Gold Medal - Sach Kahoon Hindi

बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स को फिर मिला गोल्ड मैडल
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता में फिर परचम लहराया है। कॉलेज के विद्यार्थी को शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल मिला तो बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टीम तीसरे स्थान पर रही। शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कॉलेज प्रबंध समिति के डायरेक्टर तरुण विजय, चेयरमैन आशीष विजय, वाइस चेयरमैन रौनक विजय, प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक, उप प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा व प्रो. शायर सिंह ने खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया। Hanumangarh News

अधिकाधिक क्षेत्र में दक्षता हासिल करने पर मिलेगी सफलता : तरुण विजय

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता

कार्यक्रम में बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के डायरेक्टर तरुण विजय ने कहा कि यह हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं में बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं लगातार सफलता का परचम लहरा रहे हैं। तरुण विजय ने कहा कि आने वाला समय बेहद कठिन है। इसमें सिर्फ एक क्षेत्र में योग्यता हासिल कर लेने से काम नहीं चलने वाला। आपको अधिकाधिक क्षेत्रों में अपनी योग्यता और दक्षता का परिचय देना होगा, तभी सफलताएं मिल सकेंगी। बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज की यही थीम अपने छात्र-छात्राओं को ऑल राउंडर बनाने में मददगार साबित हो रही है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज प्रबंध समिति चेयरमैन आशीष विजय ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद को जीवन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। हमें खुशी है कि हमारे कॉलेज के छात्र-छात्राएं इस बात को न सिर्फ समझते हैं बल्कि इसे जीवन में आत्मसात भी करते हैं। खेलकूद में अव्वल युवा अपने कॅरिअर को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होते। अब तो खेलकूद में अव्वल छात्र-छात्राओं के लिए सरकारी नौकरी में कोटा तक निर्धारित है। बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन रौनक विजय ने कहा कि कॉलेज के स्टूडेंट्स ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में जिस तरह उम्दा प्रदर्शन किया है, इससे हम गौरवान्वित हैं।

आने वाले समय में खेलकूद को लेकर और बेहतरीन प्रबंध किए जाएंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक ने कहा कि बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य बहुमुखी शिक्षा के लिए जिले और आसपास के क्षेत्र में रोल मॉडल है। इन्हीं विशेषताओं के कारण युवाओं और अभिभावकों का यह कॉलेज पसंदीदा है। हमें इन जिम्मेदारियों का अहसास है और इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए समुचित प्रयास जारी हैं। उप प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल करना कोई छोटी बात नहीं है। इससे बाकी युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

इन छात्र-छात्राओं का उम्दा प्रदर्शन | Hanumangarh News

कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज बीए द्वितीय वर्ष के छात्र चैतन्य यादव ने श्रीगंगानगर स्थित खालसा कॉलेज में हुई एयर फायर शूटिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मैडल हासिल किया है। इसी तरह बीए प्रथम वर्ष के छात्र वरुण, दिव्यांशु, भूपेंद्र, बीए बीएड तृतीय वर्ष के गुरदत्त, बीएससी प्रथम वर्ष के लक्ष्य और राकेश डीएवी कॉलेज श्रीगंगानगर में आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बारिश का अलर्ट!

गजब: Bhiwani की लड़की ने चमकाया देश का नाम, जीता स्वर्ण पदक
स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज नीतू को नोटों की माला से किया सम्मानित

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी को बॉक्सरों की नगरी माना जाता है, यहां के बॉक्सरों ने विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाते हुए समय-समय पर विश्व भर में देश का नाम रोशन करने का काम किया है। इन्ही मुक्केबाजों की फेहरिस्त में अब नीतू घणघस का नाम भी जुड़ गया, जिन्होंने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर ना केवल देश का नाम रोशन किया है, बल्कि बेटियों का मान बढ़ाने का काम किया है। यह बात गोल्डन गर्ल को गाँव धनाना की तरफ से सम्मानित करते हुए डॉ. फूल सिंह धनाना ने कही। इस दौरान स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज नीतू को नोटों की माला से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डॉ. फूल सिंह ने कहा कि नीतू घणघस ने अपने दमदार मुक्कों की बदौलत विश्व भर में प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का काम किया है। वहीं नीतू घणघस ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच जगदीश सिंह, पिता जयभगवान, माता मुकेश देवी व ताऊ रणबीर प्रधान को देते हुए कहा कि वे आज जिस मुकाम पर अपने कोच व परिजनों के उत्साहवर्धन की बदौलत है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

