police - Sach Kahoon Hindi

चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से पैसे निकाले, बैंक में मचा हड़कंप
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। पिहोवा के एक बैंक में फर्जी हस्ताक्षर (Fake Signature) कर पेमेंट निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव धूलगढ़ निवासी नैसी देवी के मुताबिक, उसका पिहोवा के सरकारी बैंक की शाखा में अकाउंट है। 17 अप्रैल को उसे पैसे की जरूरत थी। इसलिए उसने बैंक शाखा में आकर 22 हजार रुपए अपने अकाउंट से निकाल लिए। पैसे लेकर वह अपने घर लौट आई। अगले दिन उसके अकाउंट से 18 हजार रुपए कैश हो गए, जबकि उसने कोई रकम कैश नहीं करवाई। Pehowa News

इसका मैसेज उसके मोबाइल पर आया, जिसे देखकर वह तुरंत अपने पति टेक चंद को साथ अपनी बैंक शाखा पहुंची। यहां जांच करने पर पता चला कि उसके अकाउंट से चेक के जरिए कैश लिया गया है। उसने तुरंत अपनी पासबुक के अंदर रखे चेक को देखा। उसका चेक पासबुक में नहीं था, जबकि उसने चेक किसी और को दिया ही नहीं था। किसी ने उसकी पासबुक से चेक चुरा लिया या फिर गिर चेक कहीं बैंक में गिर गया। आरोपी ने उसके चेक पर फर्जी साइन करके पैसे कैश करवाए। Pehowa News

थाना शहर पिहोवा के जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस को महिला नैसी देवी की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। Pehowa News

बस ड्राइवर व पुलिस कर्मी के बीच हुआ विवाद, रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम
पुलिस द्वारा एक तरफा कारवाई करने को लेकर जताया विरोध, रोडवेज के चक्का जाम से लोग परेशान, बस स्टैंड पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित

रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Rohtak News: दिल्ली बस डिपो की बस के ड्राइवर व पुलिसकर्मी के बीच साइड को लेकर हुई आपस में हाथापाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा एक बस चालक के खिलाफ एक तरफा कारवाई करने के विरोध में बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया। इस दौरान बस स्टैड पर पूरी तरह से आवागमन प्रभावित रहा, वहीं लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरा दिन बस स्टैंड पर जाम लगा रहा। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों ने जाम खोलने से मना कर दिया। Rohtak News

रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब बस चालक व पुलिस कर्मी के बीच विवाद हुआ है तो पुलिस ने बस चालक के खिलाफ एक तरफा कारवाई क्यो की। पुलिस कर्मी के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए। दरअसल मंगलवार दोपहर को दिल्ली बस डिपो की बस रोहतक बस स्टैंड के बाहर पहुंची तो वहां एक गाडी मौजूद थी, जिसने बस ड्राइवर यशपाल के साथ साइड को लेकर झगडा शुरू कर दिया। गाडी में सवार युवक जिसका नाम सतीश जो अपने आप को एसपी का रीडर बताकर धौंस दिखाने लगा। सतीश ने यशपाल के साथ मारपीट की और उसके खिलाफ शिकायत भी दे दी। पुलिस ने ड्राइवर यशपाल के खिलाफ तो गैर जमानती केस दर्ज कर लिया, लेकिन सतीश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके विरोध स्वरूप बुधवार सुबह रोडवेज कर्मचारियों ने नए बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। Rohtak News

इस दौरान ना तो कोई बस स्टैंड में घुसने दी और ना ही कोई बस को बाहर जाने दिया गया। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सतीश के खिलाफ भी कारवाई नहीं होती है तब वह वह जाम को नहीं खोलेगे। समाचार लिखे जाने तक रोडवेज कर्मचारियों का जाम जारी रहा। रोडवेज कर्मचारियों के जाम के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं प्राइवेट बस चालकों ने जमकर चांदी कूटी। रोडवेज कर्मचारियों ने चेताया कि अगर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– मिशन शक्ति 5.0 के तहत मेधावी छात्रा बनी एक दिन की कार्यवाहक प्रभारी

