Gas Leak - Sach Kahoon Hindi

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेंद्र शर्मा)। Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना स्थित इंडस्ट्रियल एरिया-ए के गैसपुरा क्षेत्र में सोमवार तड़के एक टूल निर्माण फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई और कुछ अन्य मजदूर बेहोश हो गए। सूत्रों के अनुसार, दीप टूल्स नामक हैंड टूल निर्माण इकाई में देर रात उत्पादन कार्य सामान्य रुप से चल रहा था। इसी दौरान अचानक किसी पाइपलाइन या सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव शुरु हो गया।

देखते ही देखते गैस पूरे परिसर में फैल गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस का असर इतना तेज था कि मजदूरों को बाहर निकलने का अवसर तक नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण कई कर्मचारी फैक्ट्री के भीतर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरु किया तथा प्रभावित मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में दो मजदूरों के नाम मनोज और उनका पुत्र अमित हैं। तीसरे मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिता-पुत्र मशीन के निचले हिस्से से निकली सामग्री को ट्रॉली में भर रहे थे, तभी वे सीधे जहरीली गैस की चपेट में आ गए। गैस की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम कर रहे सात-आठ मजदूर बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन प्रभावितों की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

लुधियाना के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले में थाना मोती नगर में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रिसी गैस के प्रकार की जांच की जा रही है। मोती नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन और गैस रिसाव के वास्तविक कारणों की जांच शुरु कर दी गयी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राजा वड़िंग ने हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गैस रिसाव की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वड़िंग ने कहा कि यह बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना है, जिसने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी त्रासदियां न केवल प्रभावित परिवारों बल्कि पूरे समाज को झकझोर देती हैं। कांग्रेस नेता ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। राजा वड़िंग ने अस्पतालों में उपचाराधीन मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सभी घायल जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवारों के बीच लौटें। उन्होंने प्रशासन से हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की।

Cylinder Leak: उकलाना-भूना रोड पर ईंट भट्ठे के लेबर रूम में सिलेंडर लीक से लगी आग
डायल-112 टीम ने टाला बड़ा हादसा

ईएचसी सतीश कुमार व कांस्टेबल दिलबाग सिंह ने जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला गैस सिलेंडर; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Gas Cylinder Leak: उकलाना-भूना रोड स्थित गर्ग ब्रिक्स कंपनी के ईंट भट्ठे पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लेबर रूम के एक कमरे में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही थाना भूना की डायल-112 ईआरवी-216 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। Bhuna News

जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठा मालिक राजेश कुमार गर्ग के भट्ठे पर बने एक कमरे में जैसे ही चाय बनाने के लिए चोला चूल्ला चालू किया तो गैस सिलेंडर से लीकेज होने के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते कमरे में रखा सामान आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। सिलेंडर फटने की आशंका से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। भट्ठा मालिक ने तुरंत डायल-112 पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शांत होने के बाद भी कमरे के भीतर गैस सिलेंडर से रिसाव जारी था, जिससे खतरा बना हुआ था। इसी दौरान ईएचसी सतीश कुमार और कांस्टेबल दिलबाग सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए जोखिम उठाया और सिलेंडर को कमरे से बाहर खुले मैदान में ले आए। Bhuna News

बाद में सिलेंडर की गैस सुरक्षित तरीके से खाली कर दी गई। इस साहसिक कार्रवाई से जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि डायल-112 टीम की तत्परता और बहादुरी के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि ऐसे बहादुर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किए जाने के लिए माननीय एसपी सहाब को सिफारिश भेजी जाएगी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी डायल-112 पुलिस कर्मियों की सराहना की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– कोलकाता के टॉलीगंज में बहुमंजिला इमारत में आग, कई फिल्मी सितारे सड़क पर आए

सिलेंडर में गैस भरते हुए लगी आग दो महिलाओं सहित 5 घायल
सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। Gas Cylinder Fire: स्थानीय वार्ड नंबर 18 में एक शादी वाले घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से दो महिलाओं सहित 5 जने घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय उपजिला चिकि त्सालय में भर्ती क रवाया गया। एक महिला को हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर में रेफर कर दिया गया। Sadulshahar News

जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 18 निवासी मुखराम के घर में शादी थी। शादी सम्पन्न होने के पश्चात गैस सिलेंडर में बची हुई गैस को दूसरे सिलेंडर में डालते हुए अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे दहशत व अफरा तफरी फैल गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित पाँच लोग झुलस गए। आसपड़ोस वालों नें सभी घायलों को तुरंत सादुलशहर उप जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल महिला को जिला चिकित्सालय में रेफ रकर दिया गया।

यह भी पढ़ें:– समाना के दो दर्जन गांवों में प्राइवेट बस सेवा ठप

Gas Leak: गैस लीक होने से सिलेंडर में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर खाक
आग बुझाने में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन ने भी की सहायता

सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। Gas Leak: स्थानीय वार्ड नं 5 में शुक्रवार को करीब 11:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पर तुरंत हरकत में आई स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आगजनी की चपेट में आने से घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, सादुलशहर के वार्ड 5 में हेड कॉन्स्टेबल रामभगत मय जाप्ता नाकाबंदी पर तैनात थे। Sadulshahar News

इस दौरान उन्हें सिलेंडर में गैस लीक होने से आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, सादुलशहर फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घर के एक कमरे में सिलेंडर के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। घटना स्थल पर मौजूद घर के मालिक ने बताया कि वह जैसे ही कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा कि रसोई में रखा गैस सिलेंडर आग की लपटों में घिरा हुआ था। इसके बाद बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली लाइन को बंद करवाया गया ताकि और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। Sadulshahar News

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान घर के एक कमरे में रखा घरेलू सामान जैसे बिस्तर, कपड़े, चारपाई, अलमारी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। आग बुझाने में डेरा सच्चा सौदा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन के डॉक्टर बलविंदर सिंह, मंदीप रामगढ़िया, मंगल सेन, पुलिस प्रसाशन के सुनील कुमार आदि का भी सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:– स्कूली विद्यार्थियों पर लगेंगे नोडल अधिकारी, हर विद्यार्थी पर होगी नजर

Gas Pipeline Leakage: गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी आग, बड़ा हादसा टला
कैथल (सच कहूं न्यूज)। Kaithal Gas Pipeline Leakage: बाल सेठ कॉलोनी में रविवार रात करीब 9 बजे अज्ञात कारणों के चलते शहर में बिछाई गई आईजीएल गैस पाइपलाइन लीक हो गई। लीकेज वाली जगह पर आग लग गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सदी। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं गैस कंपनी से कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया ताकि लीकेज को रोका जा सके। गैस कंपनी के कर्मचारी पाइपलाइन की मरम्मत में जुटे रहे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाइपलाइन की मरम्मत की गई। Kaithal News

आईजीएल के जिला प्रबंधक शिवम ने बताया कि रात को करीब साढ़े आठ बजे आग लगी थी। सूचना मिलते ही उनकी पूरी टीम पहुंच गई और गैस रिसाव को रोक दिया गया। एक घंटे तक सप्लाई को भी रोक लिया गया ताकि मरम्मत सही हो सके। मरम्मत होते ही साथ की साथ सप्लाई शुरू कर दी है। शिवम ने बताया कि जिले में गैस के 41 हजार कनेक्शन हैं। जिनमें से अकेले कैथल शहर में करीब 32 हजार कनेक्शन हैं। Kaithal News

दमकल विभाग के अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कॉलोनी में गैस लीकेज हो गई है और आग लग गई है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया है। कर्मचारियों ने पाइपलाइन की मरम्मत भी की। उन्होंने बताया कि आग की घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Gas Leakage: गैस लीकेज के बाद लगी आग, तीन झुलसे
श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। Gas Leakage: मलोट में गैस सिलेंडर की पाइप से गैस लीकेज होने के बाद लगी आग की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित 3 लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोहल्ला निवासी सोनू सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे पिंदर कौर अपने घर में खाना बना रही थी, तभी रसोई में गैस लीक होने के कारण आग फैल गई। इस हादसे में पिंदर कौर, उसका लड़का बॉबी और उसकी पड़ोसन नमनदीप कौर आग की चपेट में आ गए। Muktsar News

