Third Option - Sach Kahoon Hindi

बसपा राजस्थान में तीसरा विकल्प: मेघवाल
बसपा का भाईचारा बनाओ विशाल सम्मेलन आयोजित

टिब्बी (सच कहूँ न्यूज)। कस्बे के रामलीला मैदान में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में भाईचारा बनाओ सम्मेलन पूर्व जेल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, एमएलसी एवं बसपा मुख्य प्रदेश प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक के आतिथ्य में आयोजित हुआ। सम्मेलन में बोलते हुए बसपा प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने कहा कि बसपा सर्वजन की पार्टी है। प्रदेश में बसपा बड़ी तेजी बढ़ रही है। भाजपा-कांग्रेस से त्रस्त जनता अब बसपा को तीसरे विकल्प के रुप में देख रही है।

जोन इंचार्ज भोला सिंह बाजीगर ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार को गरीब जनता की कोई समस्याएं नजर नहीं आई और अब चुनाव नजदीक आते देख गरीबों के मोहल्ले में जाकर गरीबों की समस्याएं पूछ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस गरीबों का कभी भी भला नहीं कर सकती है। बसपा ही गरीबों के दु:ख-दर्द को समझ सकती है। इसलिए बसपा को मजबूत बनाएं। मुख्य प्रदेश प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती ने समाज की बात नहीं बोलने देने पर सर्व समाज के हित में राज्य सभा सांसद के पद इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति और सत्ता के बिना समाज को सही रास्ते पर ले जाना संभव नहीं है।

राजनीति ताकत का फायदा

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि आने चुनावों में बसपा तीसरी ताकत बनकर उभर कर आएगी। इसलिए आगामी विधानसभा चुनावों में सोच समझकर बसपा के हित में वोट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गत सन 2008 के विधानसभा चुनावों में बसपा ने 6 सीटें जीती और 29 सीटों पर पार्टी बहुत ही कम वोटों के अंतर से हारी थी। भाजपा कांग्रेस को पूंजी पतियों की पार्टी बताते हुए कहा कि सता में आने के बाद ये पार्टियां गरीबों की कोई सुनवाई नहीं करती है। उन्होंने कहा कि राजनीति ताकत का फायदा भ्रष्ट और चालाक लोग उठाते है।

प्रदेश प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने आजीवन संघर्ष कर हमें अधिकार दिए। उन्होंने अंधविश्वास और नशा खोरी पर प्रहार करते हुए कहा कि अंधविश्वास और नशा करना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। इस अवसर पर बसपा के बीकानेर जोन इंचार्ज भोला सिंह बाजीगर, दिल्ली बसपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, बडोपल पूर्व सरपंच देवाराम गुणपाल, झंडूराम चौहान, बसपा हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष राधेश्याम सूडा, श्रीगंगानगर बसपा जिलाध्यक्ष लूणाराम, कुलवंत सुथार, दौलतराम कालवा, अमर सिंह तलवाड़ा सहित बड़ी तादाद में पदाधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।