Bangalore - Sach Kahoon Hindi

क्रॉफर्ड ने जीता एसएमके ओपन का खिताब
बेंगलुरु (एजेंसी)। अमेरिका के दूसरे वरीय ओलिवर क्रॉफर्ड ने एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन का खिताब अपने नाम किया। शीर्ष वरीय ब्रिटिश खिलाड़ी जे क्लार्क को टखने की चोट के कारण फाइनल के बीच में ही रिटायर होना पड़ा जिसके चलते क्रॉफर्ड को विजेता घोषित किया गया। एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में क्रॉफर्ड ने शानदार शुरूआत की और मुकाबले के पहले 25 मिनट में ही 4-0 की बढ़त बना ली। 25 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने अपने शुरूआती सर्विस गेम में ब्रेकपॉइंट बचाया और फिर दूसरे में क्लार्क के डबल फॉल्ट का फायदा उठाकर सर्विस ब्रेक की। इसके बाद उन्होंने लव होल्ड और एक और ब्रेक के साथ शुरूआती दबदबा कायम किया।

शेन्जेन और लुआन में लगातार दो खिताब जीतने के बाद टूर्नामेंट में आए क्लार्क ने चौथे गेम के बाद मेडिकल टाइमआउट लिया और अपने दाहिने टखने का इलाज कराया। हालांकि टाइमआउट के तुरंत बाद वे क्रॉफर्ड की सर्विस तोड़ने में सफल रहे। 26 वर्षीय ब्रिटिश खिलाड़ी ने बहादुरी से संघर्ष किया, लेकिन आठवें गेम में सर्विस करते समय उन्हें फिर से तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्होंने मैच से रिटायर होने का फैसला किया, जिससे क्रॉफर्ड को लगातार तीसरा और इस सीजन का चौथा खिताब मिला।

क्लार्क ने मैच के बाद कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मुझे रिटायर होना पड़ा। मुझे लगता है कि चार हफ़्तों में 20 मैच बहुत ज्यादा टेनिस हैं, खासकर हार्ड कोर्ट पर। 2023 में मेरी कलाई की सर्जरी हुई थी, जिसके कारण मैं छह महीने तक बाहर रहूँगा। खासकर अब मेरी उम्र को देखते हुए, मैं और समय नहीं गंवाना चाहता। यह शर्म की बात है, लेकिन मुझे आज की तरह समझदारी भरे फैसले लेने होंगे, ताकि उम्मीद है कि मैं कोर्ट से कम से कम समय निकाल पाऊँ।

क्रॉफर्ड ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा,‘ यह मेरा लगातार तीसरा और इस सीजन का चौथा खिताब है। मैंने अच्छी शुरूआत की है और इस सप्ताह इसे जीतकर मैं वास्तव में प्रसन्न हूं। उन्होंने क्लार्क की जुझारू भावना और टूनार्मेंट की गुणवत्ता की भी प्रशंसा की और कहा जाहिर है, आप कभी भी मैच या टूर्नामेंट जीतने का ऐसा तरीका नहीं चाहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जे के लिए रुकना और आगे नुकसान का जोखिम नहीं उठाना सही निर्णय था। उनका अब तक का सीजन शानदार रहा है, खासकर भारत में। उम्मीद है कि वह जल्द ही कोर्ट पर वापसी करेंगे।

एयरो इंडिया 2025 महाकुंभ जैसा: राजनाथ
बेंगलुरु (एजेंसी)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एयरो इंडिया 2025 की तुलना महाकुंभ मेले से करते हुए कहा कि द्विवार्षिक एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रदर्शनी अनिश्चितताओं से भरे विश्व में भारतीय धरती की ताकत और स्थायित्व को दशार्ती है। सिंह ने यहां येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘एयरो इंडिया सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि रक्षा और एयरोस्पेस में भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। जिस तरह महाकुंभ मेला लाखों लोगों को आध्यात्मिक एकता के सूत्र में बांधता है, उसी तरह यह आयोजन वैश्विक रक्षा और एयरोस्पेस हितधारकों को भारतीय धरती पर एकजुट करता है। रक्षा मंत्री ने उन्नत स्वदेशी तकनीक के साथ सशस्त्र बलों को मजबूत करने और वैश्विक भागीदारों के साथ रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी।

