Drug Smuggling - Sach Kahoon Hindi

Punjab Police: पंजाब में ड्रग तस्करी पर BSF–ANTF की बड़ी कार्रवाई! ऑपरेशन में 19.980 किलो हेरोइन बरामद, 4 गिरफ्तार
Punjab Police: चंडीगढ़। पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले एक नशा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। Punjab News

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त विवरण के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बॉर्डर रेंज इकाई ने सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए लगभग 19.980 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। मामले में चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को संचालित करने वाला एक प्रमुख आरोपी भी शामिल बताया गया है।

पुलिस का ध्यान पूरे नेटवर्क को समाप्त करने पर केंद्रित

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में सक्रिय तस्करों के सीधे संपर्क में था। वह सीमा पार से आने वाली नशीली पदार्थों की खेप की प्राप्ति, भंडारण और स्थानीय स्तर पर आपूर्ति की व्यवस्था करता था। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। Punjab News

पुलिस का ध्यान अब सीमा पार मौजूद संचालकों की पहचान, तस्करी मार्गों की जानकारी और पूरे नेटवर्क को समाप्त करने पर केंद्रित है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को नशामुक्त बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और सीमापार से संचालित नार्को-नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की थी। पहली जनवरी को पटियाला पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी हत्या, जबरन वसूली और लक्षित हत्याओं जैसी गंभीर वारदातों में संलिप्त पाए गए थे। उस अभियान के दौरान पुलिस ने कई अवैध हथियार भी बरामद किए थे। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए नशा तस्करों, गैंगस्टरों और संगठित अपराध से जुड़े तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। Punjab News

163 किलो 710 ग्राम डोडा पोस्त सप्लाई मामले में मुख्य आरोपी हिसार से काबू
आरोपी के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न जगह हत्या लूट डकैती आदि के 10 से ज्यादा मामले दर्ज है, जिला पुलिस द्वारा अब तक ऑपरेशन ट्रेक डाउन तहत 9 आरोपी किए गए काबू

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Doda Post Supply Case: ऑपरेशन ट्रेक डाउन तहत कैथल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला पुलिस द्वारा अब तक ऑपरेशन ट्रेक डाउन तहत 9 आरोपी काबू किए गए जा चुके है। जिनके खिलाफ हत्या का प्रयास, फायरिंग, किडनैपिंग, गंभीर चोटे मारने के आरोप है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा 163 किलो 710 ग्राम डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले आरोपी को हिसार से काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न जगह हत्या लूट डकैती आदि के 10 से ज्यादा मामले दर्ज है।

एसपी उपासना ने बताया की 24 सितंबर को स्पेशल डिटेक्टिव युनिट ने सूचना के आधार पर गांव नरड़ निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक पर दबिश देकर ट्रक में बैठे आरोपी मंडवाल निवासी राजविंद्र सिंह उर्फ राजा तथा कश्मीरा सिंह को काबू किया था। तलाशी दौरान ट्रक बंद बॉडी कंटेनर में रखे 10 प्लास्टिक कट्टो से 163 किलो 710 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज करके आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव युनिट टीम द्वारा करते हुए नशा सप्लायर आरोपी गांव बुरान जिला जींद हाल हिसार निवासी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी राजविंद्र सिंह व कश्मीरा से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था की यह डोडापोस्त उन्हें हरिओम द्वारा मध्यप्रदेश से उपलब्ध करवाया गया था।

आरोपी 7 दिन के पुलिस रिमांड पर | Kaithal News

एसपी ने बताया की आरोपी हरिओम के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न जगह हत्या, लूट, डकैती सहित कई संगीन मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। उक्त मामले में व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से 7 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

यह भी पढ़ें:– Job Fair: 11 नवंबर को फतेहाबाद में रोजगार मेला

दिल्ली पुलिस ने 30.595 किलो गांजा सहित ड्रग पैडलर को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुरुवार को आईएसबीटी आनंद विहार के समीप चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 30.595 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विवेक कुमार उर्फ किट्टू (19 वर्ष), निवासी पटना, बिहार के रूप में हुई है। Delhi Police arrested

पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल रवि ने एक संदिग्ध युवक को चार बैगों के साथ देखा। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा, किंतु उसे तुरंत पकड़ लिया गया। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में गांजा मिला।

