Gram Panchayats - Sach Kahoon Hindi

अब पंचायत स्तर पर ऑनलाइन होगा एक-एक पैसे का भुगतान
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया ऐलान

हर जिले में ऑडिट रिपोर्ट बनाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि पंचायत स्तर पर एक-एक पैसे का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर जिले की ऑडिट रिपोर्ट बननी चाहिए। न केवल हर जिले की ऑडिट रिपोर्ट बननी चाहिए बल्कि उस पर चर्चा भी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बुधवार को यहां पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय में बजट एवं वित्तीय प्रबंधन की योजना के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन राघवेंद्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

30 अप्रैल तक भेजें बजट

खट्टर ने कहा कि हमें नया हरियाणा बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है। उन्होंने हर स्तर का बजट निर्धारित फॉर्म पर बनाकर 30 अप्रैल से पहले भेजने के निर्देश भी दिए ताकि समय से बजट जारी हो सके। पहली दो तिमाही में ज्यादा बजट जारी करें ताकि पहली दो तिमाही में ज्यादा तेजी से कार्य हो सकें। अंतिम तिमाही में सबसे कम बजट जारी करने के लिए कहा गया ताकि पहली तीन तिमाही में शुरू हुए विकास कार्यों को अंतिम तिमाही तक पूर्ण करने पर जोर लगाया जा सके।

ई-पंचायतें बनाने पर जोर

सभी पंचायतों को ई-पंचायत करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-पंचायत और ई-ऑफिस जैसी व्यवस्थाएं शुरू होने से पारदर्शिता आएगी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अभी 2713 पंचायतें ऑनलाइन भुगतान कर रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रक्रिया हर पंचायत में शुरू कराएं। उन्होंने कहा कि सिस्टम ऑनलाइन होने से पारदर्शिता आएगी और बारीकी से हर बात को ट्रैक किया जा सकेगा। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अब तक 55 हजार वेंडर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हम ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं जिससे हर व्यक्ति अपने गांव के विकास से संबंधित सुझाव सरकार को दे सकेगा। इसके लिए ग्राम दर्शन पोर्टल पर जाकर अपना सुझाव दर्ज किया जा सकता है। पोर्टल पर ऐसी व्यवस्था की गई है कि यह सुझाव तत्काल पांच लोगों (सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच) के पास रिफ्लेक्ट करेगा। इनमें से कोई भी इस सुझाव की सिफारिश कर सकेगा।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के एसीएस एसएन रॉय, वित्त विभाग के एसीएस टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी जिलों के डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर, जिला परिषदों के सीईओ एवं डीडीपीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भटिंडा जिले में ग्राम पंचायतों का चुनाव बिना मुकाबले ही सम्पन्न
31 जुलाई सरकारी राजिन्द्र कॉलेज में होने वाली पोलिंग स्टाफ की रिर्हसल रद्द

भटिंडा (सच कहूँ न्यूज)। राज्य चुनाव कमीशन पंजाब द्वारा जारी शैड्यूल अनुसार जिला भटिंडा में खाली सरपंचों व पंचों की सीटों को पूरा करने के लिए 6 अगस्त को उप चुनाव करवाया जाना था, जिसके लिए जिला भटिंडा की 28 ग्राम पंचायतों में से 26 सरपंच/पंचों ने नामांकन दाखिल किए थे और इन सभी ग्राम पंचायतों पर पंचों व सरपंचों का चुनाव बिना मुकाबले ही हो गया है।

28 ग्राम पंचायतों में से 26 के लिए एक-एक उम्मीदवार ने भरा नामांकन, 2 सीटों पर नहीं भरा किसी ने नामांकन

यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमीश्नर कम अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी भटिंडा मैडम शेना अग्रवाल ने बताया कि 24 से 28 जुलाई तक रिटर्निंग अधिकारियों के पास जिला भटिंडा में 26 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 33 पंच-सरपंच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनकी जांच की गई और सभी सही पाए गए।

उमीदवार बिना मुकाबले के ही चुने

इनमें से ब्लॉक संगत में महिता के वार्ड नंबर-9 के लिए पंच, राए कलां के वार्ड नंबर 6 में पंच, ब्लॉक मौड़ के थमनगढ़ के वार्ड नंबर-4 के लिए पंच, राम नगर वार्ड नंबर-2 के लिए पंच, सुक्खा सिंह वाला के वार्ड नंबर-1 के पंच, ब्लॉक तलवंडी साबो के मैनूआना गांव वार्ड नंबर-5 के लिए पंच, कलालवाला के वार्ड नंबर-7 के लिए पंच , ब्लॉक भटिंडा के गांव जोधपुर रुमाणा के वार्ड नंबर-4 के लिए पंच, गुलाबगढ़ के वार्ड नंबर-7 के लिए पंच, ब्लॉक गोनियाना के गांव कोठे कौर सिंह के वार्ड नंबर-6 के लिए पंच, भोखड़ा के वार्ड नंबर-7 के लिए पंच, ब्लॉक नथाना के गांव तुंगवाली के वार्ड नंबर 3 के लिए पंच, ब्लॉक फूल के गांव फूलेवाला व सिधाना के वार्ड नंबर-5 के लिए पंच, ब्लॉक भगता भाई का के गांव कांगड़ के वार्ड नंबर-3 के लिए पंच, रामूवाला के वार्ड नंबर-6 के लिए पंच, हमीरगढ़ के वार्ड नंबर-1 के लिए पंच, जलाल के वार्ड नंबर-8 के लिए पंच, दयालपुरा भाई का व राजगढ़ खुर्द के वार्ड नंबर 3 के पंच हेतु सिर्फ एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इस लिए उक्त गांवों में उमीदवार बिना मुकाबले के ही चुने गए हैं।

इसी तरह दिनांक 29 जुलाई को ब्लॉक भटिंडा के विर्क कलां के सरपंच के चुनाव, बल्लूआना, चुग्घे खुर्द, तलाब नहर बस्ती 2 व 3, ब्लॉक संगत के गांव कोटली साबो से सरपंच व गोनियाना के कोठे बुध सिंह में सरपंच के लिए दाखिल किए नामांकन उमीदवारों ने वापिस ले लिए, जिस कारण यहां पर भी बिना मुकाबले चुनाव सम्पन्न हो गया। ग्राम पंचायत मुल्तानिया व रायके खुर्द में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।