प्रमुख वैश्विक रक्षा फर्मों, एयरोस्पेस कंपनियों और सैन्य प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी वाले प्रीमियर एयर शो के 15वें संस्करण में इस क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख घोषणाएं और साझीदारियां होने की संभावना है। गौरतलब है कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत ह्यआत्मनिर्भर भारतह्ण पहल के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन में तेजी ला रहा है, जिसका उद्देश्य निर्यात को बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है।

भारत ने फीफा महिला मैत्री मैच में मालदीव को 14-0 से हराया
बेंगलुरु (एजेंसी)। भारत सोमवार को फीफा महिला मैत्री मैच में मालदीव को 14-0 से हराकर साल का शानदार समापन किया। पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में खेले गये मैच में आज भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने हॉफ टाइम तक आठ गोल दागकर 8-0 की बढ़त बनाई थी। भारत के नवनियुक्त स्वीडिश कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन ने इस टीम में आठ खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया। जिनमें से तीन ने आक्रमण में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के आठ गोल किए।

अनुभवी खिलाड़ी प्यारी जॉक्सा और नवोदित लिंडा कॉम सेर्टो ने क्रमश: तीन और चार गोल करके हैट्रिक बनाई, जबकि नेहा और काजोल डिसूजा (दो-दो), संगीता बासफोर, सोरोखैबम रंजना चानू और रिम्पा हलधर ने एक-एक गोल किया। दूसरे हॉफ में भारत ने छह गोल किये। दूसरे हॉफ में खेल फिर से शुरू होने के छह मिनट के भीतर ही संगीता बासफोर ने नौवां गोल किया। डिफेंडर रंजना चानू ने 54वें मिनट में, काजोल डिसूजा, जिन्हें एक विकल्प के रूप में शामिल किया गया था ने (59वें और 66वें मिनट में) शानदार गोल किए। विकल्प रिम्पा हलदर ने 62वें मिनट में डिसूजा के स्ट्राइक के बीच अपना पहला गोल किया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अब तक की सबसे बड़ी जीत में से एक थी। इससे पहले 2010 में भारत ने बंगलादेश में सैफ चैंपियनशिप में भूटान को 18-0 से हराया था। भारत इसी मैदान पर अपना दूसरा मैच दो जनवरी 2025 को खेलेगा।

सुब्रतो कप सब-जूनियर के क्वार्टरफाइनल के लिए शीर्ष टीमे तैयार
बेंगलुरु (एजेंसी)। 63वीं सुब्रतो कप सब-जूनियर बॉयज इंटरनेशनल फुटबॉल टूनार्मेंट के नॉकआउट राउंड में आठ शीर्ष टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले 25 अगस्त को एएससी सेंटर, बेंगलुरू में आयोजित होंगे। पहला क्वार्टर फाइनल आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, बेंगलुरू बनाम नोंगजरी प्रेस्बिटेरियन सेकेंडरी स्कूल, मेघालय के बीच होगा जबकि दूसरा क्वार्टरफाइनल बांग्लादेश क्रिरा शिक्षण प्रतिष्ठान बनाम मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल, हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जायेगा। तीसरा क्वार्टरफाइनल मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, उत्तर प्रदेश और मणिकपारा विवेकानंद विद्यापीठ, पश्चिम बंगाल के बीच होगा वहीं चौथा क्वार्टरफाइनल सेंट स्टीफेंस स्कूल, चंडीगढ़ और इन्फोकस इंडिया पब्लिक स्कूल, पश्चिम बंगाल के बीच खेला जायेगा।

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के बाद दो और हत्याएं
Bangalore (एजेंसी)। कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक जैन मुनि की हत्या के ठीक बाद हुए दोहरे हत्याकांड से राज्य में डर का माहौल व्याप्त है। बेंगलुरु में मंगलवार को एक पूर्व कर्मचारी ने फर्म के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी निदेशक की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान कथित रूप से फेलिक्स के रूप में हुई है जबकि मृतक फणींद्र सुब्रमण्यम और वीनू कुमार हैं, जो एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के सीईओ और एमडी थे। पुलिस के अनुसार, यह अपराध अमृताहल्ली में स्थित कंपनी के कार्यालय में हुआ जब उन दोनों पर चाकू से हमला किया।

क्या है ममाला

आरोपी ने कथित रूप से उस कंपनी को छोड़ दिया था और अपना खुद का काम शुरू किया था लेकिन उसकी श्री फणींद्र से गहरी दुश्मनी थी। अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक में नई सरकार के कार्यकाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है।