Police Ki Pathshala: पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया जागरूक
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Police Ki Pathshala: पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया के निर्देशानुसार पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से मंगलवार को दुर्गा शक्ति टीम ने पी एम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ व एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला छावनी में छात्राओं/शिक्षकों को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव व यातायात के नियमों की पालना बारे जागरूक किया। इस कार्यक्रम में दुर्गा शक्ति टीम अम्बाला ने महिला सुरक्षा/साइबर अपराध बारे जानकारी दी व डायल 112 एप्प बारे छात्राओं/शिक्षकों को विस्तृत जानकारी देकर मौका पर ही डायल 112 एप्प डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया। Ambala News

‘पुलिस की पाठशाला’ द्वारा छात्राओं/शिक्षकों को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचने, अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने बारे अम्बाला पुलिस द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा है। Ambala News

पुलिस अधीक्षक अंबाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं/शिक्षको को डायल 112 एप्प, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डायल 112 एप्प, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। Ambala News

यह भी पढ़ें:– नाके पर चेकिंग के दौरान कार में मिली 10 लाख की नकदी

डीएसपी ने फोर्स को कराया दंगा नियंत्रण अभ्यास
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जनपद के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस फोर्स (Police Force) को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया। इस दौरान विषम परिस्थितियों में दंगाइयों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर जनपद के विभिन्न थानों का पुलिस फोर्स एकत्र हुआ। जहां पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कैराना अमरदीप मौर्य ने उन्हें दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया। Kairana News

इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया तथा विषम परिस्थितियों में उग्र भीड़ को नियंत्रण करने का प्रशिक्षण दिया। वहीं, दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान हैंडग्रेनेड व आंसू गैस के गोले दागे गए तथा हथियार भी चलाए गए। इस दौरान दमकल गाड़ी और लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। बताया जा रहा है कि आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर पुलिस फोर्स को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी कैराना वीरेंद्र सिंह कसाना आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– ऊंचागांव में ग्रामीणों ने युवक के शव के साथ लगाया जाम

आशा वर्करों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
थ्री लेयर की बैरीगेटिंग कर पुलिस ने किया रोकने का प्रयास | Sirsa News

पुलिस कर्मियों के सुरक्षा घेरे को तोड़ बैरीगेट गिराते हुए आगे बढ़ी आशा वर्कर

उपमुख्यमंत्री आवास के समक्ष 24 घंटे का पड़ाव डालने का ऐलान | Sirsa News

सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। न्यूनतम वेतन 26 हजार रूपये, सरकारी कर्मचारी (Government Employee) का दर्जा देने व रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष करने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले लंबे समय में धरने-प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज आशा वर्करांे ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव किया। पुलिस कर्मियों ने बैरीगेट लगाकर व सुरक्षा घेरा बनाकर प्रदर्शनकारी आशा वर्करों को रोकने का प्रयास लेकिन आशा वर्करों सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए बैरीगेट को सड़क पर गिराकर उपमुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर गईं। Sirsa News

इसी बीच पुलिस कर्मियों व आशा वर्करों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी आशा वर्करों का आरोप है कि महिलाओं को रोकने के लिए पुरूष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाना गलत है। पुलिस कर्मियों ने उनके साथ हाथापाई की है जिसमें कई आशा वर्कर मामूली चोटिल भी हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे मांगों को लेकर अब 24 घंटे का पड़ाव उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास के समक्ष लगाएंगी। अब भी अगर उनकी मांगों नहीं मानी जाती तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा।

आशा वर्कर एसोसिएशन हरियाणा के जिला प्रधान दर्शना व महासचिव पिंकी ने कहा कि वे आज उपमुख्यमंत्री के आवास पर घेराव करने आई थीं। पुलिस ने सड़क पर कई जगह बैरीगेट लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। बैरीगेट को सड़क पर गिराकर वे आगे बढ़ी हैं। पुलिस की हाथापाई में कई वर्कर घायल हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुयी वहीदा रहमान

आशा वर्कर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया
मामला: वेतन बढ़ोत्तरी सहित मांगों को लेकर कई दिनों से चल रही हड़ताल

हरियाणा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन की दी थी चेतावनी | Bhiwani News