उक्त घटना दौरान झुलसी पिंदर कौर की लड़की सुमन कौर आंगन में झाड़ू लगा रही थी और उसका लड़का खेल रहा था। घटना दौरान आग की चपेट में आने वाली महिलाओं और बच्चों द्वारा मचाए के शोर के बाद लोगों ने एकत्रित होकर आग पर काबू पाया और घायलों को मलोट के सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जिनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। मोहल्ला निवासी सोनू सिंह ने बताया कि झुलसी महिलाएं गरीब परिवार से हैं। उन्होंने प्रशासन ने आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– शिक्षा बोर्ड की ऊपरी मंजिल पर चढ़े दो युवक

Gas Leak:- गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी
खुदाई के काम के दौरान जेसीबी के पंजे से फटी पाइप | (Bathinda Gas Leak)

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। शहर में मुल्तानिया रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन पर बिछाई गई सीएनजी गैस पाइप लाइन (CNG Gas Pipeline) फट गई। घटना की जानकारी मिलते ही गुजरात गैस कंपनी के अधिकारी और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने लीकेज हो रही गैस को कंट्रोल कर लिया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। Bathinda Gas Leak

जानकारी अनुसार गुजरात गैस कंपनी की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। जिसके तहत बठिंडा के मुल्तानिया रोड पर भी पाइप लाइन डाली हुई थी, लेकिन शनिवार को रोड पर सीवर का काम चल रहा था। जैसे ही जेसीबी मशीन की ओर से सड़क को खोजना शुरु किया तो पंजा गैस पाइप से टकरा गया, जिससे गैस की पाइप फट गई। Bathinda Gas Leak

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गुजरात गैस कंपनी के सेफ्टी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड इंचार्ज का कहना है कि स्थिति को कंट्रोल कर लिया है। किसी तरह की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सीवर डालने वाले ठेकेदार की ओर से बिना सूचना दिए काम शुरु कर दिया, जिसके तहत यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें:– अब चार वर्ष बाद बिना पोस्ट ग्रेजुएशन सीधा पीएचडी कर सकेंगे विद्यार्थी

Dera Bassi Gas Leak:- डेराबस्सी कैमिकल फैक्ट्री में गैस लीक से मजदूरों की हालत बिगड़ी
नहीं जागे अधिकारी, हो रही है गैस लीक की घटना बड़ी भारी

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के डेराबस्सी में एक कैमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से कई मजदूरों की हालत बिगड़ जाने का समाचार सामने आया है। बताया जा रहा है कि डेराबस्सी (Derabassi) के बरवाला रोड स्थित सौरव कैमिकल फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को सांस लेने में परेशानी होने लगी तो वो तुरंत फैक्ट्री से बाहर निकल आए। इस दौरान फैक्ट्री में करीब 50 मजदूर कार्य कर रहे थे। इस बारे में सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम, पॉल्यूशन विभाग और मैडिकल टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने लगी। लेकिन गैस लीक होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं अधिकारी भी इस मामले के बारे में कुछ कहने से गुरेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– एलआईसी का धमाल, बनाए आपको मालामाल

बता दें कि पिछले महीने की 30 अप्रैल को लुधियाना में गैस लीक (Ludhiana Gas Leak) होने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे ही 11 मई को ही नंगल में गैस लीक की दूसरी घटना घटी थी जिसमें स्कूल के बच्चों और अन्य लोगों को गैस चढ़ गई थी। ऐसी घटनाएं घटने के बावजूद प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। नतीजतन अब डेराबस्सी में गैस लीक हो गई है लेकिन अधिकारियों के कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि गैस कहां से लीक हुई है। शायद अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हैं।

रिसने वाली जहरीली गैस कौन सी और कहां से निकली, पुलिस प्रशासन असमंजस में
लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार धुंआ गटर से निकलते देखा गया। (Gas Leak) प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बारिश के कारण गटर चोक हो गया था इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि गैस रिसाव गटर से हुआ होगा। उधर पुलिस और प्रशासन अभी भी असमंजस की स्थिति में है कि गैस रिसाव कहां से हुआ है। इस संबंध में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने बताया कि अभी यह बताना मुमकिन नहीं है कि लीक होने वाली गैस कौन सी थी, गैस की बदबू अभी भी क्षेत्र के कुछ हिस्से में फैली हुई है।

