Akhilesh yadav - Sach Kahoon Hindi
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की जनसभा बनी चर्चा का विषय
लोगों का मानना है कि पी डी ए के नाम से बुलाई गई रैली केवल एक जाति की रैली बनकर रह गई
नोएडा ‌(सच कहूँ न्यूज़)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की रविवार को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जनसभा मैं जहां सभी जाति के कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक कर जनसभा को सफल बनवाया, लेकिन जनसभा का श्रेष्य केवल एक नेता को मिला, इस जनसभा कोजहां कुछ लोग सफल होने का दावा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस सभा को एक जाति की सभा बता रहे हैं, हालांकि जनसभा का नाम पी डी ए के नाम से रखा गया। Noida News
लेकिन जनसभा में केवल एक जाति का विशेष नाम लिया गया और उनके महान पुरुष का सम्मान भी किया गया, यह ठीक है लेकिन जनसभा में पहुंचे सभी जाति बिरादरी के लोग उसे समय अचरज में रह गए जब जनसभा में अधिकांश एक ही जाति के नेताओं को महत्व दिया गया, इससे अन्य जाति के लोग परेशान थे, चाहे वह सपा का कार्य कर्ता ही क्यों ना हो, कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि वह जल्द ही पार्टी में पक्षपात के चलते पार्टी को अलविदा कह सकते हैं, ऐसे में जहां पूर्व की जनसभा अखिलेश यादव ने की थी और सफल साबित हुई थी, उस जनसभा से उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी का सफर भी तय किया था, लेकिन इस
बार की जनसभा उनके रास्ते में कई सवालों को छोड़कर गई है ,जिनका उन्हें कुछ जगह पर फायदा होगा तो कुछ जगह पर नुकसान उठाना भी पड़ सकता है, अब देखना यह होगा कि एक जाति को अपने पक्ष में करने के चक्कर में कहीं उनके हाथ से अन्य जाति के लोग नए चले जाएं, यह तो समय ही बताएगा, पर कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि यह जनसभा एक जाति के होकर रह गई और कुछ लोगों का तो यहां तक कहना था कि वह जल्द ही पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। अब समय ही बताया कि यह जनसभा समाजवादी पार्टी के लिए सफल स्थापित होगी या नहीं। Noida News
यह भी पढ़ें:– विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह
Akhilesh Yadav: भाजपा का सपना पूरा कर रहा चुनाव आयोग: अखिलेश यादव
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सपने को पूरा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्दबाजी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने का दवाब बनाया जा रहा है जिससे कई कर्मचारियों की जान चली गयी है। यादव ने संसद परिसर में पत्रकारों से सोमवार को कहा कि एसआईआर के जरिये भाजपा विपक्षी दलों के वोटरों का नाम मतदाता सूची से कटवा रही है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर एसआईआर की पूरी प्रक्रिया शादियों के मौसम में की जा रही है। इस दौरान लोग इधर-इधर एक-दूसरी जगह जाते हैं इसी बहाने उनके वोट कट जाएं।
उन्होंने कहा कि यह भी देखने को मिला है कि एसआईआर में लगे कई कर्मचारियों की जान गयी है। बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) के ऊपर फॉर्म बांटने और भरने का इतना दवाब है कि वे अपनी जान दे रहे हैं। एक बीएलओ के परिवार का आरोप है कि उन पर वोट काटने का दबाव बनाया जा रहा था। ये बीएलओ गलियों में भटक रहे हैं। दिन-रात काम कर रहे हैं। ये जल्दबाजी क्यों। उत्तर प्रदेश में अभी तो कोई चुनाव नहीं है। अभी समय है तो आप आराम से ये काम करते। चुनाव आयोग इस लोकतंत्र में भाजपा का सपना पूरा करना चाहता है ताकि विपक्ष पार्टियों के वोट कट जाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए एसआईआर करवा रही है। देश में बेरोजगारी पर चर्चा न हो इसलिए इस तरह का काम कराया जा रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी को यह पता है कि कौन ड्रामा करता है। एसआईआर में जिन बीएलओ की जान चली गयी क्या वह ड्रामा है। भाजपा मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का ड्रामा भी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि एसआईआर का काम ईमानदारी से हो और कोई भी मतदाता नहीं छूटे।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचे शिकोहाबाद, विधायक को बंधाया ढांढस
पूर्व विधायक की भागवत कथा में प्रसाद ग्रहण किया, मूर्ति का अनावरण किया
अखिलेश यादव बोले-एक बार बीजेपी नेता आडवाणी भी संसद में लेकर पहुंचे थे एक करोड़
फीरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Shikohabad News: डॉ भीमराव अंबेडकर ने हम सबको एक ऐसा संविधान दिया है जो सबकी कवच की भांति रक्षा करने का काम करता है। लेकिन भाजपा ने कभी भी संविधान व बाबा साहब का सम्मान नहीं किया। यह विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोकटा गांव में मैनपुरी सदर से पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू की पिता की मूर्ति के आवरण के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कथा पंडाल में जाकर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर ऐसी स्थित पैदा करना चाहती है जिससे उसको राजनैतिक लाभ मिले। लोकसभा में मिले रुपए पर कहा कि पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी लोकसभा में 1 करोड़ रुपए लेकर आए थे। उस समय जेपीसी बनाकर मामले की जांच हुई। लोकसभा में चर्चा हुई लेकिन भाजपा लोगों को डराना चाहती है।