Huge Score - Sach Kahoon Hindi

विराट-मुकुंद के अर्धशतक, भारत को विशाल बढ़त
टेस्ट शृंखला: तीसरे दिन भारतीय कप्तान विराट ने जमाया 15वां अर्धशतक, और साथ ही 58 टेस्टों में पूरे किए 4500 रन

गाले (एजेंसी)। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 76) और ओपनर अभिनव मुकुंद (81) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच तीसरे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी बढ़त 498 रन पहुंचाकर मेजबान श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया।

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बनाए तीन विकेट पर 189 रन

भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 291 रन पर ढेर कर दिया लेकिन उससे फॉलोआन नहीं कराकर दूसरी पारी खेलने का फैसला किया और तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 189 रन बना लिए। मुकुंद दिन के आखिरी ओवर में तीसरी गेंद पर आउट हुए जिसके साथ ही दिन का खेल समाप्त हो गया। पहली पारी के शतकधारी बल्लेबाज शिखर धवन और चेतश्वर पुजारा दूसरी पारी में सस्ते में निपट गए। लेकिन पहली पारी में सस्ते में आउट होने वाले विराट और मुकुंद ने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक ठोक दिए। शिखर ने पहली पारी में 190 और पुजारा ने 153 रन बनाए। दूसरी पारी में शिखर 14 और पुजारा 15 रन बनाकर आउट हुए। भारत का पहला विकेट 19 और दूसरा 56 के स्कोर पर गिरा।

मुकुंद ने छह साल बाद लगाया अर्धशतक

विराट ने पहली पारी में तीन और मुकुंद ने 12 रन बनाए थे लेकिन मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में दोनों ने जमकर बल्लेबाजी की। विराट ने अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया और साथ ही 58 टेस्टों में 4500 रन भी पूरे कर लिए। मुकुंद ने अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। उन्होंने छह साल बाद जाकर अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। मुकुंद ने 2011 में भारत की ओर से पांच टेस्ट खेले थे और 2017 में उनका यह दूसरा टेस्ट है। मुकुंद का दुर्भाग्य रहा कि दिन के अंतिम ओवर में वह अपना विकेट गंवा बैठे। उनके पास अपना पहला शतक बनाने का पूरा मौका था लेकिन आॅफ स्पिनर दानुष्का गुणातिल्का ने उन्हें पगबाधा कर दिया।

श्रीलंका टीम पहली पारी में 291 पर सिमटी

दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 29.4 ओवर में 133 रन जोड़कर भारत को ड्राइवर सीट पर पहुंचा दिया। इससे पहले मेजबान श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 291 रन पर ढेर हो गई जिसकी बदौलत भारतीय टीम को पहली पारी में 309 रन की भारी भरकम बढ़त हासिल हो गई। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम लंच के कुछ देर बाद 78.3 ओवर में 291 रन पर आॅल आउट हो गई। मैच के दूसरे दिन अंगूठे की चोट के कारण खेलने नहीं उतर सके असेल गुणारत्ने की अनुपस्थिति में श्रीलंका की पारी में एक बल्लेबाज कम था।

पारी में संभलते हुए खेल रहे दिलरुवान परेरा 92 के स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटे जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने 83 रन की बड़ी पारी खेली। भारत के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 22.3 गेंदों में 67 रन देकर श्रीलंका के सर्वाधिक तीन विकेट निकाले। सुबह श्रीलंकाई टीम ने 154 रन पर पांच विकेट से आगे अपनी पारी की शुरुआत की थी। उस समय बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज 54 रन और दिलरुवान परेरा छह रन बनाकर क्रीज पर थे। लंच तक भारत ने श्रीलंका को 289 के स्कोर पर आठ झटके दे दिए थे। लंच के तुरंत बाद श्रीलंका अपने स्कोर में केवल तीन रन का ही इजाफा कर पाया था कि जडेजा ने लाहिरु कुमारा को उनके दो रन के स्कोर पर ही आउट कर दिया और एक बल्लेबाज की अनुपस्थिति में खेलने को मजबूर श्रीलंकाई टीम 291 पर सिमट गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।