उन्होंने हाल में रेत माफिया द्वारा एक हेड कांस्टेबल की हत्या, एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या और बेलगावी में जैन मुनि की नृशंस हत्या का उल्लेख किया। भाजपा जैन मुनि की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है और कई हिंदू संगठनों ने इन हत्याओं के लिए मौत की सजा की मांग की है।

चेन्नइयन ने बेंगलुरु को सौंपी दूसरी हार
अंकतालिका में पहले स्थान पर कायम बेंगलुरु की सीजन की दूसरी हार

चेन्नई (एजेंसी)। मौजूदा विजेता चेन्नइयन एफसी ने अंकतालिका में पहले स्थान पर कायम बेंगलुरु एफसी को अपने घर जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में खेले गए मैच में 2-1 से हरा दिया। यह बेंगलुरु की इस सीजन की दूसरी हार है तो वहीं चेन्नइयन की दूसरी जीत। चेन्नइयन को हालांकि इस जीत से अंकतालिका में कोई फायदा नहीं हुआ है। इस जीत से मिले तीन अंकों से उसके अब 15 मैचों में आठ अंक हो गए हैं। बेंगलुरु के 15 मैचों में 31 अंक हैं और वह पहले ही प्लेआॅफ में जगह बना चुकी है। इस हार से उसकी स्थिति में कोई अंतर नहीं आया है। यहां खेले गए इस मैच का पहला मौका हालांकि बेंगलुरु ने बनाया। दूसरे मिनट में ही सिसको फर्नांडेज ने चेन्नइयन के गोलकीपर करणजीत सिंह को छकाने की कोशिश की जो असफल साबित हुई। मेजबान टीम ने यहां से तुरंत वापसी की और गेंद को अधिकतर समय अपने पास ही रखा।

चेन्नइयन की दूसरी जीत

इस बीच उसे एक झटका भी लगा क्योंकि जोहिमंगलियाना राल्ते चोटिल होकर बाहर चले गए और अनिरुद्ध थापा को मैदान पर भेजा गया। 28वें मिनट में थापा ने गोल करने का प्रयास भी किया जिसमें गुरप्रीत सिंह संधू बाधा बन गए। चार मिनट बाद हालांकि चेन्नइयन ने अपना खाता खोल लिया। यहां बेंगलुरु के डिफेंस की गलती रही। हरमनजोत खाबरा से गेंद किसी तरह गेंद राफेल अगस्तो के पास आई। उन्होंने सीके विनीत को गेंद थमाई। यहां नीशू के पास गेंद अपने छीनने का मौका था, लेकिन वह सुस्त रहे और जेजे के पास गेंद आ गई। जेजे ने इस मौके को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की और चेन्नइयन को 1-0 से आगे कर दिया।

बेंगलुरु इस गोल से उबर पाती इससे पहले 33वें मिनट में ग्रगोरी नेल्सन ने लालडिनलियाना रेंथेलेई की मदद से गोल कर चेन्नइयन को 2-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर मेजबान टीम के पक्ष में 2-0 था। दूसरे हाफ में बेंगलुरु बदली हुई नजर आ रही थी और उसने चेन्नइयन को गेंद ज्यादा देर रखने नहीं दी थी। 54वें मिनट में लुइस लोपेज को बाहर बुला कर बेंगलुरु ने कीन लुइस को मैदान पर भेजा। लोपेज को 48वें मिनट में पीला कार्ड मिला था। लग रहा था बेंगलुरु जल्दी गोल दाग देगी और कप्तान सुनील छेत्री ने 57वें मिनट में प्रशसंकों की यह कामना पूरी कर दी। छेत्री की मदद सिसको ने की।

हरमनजोत ने सिसको को गेंद दी जिन्होंने छेत्री को पास दिया। छेत्री ने एक डिफेंडर को पछाड़ा और गेंद को नेट में डाल अपनी टीम का खाता खोला। 69वें मिनट में मीकू ने बेंगलुरु को बराबरी दिलाने की कोशिश की। पोस्ट के पास आकर मीकू करणजीत के छका नहीं पाए और यहां बेंगलुरु बराबरी नहीं कर सकी। 72वें मिनट में चेन्नइयन ने विनीत को बाहर बुला थोई सिंह को अंदर भेजा। अगले ही मिनट एरिक पार्टालू को रेफरी ने पीला कार्ड दिया। तीन मिनट बाद पार्टालू चोटिल हो गए और उन्हें एडमंड लालरिनडिका ने रिप्लेस किया। बेंगलुरु अंत में दूसरे गोल के लिए सिर्फ देखती रह गई और चेन्नइयन ने किसी तरह अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए सीजन की दूसरी जीत हासिल की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली-बेंगलुरु में रॉबर्ट वाड्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
ईडी ने दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरू में रॉबर्ट वाड्रा के करीबीयों से जुड़े तीन जगहों पर छापा मारा