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो राम गोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव, करहल के विधायक तेज प्रताप यादव, जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव, शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश यादव, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह मौजूद थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने सिरसागंज के विधायक सर्वेश यादव के पिता के निधन के बाद शोकसभा में पहुँचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने मृत आत्मा के चरणों मे पुष्प अर्पित किए। इस जेकेएल एमदौरान उन्होंने विधायक के परिवार से मुलाकात कर ढाढस बधाया। इस मौके पर विधायक सर्वेश यादव, शिवम यादव, शिवांश यादव, मुकेश कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र यादव, डॉ सुनील कुमार यादव भारौल, रामवीर यादव, मंसाराम यादव , वरुण सिंघल आदि लोग मौजूद थे। Firozabad News
यह भी पढ़ें:– कैराना में 208 परीक्षार्थियों ने छोड़ा पीसीएस-प्री एग्जाम
सपाइयों ने पौधरोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का जन्मदिन विधायक आवास पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विधायक नाहिद हसन ने पौधरोपण भी किया। सोमवार को समाजवादी पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन कैराना में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विधायक नाहिद हसन के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर के सम्मुख केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। Kairana News
उन्होंने अखिलेश यादव के सुदीर्घ जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना की। इसके अलावा, विधायक ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशों के अनुपालन में कार्यकर्ता अखिलेश यादव के 51वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में 01 जुलाई से 07 जुलाई तक अभियान चलाकर पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर कलीम हसन, संदीप चौधरी, राशिद चौहान एडवोकेट, नीरज मिश्रा, असलम प्रमुख, मारुफ अली, नदीम हसन, इमरान राणा, दीनू अल्वी आदि मौजूद रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Sirsa Weather Update: सरसा में उमड़-उमड़ कर बरसे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी!
Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले, इलेक्टोरल बॉन्ड अपने आपमें दुनिया का सबसे बड़ा संगठित घोटाला है
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया जोरदार हमला | Ghaziabad News
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, इंडिया गठबंधन के पक्ष में मजबूत लहर, अब 180 नहीं 150 सीटों तक सिमटेगी भाजपा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, पश्चिम से चल रही हवा यूपी और देश में बदलाव लाएगी, इंडिया गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्लीन स्वीप करेगा
गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Rahul Gandhi: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू सभागार में बुधवार को इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों और पत्रकारों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि ये चुनाव विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। Ghaziabad News
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस, इंडिया गठबंधन देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 2-3 बड़े मुद्दे हैं। वह है महंगाई, बेरोजगारी और भागीदारी। लेकिन इसके बारे में ना तो प्रधानमंत्री बात कर रहे हैं और ना ही बीजेपी बात कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कभी मुद्दों पर बात नहीं करते। मुद्दों पर बात करने की बजाय कभी तो वह आसमान में सी प्लेन पर चले जाते हैं तो कभी समुद्र की गहराईयों में चले जाते हैं। Ghaziabad News
उन्होंने कहा कि पीएम ने एक साक्षात्कार में इलेक्टोरल बॉन्ड को सही बताया और चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए इसे जरूरी बताया। यदि यह सच है तो इस सिस्टम को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द क्यों किया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को चुनाव के नाम पर करोड़ों की रकम दी भाजपा उनका नाम क्यों नहीं उजागर कर रही है। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड अपने आपमें दुनिया का सबसे बड़ा संगठित घोटाला है। इसमें सरकारी एजेंसी और बीजेपी नेतृत्व की भूमिका संदेहास्पद है। इस प्रकार इलेक्टोरल बांड सबसे बड़ा एक्सटॉर्शन है।और पीएम मोदी भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं। Ghaziabad News
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनकर रह गई है: अखिलेश यादव
संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘मैं रामनवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे खुशी है आज हम मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। यूपी में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। भाजपा की हर बात झूठी निकली। न किसान की आय दोगुनी हुई, न युवाओं को रोजगार मिला, विकास के वादे भी अधूरे हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड ने इनकी पोल खोल दी है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। लूट और झूठ भाजपा की पहचान बन गई है।’
