजेंसी विंग में लेकर पहुंचे। डॉक्टर और स्टाफ जब मरीज को चेक कर रहे थे, तभी परिवार वालों ने बताया कि यह लक्षण कुत्ते के काटने वाले रेबीज रोग के समान हैं। इस पर डॉक्टर और स्टाफ तुरंत पीछे हट गए। उसी दौरान मरीज के मुंह से झाग निकलने लगा। कुछ ही मिनटों में व्यक्ति की मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी(पीएमओ)डॉ. सुखदेवसिंह बराड़ तुरंत इमरजेंसी विंग पहुंचे। उन्होंने अन्य डॉक्टरों के साथ मिलकर पूरी स्थिति का जायजा लिया और तत्काल एहतियाती कदम उठाए। मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों-अस्पताल स्टाफ, परिवारजन, रिश्तेदारों तथा वाहन चालक सहित को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिस वाहन से मरीज को लाया गया था, उसकी पूरी वॉशिंग करवाई गई। इमरजेंसी विंग का स्ट्रेचर और बेड तुरंत हटाकर उसकी भी साफ-सफाई और वॉशिंग की जा रही है। Sri Ganganagar

डॉ. बराड़ ने बताया कि शुरुआती जांच में हाइड्रोफोबिया के लक्षण साफ दिखाई दिए, जो सामान्यतः कुत्ते या अन्य संक्रमित जानवर के काटने से होते हैं। परिवार वालों ने पूछताछ में बताया कि उनके घर में एक पालतू पिल्ला (पपी) था, जिसकी करीब 15 दिन पहले अचानक मौत हो गई थी। उस पिल्ले के मुंह से भी झाग निकल रहा था। मृतक व्यक्ति इस पिल्ले को अक्सर अपने साथ रखता था, उसे खिलाता-पिलाता और छूता था। हालांकि मृतक के शरीर पर कोई काटने का जख्म या घाव दिखाई नहीं दिया, लेकिन डॉक्टरों को आशंका है कि संक्रमण पिल्ले के संपर्क या लार के जरिए हुआ होगा।मृतक का शव जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखा गया है। कल गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान पेट के विसरा को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बराड़ ने परिवार वालों को सख्त सलाह दी है कि वे घर पर रहने वाले अन्य सदस्यों तथा पिछले कुछ दिनों में मृतक के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति को तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाएं। उन्होंने कहा कि रेबीज एक घातक बीमारी है और समय पर एहतियात बरतने से इसे रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें:– सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी पड़ रही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी

Rabies Infected: रेबीज संक्रमित पशुओं का उपचार ना होने के विरोध में भिवानी में गोरक्षक फिर बैठे धरने पर
नगर परिषद रेबीज से संक्रमित किसी पशु का उपचार नहीं करते: गौरक्षक संजय परमार

सीईओ अजय चौपड़ा ने मौके पर फोन कर नगर परिषद डीएमसी को करवाया अवगत

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Rabies Infected: भिवानी में रेबीज के संक्रमण से मर रही गायों की कही सुनवाई नहीं हुई तो गोरक्षक धरने पर बैठ गए। गोरक्षको का आरोप है कि नगर परिषद अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर गहरी निंद में सो रहे हैं। गो सेवा दल की गाड़ी में मृत पड़ी गायें और इन्हें लेकर भिवानी के लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर रोष जताते गौरक्षकों का आरोप है की भिवानी शहर में रेबीज का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसके हर रोज कई बेसहारा कुत्ते व उनके काटने से गाय व नंदियो को मौत हो रही है। बावजूद इसके नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी गहरी नींद में हैं। गोरक्षक संजय परमार ने बताया कि शहर में कोई भी बेसहारा पशु रेबीज से संक्रमित होता है तो नगर परिषद के अधिकारी हर किसी को गो रक्षकों से संपर्क करने को कहते हैं। Bhiwani News

जबकी हमारे पास संक्रमित पशु को बचाने या उसे काबू करने के कोई संसाधन नहीं। वहीं नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारी मोटा वेतन लेते हैं, उनके पास बजट है व संसाधन, पर वो हाथ पर हाथ रखकर सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इस समस्या का हल नहीं होगा, उनका ये धरना व आंदोलन जारी रहेगा। वहीं करीब दो घंटे बाद गो रक्षकों के धरने पर जिला परिषद के सीईओ अजय चोपड़ा धरना स्थल पर पहुचे। उन्होंने तुरंत मौके पर ही नगर परिषद के डीएमसी को फोन किया। जिन्होंने आश्वासन दिया कि वो ईओ को कह कर तुरंत समाधान करवाएँगे। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Haryana News: पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत समेत इन जिलों को मिलेगी ये बड़ी सुविधा, आरती सिंह राव ने दी जानकारी

Rabies: सिस्टम की लापरवाही से देवबंद में कुत्ते बने जानलेवा
30 वर्षीय युवक की रेबीज बीमारी से हुई मौत | Deoband News