पूछताछ में विवेक ने बताया कि यह नशीला पदार्थ उसे उसके गांव के ही सुरंजन कुमार यादव से मिला था और इसे दिल्ली के मोती नगर व रघुवीर नगर क्षेत्रों में पहुँचाना था। उसने स्वीकार किया कि वह पिछले एक वर्ष से इस अवैध धंधे में सक्रिय है और अब तक 9–10 बार बिहार से दिल्ली तक खेप पहुँचा चुका है। प्रत्येक खेप पर उसे 10 से 20 हज़ार रुपये मिलते थे। डिलीवरी की पूरी योजना व्हाट्सएप कॉल और लोकेशन शेयरिंग के जरिए बनाई जाती थी।

साथ नाबालिग साथी शिव शंकर रहता था

आरोपी ने यह भी बताया कि अक्सर उसके साथ उसका नाबालिग साथी शिव शंकर रहता था, ताकि शक न हो। घटना के दिन भी वह साथ था, लेकिन विवेक की गिरफ्तारी से पहले ही फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। विवेक कुमार, बिहार के पटना जिले के सिकंदरा धनवान गाँव का निवासी है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाला विवेक छठी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर मजदूरी करने लगा था। बाद में वह नशे के कारोबार में शामिल हो गया।

पुलिस का कहना है कि विवेक से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। सप्लायर सुरंजन यादव तथा दिल्ली में गांजा प्राप्त करने वाले अन्य लोगों की खोज की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Delhi Police arrested

FIR against Rahul Gandhi: राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज

नशा तस्करी के मामले में कैराना पहुंची करनाल पुलिस
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Drug Smuggling Cases: करनाल पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द में छापेमार कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस टीम मोहल्ले से एक युवक को उठाकर अपने साथ लेकर गई है। शुक्रवार को हरियाणा के जनपद करनाल के थाना मधुबन से पुलिस की चार सदस्यीय टीम एएसआई नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कैराना कोतवाली पहुंची। Kairana News

जहां पर आमद दर्ज कराने के उपरांत टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ में कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला में एक मकान पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस यहां से आसिफ नामक युवक को उठाकर अपने साथ लेकर गई है। हरियाणा पुलिस नशा तस्करी के मामले में कैराना पहुंची थी। Kairana News

यह भी पढ़ें:– जानलेवा हमले का एक और आरोपी दबोचा, डंडा बरामद

ड्रग तस्करी के के आरोप में तीन गिरफ्तार
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: ड्रग व्यापार को एक बड़ा झटका देने वाले कई त्वरित अभियानों में, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमलप्रीत सिंह खख ने शनिवार को कहा कि पहले आॅपरेशन में, जिसने एक स्थानीय ड्रग वितरण नेटवर्क का पदार्फाश किया, सिटी नकोदर पुलिस ने लिंक रोड, माल्डी में एक रणनीतिक गश्ती अभियान के दौरान अमित उर्फ अमति को 110 नशीली गोलियों के साथ रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी, पानी वाली मोहल्ला घोस नकोदर का निवासी है, कथित तौर पर तस्करी का सामान पहुंचाने की तैयारी कर रहा था, जब इंस्पेक्टर अमन सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा।

एक अन्य महत्वपूर्ण सफलता में, मकसूदा पुलिस ने शेरपुर गांव के पास दो ड्रग तस्करों – मुनीश कुमार उर्फ मिशु और संदीप कुमार उर्फ दीपी को गिरफ्तार किया। दोनों मुबाकिरपुर के निवासी हैं और उनके पास से 100 गुलाबी रंग की नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस उपाधीक्षक सुरिंदर पाल धोगड़ी ने बताया, संदिग्धों ने खेत की पराली में छिपने की कोशिश की, लेकिन हमारी सतर्क टीम ने उन्हें देख लिया और पकड़ लिया। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– कूड़े की समस्या को लेकर लुधियाना में राजनीति हावी, ममता आशु ने लगाए आरोप

मादक पदार्थ तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी मनव्वर कैराना कोतवाली पर दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में वांछित चल रहा था। एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली पर तैनात एसआई दीपचंद ने मादक पदार्थ तस्करी के वांछित आरोपी मनव्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान करके उसे जेल भेज दिया। Kairana News

यह भी पढ़ें:–  पंजाब पुलिस ने फैक्ट्रियों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के सामान सहित छह सदस्यों को गिरफ्तार किया