इंटरनेशनल मल्टीपल इंटेलीजैंस परीक्षा : शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल के 17 छात्रों ने जीते गोल्ड मेडल
12 को सिल्वर, 12 को ब्रॉन्ज व 122 को मिला सांत्वना पुरस्कार

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल (Shah Satnam Ji Boys School ) होनहारों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हमिंग बर्ड एज्यूकेशन लि. द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मल्टीपल इंटेलीजैंस परीक्षा में स्कूल के 17 छात्रों ने गोल्ड मेडल (Gold Medal) प्राप्त किए। वीरवार को विजेता प्रतिभागियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां व प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां ने शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंसीपल राकेश धवन इन्सां ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई एक सतत प्रक्रिया है। जो न केवल इन्सान के ज्ञान में वृद्धि करती है। बल्कि तरक्की के रास्ते भी खोलती है। इन बच्चों ने जिस लग्न और मेहनत के साथ परीक्षा दी, उसका परिणाम सामने है। इसलिए प्रत्येक बच्चे को मेहनत और लग्न से पढ़ना चाहिए।

प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सभी तरक्की की राह पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।

ये थी परीक्षा

नवंबर में हमिंग बर्ड (Huming Bird) एजुकेशन (Education) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपियाड का आयोजन किया गया था।

इसमें कक्षा तीसरी से कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

इस ओलंपियाड में विद्यार्थियों से गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।

गत दिनों परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

परिणाम में शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया।

12 विद्यार्थियों ने सिल्वर और 12 ने ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किए। वहीं 122 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार मिला।

गौरतलब है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने इन शिक्षण संस्थानों के बच्चों को पढ़ाई की बेहतरीन टिप्स बताई हैं।

इन टिप्स पर अमल करते हुए शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में आगे रहते हैं।

चाहे व क्षेत्र शिक्षा का हो, खेल हो या फिर प्रतियोगी परीक्षाएं।

संस्थान के बच्चे हर क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गुरदासपुर : राज्य स्तरीय खेलों में रैसलर दीक्षा ने दूसरी बार जीता गोल्ड मैडल
स्कूल ने विजेता छात्रा को विशेष तौर पर किया सम्मानित | Sports Competition

गुरदासपुर(सरबजीत सागर)। खेल विभाग पंजाब की ओर से मिशन तंदरूस्त पंजाब को समर्पित (Sports Competition) श्री मुक्तसर साहब में करवाई ‘पंजाब राज्य खेल’ अंडर 18 वर्ष (लड़कियों) में दीनानगर की रैसलर दीक्षा देवी ने गोल्ड मैडल जीत कर क्षेत्र भर में मिसाल कायम की है। दीक्षा देवी यहां के चौधरी जैमुनी सरकारी कन्या सीनियर सेकैंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा है और गांव अवांखा पुरानी आबादी की निवासी है। वह पिछले लंबे समय से एसएसएम कॉलेज दीनानगर में चल रही गोपी स्पोर्ट्स अकैडमी से कोचिंग हासिल कर रही है।

उसके प्रशिक्षक आकाश वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से राज्य स्तरीय खेल श्री मुक्तसर साहब में करवाए गए, जिसमें 43 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेकर रैसलर दीक्षा ने गोल्ड मैडल हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि को लेकर आज स्कूल पहुंचने पर प्रिंसीपल राजविन्दर कौर और पीटी अध्यापिका करमजीत कौर की ओर से उसको विशेष तौर पर सम्मानित किया गया है। इस मौके दीक्षा देवी ने बताया कि वह इससे पहले बठिंडा में हुई राज्य स्तरीय खेलों में भी गोल्ड मैडल जीत चुकी है। जबकि उड़ीसा में हुई नेशनल खेलों में उसने चौथी पोजिशन हासिल की थी।

