Sharad Yadav - Sach Kahoon Hindi

शरद यादव की खिसकती सियासी जमीन
दिल्ली के कंस्टीटयूशन क्लब में आयोजित जन अदालत में शरद यादव की पाखंड वाली आदर्शवाद राजनीति की पोल खुलते हुए सबने देख लिया। दरअसल किसी आदर्शवाद से प्रेरित होकर नि:स्वार्थ भाव की राजनीति करने का चलन अब राजनेताओं में नहीं बचा। वह किसी भी सूरत में सत्तासुख से वंचित नहीं रह सकते। निहित स्वार्थ सियासी गलियारों में इस तरह की आवाजें आना आजकल आम बात हो गई है। मौजूदा नीतीश-शरद में छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई उसी का परिचायक मात्र है। सियासत की वैसाखी छिनने के बाद लंगड़े हो चुके शरद यादव अपनी सियासी जमीन को बचाने के लिए पिछले सप्ताह दिल्ली के कंस्टीटयूशन क्लब में करीब 14 विपक्षी दलों के नेताओं को एकत्र करके साझा मंच सजाया। जन अदालत का नाम दिए गए उस आयोजन में राहुल गांधी के अलावा कई बड़े नेता शामिल हुए।

सभी नेताओं ने शरद यादव के पक्ष में कसीदे पढ़े और उन्हें जननेता बताया। आयोजन में जितने भी नेता शामिल हुए सभी ने मोदी को बारी-बारी से कोसा। उन्होंने कहा कि शरद और नीतीश में तलाक कराकर मोदी-शाह की जोड़ी ने ठीक नहीं किया। राहुल गांधी ने जिस तरह से अपने तल्ख तेवरों में न्यायपालिका और शासन से लेकर सेना तक आरएसएस से जुड़े लोगों को नियुक्त किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उनके उन तल्ख तेवरों से एक बात साफ हो जाती है कि विपक्ष की राजनीति में कांग्रेस अपनी मुख्य या नेतृत्वकारी भूमिका सुनिश्चित करने की कोशिश में है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाने के नीतीश कुमार के फैसले के बाद शरद यादव पूरी तरह से पैदल हो चुके हैं। वह किसी भी सूरत में अपनी सियासी जमीन बचाना चाहते हैं। इसलिए दिल्ली में वह अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। आयोजन में जितने भी नेता शामिल किए गए उनको बुलाने के लिए शरद यादव की टीम पिछले कई दिनों से पसीना बहा रही थी। नीतीश ने जबसे पासा पलटा है, तभी से जदयू पार्टी में दो फाड़ हो गए थे। पार्टी लगातार टूट की ओर बढ़ रही है। पार्टी दो खेमो में बंट गई एक नीतीश खेमा और शरद खेमा। दिल्ली में जन अदालत आयोजित कर शरद यादव नीतीश कुमार को सिर्फ यह दिखाना चाह रहे थे कि उनके साथ पूरा विपक्ष खड़ा है। पार्टी पर सबसे ज्यादा प्रभाव आज भी उनका ही है।

राजनेताओं की स्वार्थ की राजनीति लगातार एक्सपोज होती जा रही है। नेताओं के आपसी झगड़ों को देखकर पूरा देश हर रोज राजनीतिक पतनशीलता के दर्शन करता है। देखा जाए तो राजनीति में अब नैतिकता की बात करना रेगिस्तान के बीच नखलिस्तान की तरह माना जाने लगा है। मौजूदा समय में राजनीतिक पतनशीलता जिस कदर गिरी है उससे अब किसी पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है। शरद यादव खेमे के कार्यकर्ता दिल्ली में नीतीश पर जमकर हमलावर हो रहे हैं।

राज्यसभा सांसद अली अनवर से मैंने पूरे मसले पर बात की तो अंसारी ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री का जो विरोध कर रहे हैं वो ही ‘असली जदयू’ कार्यकर्ता हैं। अंसारी ने कहा कि नीतीश कुमार का जनाधार न के बराबर है। शरद यादव ने पार्टी को सींचा है। मैंने उनसे पूछा बिहार छोड़कर आखिर दिल्ली में ही क्यों इतना रायता फैला रहे हो। क्योंकि शरद यादव का जनाधार तो बिहार में है। बिहार की जनता के बीच जाओ। तो अंसारी ने कहा कि नीतीश के आका तो दिल्ली में ही बैठे है न! उनका इशारा भी पीएम मोदी और अमित शाह की तरफ था। शरद यादव का राज्यसभा से नेता पद से हटाया जाना जदयू कार्यकतार्ओं को सदमे की तरह लगा है इस बात को लेकर उनमें भारी नाराजगी है। मलतब साफ है कि कोई भी नेता बिना पद और सुविधा के नहीं रह सकता। बिना पद के उनका रूतबा कम जो हो जाता है।