नई दिल्ली(सच कहूँ)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरू में रॉबर्ट वाड्रा ( ED raid on bases of Robert Vadra in Delhi-Bangalore) से जुड़े ठिकानों पर के छापा मारा है। जानकारी के अनुसार इडी ने दिल्ली-एनसीआर में वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा है।मीडिया से बातचीत के दौरान वाड्रा के वकील ने कहा कि लाइट हॉस्पिटैलिटी के लिए काम कर रहे हमारे लोगों को भीतर बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। क्या यह जेल है? वकील ने यह यह भी कहा कि इन्हें पिछले साढ़े चार साल में कुछ भी नहीं मिला है,जिस वजह से वे हमारे खिलाफ जालसाजी कर रहे हैं।

अधिकारियों के पास सर्च वारंट नहीं है: वकील

वकील ने यह भी दावा किया कि दिल्ली के सुखदेव विहार स्थित स्काइ लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर में रेड के दौरान ईडी ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया था और दफ्तर में 14 घंटे से कर्मचारी बंद हैं।जानकारी के मुताबिक, ईडी ने बेंगलुरू में भी वाड्रा के करीबीयों के ठिकानों पर छापा मारा है। वाड्रा के वकील ने कहा कि एक न्यूजपेपर के मुताबिक, मेरे क्लाइंट को इडी की तरफ से तीन समन जारी किए गए हैं लेकिन सच ये है कि हमें एक भी समन नहीं मिला है उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों के पास सर्च वारंट नहीं है, इसके बावजूद छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। मुझे भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने वाड्रा को समन भेजा था जिसके बाद वाड्रा ने सरकार पर राजनीतिक रूप से पीछे पड़ने और सरकारी विभागों के जरिये उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, ‘पिछली बार उन्होंने दस्तावेजों के लिए समन किया। मेरे वकील वहां तीन घंटे तक बैठे और विस्तृत दस्तावेज सौंपे। यह बड़ी अजीब बात है कि मुझे 24 घंटे के भीतर एक और समन भेज दिया गया, जबकि मेरी तरफ से सौंपे गए 600 दस्तावेजों पर गौर भी नहीं किया।’

ईडी ने बेंगलुरु में एमनेस्टी इंटरनेशनल फाउंडेशन के कार्यालय पर छापे मारे
36 करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी हासिल की थी | Amnesty International Foundation

बेंगलुरु (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने विदेशी सहयोग विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में यहां एमनेस्टी इंटरनेशनल (इंडिया) फाउंडेशन (Amnesty International Foundation) के कार्यालय की तलाशी ली जिसने 36 करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी हासिल की थी और कानून का उल्लंघन करते हुए इसमें से कुछ हिस्से का लेन-देन में इस्तेमाल किया था।

ईडी ने यहां अपने बयान में कहा कि एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से एफसीआरए, 2010 के तहत अनुमति / पंजीकरण करने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एआईआईपीएल) के नाम पर फ्लोटिंग वाणिज्यिक इकाई द्वारा एफसीआरए अधिनियम को दरकिनार किया है। इस इकाई को अभी तक 36 करोड़ रुपये वाणिज्यिक माध्यमों से विदेशी धन प्राप्त हुआ है। अभी तक प्राप्त 36 करोड़ रुपये में से 10 करोड़ रुपये का दीर्घ अवधि का ऋण मिला है। इस धनराशि को तुरंत सावधि जमा (एफडी) और अन्य भारतीय इकाइयों में रखा गया है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ट्रस्ट ने 14.25 करोड़ रुपये के ओवरड्राफ्ट सुविधा भी रखी थी, जिसमें 10 करोड़ रुपये के एफडी को अतिरिक्त के रूप में रखा गया था। शेष 26 करोड़ रुपये ‘परामर्शदात्री सेवा’ के रूप में एआईआईपीएल के अन्य बैंक खातों से मिले हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