15 दिन पूर्व काटा था कुत्ते ने, 4 इंजेक्शन लगने के बाद भी नही बची जान

दूध बेचने का कार्य करता है दो बच्चों का पिता अमित

देवबंद (सच कहूँ न्यूज)। Deoband News: सिस्टम की लापरवाही से देवबंद क्षेत्र में कुत्ते खूंखार हो गए है। कुत्ते के काटने से दूध बेचने का काम करने वाला मंगलौर चौकी क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय युवक रेबीज बीमारी का शिकार हो गया और चंडीगढ़ पीजीआई में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। Deoband News

मंगलौर चौकी क्षेत्र निवासी युवक 30 वर्षीय युवक अमित गोयल (रिंकू) पुत्र स्व. अशोक कुमार दूध बेचने का कार्य करता था। 15 दिन पूर्व रिंकू दूध लेने तल्हेड़ी खुर्द जा रहा था कि रास्ते में एक कुत्ते ने झपटकर उसके मुंह पर काट लिया। युवक ने सीएचसी जाकर एंटी रैबिज की 4 वैक्सीन लगवाई और अपनी रूटिन दिनचर्या में व्यस्त हो गया। दो दिन पूर्व युवक को बुखार आया और रेबिज के लक्षण उभरने पर परिजन युवक को लेकर सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ रैफर कर दिया। Deoband News

पीजीआई में युवक की हालत और बिगड़ गई और डाक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर डाल दिया। शनिवार सुबह युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। युवक अमित 9 व 4 वर्षीय का पिता था। युवक की मौत से जहां एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया वहीं, दो बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

हंसमुख स्वभाव का युवक का था रिंकू: रिंकू की मौत से परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा लेकिन रिंकू को जानने वाले भी सदमें में है। रिंकू के परिचित डा. गुरमीत सिंह सोढी व मेडिकल स्टोर स्वामी विनय ढल ने बताया कि रिंकू से उनके परिवार का वर्षों का सम्बंध है। रिंकू बचपन से ही हंसमुख स्वभाव का था।

युवक को हाई वैक्सीन लगवाने के लिए बोला था- सीएचसी प्रभारी

सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय त्यागी ने बताया कि रेबीज वैक्सीन लगवाने आए युवक अमित को बाहर से रेबीज की हाई वैक्सीन लगाने के लिए बोला गया था लेकिन वह नही माना। उन्होंने बताया कि कुत्ते इंसान के शरीर पर जितना ऊपर की ओर काटता है उतना खतरनाक होता है।

देवबंद नगर में है कुत्तों की भरमारः देवबंद नगर में कुत्तों की भरमार है। प्रत्येक मोहल्ले में कुत्तों के झुंड घूमते देखे जा सकते है। युवक की मौत से नगर में दहशत का माहौल है।

वैक्सीन लगवाने प्रतिदिन सीएचसी में आते है 40-50 मरीजः डा. अजय त्यागी ने बताया कि सीचसी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज एंटी रेबीज वेक्सीन लगवाने आते है।

नगर पालिका ने महीनों पूर्व पास किया था आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का प्रस्तावः नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई माह पूर्व आवारा कुत्तों की नसबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया था लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नही उठाया गया। Deoband News

पालिका को नही है कुत्ते पकड़वाने का अधिकारः नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग ने बताया कि नगर पालिका कुत्ते पकड़ने में असमर्थ है। कुत्ते पकड़ना पशु क्रूरता अधिनियम में आता है। कुत्तों की नसबंदी के बारे में पूछे जाने पर बताया कि नसबंदी करने की व्यवस्था नही हो पा रही है। पशु चिकित्सक से मिलकर इस दिशा में प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– जेल में चल रही रामलीला का फायदा उठा दो कैदी फरार

रेबीज से विश्वभर में 60 हजार लोग प्रतिवर्ष संक्रमित होते हैं, हर 10 मिनट में एक व्यक्ति की हो जाती है मौत : डॉ. विद्यासागर बंसल
विश्व रेबीज दिवस पर तीन स्थानों पर मुफ्त टीकाकरण कैंप आयोजित

सिरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) पर वीरवार को राजकीय वेटनरी पॉलीक्लिनिक में नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 31 कुत्तों का टीकाकरण हुआ। उपनिदेशक डॉ. विद्यासागर बांसल ने इस दौरान बताया कि रेबीज नामक बीमारी मनुष्य में मुख्य रूप से पागल कुत्तों की काट जाने से होती है। यह एक भयंकर बीमारी है, विश्व भर में लगभग 60 हजार लोग प्रति वर्ष इस बीमारी से संक्रमित होते हैं और प्रति 10 मिनट में विश्वभर में एक व्यक्ति की इसके चलते मौत हो जाती है। Sirsa News

उन्होंने बताया कि रेबीज बीमारी रेबीज नामक वायरस से होती है और यह वायरस प्रभावित जानवर की लार में पाया जाता है। अगर एक बार इस बीमारी के लक्षण जानवर व इन्सान में आ जाएं तो उसकी मृत्यु निश्चित है। इस अवसर पर डॉ. मदन ने बताया कि अपने पालतू व आवारा कुत्तों को समय पर इस बीमारी से बचाव का टीकाकरण करवाकर इस बीमारी से बचाया जा सकता है। कुते द्वारा काटने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिएं, इस बारे में डॉ. मदन ने बताया कि