शरद-नीतीश की तरह पासा पलटने की एक और बड़ी सियासी खबर दिल्ली से बाहर निकलने को आतुर है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के भाजपा में शामिल होने के चर्चे गरमा रहे हैं। पिछले सप्ताह लगातार दो बार भूपिंदर हुड्डा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात ने कांग्रेस के भीतर खलबली मचा दी है। हुड््डा-मोदी को मिलाने की मध्यस्थता वित्तमंत्री अरूण जेटली और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने की है। दरअसल भूपिंदर सिंह हुड्डा पिछले कुछ समय से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से खासे नाराज हैं। उनकी नारजगी प्रदेश में कांग्रेस की कमान उनके खेमे को न देने को लेकर है। भाजपा किसी भी सूरत में हुड्डा को शामिल कराना चाहती है। उसकी भी वजह है। हरियाणा में जाट समुदाय के नेता का अभाव पार्टी में है। उनके जुड़ने से इस कमी की भरपाई हो जाएगी।

भूपिंदर सिंह पूरे हरियाणा प्रदेश में करीब पंद्रह से ज्यादा विधानसभाओं पर सीधा प्रभाव रखते हैं। कांग्रेस की कुछ सालों से बुरी गति हुई है। बावजूद इसके उनके खेमे का एक भी विधायक नहीं टूटा। खैर, अरूण जेटली और नीतीश कुमार ने हुड्डा को भाजपा में लाने के लिए बड़ा सियासी दांव फिलहाल खेल दिया है। मेल-मुलाकात को लेकर मेरी उनके कुछ करीबी विधायकों से बातचीत हुई। मैंने उनसे पूछा अगर भूपिंदर हुड्डा भाजपा में शामिल होते हैं तो किस शर्त पर आएंगे। तो उन्होंने बताया कि उनके आने से सरकार में बड़ा फेरबदल होगा। प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा शायद उनका प्रस्ताव स्वीकार भी कर सकती है। बात भी ठीक है बिना स्वार्थ के तो आजकल के नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में आने से रहे।

नेताओं को कभी-कभार ही तो ऐसा अवसर प्राप्त होता है जब खुद की बोली लगाने का मौका मिलता है। नेताओं में अब जनहित की राजनीति लुप्त हो गई है। वह सिर्फ खुद का भला चाहते हैं। जहां उनको सुख-सुविधा ज्यादा दिखाई देती है, वहीं भाग पड़ते हैं। जनभावनाओं का उन्हें जरा भी ख्याल नहीं होता।

-रमेश ठाकुर

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शरद-नीतीश गुट की बैठक आज, यादव के Party में रहने पर हो सकता है फैसला
पटना: जेडीयू के बागी नेता शरद यादव और नीतीश कुमार की शनिवार को अलग-अलग मीटिंग होनी है। पार्टी महासचिव पद से हटाए गए अरुण श्रीवास्तव और राज्यसभा सांसद अली अनवर ने कहा शरद यादव और उनके समर्थक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का बहिष्कार करेंगे। यह गुट श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अपनी अलग बैठक करेगा। नीतीश कुमार इसी दौरान पार्टी कार्यकारिणी की बैठक कर रहे होंगे। माना जा रहा है कि शरद पार्टी में रहेंगे या नहीं, इस पर फैसला हो सकता है।  अनवर ने कहा- नीतीश सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हैं। शरद का गुट पार्टी के चुनाव चिन्ह तीर पर भी अपना दावा करेगा। यादव गुट जल्द ही इलेक्शन कमीशन जाएगा

शरद सबसे पुराने नेता

अरुण ने कहा जेडीयू में शरद सबसे पुराने नेता हैं। नीतीश तो समता पार्टी के नेता थे। इसलिए जेडीयू के संस्थापक शरद हैं। हम चुनाव आयोग को यही बात बताकर तीर चुनाव चिह्न की मांग करेंगे। नीतीश कुमार को पार्टी के दस सांसदों और 71 विधायकों के अलावा केवल पांच राज्यों का समर्थन प्राप्त है।

