Ajit Doval - Sach Kahoon Hindi

डोभाल ने की वांग यी से मुलाकात
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी में विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी से मुलाकात की और भारत चीन सीमा पर सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल करने के लिए निरंतर प्रयासों के परिणाम लाने पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में सोमवार को हुई इस मुलाकात में डोभाल ने कहा कि कि 2020 से भारत-चीन सीमा के पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर स्थिति ने रणनीतिक विश्वास और रिश्ते के सार्वजनिक और राजनीतिक आधार को खत्म कर दिया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने स्थिति को पूरी तरह से हल करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल करने के लिए निरंतर प्रयासों के महत्व पर जोर दिया ताकि द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि भारत-चीन द्विपक्षीय संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

नए खतरे से निपटने के लिए भारत को बनानी होगी नई रणनीति : डोभाल
पुणे (एजेंसी)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दुनिया के सामने एक नए खतरे को लेकर चेताया है। उन्होंने कहा कि खतरनाक वायरस को जानबूझकर हथियार बनाना वास्तव में बेहद चिंता की बात है। ऐसे हालात में अब देश को व्यापक क्षमताओं के साथ जैव-रक्षा, जैव-सुरक्षा और जैव-सुरक्षा के निर्माण की जरूरत है। बता दें कि चीन में कोविड-19 वायरस ने पूरी दुनिया को गिरफ्त में ले लिया था।

पुणे इंटरनेशनल सेंटर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा पर पुणे डायलॉग (पीडीएनएस) 2021 में ‘आपदाओं और महामारी के युग में राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों’ पर डोभाल बोले कि कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन का सबसे स्थायी संदेश यह है कि केवल सभी की भलाई ही सभी के अस्तित्व को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि खतरनाक वायरस का जानबूझकर हथियार बनाना एक गंभीर बात है। अब भारत को ऐसे हथियारों से लड़ने के लिए नई रणनीति बनानी होगी। उन्होंने चीन का नाम न लेते हुए कहा कि बायोलॉजिकल रिसर्च करना बेहद जरूरी है। लेकिन इसकी आड़ में इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अगर पुलिस कानून लागू करने में विफल होती है तो लोकतंत्र भी विफल : डोभाल
निकट भविष्य में तीनों सेनाओं जल, थल और वायु सेना की तरह पुलिस को भी आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा (Ajit Doval)

संजय मेहरा/सच कहूँ गुरुग्राम। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा कि कानून को लागू करने में अगर पुलिस असफल होती है तो यह सिर्फ पुलिस की ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की विफलता कही जाएगी। कानून बनाना लोकतंत्र का सबसे पवित्र काम है। पुलिस कर्मी उस कानून के प्रवर्तक हैं। यह बात उन्होंने गुरुग्राम को यहां सेक्टर-44 स्थित एपी सेंटर में यंग एसपी कांफ्रेंस व पुलिस एक्सपो-2020 में देशभर के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को संबोधित करते हुए कही। यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत पुलिस थिंकटैंक आॅफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरडी) द्वारा आयोजित किया गया। (Ajit Doval) इस मौके पर एक्सपो भी आयोजित किया गया, जिसमें आधुनिक सुरक्षा का उपकरणों को प्रदर्शित किया गया।

सुरक्षा की दृष्टि अभेद्य उपकरण यहां दिखाए गए।

भविष्य में तीनों सेनाओं जल, थल और वायु सेना की तरह पुलिस को भी आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा।

कानून के लिए हमें पूरी तरह से समर्पित होना चाहिए (Ajit Doval)

अपने संबोधन में एनएसए अजीत डोभाल ने आगे कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि पुलिस को विश्वसनीय माना जाता है। उसी रूप में देखा जाता है। लोगों का पुलिस में विश्वास है। इसलिए कानून के लिए हमें पूरी तरह से समर्पित होना चाहिए। यह बेहद जरूरी है। हर चीज का बारीकी से मूल्यांकन करके उसमें निष्पक्षता के साथ काम करें, ताकि जनता-पुलिस के बीच पारस्परिक संबंध बने रहें।

यह बहुत जरूरी है कि पुलिस की जनता के बीच महत्ता बनी रहे।

इस तरह की धारणा से लोगों में विश्वास पैदा होता है।

आपको समस्या की पहचान करनी होगी।

उस समस्या को परिभाषित करके उसके समाधान खोजें।

उस समस्या को दूर करने के लिए तकनीकी रूप से भी काम करें।

बीट कांस्टेबल को भी तकनीकी रूप से सक्षम होने की बात कही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलवामा के शहीदों का बलिदान न भूले हैं और न भूलेंगे: डोभाल
किसी देश में आंतरिक सुरक्षा का बहुत महत्व होता है | Ajit Doval