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। आशा वर्कर (Asha Worker) यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू के आह्वान पर प्रदेश भर की 20 हजार आशा वर्कर्स अपनी वेतन बढ़ोतरी तथा 2018 का समझौता लागू किए जाने की मांग को लेकर 8 अगस्त से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसी के तहत सोमवार को आशा वर्कर्स ने हरियाणा विधानसभा के बाहर चंडीगढ़ में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भिवानी जिले की आशा वर्कर्स स्थानीय पुराना बस स्टैंड के समक्ष एकत्रित हुई। Bhiwani News

इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पंचकूला रवाना होती आशा वर्कर्स को हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर पुलिस लाईन ले गई। इस दौरान पुलिस और आशाकर्मियों में काफी झड़प हुई तथा धक्का मुक्की हुई। जिसके बाद दोपहर बाद को सभी को रिहा कर दिया तथा सभी आशाएं जिला मुख्यालय पर चल रहे धरने में शामिल हो गई। इस मौके पर सीटू जिला सचिव कामरेड अनिल कुमार, सीटू नेता सुखदेव पालवास, किसान सभा के तथा माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश व सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कोषाध्यक्ष सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि आशाओं को जिस तरह जोर जबरदस्ती पुलिस द्वारा रोका गया है, यह सरकार की तानाशाही है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई में नहीं आएगी दिक्कत

Nuh Clash: हरियाणा: नूंह हिंसा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
मेवात। Haryana Nuh Violence Live Updates: गत दिनों हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक्शन मोड में दिखे। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर रोहिंग्याओं की अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया गया है। नूंह के तावडू में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ यह एक्शन शुरू किया गया है। गौरतलब है कि पुलिस को जांच में पता चला है कि नूंह की हिंसा में असम से आए घुसपैठियों का हाथ है, जिसको देखते हुए खट्टर सरकार ने यह एक्शन लिया है। Nuh Clash

उल्लेखनीय है कि असम से आए बहुत से घुसपैठियों ने हरियाणा सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां झुग्गियां बनाकर बसावट की दी थी। पुलिस ने शुरूआती जांच की तो पता चला कि हिंसा में इनका भी हाथ है। अब इस अवैध कब्जे को बुलडोजर चलवाकर हटाया जा रहा है। बता दें कि सोमवार को बृजमंडल की शोभा यात्रा पर पथराव हुआ था, जिसके बाद दो समुदायों में यह हिंसा फैल गई थी। इस हिंसा में अब तक दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि उपद्रवियों ने सैकड़ों वाहन फूंक डाले। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने सेल साइबर थाने को भी आग लगा दी थी।

जब से नूंह में हिंसा हुई है तभी से ही हरियाणा पुलिस एक्शन में है। अब तक 5 जिलों में 93 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि 176 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर करीब 2300 वीडियो को चिन्हित किया है, जिनके द्वारा अफवाह फैला कर हिंसा भड़काई गई। अब पुलिस इन वीडियोज के आधार पर भी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Eye Flu Treatment: आई फ्लू का इलाज और घरेलू उपाय | Dr. Bhavatosh Shankhdhar

किशोरी के अपहरण का मामला, पुलिस ने आरोपी युवक को किया राउंडअप
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। निकटवर्ती डबलीराठान कस्बे से किशोरी के Kidnapping News करने के मामले में जिला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कामयाबी हासिल की। इस दौरान अजमेर से आरोपी युवक को राउंडअप किया गया है। जबकि किशोरी को दस्तयाब किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए दस टीमें बनाई थी। करीब एक सौ पुलिसकर्मियों को इसमें लगाया था। पूरी टीम आरोपी को पकडऩे में लगी हुई थी। इस दौरान कई जगह टीम ने दबिश दी। आखिकर अजमेर से दोनों को बरामद किया गया।

स्कूल से घर लौट रही थी किशोरी | Kidnapping News

प्रकरण के अनुसार डबलीठान के वार्ड आठ से शुक्रवार दोपहर को एक किशोरी का अपहरण हो गया। जानकारी के अनुसार किशोरी स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान कार सवार गांव का ही एक युवक किशोरी को जबरन अपनी कार में बैठाकर फरार हो गया। कैमरे में घटनाक्रम की फुटेज कैद हो गई। स्कूली छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस के तत्काल कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के पास हनुमानगढ़-सूरतगढ़ फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार शाम को चक्का जाम कर दिया था। बाजार भी बंद करवाया था।