देश के लिए गोल्ड जीतना है दीक्षा का सपना | Sports Competition

रैसलर दीक्षा ने कहा कि वह एक अच्छी रैसलर बनकर अपने क्षेत्र

व माता-पिता का नाम रौशन करना चाहती है

और उसका सपना अपने देश के लिए ओलम्पिकस खेलकर गोल्ड मैडल जीतना है।

इस मौके दीक्षा के पिता कामरेड सुरजीत कुमार ने

बेटी की कामयाबी पर गर्व महसूस किया

और बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाने व आगे बढ़ने के लिए

भरपूर सहयोग करने की वकालत की।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने दो बार गोल्ड मैडल जीत कर उनका नाम रोशन किया है,

जिस पर सभी परिवार को गर्व है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल, श्रीगुरुसर मोडिया ने झटका स्वर्ण पदक
श्रीगुरुसर मोडिया (सच कहूँ न्यूज)। शिक्षा व खेलों में अग्रणी शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी लगातार बुलंदियों पर हैं। अब शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल, श्री गुरुसर मोडिया की दो छात्राओं ने भिलवाड़ा में 24-27 मई को आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक छात्रा को जहां टूर्नामेंट की बेस्ट खिलाड़ी के अवार्ड से नवाजा गया है जबकि दूसरी खिलाड़ी को प्लेयर आॅफ द् मैच। विद्यालय प्रबंधक नवजोत इन्सां व समस्त स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विजेता खिलाड़ियों ने भी अपनी उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आर्शीवाद व मार्गदर्शन को दिया है। 24-27 मई को राजस्थान के भिलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल चैम्पियनशिप में पूरे प्रदेश से टीमों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान विद्यालय की 11वीं आर्ट्स की छात्रा दीपिका जहां बेस्ट प्लेयर आॅफ टूर्नामेंट रही वहीं प्रियंका को प्लेयर आॅफ द् मैच चुना गया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी की लहर है।

दुनिया को चौंका 200 मी. के नए विश्व चैंपियन बने गुलिएव
लंदन (एजेंसी)। पूरी दुनिया की निगाहें दक्षिण अफ्रीका के वेड वान निकर्क और बोत्सवाना के इसाक मकवाला पर लगी हुई थीं लेकिन तुर्की के रामिल गुलिएव ने दुनिया को चौंकाते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर के नए चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। 200 मीटर फाइनल में आठ धावक स्टार्ट लाइन पर तैयार खड़े थे। स्टेडियम में 56000 लोग उन्हें जोरदार फर्राटे के लिए देख रहे थे और सभी को इंतजार था कि जमैका के यूसेन बोल्ट के इस स्पर्धा से पहले ही रिटायर हो जाने के बाद नया विश्व चैंपियन कौन बनता है।

गुलिएव ने 20.09 सेकिंड में स्वर्ण पदक जीता

बोल्ट के नाम 200 मीटर में 19.19 सेकिंड का विश्व और चैंपियनशिप रिकार्ड है। इस स्पर्धा में इसाक मकवाला 19.77 सेकिंड के समय के साथ मौजूदा धावकों में सबसे तेज चल रहे थे। वायरस के कारण पहले प्रतिबंधित किए गए और फिर अनुमति पाकर अपनी सेमीफाइनल हीट में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे मकवाला और 400 मीटर के विश्व चैंपियन निकर्क खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन अजरबेजान में जन्में तुर्की के गुलिएव ने 20.09 सेकिंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

निकर्क 20.11 सेकिंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे और 400 तथा 200 मीटर का गोल्डन डबल पूरा करने से चूकी गए। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के जैरीम रिचर्ड्स 20.11 सेकिंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे। निकर्क ने फोटो फिनिश में रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। मकवाला को 20.44 सेकिंड के साथ छठा स्थान मिला।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पहले स्वर्ण की तलाश में भारतीय खिलाड़ी
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के इतिहास में एक रजत और चार कांस्य जीता चुका है भारत