लखनऊ नहीं, बेंगलुरू में ही होगा एयरो इंडिया शो
नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा मंत्रालय ने प्रतिष्ठित ‘एयरो इंडिया’ शो Aero India Show के आयोजन स्थल को बदले जाने को लेकर चल रही अटकलों पर शनिवार को यह कहते हुए विराम लगा दिया कि यह शो हर बार की तरह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में ही होगा।

रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि एयरो इंडिया 2019 अगले साल फरवरी में 20 से 24 फरवरी तक बेंगलुरू में होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने से इस तरह की अटकलें जोर पकड़ रही थी कि अगला एयरो इंडिया शो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में रक्षा औद्योगिक गलियारे के उद्घाटन के मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से एयरो इंडिया लखनऊ में आयोजित करने का अनुरोध कर इन खबरों को हवा दे दी थी।

उस समय रक्षा मंत्री के इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं करने से भी इन खबरों को बल मिला था। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश इस आयोजन के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने में पूरा जोर लगायेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गुजरात कांग्रेस ने अपने 44 विधायकों को बेंगलुरु भेजा
अहमदाबाद: गुजरात में टूट से बचने के लिए कांग्रेस ( Gujarat Congress ) ने शुक्रवार रात अपने 44 विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया। इससे पहले भी 1995 में केशूभाई पटेल सरकार के दौरान शंकर सिंह वाघेला अपने समर्थक 27 विधायकों को खजुराहो ले गए थे। कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दो जत्थे में कांग्रेसी विधायक बंगलुरु पहुंचे, पहले 31 विधायक देर रात इंडिगो की फ्लाइट से अहमदाबाद से बंगलुरु पहुंचे।

उसके बाद राजकोट से 9 विधायक भी सुबह 5 बजे बंगलुरु पहुंचे। बंगलुरु के इगलटन रिजॉर्ट में कांग्रेस के विधायकों के रहने का कार्यक्रम है। कांग्रेस के एक विधायक के मुताबिक कांग्रेस को तोड़ने के अपने गेम प्लान में बीजेपी सफल न हो पाए, इसके लिए पार्टी के विधायकों को बंगलुरु भेजा गया है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को बीजेपी पैसे और पुलिसिया दबाव आदि के द्वारा तोड़ने का प्रयास कर रही है।

अहमद पटेल को चाहिए 46 विधायकों का सपोर्ट | Gujarat Congress

राज्य में कांग्रेस विधायकों की बगावत के बाद अब पार्टी के राज्यसभा कैंडिडेट अहमद पटेल की राह मुश्किल हो सकती है।

पटेल को जीत के लिए 46 विधायकों का सपोर्ट चाहिए।

असेंबली में कांग्रेस के 54 विधायक थे।

इनमें से वाघेला समेत 7 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

इस तरह अब उसके पास 47 विधायक बचे हैं।

अंदरूनी कलह के चलते राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के 11 विधायक क्रॉस वोटिंग कर चुके हैं।

बता दें कि पटेल कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी के पॉलिटिकल एडवाइजर हैं।

तीन राज्यसभा सीटों के लिए लड़ाई | Gujarat Congress

गुजरात से राज्यसभा के लिए 3 सीटें हैं।

8 अगस्त को चुनाव होना है।

बीजेपी ने तीनों सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं।

बीजेपी से अमित शाह, स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह राजपूत ने शुक्रवार को नॉमिनेशन दाखिल कर दिए।

राजपूत गुरुवार को ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे।

कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल मैदान में हैं।

विधानसभा स्पीकर रमनलाल वोरा ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें कांग्रेस के कुल 6 विधायकों के इस्तीफे मिले हैं। बहरहाल, कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला यहीं थमता नजर नहीं आ रहा। सौराष्ट्र के जामनगर ग्रामीण से विधायक राघवजी पटेल ने कहा है कि वह जब चाहें कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

गुरुवार को शामिल हुए थे 3 विधायक | Gujarat Congress

कांग्रेस के तीन विधायकों ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष रमनलाल वोरा को इस्तीफा सौंप दिया था।

पहले दो इस्तीफे एक साथ हुए जिसमें बलवंत सिंह राजपूत और तेजश्री पटेल के नाम थे।

इसके बाद गुरुवार शाम करीब पांच बजे गुजरात कांग्रेस के विधायक पीआई पटेल ने भी इस्तीफा दे दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।