उन्होंने आगे कहा कि गाजियाबाद यानी पश्चिम उत्तरप्रदेश से चल रही हवा पूर्वी यूपी में गाजीपुर तक जाएगी और पूरे देश में बदलाव लाएगी। हमारा इंडिया गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्लीन स्वीप करेगा। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम से बदलाव की हवा चली है। जनता भाजपा के झूठ और वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है। अखिलेश यादव आगे ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ने भाजपा की बैंड बजा दी है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनकर रह गई है।
वहीं आगामी चुनाव में सीटों की संख्या को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि बीजेपी 180 सीट जीत जाएगी, लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि बीजेपी 150 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने कहा हर राज्य से रिपोर्ट मिल रही है कि हम अच्छा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है और हम अच्छा करेंगे।
गठबंधन तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर लड़ रहा है चुनाव:राहुल गांधी
कांग्रोस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन तीन प्रमुख मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। इसमें पहला बेरोजगारी दूसरा महंगाई और तीसरा भागीदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर बार परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होता है जिससे लाखों युवा आहत होते हैं। गठबंधन की सरकार आएगी तो वह युवाओं को रोजगार देगी, प्रत्येक परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये देगी और जातीय जनगणना कराकर पिछड़े लोगों को आगे ले जाने का काम करेगी।
बता दें कि इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील के लिए रेडिशन ब्लू कौशाम्बी सभागार में आहूत इंडिया गठबंधन के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी डॉली शर्मा, बागपत से सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा, गौतमबुद्धनगर से सपा पार्टी महेंद्र नागर आदि को साथ खड़ा करके सामूहिक फोटो भी कराया गया। इस दौरान उन्होंने अपने गठबंधन के सभी प्रत्याशियों के लिए मतदान करने की भी अपील की।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद | Ghaziabad News
रेडिशन ब्लू कौशाम्बी सभागार में इंडिया गठबंधन के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंच पर काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव व उत्तरप्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, एआईसीसी के संचार प्रमुख जयराम रमेश, सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व सपा मंत्री शाहिद मंजूर व अन्य राजनेतागण भी मंचस्थ रहे।
वहीं, कांग्रेस मीडिया विभाग से विनीत पुनिया, यूपी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, फॉक्सस्काई के डायरेक्टर मनीष भारद्वाज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, सपा के जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री नरेंद्र त्यागी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता त्यागी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनल नागर, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा आदि दर्जनों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। Ghaziabad News
यह भी पढ़ें:– विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Akhilesh Yadav: मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान
गाजीपुर (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)
ने रविवार को बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के यहां स्थित पैतृक निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोकसंवेदना प्रकट की। इस दौरान अखिलेश यादव द्वारा मुख्तार के मौत को असामान्य बताते हुए हत्या और साजिश बताया। उन्होंने सरकार द्वारा गठित किसी भी न्यायिक जांच टीम पर अविश्वास जताते हुए इस घटना कि जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग उठाई। Ghazipur News
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश रविवार को हेलीकॉप्टर से यूसूफपुर मोहम्मदाबाद स्थित शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचे, जहां से वह सड़क मार्ग द्वारा मुख्तार अंसारी घर पहुंचे। जहां मृतक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी व मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी सहित सभी परिजनों से मिलकर अखिलेश ने शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्तार अंसारी के भतीजे व सपा विधायक शोएब अंसारी ‘मन्नू’ भी अखिलेश के साथ रहे। अखिलेश के यूसूफपुर मोहम्मदाबाद पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के सभी विधायक व संगठन के लोग भी मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने मुख्तार अंसारी की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण व हत्या बताया। सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहाकि इस सरकार में सबसे ज्यादा भेदभाव अन्याय हो रहे हैं। बलिया में सूदखोर के दबाव में व्यवसाई की लाइव मौत, न्याय के लिए न्यायालय के सामने आत्मदाह जैसी तमाम घटनाएं हो रही है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का पहला काम होता है। जो सरकार जनता को न्याय नहीं दे सके वह सरकार जनता की नहीं हो सकती। वहीं उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में बताते हुए कहाकि यह पिलर भी आज खतरे में है। सही खबरें दिखाने पर पत्रकारों को जेल में डाल दिया जाता है। इसके साथ ही पत्रकारों पर किसी भी तरह से पुराने मामलों को उठाकर करवाई की जाती है।