अब आमने-सामने आए शरद-नीतीश

बता दें कि शरद यादव ने गुरुवार को दिल्ली में साझा विरासत बचाओ सम्मेलन किया था। इसमें राहुल गांधी समेत कांग्रेस, राजद और अन्य दल के कई नेता आए थे। बिहार में बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश और शरद यादव आमने-सामने आ गए हैं।

पिछले दिनों अमित शाह से मुलाकात के बाद नीतीश ने कहा था वो (शरद यादव) अपना रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। पूरी पार्टी से विचार के बाद ही हमने यह फैसला लिया था। सबकी सहमति के बाद ही बीजेपी के साथ आए और बिहार में सरकार बनाई। मैं कुछ भी करने से पहले पार्टी के लोगों से जरूर पूछता हूं। शरद ने पिछले दिनों नीतीश के फैसले के खिलाफ राज्य में तीन दिन की यात्रा की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शरद यादव को राज्यसभा में नेता पद से हटाया
पटना । जदयू नेता शरद यादव के बगावती सुर को देखते हुए पार्टी ने उनपर बड़ी कार्रवाई की है। जेडीयू ने शरद यादव को राज्‍यसभा में पार्टी के नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह आरसीपी सिंह को जिम्मेदारी मिली है। बदलाव को लेकर शनिवार को जेडीयू सांसदों ने वाइस प्रेसिडेंट वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस बारे में पार्टी की तरफ से उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू को पत्र सौंपा गया है।

बता दें कि नीतीश ने आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन से खुद को अलग करने के बाद बिहार में बीजेपी के साथ नई सरकार बनाई है। 4 साल बाद फिर नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी होगी।

शरद यादव पर पार्टी की बड़ी कार्रवाई

आपको बता दें कि राज्यसभा में जेडीयू के दस सांसद हैं, इनमें कल अली अनवर भी निलंबित किए जा चुके हैं और अब शरद यादव पर भी पार्टी ने ये बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि, जेडीयू नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा- ”उन्हें (शरद यादव) को हटाया नहीं, रिप्लेस किया है। उनकी मौजूदा एक्टिविटीज को देखते हुए यह जरूरी था।”

गौरतलब है कि शरद यादव इस समय नीतीश के एनडीए में शामिल होने के फैसले के खिलाफ बिहार के दौरे पर हैं और अपनी रैलियों में नीतीश के फैसले को धोखा बताने से नहीं चूक रहे हैं। हालांकि जेडीयू की ओर से उनको 19 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बुलाया गया है ताकि वह अपना पक्ष रख सकें। अगर शरद यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं होते हैं तो उन्हें पार्टी से निलंबित भी किया जा सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शरद ने अहमद पटेल को दी जीत की बधाई
गांधीनगर। गुजरात से राज्यसभा इलेक्शन जीतकर 5वीं बार संसद पहुंचे अहमद पटेल को जेडीयू के सीनियर लीडर शरद यादव ने बधाई दी। उन्होंने बुधवार को पटेल के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- ”मुश्किल घड़ी में जीत के लिए दिल से बधाई। आशा करता हूं कि आपको करियर में हमेशा कामयाबी मिले।”

इसके पहले पटेल ने ट्वीट किया, ”सत्यमेव जयते। यह सिर्फ मेरी जीत नहीं, बल्कि पैसा की ताकत और सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल की हार है। कांग्रेस इस जीत से मजबूत होगी और 2017 के असेंबली इलेक्शन में भी बीजेपी को हराएंगे।”

शाह-स्मृति को मिली जीत

हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच मंगलवार रात राज्यसभा की तीन सीटों के लिए वोटों की गिनती हुई। इसमें पटेल को 44 और उनके खिलाफ मैदान में उतरे बीजेपी कैंडिडेट बलवंत सिंह राजपूत को 38 वोट मिले। अमित शाह और स्मृति ईरानी ने 46-46 वोट के साथ जीत दर्ज की।

