APJ Abdul Kalam - Sach Kahoon Hindi

प्रेरणा स्रोत: प्रकृति से मिली प्रेरणा
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अपनी किशोरावस्था के दिनों में एक दिन सागर के किनारे बैठे लहरों के उतार-चढ़ाव देख रहे थे। वह सागर की लहरों में खोए हुए थे कि तभी उनके मित्र ने उनसे कहा, ‘दोस्त, सागर में ऐसा क्या है जिसे तुम इतना गौर से देख रहे हो।’ कलाम मुस्कुरा कर बोले, ‘सागर का सौंदर्य और उसमें छिपा संदेश मेरे लिए प्रेरणा का केंद्र है और हमेशा रहेगा।’ यह सुनकर मित्र बोला, ‘अच्छा, फिर तो विस्तार से जरा सागर की उस सुंदरता का बखान करो जो तुम्हारे लिए प्रेरणा (Inspiration) स्रोत बन गई है।’

‘मेरे लिए सागर ही नहीं, संपूर्ण प्रकृति प्रेरणा का स्रोत

कलाम बोले, ‘मेरे लिए सागर ही नहीं, संपूर्ण प्रकृति प्रेरणा Inspiration) का स्रोत है। दूर तक सागर की गहरी जल राशि को देखो, इससे उपजी ध्वनि को महसूस करो। सागर की यह ध्वनि मन के तारों को झकझोरती है। मन को एकाग्रता के बिंदु पर पहुंचाती है।’ यह सुनकर मित्र बोला, ‘अब यह भी बताओ कि समुद्र की सतह पर उठती-गिरती लहरें क्या कहती हैं।’ कलाम बोले,‘सागर पर उठती-गिरती अनंत लहरों का अविरल सौंदर्य मन में अनेक भावनाओं का संचार करता है। यही नहीं, तुम समुद्र के ऊपर उड़ते पक्षियों को देखो।’

मित्र आसमान में उड़ते पक्षियों की ओर देखने लगा। तभी कलाम बोले, ‘क्या तुम्हारा मन नहीं करता कि तुम भी इन पक्षियों की भांति उड़ो।’ मित्र बोला,‘तुम तो दार्शनिकों जैसी बातें करते हो। भला आसमान में हम कहीं पक्षियों की तरह उड़ सकते हैं।’ इस पर कलाम मुस्कुरा दिए, ‘पक्षियों की भांति न सही, लेकिन ऐसी कोई वस्तु तो अवश्य बना सकते हैं जो उड़ सके और हमें बादलों के उस पार ले जाए।’ कलाम की बातें सुनकर मित्र स्तब्ध रह गया और बोला, ‘दोस्त, तुम जरूर एक न एक दिन इतिहास रचोगे।’ आगे चलकर मित्र की बात सच साबित हुई और कलाम भारत के मिसाइलमैन के रूप में जाने गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

PM मोदी आज तमिलनाडु में कलाम की पुण्यतिथि पर करेंगे नॉलेज सेंटर की शुरुआत
चेन्नई। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर नरेंद्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम रामेश्वरम में कलाम के समाधि स्थल पर बने नॉलेज सेंटर का इनॉगरेशन करेंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी, केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इस पर 15 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

रामेश्वरम में सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी

मोदी 15 करोड़ रुपये की लागत से बने स्मारक के उद्घाटन के बाद ‘कलाम 2020 विज्ञान वाहन’ को हरी झंडी दिखाएंगे। यह विज्ञान वाहन विज्ञान के क्षेत्र में कलाम की उपलब्धियां दर्शाते हुए कई राज्यों की यात्रा करते हुए 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा। बता दें कि नॉलेज सेंटर में कलाम का वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है, जो जयपुर के वैक्स म्यूजियम में तैयार हुई है।

इसके बाद मोदी एक जनसभा के लिए पंडपम जाएंगे। इसी बीच, मोदी की यात्रा के मद्देनजर रामनाथपुरम जिले में स्थित रामेश्वरम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

27 जुलाई, 2015 को मेघालय के शिलॉन्ग में कलाम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था।

15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में जन्मे कलाम को मिसाइलमैन के नाम से भी जाना जाता है।

वो 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति भी रहे।

कलाम को 1997 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।