Maria Sharapova - Sach Kahoon Hindi

अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट: शारापोवा को मिला वाइल्ड कार्ड
न्यूयार्क (एजेंसी)। विश्व की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी रुस की मारिया शारापोवा 18 महीने के लंबे अंतराल के बाद अपने पहले ग्रैंड स्लेम में खेलने उतरेंगी जहां वर्ष के आखिरी स्लेम यूएस ओपन के मुख्य ड्रा के लिए उन्हें वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है। यूएस ओपन के आयोजकों ने बताया कि ग्रैंड स्लेम के लिए शारापोवा को वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है। शारापोवा इस वर्ष के शुरु में ही 15 महीने के डोपिंग निलंबन के बाद टेनिस में वापसी कर रही हैं लेकिन उन्हें फ्रेंच ओपन में वाइल्ड कार्ड देने से इंकार कर दिया गया था। इसके बाद वह जांघ में चोट के कारण विम्बलडन सहित संपूर्ण ग्रास कोर्ट सत्र में नहीं खेल सकी थीं।

पुरुष और महिला एकल चैंपियन को इस वर्ष मिलेगी 37 लाख डॉलर की ईनामी राशि

30 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी शारापोवा ने वाइल्ड कार्ड मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यूएस ओपन आपका शुक्रिया, यह मेरे लिए बहुत विशेष है, मेरे खुशी से रोंगटे खड़े हो गए। शारापोवा वर्ष 2006 में यूएस ओपन चैंपियन रह चुकी हैं और करियर में पांच ग्रैंड स्लेम एकल खिताब जीते हैं। शारापोवा को वर्ष 2016 में प्रतिबंधित दवा मेलडोनियम के सेवन के आरोप में प्रतिबंधित कर दिया गया था। अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने अपने बयान में कहा कि शारापोवा के डोपिंग रोधी कार्यक्रम के तहत प्रतिबंध की समयसीमा पूरी हो चुकी है और ऐसे में उन्हें वाइल्ड कार्ड के लिए नहीं चुनने की कोई वजह नहीं है।

रुसी खिलाड़ी ने यूएसटीए नेशनल कैंपस में डोपिंग रोधी कार्यक्रम के बारे में युवा टेनिस खिलाड़ियों से स्वयं ही बात की थी। हालांकि उन्हें इस माह स्टैनफोर्ड क्लासिक के पहले दौर में चोट लग गई थी जिससे उनकी तैयारियों को झटका लगा है। विश्व में 148वें नंबर पर खिसक चुकीं शारापोवा ने इस सप्ताह रोजर्स कप के बाद सिनसिनाटी ओपन से भी नाम वापिस ले लिया था। यूएस ओपन 28 अगस्त से 10 सितंबर तक बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर न्यूयार्क में खेला जाएगा। पुरुष और महिला एकल चैंपियन को इस वर्ष 37 लाख डॉलर की ईनामी राशि मिलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सिनसिनाटी ओपन टूर्नामेंट में शारापोवा को मिला वाइल्डकार्ड
सिनसिनाटी (एजेंसी)। पांच बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन रुस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा को 12 से 20 अगस्त तक होने वाले सिनसिनाटी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड प्रवेश मिला है। सिनसिनाटी ओपन यूएस ओपन से पहले अंतिम और महत्वपूर्ण वार्म-अप है। शारापोवा के अलावा बेलारुसी स्टार विक्टोरिया अजारेंका को भी वाइल्डकार्ड दिया गया है। अजारेंका ने हाल ही में मातृत्व अवकाश के बाद टेनिस कोर्ट में वापसी की है। टूर्नामेंट के निदेशक आंद्रे सिल्वा ने कहा कि टूर्नामेंट को और अधिक मजबूती देने के लिए शारापोवा और अजारेंका को वाइल्डकार्ड से प्रवेश दिया गया है।

15 महीने का प्रतिबंध लगा

सिल्वा ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा पहले से ही और कई शानदार खिलाड़ी हमसे जुड़े हैं। टूर्नामेंट के दौरान हम डब्ल्यूटीए नंबर एक रैंकिंग की उम्मीद करते हैं और इस क्षमता के खिलाड़ियों को जोड़ने से टूर्नामेंट को अधिक मजबूती मिलेगी। पूर्व विश्व नंबर एक शारापोवा को प्रतिबंधित दवा मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद उन पर 15 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। प्रतिबंध समाप्त होने के बाद मई में मैड्रिड ओपन तथा अप्रैल में उन्हें स्टटगार्ट ओपन और फिर इटालियन ओपन में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया था और इसके लिए उन्हें वाइल्डकार्ड भी दिया गया था जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

30 वर्षीय शारापोवा ने 2011 में सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीता था जबकि अजारेंका 2013 में यह खिताब अपने नाम कर चुकी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।