नई दिल्ली (एजेंसी)। ग्लास्गो में इस महीने होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मजबूत भारतीय टीम की घोषणा की गई है जिसका लक्ष्य इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक जीतना होगा। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने इस साल लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद की जा रही है कि विश्व बैडमिंटन में भारत के पहले स्वर्ण का सपना इस बार पूरा हो सकता है। भारत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के इतिहास में अपना एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। लेकिन उसके हाथ कोई स्वर्ण पदक नहीं लगा है।

पुरुष एकल में भारत को एक कांस्य पदक, महिला एकल में एक रजत और दो कांस्य पदक तथा महिला युगल में एक कांस्य पदक जीता है। महान प्रकाश पादुकोण ने 1983 में कोपेनहेगन में हुई विश्व चैंपियनशिप में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में लंदन में हुई विश्व चैंपियनशिप में महिला युगल का कांस्य पदक जीता। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने 2013 में ग्वांगझू में और 2014 में कोपेनहेगन में हुई विश्व चैंपियनशिप में लगातार कांस्य पदक जीते।

श्रीकांत आठवीं वरीय खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे

पूर्व नंबर एक सायना नेहवाल ने 2015 में जकार्ता में हुई चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाई लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को विश्व चैंपियनशिप में चौथी और श्रीकांत को आठवीं वरीयता दी गई है। सिंधू इस टूर्नामेंट में चौथी वरीय और भारत की उच्च रैंकिंग की भारतीय महिला खिलाड़ी होंगी जबकि पुरुषों में आठवीं रैंकिंग के किदाम्बी श्रीकांत आठवीं वरीय खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल भारत के दोनों खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में शीर्ष 10 वरीय खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। महिलाओं में सिंधू के अलावा 16वीं रैंकिंग की सायना नेहवाल पर भी सभी की निगाहें रहेंगी जो पिछले काफी समय से खराब फार्म से जूझ रही हैं। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने टीम के साथ राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद सहित सात सदस्यीय कोचिंग स्टाफ रखा है। इनके साथ चार सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ भी रहेगा।

भारतीय बैडमिंटन टीम इस प्रकार हैं

पुरुष एकल : किदाम्बी श्रीकांत, अजय जयराम, साई प्रणीत, समीर वर्मा।

महिला एकल : पीवी सिंधू, सायना नेहवाल, ऋतुपर्ण दास, तन्वी लाड।

पुरुष युगल : मनु अत्री और सुमित रेड्डी , सात्विक सैराज और चिराग शेट्टी , श्लोक रामचंद्रन और एम अर्जुन।

महिला युगल : अश्विनी पोन्नप्पा और सिक्की रेड्डी , संजना संतोष और आरती सुनील , जे मेघना और पूर्वश्री राम।

मिश्रित युगल : प्रणव चोपड़ा और सिक्की रेड्डी, सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा, सात्विक सैराज और के मनीषा।

कोच : पुलेला गोपीचंद, विमल कुमार, तान किम हेर, हैंडोयो मूल्यो, ज्वाला गुट्टा, प्रदन्या गादरे, हरियावान।

स्पोर्ट स्टाफ : अरविन्द निगम, सी किरण, जॉनसन (सभी फिजियो), श्रीनिवास राव (मालिशिया)।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जमैका के मैक्लियॉड ने जीता स्वर्ण
विश्व चैंपियनशिप: दो बार की ओलंपिक चैंपियन पोलैंड की अनीता व्लोदारक्जिक ने हैमर थ्रो में जीता स्वर्ण

लंदन (एजेंसी)। ओलंपिक चैंपियन जमैका के उमर मैक्लियॉड ने अपने देशवासियों के चेहरे पर फिर से खुशी लाते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 110 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। हमवतन यूसेन बोल्ट और एलीन थॉम्पसन की 100 मीटर स्पर्धा में मिली हार के बाद मैक्लियॉड ने सोमवार रात बिना कोई गलती किए हुए स्वर्ण जीतकर बोल्ट और थॉम्पसन की हार से मिली निराशा को खत्म कर दिया। 23 वर्षीय एथलीट मैक्लियॉड ने 13.04 सेकेंड में रेस पूरा कर स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