कुत्ते के काटने पर घाव को 10-15 मिनट तक साबुन और नल के पानी से धोयें, घाव पर एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन लगाएं व चिकित्सक के परामर्श लेकर एंटी रेबीज टीकाकरण निश्चित समय सारणी के हिसाब से लगवाएं। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां से पशुपालक दूर रहें, जैसे कि घाव पर लाल मिर्च लगाना, तेल इत्यादि लगाना यह सब भ्रांतियां हैं, यह रोग नियंत्रण में बाधा उत्पन्न करती हैं। Sirsa News

उधर डबवाली के राजकीय पशु चिकित्साल्य में डॉ. तरूण की टीम ने एंटीरेबीज टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया, जबकि गांव पनिहारी में डा. ललित शर्मा व गाँव फरवाईं कलां में डॉ. नलिनी द्वारा स्कूल के बच्चों व शिक्षकगण को रेबीज बीमारी के लक्षणों, उपचार व सावधानियों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. मदन लेगा, डॉ. कुलभूषण वधवा, डॉ. बृजलाल जांगड़ा, डॉ. जुबिन, वीएलडीए अरुण, प्रियंका और दिग्जय, रेडियोग्राफर नसीब सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– ऐलनाबाद हलके में मीनू बेनीवाल को लड़ना चाहिए चुनाव, कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का बयान

115 कुत्तों को किया नि:शुल्क एंटी रेबीज वैक्सीनेशन
हर साल 60 हजार लोग बनते हैं रेबीज का शिकार

रेबीज जानलेवा बीमारी है, जिससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: डॉ. रविंद्र सहरावत | Bhiwani News

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। रेबीज वैक्सीन (Rabies Vaccine) के जनक लुई पाश्चर की स्मृति में रेबीज बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। रेबीज एक खतरनाक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी से लगभग 60 हजार लोग प्रतिवर्ष मरते हैं। वर्ल्ड रेबीज दिवस के दिन वीरवार को भिवानी के राजकीय पशु पॉलीक्लिनिक में एंटी रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा द्वारा व एनिमल सिंपैथी आॅगेर्नाइजेशन के सहयोग से किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य व अतिथि के रूप में बलवंत सिहाग ने शिरकत की। Bhiwani News

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र सहारवत ने कहा कि रेबीज बीमारी से केवल बचाव ही संभव है। रेबीज बीमारी होने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है। ऐसे में वे आमजन से अनुरोध करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग रेबीज के प्रति जागरूक करें, ताकि रेबीज जैसी बीमारी से भारत को मुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर उपस्थित उपमंडल अधिकारी डॉ. प्रदीप, पॉलीक्लिनिक इंचार्ज डॉ. राजेश जाखड़, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. दिनेश कुमार व अन्य राजकीय पॉलीक्लिनिक भिवानी की टीम व एनिमल सिंपैथी आॅर्गेनाइजेशन की टीम के सहयोग से लगभग 115 कुत्तों को मुफ्त में एंटी रेबीज वैक्सीन के टीके लगाए गए। Bhiwani News

इस मौके पर पॉलीक्लिनिक इंचार्ज डॉ. राजेश जाखड़ व एनीमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने कहा कि इस वर्ष पशुपालन विभाग द्वारा एनिमल सिंपैथी ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न उपमंडल व खंड स्तरीय पशु चिकित्सालयों में नि:शुल्क एंटी रेबीज वैक्सीनेशन मुहिम चलाकर पालतू व आवारा कुत्तों का नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– बांग्लादेश में डेंगू का कहर, एक हजार लोगों की मौत, सरकार ने लिया एक्शन

कुत्ते ने काटा, तीन इंजेक्शन लगवाए फिर भी मौत
मृतका के पति ने स्वास्थ्य विभाग को ठहराया जिम्मेवार

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। वैदवाला स्थित भट्ठा में रहने वाली एक महिला की रेबिज की वजह से मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से टीकाकरण और स्वास्थ्य विभाग की असंवेदनशीलता भी उजागर हुई है। जानकारी के अनुसार वैदवाला स्थित भट्ठा में परिवार सहित काम करने वाले काला सिंह की पत्नी ओमी को लगभग दो माह पूर्व किसी कुत्ते ने काट लिया।

काला सिंह ने बताया कि उसने नागरिक अस्पताल से अपनी पत्नी को तीन बार रेबिज का टीका लगाया और हर बार 100 रुपये की अदायगी की। टीकाकरण के बाद बीमारी से निश्चित हो गए लेकिन कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और वह पागलों जैसी हरकतें करने लगी। जब उसे अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने बताया कि उसे रेबिज है। उसका बचना मुश्किल है और मरीज को घर भेज दिया। घर जाने पर महिला की मौत हो गई। काला सिंह ने टीकाकरण के बाद भी उसकी पत्नी की रेबिज से मौत होने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेवार ठहराया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।