Medical Store - Sach Kahoon Hindi
हांसी में ड्रग कंट्रोल अधिकारी की छापेमारी, तीन मेडिकल स्टोर जांचे—एक को नोटिस
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: शनिवार को हांसी में ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉ अजय कुमार ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। इस दौरान दवाइयों के स्टॉक, रिकॉर्ड और प्रतिबंधित दवाओं की गहन जांच की गई। जांच के दौरान सुभाष मेडिकल हॉल, भाटिया मेडिकल हॉल और जीवन ज्योति मेडिकल हॉल को चेक किया गया। निरीक्षण में एक मेडिकल स्टोर पर कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। डॉ अजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए चेतावनी है कि वे अपने रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रखें।
उन्होंने कहा कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे, वैध लाइसेंस और स्टॉक रजिस्टर का सही रखरखाव अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड में गड़बड़ी या स्टॉक रजिस्टर में कमी मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जा सके और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Medical Store: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में 22 सितंबर से होने वाले बदलावों के मद्देनजर पुराना स्टॉक समाप्त होने तक मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की नयी मूल्य सूची रखनी अनिवार्य होगी। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को आम तौर पर पूछे जाने वाले सवालों पर जारी एक स्पष्टीकरण में कहा है कि दवाओं की खेप वापस मंगाने और दोबारा लेबलिंग की जरूरत नहीं है लेकिन फार्मा कंपनियां/विपणन कंपनियां नयी मूल्य सूची जारी करेंगी जो डीलरों और मेडिकल स्टोर चलाने वाले खुदरा दुकानदारों के पास आम लोगों के देखने के लिए उपलब्ध होगी। इस मूल्य सूची की एक प्रति राज्य के ड्रग कंट्रोलर और स्थानीय सरकार को भी उपलब्ध करायी जायेगी। मंत्रालय ने कहा है कि अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) का लेबल दोबारा लगाने की जरूरत नहीं है। Medical Store
इसके अलावा, यह भी स्पष्ट किया गया है कि जीवन बीमा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पर कोई कर नहीं लगेगा। यदि कोई व्यक्ति अपने साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा लेता है तो वह भी कर मुक्त होगा। अब हर तरह के ड्रोन पर सपाट पांच प्रतिशत का कर लगेगा। वहीं, 7,500 रुपये रोजाना तक के होटल के कमरों के किराये पर पांच प्रतिशत कर ही लगेगा और इन इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के साथ 18 प्रतिशत कर लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसी तरह, आरोग्य और सौंदर्य प्रसाधन सेवाओं पर भी सपाट पांच प्रतिशत कर लगेगा। ईंटों पर करों की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इनपर 20 लाख रुपये की सीमा तक आईटीसी के बिना छह प्रतिशत तथा आईटीसी के साथ 12 प्रतिशत की दर से विशेष कर की व्यवस्था जारी रहेगी।
माल ढुलाई सेवा में विभिन्न परिवहन साधनों के इस्तेमाल की स्थिति में यदि किसी चरण में हवाई मार्ग का इस्तेमाल किया गया है तो 18 प्रतिशत और यदि नहीं किया गया है तो पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगा। मंत्रालय ने बताया है कि आॅनलाइन सामान बुक कराने पर यदि सामान की आपूर्ति सीधे उस व्यक्ति द्वारा की गयी है जो 18 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आता है तो आपूर्तिकर्ता को जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं, यदि आपूर्तिकर्ता को जीएसटी से छूट प्राप्त है तो ई-कॉमर्स कंपनी 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान करेगी। Medical Store
यह भी पढ़ें:– प्रताप नगर में नेशनल हाईवे पर चल रहे है शराब के ठेके को एक्साइज विभाग ने किया सील
नशीले कैप्सूल बेचने वाले मेडिकल पर कार्रवाई, मेडिकल किया सील
नशा तस्करों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : डीएसपी | Abohar News
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस (Punjab Police) पूरी तरह से सख्त हो चुकी है। इसी के तहत शहर के अलावा विभिन्न गांवों में नशा बेचने वाले मैडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है। कल ड्रग इंस्पैटर ने गांव राजांवाली में एक मैडिकल स्टोर जांच की तथा वहां से नशीले कैप्सूल पाए जाने पर उक्त मैडिकल स्टोर को सील कर दिया। Abohar News
