Nawaz Sharif Convicted - Sach Kahoon Hindi

नवाज शरीफ का हश्र
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में सजा होने के कारण इस्तीफा देना पड़ गया है। भले ही नवाज शरीफ ने पनामा मामले में गद्दी छोड़ी है परतुं वहां परिस्थितियां ही ऐसी हो चुकी हैं कि शरीफ के लिए अपना कार्यकाल पूरा करना ही असंभव नजर आ रहा था।

पाकिस्तानी फौज एवं कट्टरपंथी लोग नवाज शरीफ के विरूद्ध एक तरह से डटे हुए हैं। उस पर पनामा पेपर लीक के मामले ने नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ा दी। यह दूसरी दफा है जब शरीफ को भ्रष्टाचार के कारण सत्ता से हटाया गया है।

इससे पहले जनरल परवेज मुशर्रफ ने भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शरीफ का तख्ता पलट कर दिया था, यहां तक कि शरीफ को जेल में रखा, और शरीफ के द्वारा स्वयं देश छोड़ देने का निर्णय कर लेने के बाद उसे छोड़ा गया। और लम्बा वक्त शरीफ ने देश के बाहर बिताया।

हालांकि यहां मुशर्रफ की नीयत सरकार पर कब्जे की थी जिसे उन्होंने नवाज को बेदखल कर पूरा भी कर लिया था। लेकिन यह मानवीय गलतियां ही कहीं जाएंगी कि व्यक्ति सत्ता हासिल कर सबकुछ भूल जाता है। पाकिस्तानी अवाम ने परवेज मुशर्रफ के शासन से तंग आकर स्वदेश लौटे नवाज शरीफ को दुबारा चुना।

चूंकि पाकिस्तानी अवाम का विश्वास था कि नवाज ही है जो पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सकते हैं। लेकिन यहां नवाज शरीफ कई नीतिगत भूलों में उलझे रहे, वह भारत से अच्छे सम्बंध बनाना चाह रहे थे, लेकिन घरेलू राजनीति में वह समर्थन हासिल नहीं कर पाये।

ठीक ऐसे ही पाकिस्तानी युवाओं को कट्टरता एवं आतंक की गलियों से वापिस ला पाने में भी वह असफल रहे। जब-जब उन्हें अपनी सत्ता खतरे में पड़ी नजर आई, नवाज ने कश्मीर पर बोलना शुरु कर दिया, आतंक की राह पर जाने वाले लोगों को आजादी के परवाने कहना शुरु कर दिया।

अपने परिवारिक व्यवसायों को फैलाने की खातिर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे दी। नतीजा नवाज जनता की नजरों में गिर गए, घरेलू व अंतर्राष्टÑीय जगत में नवाज को एक लाचार शासनाध्यक्ष के रूप में देखा जाने लगा।

क्योंकि उन्होंने भारत के साथ दोस्ती के अलावा कश्मीर की आजादी का समर्थन जैसी दिशाहीन नीति अपनाई। खैर अब चिंता की बात यह है कि शरीफ के सत्ता से बेदखल हो जाने के बाद पाकिस्तानी युवाओं का भविष्य क्या है? पाकिस्तानी लोकतंत्र घुटनों के बल आन पड़ा है।

कोर्ट का निर्णय मानो फौज व कट्टरपंथियों को सत्ता हड़पने का वरदान है। नवाज शरीफ की पार्टी को सरकार के बचे सालों के लिए देश की बागडोर किसी मजबूत नेता के हाथों में देनी होगी जो यहां नवाज शरीफ की गलतियां का सुधार कर सके साथ ही संकट में घिरे पाकिस्तानी लोकतंत्र को स्थायी बनाए रख सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अगले साल मिलेगा पाक को भारत से जुड़े फैसले लेने वाला पीएम
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने करप्शन के मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शुक्रवार को दोषी (Nawaz Sharif Convicted) माना। इसके चलते उन्हें पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा है। पाकिस्तान के जर्नलिस्ट का कहना है कि पाक को भारत से जुड़े फैसले लेने वाला पीएम अब अगले साल ही मिलेगा। नवाज शरीफ 1985 में सैन्य तानाशाह जनरल जिया की मदद से राजनीति में आए और अब जनरल जिया के बनाए कानून के चलते ही बतौर प्रधानमंत्री अयोग्य करार दिए गए। पाकिस्तान में आने वाला समय अनिश्चित राजनीति का होगा। चूंकि शरीफ ने पार्टी को मौजूदा मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, इसलिए मुमकिन है वह पर्दे के पीछे से अपनी पावर का इस्तेमाल करते रहें।

क्या बोले हसनैन? | Nawaz Sharif Convicted

ये तीसरा मौका है जब नवाज शरीफ प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए हैं।

हर बार एक संवैधानिक संकट और पाकिस्तान में सरकार के मुखिया को हटना पड़ा।

इसका असर भारत पर लाजमी है

पड़ोसी देश में अस्थिरता यानी भारत विरोधी धड़ को और ताकत देने जैसा है।

पाकिस्तान भारत के खिलाफ बैर पैदा करता रहेगा और उसकी इस पुरानी नीति में कोई बदलाव नहीं होगा।

इमेज पर भरोसा करें तो नवाज ने भारत के खिलाफ किसी बड़े द्वेष की शुरुआत नहीं की,

हालांकि उन्होंने मजबूती से विरोध भी कभी नहीं किया।

307 सवालों के बाद शरीफ दोषी करार | Nawaz Sharif Convicted

सुप्रीम कोर्ट में 307 सवालों के बाद शरीफ दोषी करार दिए गए। 170 सवाल तो जजों ने ही पूछे। हालांकि पार्टी की कमान अब भी शरीफ के हाथों में रहेगी। इस मामले में शरीफ के बेटे (हसन-हुसैन), बेटी और दामाद पर भी मामला चल रहा है। इससे शरीफ के परिवार का सियासी भविष्य अधर में लटक गया है। बेटी मरियम को शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुनकर नवाज की बेटी मरियम नवाज और बेगम कुलसुम नवाज की आंखों से आंसू आ गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।