ग्रामीणों में रोष बढऩे पर पुलिस हरकत में आई

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वह भतीजे के साथ घर वापस आ रही थी। कस्बे की सीएचसी के पीछे वाले मार्ग पर सफेद रंग की एक कार रुकी। उसमें से सलमान उर्फ मल्ली पुत्र सजवार खां निवासी मौलवीवास उतरा और उनकी पुत्री को जबरन कार में घसीट कर बैठा लिया। कार में चार पांच अन्य भी सवार थे। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में रोष बढऩे पर पुलिस हरकत में आई। दस टीमें गठित कर आरोपी को पकडऩे में लगाया। इसके बाद अब अजमेर से आरोपी को राउंडअप किया गया है।

ऐसे रुक सकेगा नशा ? पुलिसकर्मी ने दिया गांजा, जेल के गेट पर हवालाती दबोचा
झज्जर में पेशी पर अदालत आया था हत्यारोपी अंकित

वापसी में सैंडल में छिपाकर ले जा रहा था गांझापत्ती

झज्जर(सच कहूँ/संजय भाटिया)। बेशक जिला पुलिस समय-समय पर नशे के (Jhajjar News) खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाने के लाख दावे करती हो, लेकिन यह भी कड़वी सच्चाई ही है कि पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी जिले में नशा रूक नहीं पा रहा है। स्वयं पुलिस कर्मचारियों की ही नशा उपलब्ध कराए जाने में संदिग्ध भूमिका सामने आई है। ऐसा ही एक मामला झज्जर की दुलीना जेल का सामने आया। यहां हत्या के आरोप में बंद एक हवालाती को जब अदालत में पेशी भुगताने के लिए लाया गया तो वापसी में वह अपने साथ नशा लेकर पहुंचा।

यह भी पढ़ें:– इन चीजों को दोबारा गर्म करके ना खाना, वर्ना पड़ेगा भुगतना बड़ा हर्जाना, पड़ सकता है डॉ के पास जाना

झज्जर के गाँव अमादल शाहपुर निवासी अंकित पुत्र विजयपाल यहां की दुलीना जेल में हत्या के आरोप में बंद है। बताया जाता है कि अंकित की झज्जर की अदालत में पेशी थी। पेशी भुगतने के बाद जब अंकित वापिस जेल पहुंचा तो उसकी जमा तलाशी में उसके कब्जे से 70 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह गांझा पत्ती उसे किसी और ने नहीं बल्कि हरियाणा पुलिस के ही कर्मचारी ने उपलब्ध कराया।

आरोपी से 70 ग्राम गांजा पत्ती बरामद | Jhajjar News

जेल प्रबन्धन से मिली जानकारी अनुसार सत्यप्रकाश नामक इस हैडकांस्टेबल ने इसे पेशी के दौरान पांव में पहरने वाली सैंडल उपलब्ध कराई थी। इसी सैंडल को पांव में पहनकर यह हवालाती वापिस दुलीना जेल पहुंचा था। लेकिन वहीं गेट पर जांच के दौरान यह दबोच लिया गया और इसके कब्जे में 70 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई, जोकि इसने अपनी सैंडल में छिपाकर रखी थी। इसकी पुष्टि स्वयं दुलीना जेल के सुपरीटैंडैंट सुरेन्द्र दलाल ने की है। दलाल का कहना है कि इस मामले में आरोपी अंकित के साथ-साथ उसे गांझा पत्ती उपलब्ध कराने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Ambala में आरोपियों ने पुलिस की कर दी पिटाई
अम्बाला। हरियाणा के अम्बाला से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के Ambala में आरोपियों ने police पर ही हमला बोल दिया। हमले में 3 पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई हैं। दरअसल, पुलिस झगड़े की सूचना पर नन्यौला अनाज मंडी पहुंची। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तुरंत हमलावरों ने र्इंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। यह घटना बुधवार रात की है।