यह भी पढ़ें:– Ludhiana: लुधियाना गैस रिसाव पर आई बड़ी अपडेट

वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गैस रिसाव से मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं, 4 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। (Gas Leak) हादसे में मरने वालों के ब्लड की सैंपलिंग की जा रही है और एनडीआरएफ गैस की सैंपलिंग कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार इस रिसाव में मरने वालों के फेफड़ों पर नहीं बल्कि उनके दिमाग पर असर हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Ludhiana Gas Leak: लुधियाना गैस रिसाव हादसा: ब्रेन पर असर बना मौतों का कारण
लुधियाना। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब में लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में रविवार को अचानक गैस लीक होने से 2 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। (Ludhiana News) पुलिस ने मामले को सीरियस लेते हुए एहतियातन 1 किलोमीटर का इलाका सील कर दिया है। पुलिस द्वारा मास्क पहनकर रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– Ludhiana Gas Leak: जागने से पहले ही ‘चिर निंद्रा’ में सो गए लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक डिपार्टमेंट स्टोर व मिल्क बूथ से गैस रिसने की बात कही जा रही है। पर देखा जाए तो वहां नजदीक से ही सीवरेज की लाइन भी गुजर रही है। जिन पर मेनहोल बने हुए हैं, जिनके ढक्कन टूटे या खुले हुए हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सीवरेज लाइन से ही इन टूटे मेनहोल्स से ये जानलेवा गैस बाहर निकली होगी और उससे क्षेत्र के लोग बेहोश हो गए होंगे।

अनुमान के मुताबिक सीवरेज लाइन से हुई गैस लीक

बता दें कि जिस जगह गैस रिसाव से लोगों की मौत हुई, उसके पास से सीवरेज की लाइन गुजर रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि गैस वहीं से लीक हुई है। (Ludhiana News) सीवरेज लाइन से निकली यह जहरीली गैस इलाके में फैल गई। जो लोग नजदीक थे वो इसके संपर्क में आते गए और बेहोश होते गए। इसका लीकेज पाइंट उसी गोयल कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान के पास है, जहां सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई। इससे पहले कि ये और इलाकों में फैलती, पहले ही इसके बारे में पता चल गया।

केमिकल रिएक्शन से हुआ हादसा

सीवरेज लाइन में जहरीली गैस कहां से आई, इसको लेकर एक संभावना सीवरेज लाइन के भीतर केमिकल कंटेमिनेशन की है। सीवरेज लाइन में पहले ही जहरीली गैस रहती है। ऐसे में संभव है कि किसी ने जहरीले केमिकल को डिस्पॉज आॅफ करने के लिए सीवरेज में डाल दिया। इस केमिकल और सीवरेज की गैस आपस में मिल गई और उसके रिएक्शन से कोई ऐसी जहरीली गैस बनी, जिससे लोगों की मौत हो गई।

सीवरेज के टूटे ढक्कन बने गैस रिसाव का कारण

सीवरेज लाइन के अंदर जहरीली गैस बन गई लेकिन ये बाहर कैसे निकली?, इसका जवाब है सीवरेज लाइन के मेनहोल के टूटे ढक्कन। असल में जहां गैस लीक से लोगों की मौत हुई और जिस दुकान पर लोग बेहोश हुए, उसके आसपास कुछ मेनहोल के ढक्कन टूटे मिले हैं। पुलिस ने भी यही संभावना जताई कि सीवरेज के अंदर जो गैस बनी, वह इन्हीं से बाहर निकली।