महागठबंधन तोड़ने से नाराज हैं शरद

बिहार में महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाने के नीतीश के फैसले को लेकर शरद यावद नाराज चल रहे हैं। शरद कह चुके हैं कि नीतीश ने आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन से अलग होने से पहले उनसे कोई सलाह नहीं ली। महागठबंधन के लिए सबने मिलकर कोशिश की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नीतीश से नाराज शरद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बिहार में महागठबंधन टूटने से हूं बहुत नाराज
पटना । जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शरद यादव ने आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए महागठबंधन टूटने पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन के टूटने से मैं बहुत नाराज हूं। बिहार में महागठबंधन टूटने से नाराज जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद शरद यादव पहली बार मीडिया के सामने आए। शरद यादव ने कहा कि बिहार जनता ने हमें बीजेपी के साथ आने के लिए जनादेश नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि गठबंधन टूटने का उन्हें अफसोस है।

बिहार में लालू यादव की आरजेडी का साथ छोड़ नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ सरकार बना ली है जिसके बाद से पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव नाराज बताए जा रहे हैं।

बिहार की जनता ने इस गठबंधन को दिया जनादेश

शरद यादव ने कहा कि हिंदुस्तान की जनता के साथ हम खड़े थे, बिहार की जनता ने इस गठबंधन को अपना जनादेश दिया था। मैंने तीन महीने तक इसके लिए काफी भागदौड़ की, लगातार जनसभाएं हुईं सब एकजुट थे बीजेपी को हमने बिहार से खदेड़ दिया था। हमने और लालू जी ने मिलकर बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन बनाया था लेकिन वह चल नहीं सका जिससे मुझे आंतरिक कष्ट हुआ है।

शरद यादव से मुलाकात के बाद डी राजा ने कहा था कि वह नीतीश कुमार के फैसले से खुश नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक राजा ने शरद यादव से बीजेपी और नीतीश कुमार के खिलाफ डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ खड़े रहने की बात भी कही। साथ ही जेडीयू के आरजेडी-कांग्रेस से अलग होने के बाद महागठबंधन के भविष्य पर भी चर्चा की गई थी।

नीतीश कुमार की ओर से भ्रष्टाचार को एक बड़ा कारण बताते हुए लालू यादव के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद शरद यादव ने सोशल मीडिया पर काले धन और पनामा पेपर्स को लेकर मोदी सरकार और BJP पर निशाना साधा था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शरद यादव को RJD महागठबंधन में आने के लिए लालू का न्योता
पटना। बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की नई सरकार बनने के बाद आरजेडी चीफ लालू यादव ने नया दांव चला है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी से हाथ मिलाने को लेकर नाराज चल रहे जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव को मनाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि शरद की नाराजगी बरकरार है। ऐसे में अब आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अब उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश में जुट गए हैं। उन्होंने शरद से आरजेडी जॉइन करने की अपील की है।

बता दें कि नीतीश कुमार आरजेडी-कांग्रेस के महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी की मदद से छठी बार सीएम बने हैं। शनिवार को उनके 26 मंत्रियों मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

लालू ने जीतन राम को फोन किया

नई सरकार से नाराज चल रहे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से भी लालू ने बात की। सूत्रों की मानें तो लालू ने उन्हें भी महागठबंधन में आने का न्योता दिया है। जल्द ही दोनों की मुलाकात भी हो सकती है। बता दें कि मांझी को हटाकर नीतीश सीएम बने थे।

लालू प्रसाद ने गुजारिश की है कि शरद यादव देशभर की गैर-बीजेपी पार्टियों को एकजुट करने में उनकी मदद करें। आरजेडी चीफ ने दावा किया- ”नए गठबंधन के लिए शरद यादव से कोई राय नहीं ली गई। इसके चलते वो नाराज हैं।

इसके अलावा लालू ने सोशल मीडिया पर भी शरद यादव से साथ आने की अपील की। लालू ने इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘गरीब, वंचित और किसान को संकट/आपदा से निकालने के लिये हम नया आंदोलन खड़ा करेंगे। शरद भाई, आइये सभी मिलकर दक्षिणपंथी तानाशाही को नेस्तनाबूद करें।’ एक दूसरे ट्वीट में लालू ने लिखा, ‘हमने और शरद यादव जी ने साथ लाठी खाई है, संघर्ष किया है। आज देश को फिर संघर्ष की जरूरत है। शोषित और उत्पीड़ित वर्गों के लिए हमें लड़ना होगा।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।