Punjab Police: 66 किलो अफीम व 44 हजार की ड्रग मनी सहित दो काबू
फाजिल्का पुलिस ने किया अंतरराज्यीय अफीम गिरोह का पर्दाफाश

42 खातों में किया 1.86 करोड़ रुपए का वित्तीय लेन-देन | Fazilka News

फाजिल्का (सच कहूँ ब्यूरो)। Punjab Police: पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह को तोड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक दिन पहले 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अब 42 बैंक खातों तक पहुंच बनाई है। इन खातों से 1.86 करोड़ रुपए के वित्तीय लेन-देन सामने आए। फिलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर अगले और पिछले लिंक की जांच में जुटी है। महानिदेशक पंजाब (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि फाजिल्का पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। Fazilka News

फाजिल्का पुलिस ने शुरूआत में स्विफ्ट कार नंबर पीबी05-एसी-5015 में सवार दो तस्करों सुखजाद सिंह और जगराज सिंह को पकड़ने में सफलता हासिल की, जबकि उनका साथी तरसेम सिंह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 66 किलो अफीम और 40 हजार रुपए की ड्रग मनी भी जब्त की है। जांच में पता चला है कि यह पूरा नेटवर्क झारखंड से संचालित हो रहा था। यह कार्रवाई सिर्फ अफीम बरामदगी तक सीमित नहीं रही, पुलिस ने इसमें ड्रग मनी भी जब्त करने में सफलता हासिल की है।

42 खातों में बांटे जा रहे थे रूपये | Fazilka News

डीजीपी पंजाब ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। बरामदगी के दौरान वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की गई। अब पुलिस की जांच में 42 बैंक खाते सामने आए हैं। जिसके बाद पता चला कि आरोपी 42 खातों में पैसे ट्रांसफर कर रहे थे। जब इन 42 बैंक खातों की तलाशी ली गई तो 1.86 करोड़ रुपए के वित्तीय लेन-देन सामने आए। पुलिस इन खातों की और बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले में आगे-पीछे के लिंकेज का पता लगाएगी और कुछ और गिरफ्तारियां भी करेगी।

यह भी पढ़ें:– आशा वर्करों ने किया डीसी दफ्तर का घेराव

Drug Smuggling: कंटेनर ट्रक से 2 क्विंटल 76 किलोग्राम पोस्त बरामद, चालक फरार
Drug Smuggling: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भादरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर ट्रक में भरा 2 क्विंटल 76 किलोग्राम पोस्त बरामद किया है। कंटेनर ट्रक का चालक पुलिस को चकमा दे भागने में कामयाब रहा। फरार हुए शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार भादरा पुलिस थाना के एसआई वीरचन्द के नेतृत्व में गठित टीम तडक़े गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मलसीसर से कुंजी रोड पर रोही मलसीसर में नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान कुंजी-साहवा की तरफ से आ रहे कंटेरनुमा ट्रक को रुकवाने के लिए इशारा किया तो चालक नाकाबंदी तोडक़र कंटेनरनुमा ट्रक को भादरा की तरफ भगा ले गया। Hanumangarh News

पुलिस ने पीछा किया तो चालक कंटेनर को मलसीसर अड्डा के पास गली में मोडकर वहां खड़ा कर नीचे उतरकर अंधेरे का फायदा उठा भाग गया। फरार हुए चालक की पहचान कुलदीप पुत्र रामस्वरूप जाट निवासी खचवाना के रूप में हुई। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें रखे 12 कट्टों में 2 क्विंटल 76 किलोग्राम डोडा-छिलका पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने पोस्त बरामद कर कंटेनर को जब्त कर लिया। फरार हुए चालक कुलदीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। अनुसंधान भादरा पुलिस थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई कर रहे हैं। पुलिस टीम में एसआई वीरचन्द, हैड कांस्टेबल राजेन्द्र, कांस्टेबल सुभाष, मदन व राजेन्द्र शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल मदन और सुभाष की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

छह ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। भादरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को छह ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने भादरा के ही एक व्यक्ति से चिट्टा खरीदकर लाने की जानकारी पुलिस को दी। इस आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। जानकारी के अनुसार भादरा पुलिस थाना के एसआई वीरचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात्रि को गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