उन्होंने इस जीत को बोल्ट को समर्पित करते हुए कहा कि सच पूछिए तो यहां पर मैं जमैका का झंडा ऊंचा रखना चाहता था और मैंने यही किया। यूसेन बोल्ट अभी भी महान है और यह जीत आप लिए है। यहां पर मेरे ऊपर बहुत दबाव था। लेकिन मैंने इसे सकारात्मक रुप में लिया। यह पिछले साल से पूरी तरह से अलग है जब यूसेन, एलीन और मैंने स्वर्ण जीता था। गत चैंपियन रुस के सर्जेरी शुबेनकोव ने 13.14 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। शुबेनकोव बिना रुसी झंडे के तहत स्वतंत्र एथलीट के रुप में इस चैंपियनशिप में उतरे और लंदन में पदक जीतने वाले वह पहली रुसी एथलीट बने।

वांग की यह पहली विश्व खिताब

हंगरी के ब्लाजस बेजी ने 13.28 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं पांच वर्ष पहले यहां स्वर्ण जीतने वाले विश्व रिकॉर्डधारी अमेरिका के एरीस मेरिट ने शुरुआत तो काफी तेज की लेकिन अंत में वह पीछे रह गए। मेरिट 13.31 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले दो बार की ओलंपिक चैंपियन पोलैंड की अनीता व्लोदारक्जिक ने अपना दबदबा कायम रखते हुए महिलाओं की हैमर थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। 2012 और 2016 में हुए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनीता ने अपने उसी प्रदर्शन को यहां भी बरकरार रखा और स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही तीसरा विश्व खिताब अपने नाम कर लिया।

अनीता ने यहां लंदन स्टेडियम में धीमी शुरुआत के बाद चौथे प्रयास में 77.90 मीटर की थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 31 वर्षीय विश्व रिकॉर्डधारी अनीता ने दर्शकों से कहा कि मैं बहुत खुश हूं और अगली बार फिर आप सब से मिलूंगी। चीन की झेंग वांग ने 75.98 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। वांग की यह पहली विश्व खिताब है। वहीं अनीता की हमवतन मेलविना कोपरॉन ने पहली प्रयास में ही 74.76  मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ब्रिटिश खिलाड़ी ने आखिरी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप को बनाया यादगार
मो फराह ने 10000 मी. रेस जीती

लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन के लंबी दूरी के धावक मो फराह ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जबरदस्त शुरुआत करते हुए 10000 मीटर रेस में अपना दबदबा बनाए रखा और स्वर्ण पदक के साथ करियर की आखिरी चैंपियनशिप को यादगार बना दिया। लंदन स्टेडियम में करीब 55 हजार घरेलू समर्थकों के सामने 34 वर्षीय धावक ने लगातार 10वां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि फाइनल लैप में फराह दो बार गिरते हुए बचे और उनका पैर ट्रैक से बाहर जाते जाते बचा जिस कारण रेस के अंत तक उन्हें पैर में लगी चोटों के लिए मेडिकल उपचार लेना पड़ा।

फराह ने यूगांडा के जोशुआ चेपतेगी और केन्या के पॉल तनुई को पीछे छोड़ते हुए 26 मिनट 49.51 सेकिंड का समय लेकर वर्ष 2017 में विश्व का सबसे तेज समय निकाला और यादगार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ब्रिटिश धावक ने छह वर्ष से बड़ी चैंपियनशिपों में चलते आ रहे अपने लगातार विजयी रिकार्ड को भी बरकरार रखा। 20 साल के चेपतेगी ने 26 मिनट 49.94 सेकिंड का समय लेकर रजत पदक और तनुई ने 26 मिनट 50.60 सेकिंड का समय लेकर कांस्य अपने नाम किया। पांच वर्ष पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में भी फराह ने 25 लैप की रेस में इसी लंदन स्टेडियम में स्वर्ण पदक जीता था।

