Invite - Sach Kahoon Hindi

योगी को न्योता देने रूपाणी आयेंगे लखनऊ
लखनऊ (एजेंसी)। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (CM Vijay Rupani)उत्तर प्रदेश में अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ को ‘स्टेचू आफ यूनिटी’ के अनावरण के लिये आमंत्रित करने रविवार शाम लखनऊ पहुंचेगे। योगी से मुलाकात के बाद विजय रूपाणी मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। वह राजधानी लखनऊ में गुजराती समाज के एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। उनके सोमवार शाम को गुजरात वापस लौटने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा ह्य स्टेचू आफ यूनिटीह्ण का अनावरण करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी आयेगा। श्री रूपाणी सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी सरकारी आवास पर मुलाकात करेंगे।

इस मुलाकात के दौरान दोनो मुख्यमंत्री और अधिकारी विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे जिनमें बलात्कार की एक घटना के बाद उत्तर भारतीयों पर हमले की घटनायें शामिल हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गुजरात में रह रहे उत्तर भारतीयों पर हमले की घटनाओं पर गुजरात के मुख्यमंत्री से अपनी चिंता जता चुके हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

शरद यादव को RJD महागठबंधन में आने के लिए लालू का न्योता
पटना। बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की नई सरकार बनने के बाद आरजेडी चीफ लालू यादव ने नया दांव चला है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी से हाथ मिलाने को लेकर नाराज चल रहे जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव को मनाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि शरद की नाराजगी बरकरार है। ऐसे में अब आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अब उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश में जुट गए हैं। उन्होंने शरद से आरजेडी जॉइन करने की अपील की है।

बता दें कि नीतीश कुमार आरजेडी-कांग्रेस के महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी की मदद से छठी बार सीएम बने हैं। शनिवार को उनके 26 मंत्रियों मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

लालू ने जीतन राम को फोन किया

नई सरकार से नाराज चल रहे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से भी लालू ने बात की। सूत्रों की मानें तो लालू ने उन्हें भी महागठबंधन में आने का न्योता दिया है। जल्द ही दोनों की मुलाकात भी हो सकती है। बता दें कि मांझी को हटाकर नीतीश सीएम बने थे।

लालू प्रसाद ने गुजारिश की है कि शरद यादव देशभर की गैर-बीजेपी पार्टियों को एकजुट करने में उनकी मदद करें। आरजेडी चीफ ने दावा किया- ”नए गठबंधन के लिए शरद यादव से कोई राय नहीं ली गई। इसके चलते वो नाराज हैं।

इसके अलावा लालू ने सोशल मीडिया पर भी शरद यादव से साथ आने की अपील की। लालू ने इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘गरीब, वंचित और किसान को संकट/आपदा से निकालने के लिये हम नया आंदोलन खड़ा करेंगे। शरद भाई, आइये सभी मिलकर दक्षिणपंथी तानाशाही को नेस्तनाबूद करें।’ एक दूसरे ट्वीट में लालू ने लिखा, ‘हमने और शरद यादव जी ने साथ लाठी खाई है, संघर्ष किया है। आज देश को फिर संघर्ष की जरूरत है। शोषित और उत्पीड़ित वर्गों के लिए हमें लड़ना होगा।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।