अखिलेश ने जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर के बयान को बताते हुए कहा कि भाजपा इस चुनाव को लोकतंत्र का आखिरी चुनाव कराना चाहती है। ऐसे में मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वह इस सरकार को उखाड़ फेंके, जिससे देश में लोकतंत्र जिंदा रहे। अखिलेश ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में अंसारी परिवार के साथ हैं और वह उनका दुख बांटने आए हैं। सरकार द्वारा गठित जांच टीम पर अविश्वास जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है। पूरी घटना की सच्चाई को सभी लोग जानते हैं, खुद सरकार भी जानती है। लेकिन वह सच्चाई सामने नहीं आने देना चाहेगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच से ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा। Ghazipur News
यह भी पढ़ें:– एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप
एक अप्रैल से दवा महंगी, इलाज हुआ महंगा, लोगों को अस्पतालों में नहीं मिल रहा इलाज़ – पूर्व मुख्यमंत्री
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज/विकास पालीवाल)। प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज रविवार को शिकोहाबाद में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में अपने गठबंधन दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से होगा। समाजवादी पार्टी इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जहां जहां मेयर तथा चेयरमैन थे, वही पर डेंगू की स्थिति काफी भयावह हुई।
यह भी पढ़ें:– गांव धौडंग में बरसात के कारण गिरी मकान की कच्ची छत
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब अतीक अहमद के बहनोई की गिरफ्तारी के सवाल पर किया तो उनका कहना था कि यह कानूनी कार्रवाई क्या हो रही है? सबको पता है। (Firozabad) उन्होंने कहा कि आज बीजेपी यह नहीं बताना चाहती कि एक अप्रैल से दवा महंगी हो गई है, इलाज महंगा हो गया है, लोगों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से कैंसर, हार्ट अटैक की बीमारी, डायबिटीज की बीमारी बढ़ी है। कोरोना के समय में मेडिसिन महंगी हुई थी, इस सब के लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है ।
आम आदमी की बजाय अधिकारियों की हुई है आय दोगुनी
उन्होंने कहा कि भाजपा उद्योगपतियों, बड़े कारोबारियों की सरकार है ना कि किसानों की हितैषी है। अखिलेश (Akhilesh Yadav) का कहना था कि जब सीएम ने कहा कि आम आदमी की आय दुगनी हो गई है तो वह अपने अधिकारियों कर्मचारियों की आय बता रहे थे। बीजेपी ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की खुली छूट अपने अधिकारियों को दी है, पुलिस की आय बढ़ी है। आम आदमी की बजाय इनके अधिकारियों कर्मचारियों की आय दोगुनी हुई है। भाजपा सरकार किसानों बेरोजगारों के बजाय केवल अपने उद्योगपति मित्रों तक ही सीमित हो कर रह गई है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, एमएलए डा मुकेश वर्मा, एमएलए सचिन यादव, डा पीएस यादव, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव आदि मौजूद थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
चुनाव में अखिलेश और जयंत की मदद करूंगा: सत्यपाल मलिक
बागपत (सच कहूँ न्यूज)। मेघालय के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने मोदी सरकार के विरुद्ध राजनीतिक हमला तेज करते हुए दो टूक कहा है कि अगले चुनाव में वह समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की मदद करेंगे, हालांकि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद मलिक बागपत स्थित अपने पैतृक गांव हिसावदा में पहुंचे थे। गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया और उन्होंने सभी के साथ सहभोज किया।
सरकार पर पहले से ज्यादा हमलावर होते हुए मलिक ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। भावी योजना के बारे में मलिक ने कहा,‘मैं कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा, न चुनाव लडूंगा, लेकिन किसानों की लड़ाई जरूर लडूंगा। इस लड़ाई में चौधरी चरण सिंह का पोता होने के कारण जयंत सिंह और मुलायम सिंह का बेटा होने के कारण अखिलेश यादव की मदद करूंगा।
किसानों के बेटों के लिए रोजगार का संकट
पूर्व राज्यपाल मलिक ने बतौर राज्यपाल अपने अनुभव को बेहतर बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम किया। जब जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किया, तो महबूबा मुफ्ती कहती थी कि यहां खून की नदियां बह जाएंगी। एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी। हालांकि, उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद मोदी सरकार द्वारा उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई करने की आशंका से इंकार नहीं किया। मलिक ने कहा, ‘मुझ पर भी ये लोग कुछ जरूर करेंगे। जम्मू-कश्मीर की सभी फाइलों की जांच करा लो या तलाशी ले लो, लेकिन मेरा कुछ होगा ही नहीं। मैं फकीर आदमी हूं, मेरे यहां धेला नहीं मिलेगा।
