JE - Sach Kahoon Hindi

जेई का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने लिया संज्ञान

अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई के दिए आदेश

सच कहूँ/अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। हरियाणा के विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री चौ. रणजीत सिंह सोशल मीडिया पर प्राप्त हो रही शिकायतों के समाधान में भी जुटे हैं। ताजा मामले में एक व्हाट्सएप ग्रुप में दादरी से रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के एक जेई की वीडियो उनके सामने आई। इस पर बिजली मंत्री ने संज्ञान लेते हुए दादरी के एक्सईएन को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर दिए। बता दें कि हाल ही में दादरी जिले के ही बलाली गांव में एक किसान की बिजली के लटकते तार छूने से हुई मौत पर ऊर्जा मंत्री ने संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों पर मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किए थे। एक अन्य मामले में कैथल जिले के एक गांव में विभाग के ही एक कच्चे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई थी, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए बिजली मंत्री ने विभाग के चार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए थे और साथ ही दो को निलंबित भी किया गया था। वहीं मृतक कच्चे कर्मचारी की विधवा को बच्चों के लालन-पालन के लिए विभाग की और से दस लाख रुपए की सहायता भी उपलब्ध करवाई थी।

दुष्यंत के हल्के पर भी फोकस

हाल ही में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला के हलके उचाना के बधाना गांव के ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले 20 साल से गली के बीचों-बीच 24 खंबे खड़े हैं, जिस पर बाद में हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा पक्की सड़क भी बना दी गई। ग्रामीणों ने लिखा कि खंबे सड़क के बीच में होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में भी ऊर्जा मंत्री ने जींद के संबंधित सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को निर्देश जारी कर मात्र 24 घंटे में बिजली के 24 खंभों को हटवाने का काम किया था। वहीं मुख्यमंत्री के करनाल जिले के झींडा गांव के किसान सूरत सिंह के पांच पशुओं की बिजली का तार टूटने से करंट लगकर मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर इसकी खबर आते ही रणजीत सिंह ने अधिकारियों को मामले की जांच करके किसान को उचित मुआवजा देने के निर्देश जारी किए थे।

टविटर पर सक्रिय बिजली मंत्री

बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ट्विटर पर भी काफी सक्रिय हैं। ट्विटर पर आमजन से जो शिकायतें ऊर्जा मंत्री को मिलती हैं, उनके समाधान के लिए अलग से एक विंग का भी गठन किया गया है और विभाग की तरफ से एक नोडल अधिकारी भी इन शिकायतों के समाधान के लिए नियुक्त किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

RBI JE Result 2019: जूनियर इंजीनियर परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
उम्मीदवार (RBI) की ऑफीशियल वेबसाइट rbi.org.in पर कर सकते हैं।

नई दिल्ली,एजेंसी। RBI JE Result 2019: जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित कर दिया गया है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए संबंधित वेबसाइट पर जाकर चेक करे सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आयोजित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरबीआइ (RBI) की ऑफीशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर आरबीआइ जेई रिजल्ट 2019 (RBI JE Result 2019) चेक कर सकते हैं।

आरबीआइ जेई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट (LPT) के लिए बुलाया जाएगा। जिसकी सूचना आरबीआइ की ऑफीशियल वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार आरबीआइ की ऑफीशियल वेबसाइट चेक करते रहें। आरबीआइ जेई परीक्षा में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को संबंधित प्रोफार्मा का प्रिंट आउट और मांगे हुए डॉक्यूमेंट्स के साथ क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग के ऑफीशियल पते पर 15 दिन के अंदर भेजना होगा।

आरबीआई जेई रिजल्ट 2019 (RBI JE Result 2019) ऐसे करें चेक

स्टेप 1. आरबीआइ जेई रिजल्ट 2019 चेक करने के लिए सबसे पहले आरबीआई की ऑफीशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

स्टेप 2. इसके बाद Recruitment related Announcements वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद Recruitment of Junior Engineer (Civil/Electrical) : Display of Roll Numbers of Provisionally Shortlisted Candidates लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. इसके बाद आपने जिस पद के लिए परीक्षा दी उस पर क्लिक करें।

स्टेप 5. इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी उसमें अपना रोल नंबर देख लें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रिश्वत लेते लाईनमैन रंगे हाथों काबू
दौलतपुर खेड़ा के किसान की शिकायत पर सीएम फलाइंग ने की कार्रवाई

सरसा(सच कहूँ न्यूज)। सीएम फ लाइंग ने एक किसान की शिकायत पर ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में पंजुआना बिजली घर के सहायक लाईनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। दौलतपुरा खेड़ा के किसान सुखप्रीत सिंह के अनुसार उसके खेत में लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी चलने के कारण उसने पंजुआना बिजली घर में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अर्जी दी थी।

आरोप है कि बिजली घर के कर्मचारी उसे पहले तो काफी दिन तक लटकाते रहे और बाद में सहायक लाईमैन पुष्कर ने उससे ट्रांसफार्मर बदलने के लिए 20 हजार रू पये देने की डिमांड करते हुए कहा कि बिना खर्चे पानी के कार्य नहीं होते। किसान ने उक्त कर्मचारी को 20 हजार रूपये की रिश्वत देने की हामी भर ली।

किसान ने इसकी शिकायत सीएम फलाइंग को दे दी जिसके बाद टीम ने तय समय कि मुताबिक किसान को पाऊ डर लगे नोट लाईनमैन को देने के लिए दे दिए। किसान ने सहायक लाईनमैन को सरसा बस स्टैंड के नजदीक एक कन्फेक्शनरी पर बुलाया। किसान का इशारा पाते ही सीएम फलाइंग ने आरोपी को 17 हजार 500 रूपये रिश्वत राशि सहित रंगे हाथों काबू कर लिया। इस घटना के बाद बिजली घर के कर्मचारी सफाई देते नजर आए।

जेई ने दी सफाई

देखिए कर्मचारी तो हमारा ही है लेकिन मुझे इस बारे कोई जानकारी नहीं की उसने किसान से कब और क्यूं पैसे मांगे। मेरे पास किसान की ट्रांसफार्मर संबंधी कोई अर्जी नहीं आई। हां मैंने सहायक लाईनमैन पुष्कर को मीटर चैक करने के लिए जरूर बुलाया था।

-राधेश्याम, जेई पंजुआना

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।