क्या है मामला

रिपोर्ट के अनुसार, डायल-112 की गाड़ी पर इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल रोहताश कुमार, स्पेशल पुलिस आॅफिसर ध्यान सिंह और ड्राइवर गोपाल बुधवार रात चौड़मस्तपुर ड्यूटी पर तैनात थे। रात साढ़े 11 बजे डायल-112 से शिकायत मिली कि नन्यौला अनाज मंडी में 3-4 बंदे शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम अनाज मंडी पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि वे तुरंत अनाज मंडी पहुंचे। यहां 50-60 प्रवासी मजदूर आपस में लड़-झगड़ रहे थे। जब उन्होंने बीच-बचाव किया तो वह हाथापाई और मारपीट पर उतारु हो गए। यही नहीं, हमलावरों ने उनकी वर्दी तक फाड़ दी।

किसी गैंगस्टर को फॉलो करते हैं तो सावधान, सीधा जेल में डाल रही पुलिस
अजमेर (एजेंसी) राजस्थान में अजमेर जिले की मदनगंज थाना पुलिस ने आॅपरेशन वृज प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर फॉलो करने तथा हथियार के साथ फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रमेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सत्तार खान (32) व इमरान (32) निवासी पुलिस थाना गांधीनगर किशनगढ़ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश, मोटर दुर्घटना जांच के लिए थानों में विशेष इकाई गठित करें
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने मोटर दुर्घटना के मामलों की जांच एवं इससे जुड़े दावों के निपटान के वास्ते सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देश भर के थानों में एक विशेष इकाई गठित करने का निर्देश दिया है।इन्यायमूर्ति एस. ए. नजीर और न्यायमूर्ति जे. के. महेश्वरी की पीठ ने राज्यों को तीन महीने के अंदर पुलिस थानों में एक विशेष इकाई गठित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी दुर्घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी (एसएचओ) को तीन महीने के भीतर क्लेम ट्रिब्यूनल को दुर्घटना सूचना रिपोर्ट दाखिल करनी चाहिए।

क्या है मामला

पीठ ने अपने फैसले कहा,‘राज्य के गृह विभाग के प्रमुख और पुलिस महानिदेशक मोटर दुर्घटना से संबंधित दावों के मामलों की जांच और सुविधा प्रदान करने के लिए सभी पुलिस थानों में या कम से कम शहर स्तर पर एक विशेष इकाई का गठन करेंगे। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद संबंधित जांच अधिकारी को मोटर वाहन संशोधन नियम- 2022 के अनुसार कार्य करना चाहिए और 48 घंटे के भीतर दावा न्यायाधिकरण को पहली दुर्घटना रिपोर्ट प्रस्तुत करनी चाहिए। शीर्ष न्यायालय का हाल का यह आदेश इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर आया है, जिसने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) द्वारा पारित आदेश के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया था।

शीर्ष अदालत की दो सदस्यीय पीठ ने कहा,‘मामला दर्ज करने वाले अधिकारी ही संबंधित वाहन के पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की फिटनेस, परमिट और अन्य सहायक दस्तावेजों को सत्यापित करने और संबंधित पुलिस अधिकारी के साथ समन्वय कर दावा न्यायाधिकरण के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए बाध्य है। नियमों के अनुसार प्रवाह चार्ट और अन्य सभी दस्तावेज या तो स्थानीय भाषा में या अंग्रेजी में प्रस्तुत की जाएगी।

क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में अलग-अलग दावा याचिका दायर की है तो दावेदार/कानूनी प्रतिनिधि(ओं) द्वारा दायर की गई पहली दावा याचिका को बरकरार रखा जाएगा तथा बाद की दावा याचिका स्थानांतरित कर दी जाएगी। शीर्ष अदालत ने कहा,‘यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि दावेदारों को इस न्यायालय के समक्ष आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, विभिन्न उच्च न्यायालयों के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में दायर अन्य दावा याचिकाओं को स्थानांतरित करने की मांग की जा रही है। शीर्ष अदालत ने राज्य के अधिकारियों को मोटर वाहन संशोधन अधिनियम और नियमों के प्रावधानों को पूरा करने के लिए हितधारकों के साथ समन्वय और सुविधा के लिए एक संयुक्त वेब पोर्टल / मंच विकसित करने के लिए उचित कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।