tricolor - Sach Kahoon Hindi

स्वर्ण मंदिर में चेहरे पर तिरंगा लगाकर पहुंची लड़की को रोका, वीडियो वायरल पर SGPC की सफाई
अमृतसर (एजेंसी)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री हरिमंदर साहिब में एक तीर्थयात्री को एक पहरेदार द्वारा रोक कर शिष्टाचार का पालन करने के लिए कहने पर दोनों के बीच हुए बातचीत के संबंध में सोशल मीडिया पर सिखों के खिलाफ बनायी जा रही धारणा की आलोचना की है। एसजीपीसी अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि पिछले दिनों श्री दरबार साहिब के एक श्रद्धालु और एक पहरेदार के बीच हुई बातचीत को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महज एक घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत और बेबुनियाद कमेंट कर सिखों की छवि खराब करना और संगठन की व्यवस्थाओं को बदनाम करना उचित नहीं है। एडवोकेट धामी ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब सभी धर्मों के लोगों के लिए बराबर का स्थान है और यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों का सम्मान किया जाता है, लेकिन दुख की बात है कि सिख विरोधी ताकतें सिख संस्थानों की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी घटना पर झूठा प्रचार करना भाईचारे को समाप्त करने का काम है, जिससे बचना चाहिए।

क्या है मामला

अधिवक्ता धामी ने बताया कि हाल ही में एक घटना में एक लड़की को पहरेदार ने नियमों का पालन करने को कहा था, जिस पर उनकी बहस हो गयी। इसका वीडियो वायरल हो गया। शिरोमणि कमेटी ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है, फिर भी कुछ लोग जानबूझकर मामले को गलत दिशा में धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब सहित हर गुरु घर के कुछ नियम हैं, जिनका संगत को पालन करना चाहिए। कभी-कभी कुछ लोग जानबूझकर नियमों के विरुद्ध कार्य करते हैं, जिससे पहरेदार और परिचारक भक्तों को सतर्क करते रहते हैं। उन्होंने संगत से गुरु गृह के अंदर पहुंचते समय शिष्टाचार का ध्यान रखने की अपील की, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

1) A girl was stopped from entering Golden Temple because she had an Indian flag painted on her face.

The man who denied her entry into Golden Temple said, this is Punjab not India. pic.twitter.com/IfUi74poIk

— Anshul Saxena (@AskAnshul) April 17, 2023

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

महबूबा के बयान पर जीतेंद्र सिंह का करारा जवाब
‘बाकी राज्यों जैसे कश्मीर में भी लहराएगा तिरंगा’

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा विशेषाधिकार पर तिरंगे को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता जीतेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि तिरंगा पवित्रता का प्रतीक है, यह जम्मू-कश्मीर में भी उतना ही ऊंचा लहराएगा, जितना अन्य राज्यों में लहराता है। सिंह ने कहा कि सभी को देश के कानून और एजेंसियों का सम्मान करना चाहिए। दूसरी तरफ जदयू नेता केसी त्यागी ने मुफ्ती के बयान का समर्थन किया है और कहा कि धारा 370 को खत्म करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य के लोगों के विशेषाधिकारों से छेड़छाड़ की गई तो वहां तिरंगा थामने वाला कोई नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि एक ओर हम संविधान के दायरे में कश्मीर समस्या हल करने की बात करते हैं और दूसरी ओर कोड़े मारते हैं। संविधान के अनुच्छेद 35(ए) को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने पर भड़कते हुए महबूबा ने ये बातें कहीं थीं।

नियंत्रण रेखा के आर-पार व्यापार के पक्ष में महबूबा

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नियंत्रण रेखा के आर-पार होने वाले व्यापार पर रोक लगाने की मंजूरी नहीं देगी तथा पीओके के साथ नियंत्रण रेखा के आर-पार और रास्ते खोलने की दिशा में काम करती रहेगी। पार्टी के 18वें स्थापना दिवस पर रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वाघा सीमा के जरिए काफी मुश्किलें आती हैं, वहां से चरस और गांजा आता है लेकिन कोई उसे बंद करने की बात नहीं कर रहा।

श्रीनगर-मुजफ्फराबाद रोड पर केवल एक गलती होने के कारण, हमें उसे बंद करने की बात नहीं करनी चाहिए। हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए। गत 21 जुलाई को पुलिस ने पीओके से आई एक ट्रक से 66.5 किलोग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर जब्त किया था जिसकी कीमत 300 करोड़ रुपए है। ऐसी भी खबरें हैं कि कश्मीर में आतंकवाद के वित्तपोषण की जांच कर रही एनआईए नियंत्रण रेखा के आर-पार के मार्गों पर व्यापार बंद करने की सिफारिश कर सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।