Lathi Charge - Sach Kahoon Hindi

जींद में बर्खास्त पीटीआई पर लाठीचार्ज
जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में बर्खास्त 1983 शारीरिक शिक्षा अध्यापकों (पीटीआई) की बहाली की मांग को लेकर 47 दिन से चल रहे धरने के दौरान आज पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।साथ ही वहां पर पुलिस बल भी मौजूद था। पुलिस ने बताया कि धरने के दौरान धमतान तपा के पूर्व प्रधान रंगीराम ने अपने शरीर पर तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें छुड़वाने की कोशिश की, जब पुलिस ने नहीं छोड़ा तो शिक्षक हाथापाई धक्का-मुक्की करने लगे, जिससे पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा। उपाधीक्षक कप्तान सिंह के अनुसार रोहतक से आये रंगीराम ने वहीं आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रंगीराम को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि धरना शांतिपूर्ण था और सादे कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मियों ने ही रंगीराम पर तेल छिड़का और फिर यह शोर मचाकर पकड़ लिया कि वह आत्मदाह करने जा रहा था। जब शिक्षकों ने रंगीराम को छुड़ाने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोगा में जीएसटी का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, कई घायल
जबरन डीसी दफ्तर में घुसने का प्रयास

मोगा/ संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। कृषि यंत्रों पर लगाए गए जीएसटी के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर मोगा में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। किसान यहां गिरफ्तारियों देने आए थे। उन्हें काफी देर तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे जबरन डीसी कार्यालय में घुसने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इसमें कई किसान घायल हो गए। संगरूर में भी किसानों ने प्रदर्शन किया और गिरफ्तारियां दीं। यहां भी किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई।

किसान संगठनों ने कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगाए जाने के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन करने और गिरफ्तारियों देने का एलान किया था। बड़ी संख्या में किसान बस अड्डे के पास इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करने लगे। करीब एक घंटे तक जब उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे। इस दौरान वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई गई तो किसानों ने जबरन डीसी कार्यालय में घुसने का प्रयास किया।

जिद्द पर अड़े रहे किसान

इस पर वहां पुलिसकर्मियों ने किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। किसान अपनी गिरफ्तारियों देने और डीसी कार्यालय में घुसने पर अड़े रहे। पुलिस ने किसानों की इसे मानने से इन्कार कर दिया तो उनके बीच धक्कामुक्की होने लगी।

लाठीचार्ज कर खदेड़े

इसके बाद ने पुलिस को लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ने लगी। इससे कई किसान घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी (सिटी) गोबिंदर सिंह ने विरोध जता रहे किसानों से बातचीत के जरिए माहौल को शांत करने का प्रयास किया। किसान अपनी मांगों को पूरा करने या गिरफ्तार करने की जिद्द पर अड़े रहे।

कृषि से हटाया जाए जीएसटी

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला प्रधान तूर्थ सिंह धर्मकोट ने कहा कि किसान पहले से आर्थिक तंगी का शिकार होकर आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं और ऊपर से केंद्र सरकार ने कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगा दिया है। किसानों के पक्ष की बात करने वाली केंद्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने के बजाए किसानों पर और अधिक वित्तीय भार बढ़ा दिया है। इसे किसान सहन नहीं करेंगे।

किसानों ने दी गिरफ्तारियां

संगरूर में भी किसान संगठनों ने एकत्रित होकर कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगाने के खिलाफ धरना दिया और प्रदर्शन किया। किसानों ने गिरफ्तारियां भी दीं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने से पूर्व पार्टी के नेता व वर्कर स्वतंत्रता भवन में एकत्रित हुए। यहां से वे लाल बत्ती चौक से होते हुए डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के समक्ष पहुंचे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।