इस बारे में प्राप्त जानकारी देते हुए डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब एवं एसएसपी फाजिल्का मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कल उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राजांवाली के आर.के. मेडिकल स्टोर पर संचालकों द्वारा नशीले कैप्सूल बेचे जा रहा हैं, जिस पर उन्होनेंं ड्रग इंस्पेक्टर सुशांत मित्तल और थाना बहाववाला पुलिस को जांच के निर्देश दिए जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर व थाना बहाववाला प्रभारी बलविंदर सिंह ने उक्त आर.के. मेडिकल स्टोर पर जांच पड़ताल की जहां से 270 कैप्सूल प्रीगेबालिन के बरामद हुए हैं जिनका प्रयोग नशों के तौर पर किया जा रहा था। इस बारे में डीआई ने बताया कि उक्त मैडिकल से 270 कैप्सूल बरामद होने के बाद दुकान को सील कर दिया गया और आगे की कार्रवाही शुरु कर दी गई है। डीएसपी ने कहा कि नशीली दवाएं बेचने वाले किसी भी मैडिकल स्टोर को बक्शा नहीं जाएगा। Abohar News
यह भी पढ़ें:– नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दस वर्ष की कैद
अज्ञात चोरों ने मेडिकल से लाखों का सामान उड़ाया
शहना /टल्लेवाल(राजिन्द्र शर्मा)। बीती रात गांव ठीकरीवाला में स्थित मेडीकल की दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी संबंधी जानकारी देते बांसल दुकान मालिक मुकेश कुमार पुत्र दीवान चंद ने बताया कि वह मेडीकल की दुकान के साथ-साथ मोबायल रिचार्ज करने व कूपन बेचने का होलसेल का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात को 8 बजे के करीब दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह दुकान खोलने पर उनको दुकान में हुई चोरी का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
दुकान की छत से हुए अंदर दाखिल
उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा घटना को अंजाम दुकान की छत से दुकान अंदर दाखिल होकर दिया गया है, जिस दौरान दुकान से 2 लाख रुपए के रिचार्ज कूपन, 15 डैमो मोबाईल फोन व डीवीआर के अलावा दुकान में लगे 3 सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरचरन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जिसके अंतर्गत फोरैंकस टीम की मदद से चोरों की पदचिह्न देखने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुकान मालिक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
मेडिकल संचालक ने रसोई में छुपा रखा था नशीली दवाईयों का जखीरा
झोरड़रोही व अलीकां में देर रात तक चलती रही कार्यवाही
ओढां(सचकहूँ न्यूज)। जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में मेडिकल संचालक नशीली दवाईयां बेचकर किस कदर अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। इसका एक उदाहरण रोड़ी थाना क्षेत्र में देखा गया। जहां स्वास्थय विभाग की टीम ने दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी करते हुए खाली पड़े मकान से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद की है। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर मेडिकल स्टोर सील कर दिया है। बरामद दवाओं की कीमत करीब 12 लाख रूपये बताई गई है।
मेडिकल संचालकों में हड़कंप
औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलान को सूचना मिली थी कि रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव अलीकां व झोरड़रोही में दो मेडिकल संचालक जीवन रक्षक दवाईयों की आड़ में नशीली दवाईयों की बिक्री कर लोगों के स्वास्थय से खिलवाड़ कर रहे हैं। सूचना के आधार पर जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलान ने डॉ. सांकेत कुमार, एनके आहुजा, पीएचसी रोड़ी से डॉ. गिरीश अत्री व रोड़ी पुलिस को साथ लेकर झोरड़रोही व अलीकां में दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस विभागीय कार्रवाई के बाद क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों तथा झोलाछापों में हड़कम्प की स्थिति देखी गई।
अधिकांश मेडिकल स्टोरों के शटर डाऊन हो गए तो वहीं झोलाछाप भी भूमिगत हो गए। विभाग की टीम ने सर्वप्रथम गांव झोरड़रोही में ढिल्लों मेडिकल हाल पर छापेमारी की। लेकिन मेडिकल संचालक को इसकी समय रहते भनक लगने के बाद वह अपना मोबाईल बंद कर भूमिगत हो गया। जिसके बाद टीम ने उसकी ढाणी में जाकर जांच पड़ताल की तो तूड़ी में छुपाकर रखी ट्रामाडोल की 340 गोलियां बरामद हुई। अधिकारियों ने मेडिकल संचालक निर्मल सिंह के पिता बलवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
एक लाख 55 हजार की 280 गोलियां बरामद
वहीं दूसरी कार्रवाई अलीकां में एके मेडिकोज पर की गई। ड्रग अधिकारियों ने काफी समय तक वहां रहकर मेडिकल स्टोर की छानबीन की तो काऊंटर में एक गुप्त जगह में छुपाकर रखी 280 गोलियां ट्रामाडोल व छत पर छुपाकर रखी 24 हजार गोलियां बरामद की। इसके अलावा टीम ने खाली पड़े मकान की रसोई में से एक लाख 25 हजार 300 गोलियां ट्रामाडोल व 13 डिब्बों में एल्प्राजोलम आदि बरामद की है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।