Indian Boxer - Sach Kahoon Hindi

Nitu Ghanghas: भारतीय बॉक्सर नीतू घंघास ने रचा इतिहास
नई दिल्ली। खेल की दुनियां से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। महिला बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारतीय बॉक्सर Nitu Ghanghas ने इतिहास रच दिया है। नीतू ने फाइनल में मंगोलिया की बॉक्सर को 5-0 से मात देते हुए वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता।

मिनी क्यूबा भिवानी की लाड़ली नीतू घनघस ने एक (Boxer Nitu Ghanghas) बार फिर गोल्डन पंच मार कर विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हांसील कर देश व बेटियों का नाम रोशन किया है। नीतू की जीत पर उसका पूरा परिवार व कोच गर्व जता रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि अब नीतू ओलंपिक में गोल्ड लाएगी।

Nitu Ghanghas Faimly: हर घर में जन्मे नीतू ! ताऊ रणबीर बोले, बहुत खुशी, हर घर में पैदा हो नीतू

भिवानी को यू ही मिनी क्यूबा नहीं कहा जाता। यहाँ के लाड़ले व लाड़ली अपने मुक्कों की बदौलत पूरी दुनिया में धूम मचा देते हैं। इसकी ताजा बानगी नीतू घनघस है। वही नीतू जो (Boxer Nitu Ghanghas ) बीते साल कॉमनवेल्थ में गोल्डन गर्ल बनी थी। नीतू ने आज दिल्ली में आयोजित विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी गोल्डन पंच मार कर देश का गौरव व बेटियों का मान बढ़ाया है।

अपनी शिष्या नीतू की जीत पर बोले कोच जगदीश

नीतू की जीत पूरे देश व बेटियों के लिए गर्व की बात | Nitu Ghanghas

नीतू ने साक्षी बार का भी बदला लिया- कोच

पिता जयभगवान बोले, धड़कनें बढ़ी थी पर बेटी का हौंसला देख गोल्ड का यकीन था

ताऊ रणबीर बोले, बहुत खुशी, हर घर में पैदा हो नीतू

साथी बॉक्सर बोली, हम सब के लिए प्रेरणा बनी नीतू

नीतू के भाई सीटू बोले, नीतू ओलंपिक में भी लाएगी गोल्ड

अपनी लाड़ली का मैच देखने पूरा परिवार दिल्ली गया था। रिंग में अपनी बॉक्सर बेटी (Boxer Nitu Ghanghas) के मुक्के देखते हुए कभी परिजन व कोच भावुक हुए तो कभी उनके दिलों की धड़कने बढ़ी। पर नीतू ने सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मंगोलिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर को अपने दमदार मुक्कों से धूल चटा दी। नीतू ने फाइनल मुकाबला एकतरफा जीता।

वहीं नीतू के पिता जयभगवान ने बताया कि दिल्ली से लेकर गाँव  तक जश्न का माहौल है। मैच का दौरान धड़कनें बढ़ रही थी पर नीतू पूरे मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 5-0 से जीत दर्ज की। वहीं नीतू के ताऊ रणबीर प्रधान ने कहा कि धड़कनें बढने लगी थी पर नीतू ने कहे अनुसार गोल्ड जीता। उन्होंने कहा कि हर घर में नीतू पैदा होनी चाहिए।

यभगवान (नीतू के पिता) व रणबीर प्रधान (नीतू के ताऊ)

नीतू के भाई सीटू घनघस ने कहा बहन की जीत कि बहुत खुशी है। उन्होंने पूरा (Nitu Ghanghas ) भरोसा है कि अब नीतू ओलंपिक में भी गोल्ड लाएगी। वहीं नीतू की साथी बॉक्सर सोनिका ने कहा कि नीतू की जीत से सभी को हौंसला मिला है। नीतू सभी के लिए प्रेरणा बनी है। अब भिवानी की और बेटियाँ भी गोल्ड लाएँगी।

सीटू घनघस (नीतू का भाई) व सोनिका (बॉक्सर)

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नौकरी के लिए अदालत पहुंचा बॉक्सर मनोज
हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 29 अगस्त को

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। देश के लिए कई मैडल जीतने वाले बॉक्सर मनोज ने नौकरी के लिए अब अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है। रेलवे में सी ग्रेड की नौकरी करने वाले मनोज ने हरियाणा सरकार में नौकरी के लिए अपना दावा ठोका है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अपील पर सुनवाई करते हुए सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।

बता दें कि लंबे समय से मुख्य सचिवालय में सरकार के मंत्रियों के पास नौकरी की अपील को लेकर धक्के खा रहे देश के होनहार बॉक्सर मनोज को जब सरकार से न्याय नहीं मिला तो उन्होंने अदालत का रूख किया। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने मनोज की याचिका को स्वीकार करते हुए सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। मनोज इस समय रेलवे में सी श्रेणी के तहत नौकरी कर रहे हैं, और पिछले कई वर्षों से हरियाणा में नौकरी हासिल करना चाहते हैं। बाक्सर के कोच राजेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मनोज ने वर्ष 2010 में हुई कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान गोल्ड मैडल जीता था।

उसके बाद वर्ष 2012 व 2016 में भी ओलंपिक खेलों के दौरान उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। राजेश के अनुसार मनोज ने पिछले 14 वर्षों के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 42 पदक जीते हैं। वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान गोल्ड मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल नीति के तहत हरियाणा सरकार में डीएसपी के पद पर नियुक्तियां प्रदान की थी, लेकिन मनोज को वहां भी अवसर नहीं मिला।

मुख्यमंत्री, विधायकों एवं सांसदों को लगा चुका है गुहार

बॉक्सर मनोज वर्ष 2013 से बगैर किसी सरकारी मदद के कुरूक्षेत्र में बाक्सिंग अकादमी चला रहे हैं। मनोज के कोच ने बताया कि पिछले आठ वर्षों के दौरान वह चार सांसदों, दो मुख्यमंत्रियों, 8 मंत्रियों तथा 22 विधायकों को मिल चुके हैं। इसके बावजूद मनोज को आजतक सरकारी नौकरी नहीं मिली है। अर्जुन अवार्ड के समय भी मनोज के 32 अंक होते हुए भी 20 अंक वाले खिलाड़ी को मनोज के स्थान पर अर्जुन अवार्ड दे दिया गया।

सरकार की कमेटी तय करती है ‘नौकरी’

मुख्य सचिव ढीएस ढेसी की अध्यक्षता में सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है जो खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी की सिफारिश करेगी। इस बाबत सरकार ने पिछले दिनों विज्ञापन जारी कर खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। उधर खेल मंत्री अनिल विज साफ कर चुके हैं नई खेल नीति के अनुसार ही खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।