देश की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग पहले ही परेशान हैं। किसानों को गन्ने की बकाया भुगतान नहीं मिल रहा और उसके दाम भी नहीं बढ़ रहे। अब अग्निवीर योजना लाकर किसानों के बच्चों का भविष्य भी खराब कर दिया। मलिक ने कहा कि किसानों के बेटों के लिए रोजगार का संकट है। नौकरी भी केवल तीन साल की कर दी गई और कोई पेंशन नहीं है। इस वक्त पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। मुजफ्फरनगर में अभी अग्निवीर की भर्ती चल रही है। युवक सड़कों पर सोते हैं और उनको खाना तक नहीं मिलता है। अग्निवीर योजना लाकर किसानों के बच्चों का भविष्य भी खराब कर दिया।
यह भी पढ़ें – रावण के पुतले में 7 बार आग लगाने पर भी नहीं जला, पुतला नीचे गिरा और लोगों ने पटाखे लूटे
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
राजभवन के पहले पुलिस ने सपा का पैदल मार्च रोका, धरने पर बैठे अखिलेश
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में महँगाई और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर सोमवार को विधानसभा तक पैदल मार्च कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सहित पार्टी के सभी विधायकों को पुलिस सुरक्षा कारणों से राजभवन से पहले रोक दिया। सोमवार से शुरू हो रहे विधान सभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए सपा विधायक अखिलेश की अगुवाई में पैदल मार्च करते हुए विधान भवन जा रहे थे। थोड़ा आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर अखिलेश और अन्य सपा विधायकों को राजभवन से पहले रोक दिया।
सपा विधायक हाथों में तख्ती लेकर विरोध जताते हुए आगे बढ़ रहे थे। सपा कार्यालय से कुछ दूर आगे बढ़ने पर ही उन्हें रोक दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पैदल मार्च करने से मना किया। पुलिस द्वारा आगे नहीं बढ़ने देने पर अखिलेश सहित सभी सपा विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी : शिवपाल
लखनऊ (एजेंसी)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को ईद के बहाने अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर एक बार फिर निशाना साधते हुए अपना दर्द बयां किया और कहा कि अगर नाराज हूँ तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी। यादव ने ट्वीट किया कि अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी अगर नाराज हूँ तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी।’ उन्होंने कहा कि हमने उसे चलना सिखाया.. और वो हमें रौंदते चला गया.. एक बार पुन: पुनर्गठन, आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।’
रिश्तों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी
गौरतलब है कि शिवपाल और अखिलेश के बीच रिश्तों में खटास 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद ही आ गयी थी जब उन्हें दरकिनार कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के पक्ष में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मौन स्वीकृति प्रदान की थी, मगर उसके बाद दोनों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा और शिवपाल ने इस बीच अपनी पार्टी का गठन किया। पिछले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर चाचा-भतीजे भाजपा को हराने के संकल्प के साथ मंच साझा करने को तैयार हुए और शिवपाल को सपा का टिकट दिया गया, हालांकि उनकी पार्टी प्रसपा को इस चुनाव में दरकिनार कर दिया गया।
मगर सपा गठबंधन को मिली हार के बाद दोनों के बीच एक बार फिर दूरियां बढ़ गर्इं। सपा अध्यक्ष ने शिवपाल पर भाजपा से संबंध प्रगाढ़ करने और जल्द ही भाजपा में जाने की आशंका जताई। वहीं शिवपाल अखिलेश विरोधी लाबी के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं, जिसमें सपा के राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव और जेल में बंद सपा के कद्दावर नेता आजम खां शामिल हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
सपा सांसद अखिलेश यादव और आजम खान ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा आजम खान ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव 2019 में आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। गौरतलब हैं कि हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को 67,504 वोटों के अंतर से हराकर विधायक निर्वाचित हुए थे। वहीं आजम खान उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के आकाश सक्सेना को 55 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी है।
रसोई गैस के दाम बढ़ने पर अखिलेश का तंज : चुनाव खत्म, महंगाई शुरू
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी से जनता पर मंहगाई की मार पड़ने के लिये देश और प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश ने चार राज्यों में हुए चुनाव के कारण पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में इजाफा नहीं होने के बाद चुनाव संपन्न होते ही कीमत में बढ़ोतरी तंज कसते हुए कहा कि अब चुनाव खत्म और मंहगाई शुरू हो गयी है।