न्यूरो टॉक्सिन हो सकती है मौत की वजह : सुरभि मलिक

गैस रिसाव से होने वाली मौतों के बारे में लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें रेस्पिरेटरी सिमटम्स नजर नहीं आए, मतलब उनकी मौत दम घुटने से नहीं हुई। (Ludhiana News) मौत की वजह न्यूरो टॉक्सिन हो सकती है। उन्होंने कहा कि जहरीली गैस के संपर्क में आने वालों का सीधे ब्रेन पर असर हुआ और उनकी मौत हो गई। उन्होंने ये भी कहा कि ​ऐसा लग रहा है कि गैस कंटेमिनेशन हुआ है। ऐसा हो सकता है कि सीवरेज मैनहोल में केमिकल रिएक्ट कर गया हो। पूरी जांच के लिए नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स की टीमें बुलाई गई हैं। गैस और उसकी लीकेज की जांच के लिए मशीनें लगाई गई हैं। वे सीवरेज मेनहोल से सैंपल ले रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गुजरात के सूरत में संदिग्ध जहरीली गैस के कारण 6 की मौत, 19 अन्य बीमार
सूरत। गुजरात में सूरत के सचिन औद्योगिक क्षेत्र में आज सम्भवतः एक रासायनिक टैंकर से नाले में बहाए जा रहे रसायन के कारण संदिग्ध तौर पर ज़हरीली गैस फैलने होने से कम से कम छह मज़दूरों की मौत हो गयी और 19 अन्य बीमार हो गए। सचिन थाने के पुलिस इन्स्पेक्टर के पी जाडेजा ने यूएनआई को बताया कि साड़ी और कपड़ों पर प्रिंटिंग करने वाले विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल की फ़ैक्टरी के निकट यह घटना तड़के हुई। सुबह क़रीब सवा चार बजे सूचना मिलने पर पुलिस जब सचिन जीआईडीसी स्थित इस फ़ैक्टरी के निकट पहुंची तो वहां गैस से प्रभावित 25 कामगार मिले।

ये सभी फ़ैक्टरी के ग्राउंड फ़्लोर पर काम कर रहे थे। उन्हें जल्दी से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक महिला समेत उनमें से छह ने दम तोड़ दिया। अन्य का इलाज किया जा रहा है। जाडेजा ने बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बाहर एक रसायन वाला टैंकर मिला जिससे सम्भवतः इस्तेमालशुदा रसायन को एक नाले में बहाने के प्रयास में यह ज़हरीली गैस बनी होगी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं। घटना की अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और दोषियों की ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाक़े को भी ख़ाली करा दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुंबई के पास बदलापुर में औद्योगिक गैस लीक, लोगों में मचा हड़कंप
मुंबई (एजेंसी)। मुंबई से लगते बदलापुर में औद्योगिक गैस लीक होने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एम.आई.डी.सी. के शिरगांव आपटेवाडी के तीन किलोमीटर तक क्षेत्र में गैर के रिसाव होने का असर देखा गया। गैस की चपेट में आए लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब स्थिति काबू में बताई जा रही है। गैस की चपेट में आए अस्पताल में भर्ती लोगों को अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे एम.आई.डी.सी. क्षेत्र की नोबेल इंटरमीडिएट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंडस्ट्रियल गैस का रिसाव हो गया। घटना के बाद आसपास के कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, आँखों में जल्द जैसी शिकायत होने लगी थी।

#WATCH | A gas leak from a factory in Maharashtra's Badlapur was reported at around 10:22 pm on Thursday. People in the area were having trouble breathing. Fire brigade stopped the leak at 11:24 pm.  The situation is under control. No one injured: Thane Municipal Corporation pic.twitter.com/djdZY77DAE

— ANI (@ANI) June 3, 2021

थोड़ी ही देर में गैस लीक का असर तीन किलोमीटर के दायरे तक फैल गया। गैस लीक की जानकारी मिलते ही लोगों में भगदड़ मच गई और वे सुरक्षित जगहों में तलाश में दौड़ पड़े। इस संबंध में सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत करने के लिए अधिकारियों ने कहा कि गैस जहरीली नहीं है, आप घबराएं नहीं। तब जाकर स्थिति काबू में आई। हालांकि इस दौरान किसी जानी नुक्सान की खबर नहीं है। हां, कुछ लोगों एहतियात के तौर पर नजदीकी अस्पतालों में जरूर दाखिल करवाया गया, लेकिन उन्हें भी बाद में छुट्टी दे दी गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।