गुरुग्राम (एजेंसी)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने मंगलवार को कहा कि देश पुलवामा के आत्मघाती आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों का बलिदान कभी नहीं भूलेगा। सीआरपीएफ के 80वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डोभाल (Ajit Doval) ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश इन जवानों के बलिदानों को भूला नहीं है और न ही कभी इसे भूलेगा।

उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व का ही फैसला था कि इस हमले का जवाब ‘कब, कहां और कैसे’ दिया जाना था। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि चाहे आतंकवाद से मुकाबला करना हो अथवा इनके मददगारों से लड़ना हो, देश इसके लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने हैं, उनमें पूरी तरह सक्षम है।

आंतरिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व सीआरपीएफ पर

आंतरिक सुरक्षा में सीआरपीएफ के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए डोभाल (Ajit Doval) ने कहा, ‘किसी देश में आंतरिक सुरक्षा का बहुत महत्व होता है। दूसरे विश्व युद्ध् के बाद 37 राष्ट्र टूट गए अथवा अपनी संप्रभुता खो बैठे । इनमें से 28 देश का कारण आंतरिक संघर्ष था। देश यदि कमजोर होते हैं तो उसकी वजह कहीं न कहीं आंतिरक सुरक्षा की कमी होती है।

आंतरिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व सीआरपीएफ पर है। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के समय सीआरपीएफ के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शायद लोगों को अब यह याद नहीं है कि बंटवारे के समय इस बल की बहुत कम संख्या थी, किंतु सीआरपीएफ ने उस समय जो भूमिका निभायी उस पर पुस्तकें लिखी जा सकती हैं।

डोभाल (Ajit Doval) ने कहा कि देश के इस विशाल सुरक्षा बल की शुरूआत महज दो बटालियन से हुई और आज यह बढ़कर 242 पर पहुंच गई। यह एकमात्र ऐसा सुरक्षा बल है जो देश के हर कोने में चुनाव, कानून और व्यवस्था के लिए पहुंचा होता है। इस बल की विश्वसनीयता बेमिसाल है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

NSA डोभाल चीन के राष्ट्रपति से मिले
42 दिन से जारी है डोकलाम में विवाद

बीजिंग/नई दिल्ली। सिक्किम के डोकलाम एरिया को लेकर जारी विवाद के बीच शुक्रवार को भारत के एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) अजीत डोभाल ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बीजिंग में मुलाकात की। इससे पहले गुरुवार को डोभाल ने चीन के एनएसए यांग जिआची से मुलाकात की थी। डोभाल ने ब्रिक्स देशों के एनएसए के साथ जिनपिंग से मुलाकात की।

सिक्किम के डोकलाम एरिया में जारी विवाद को लेकर चीन के सरकारी मीडिया ने एक बार फिर भारत को धमकी दी ओर कहा कि, “डोकलाम मसला चीन-भूटान बॉर्डर विवाद है। इसमें थर्ड पार्टी के तौर पर भारत को दखल देने का क्या हक है? अगर कश्मीर मसले पर पाकिस्तान ने अपील की तो चीन की आर्मी वहां विवादित एरिया में घुस सकती है, जिसमें भारत के अधिकार वाला कश्मीर भी शामिल है।

बता दें कि डोकलाम में 42 दिन से भारत-चीन के सैनिक आमने-सामने हैं।

ये इलाका एक ट्राई जंक्शन है।

चीन यहां सड़क बनाना चाहता है, पर भारत-भूटान इसका विरोध कर रहे हैं।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने गुरुवार को अपने एक आर्टिकल में भारत को ये धमकी दी है। झांग यी के इस आर्टिकल में कहा गया है कि भूटान की ओर से भारत से कोई मदद नहीं मांगी गई थी, लेकिन भारत फिर भी इस मुद्दे में अपना अड़ंगा लगा रहा है।

बागले ने कहा कि

बागले ने कहा, “हमने डोकलाम मसले पर अपना नजरिया और रास्ता खोजने के तरीके को चीन के सामने साफ कर दिया है।” बागले ने ये भी कहा, “सीमा के मसले को निपटाने के लिए दोनों देशों के बीच पहले से एक सिस्टम बना हुआ है और मौजूदा विवाद को लेकर भी हमें उसी दिशा में आगे बढ़ना होगा। इंटरनेशनल कम्युनिटी ने इस बात का सपोर्ट किया है कि इस मुद्दे का हल बातचीत से होना चाहिए।

चीन ने कहा कि

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कहा था कि सिक्किम इलाके में मौजूद डोकलाम पर कोई समझौता नहीं होगा। भारत बॉर्डर से अपनी फौज हटाए, तभी इस मुद्दे पर बातचीत मुमकिन है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।