यह जनता को भाजपा का नया उपहार है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जनता को दिया भाजपा सरकार ने महंगाई का एक और उपहार’ लखनऊ में रसोई गैस सिलेंडर हुआ हजार के पास और पटना में हजार के पार। चुनाव खत्म, महंगाई शुरू। उल्लेखनीय है कि देश में 137 दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी के कारण आज संसद में भी विपक्षी दलों के हंगामे के कारण उच्च सदन की बैठक दो बार स्थगित करनी पड़ी।
भाजपा से बसपा नहीं बल्कि मुलायम सिंह मिले हुए हैं : मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और इसके संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले होने का आरोप लगाया है। मायावती ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बसपा द्वारा भाजपा को लाभ पहुंचाने के सपा सहित अन्य विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के साथ बसपा नहीं बल्कि सपा और मुलायम सिंह मिले हुए हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले शपथ ग्रहण समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुलायम सिंह द्वारा भाजपा का आशीर्वाद दिलाने का भी आरोप लगाया। मायावती ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर अपनी एक टिप्पणी में कहा, ‘बीजेपी से, बी.एस.पी. नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह खुलकर मिले है, जिन्होंने बीजेपी के पिछले हुये शपथ में, अखिलेश को बीजेपी से आशीर्वाद भी दिलाया है और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है। यह जग-जाहिर है।
योगी ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। योगी अपने पिछले कार्यकाल में विधान मंडल के उच्च सदन (विधान परिषद) के सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री पद पर कार्य किया था। विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा राजेश सिंह की ओर से सोमवार को देर रात जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।
योगी ने सोमवार को देर शाम विधान परिषद के सभापति कुंअर मानवेन्द्र सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया। डा सिंह ने बताया कि विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 233 के तहत सदन में योगी का स्थान मंगलवार से रिक्त घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार पांच बार सांसद चुने गये योगी ने विधानसभा चुनाव में गोरखपुर सदर सीट से जीत दर्ज की। इससे पहले 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आठ सितंबर 2017 को विधान परिषद के सदस्य चुने गये थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
यूपी में अखिलेश का बड़ा चुनावी दांव: सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली देंगे फ्री
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने बड़ा चुनावी दाव खेल दिया है। प्रेस को सम्बोधित करते हुए सपा नेता व पूर्व मुख्यंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता कल से इसका अभियान चलाने जा रही है कि जो लोग 300 यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं वह लोग रजिस्ट्रेशन करें और फार्म भी भरें।
मंत्री अजीत सिंह ने बसपा में जाने का किया खंडन
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दलबदल के बारे में चल रही चर्चाओं के बीच कानपुर देहात क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले योगी सरकार में मंत्री अजीत सिंह पाल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने का खंडन किया है। सिंह ने भाजपा छोड़ कर बसपा में उनके शामिल होने के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट खंडन करते हुये पुलिस में भी शिकायत की है। जिले में सिकंदरा सीट से विधायक एवं राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर इस तरह की अफवाहें को रोकने की मांग की है।
पाल के बसपा में शामिल होने की बात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनैतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई और वही क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं भाजपा के पदाधिकारियों के बीच भी हलचल बढ़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुयी एक फेसबुक पोस्ट में पाल के अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल होने की बात कही गयी थी। इससे सकते में आये पाल ने आनन-फानन में फेसबुक पर ही इसका खंडन करते हुये पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।
बुलंदशहर में पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की सीट से बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे चौधरी गजेंद्र सिंह आज समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। चौधरी गजेंद्र सिंह कुछ समय पूर्व भी बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। उनको पूरा विश्वास था कि इस बार अनूपशहर से सपा रालोद गठबंधन उनको ही टिकट देगा लेकिन गठबंधन में यह सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चली गई जहां से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केके शर्मा की उम्मीदवारी घोषित हो चुकी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।