फराह अब अगले सप्ताह 5000 मीटर रेस में भी खिताब के लिए उतरेंगे

उन्होंने फिसलने के बावजूद आखिरी लैप में जबरदस्त 55.63 सेकिंड का समय निकाला। मैराथन धावक ने ट्रैक पर जीतते ही अपने बच्चों को गले लगाया। उन्होंने कहा कि लंदन में अपने करियर का यह बढ़िया समापन है। यह मेरे करियर की एक और मुश्किल रेस थी। एक लैप रह गया था लेकिन मैं दो बार गिरते गिरते बचा। लेकिन मैं मानसिक रुप से काफी मजबूत हूं। फराह अब अगले सप्ताह 5000 मीटर रेस में भी खिताब के लिए उतरेंगे जहां वह लगातार पांचवीं बार 10 और पांच हजार मीटर रेस में अपना ग्लोबल डबल पूरा करने का प्रयास करेंगे। यह ब्रिटिश धावक का विश्व चैंपियनशिप की 10 हजार मीटर रेस में लगातार तीसरा खिताब भी है। इसके अलावा यह उनका पांच वैश्विक 10 हजार मीटर रेस में 11 सेकिंड के अंतर से सबसे तेज प्रदर्शन भी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विश्व तैराकी में रुस की तिहरी स्वर्णिम कामयाबी
अमेरिकी महिलाओं ने स्पेन को हराकर वाटर पोलो का विश्व खिताब बरकरार रखा

बुडापेस्ट (एजेंसी)। रुस ने विश्व तैराकी चैंपियनशिप में 200 मीटर की स्पर्धाओं में एंटन चुप्कोव और यूलिया एफिमोवा के ब्रेस्ट स्ट्रोक डबल और एवगेनी रिलोव के बैक स्ट्रोक के स्वर्ण की बदौलत तिहरी स्वर्णिम कामयाबी हासिल कर ली। चुप्कोव ने पुरुषों की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में दो मिनट 06.96 सेकेंड का समय लेकर अपने जापानी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। यासुहिरो कोसेकी और विश्व रिकॉर्डधारी इपैई वातानबे ने 150 मीटर तक बढ़त आपस में बांटे रखी। लेकिन चुप्कोव ने अंतिम 50 मीटर में गजब की तेजी दिखाकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

कोसेकी को रजत और वातानबे को कांस्य पदक मिला। रिलोव ने ओलंपिक चैंपियन अमेरिका के रेयान मरफी को पुरुषों की 200 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में हराकर स्वर्ण पदक जीता। रिलोव ने पहले 50 मीटर में ही बढ़त बनाई और उसे अंत तक कायम रखा। उन्होंने एक मिनट 53.61 सेकेंड का समय लिया। मरफी को रजत से संतोष करना पड़ा जबकि उनके हमवतन जैकब पेबले को कांस्य पदक मिला। एफिमोवा ने महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रुस के एलेक्सांद्र पोपोव के पांच व्यक्तिगत विश्व खिताब की बराबरी कर ली।

अमेरिका की बेथानी गेलैट को रजत और चीन की शी जिंगलिन को कांस्य पदक मिला। एफिमोवा को एक समय डोप टेस्ट में विफल रहने के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन यहां उन्होंने शानदार वापसी की। ब्रिटेन ने 4 गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल रिले विश्व खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। अमेरिका को रजत और आस्ट्रेलिया को कांस्य पदक मिला।

200 मी की स्पर्धाओं में चुप्कोव और एफिमोवा के ब्रेस्ट स्ट्रोक डबल और रिलोव का बैक स्ट्रोक में स्वर्ण अपने नाम किया

चीन पहले, अमेरिका दूसरे, रुस तीसरे और ब्रिटेन पदका तालिका में चौथे स्थान पर

अमेरिका ने टूर्नामेंट के आठ संस्करणों में पांचवीं बार ये खिताब जीता

अमेरिकी महिलाओं ने स्पेन को 13-6 से पराजित कर वाटर पोलो का अपना विश्व खिताब बरकरार रखा। अमेरिका ने टूर्नामेंट के आठ संस्करणों में पांचवीं बार यह खिताब जीता। महिलाओं के 100 मीटर फ्री स्टाइल का स्वर्ण पदक अमेरिका की सिमोन मैनुअल ने 52.27 सेकेंड में जीता। रुस के इन तीन स्वर्ण पदकों के साथ 11 स्वर्ण सहित 21 पदक हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका 11 स्वर्ण सहित 31 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और चीन 12 स्वर्ण सहित 29 पदकों के साथ चोटी पर है। ब्रिटेन पांच स्वर्ण सहित आठ पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।