गश्त के दौरान पुलिस टीम साहवा बाइपास रोड से रामतलाई की तरफ फटने वाले रास्ते पर पहुंचा तो सडक़ के पास खाला पुलिया पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को आते देखकर उक्त व्यक्ति रामतलाई की तरफ जाने वाले कच्चा रास्ता की तरफ भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उक्त व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान तालीम (25) पुत्र सफी मोहम्मद निवासी वार्ड 22, भादरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान तालीम के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से तालीम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में तालीम ने बताया कि वह स्वयं चिट्टा का नशा करता है। वह स्वयं के इस्तेमाल के लिए अलग-अलग जगह से चिट्टा लाता है। कुछ चिट्टा वह स्वयं इस्तेमाल कर लेता है, कुछ चिट्टा बेच देता है। दो-तीन दिन पहले वह विनोद कुमार पुत्र रणजीत माली निवासी भादरा से आठ ग्राम चिट्टा 12 हजार रुपए में खरीद कर लाया था। इसमें से कुछ चिट्टा उसने स्वयं पी लिया। शेष बचा हुआ चिट्टा बेचने के लिए वह ग्राहकों की तलाश कर रहा था। प्रकरण की जांच थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई कर रहे हैं। पुलिस टीम में एसआई वीरचन्द के अलावा कांस्टेबल रजत, देवीलाल, नीतीश शामिल थे। Hanumangarh News

Indian Railways: यह रेलगाड़ी पटरी से उतरी, 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, हैल्पलाइन नंबर जारी

Rajasthan : 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
रोड़ांवाली के दो युवक पांच ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्त में

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन थाना पुलिस ने बाइपास मार्ग स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में कार्रवाई करते हुए पांच ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर गांव रोड़ांवाली निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को रविवार देर रात गश्त के दौरान अंजाम दिया गया। जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि थाना की एसआई चुंका के नेतृत्व में गठित टीम रविवार देर रात्रि को गश्त कर रही थी।

गश्त करते हुए पुलिस टीम बाइपास मार्ग स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची तो पेट्रोल पम्प के पीछे खाली पड़ी जगह पर दो युवक संदिग्धावस्था में घूमते नजर आए। शक होने पर दोनों युवकों से उनका नाम-पता पूछा तो इनकी पहचान इमदाद खान (22) पुत्र श्योकत अली निवासी वार्ड 14, रोड़ांवाली व अनीष खान (24) पुत्र रसीद खान निवासी रोड़ांवाली के रूप में हुई। दोनों से रात्रि को यहां घूमने का कारण पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

तलाशी के दौरान इमदाद खान के पास दो ग्राम जबकि अनीष खान के पास तीन ग्राम चिट्टा मिला। दोनों के कब्जे से चिट्टा बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान थाना के एसआई गजेन्द्र शर्मा को सौंपा। थाना प्रभारी के अनुसार चिट्टा तस्करों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने कहां से और किससे चिट्टा खरीदा और किसे सप्लाई देनी थी।

चार ग्राम हेरोइन बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने रविवार रात्रि को गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए चार ग्राम हेरोइन बरामद कर पंजाब निवासी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चिट्टा तस्कर से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार संगरिया पुलिस थाना के एसआई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम रविवार देर रात्रि को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

गश्त करते हुए पुलिस टीम संगरिया कस्बे में रेलवे फाटक से बसंत विहार कॉलोनी की तरफ जाने वाले कच्चा रास्ता पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से मिली प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में चार ग्राम हेरोइन (चिट्टा) भरी हुई थी। पुलिस ने हेरोइन बरामद कर मौके से संदीप सिंह (34) पुत्र मंगल सिंह निवासी आकलिया जलाल पीएस दयालपुरा जिला बठिंडा पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की जांच थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह कर रहे हैं।

पोस्त समेत युवक गिरफ्तार, सदर पुलिस की कार्रवाई | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। सदर पुलिस थाना प्रभारी ने रविवार रात्रि को टीम के साथ गश्त के दौरान गांव सहजीपुरा के पास कार्रवाई करते हुए तीन किलोग्राम पोस्त सहित युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में दर्ज मुकदमे की जांच टाउन पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मादक व नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान की निरंतरता में सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर चन्द्र के नेतृत्व में टीम रविवार देर रात्रि को गश्त कर रही थी।

गश्त करते हुए पुलिस टीम रोही सहजीपुरा में घग्घर नदी के पटड़ा पर पुलिया के नजदीक पहुंची तो एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। सामने पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति घबरा गया और तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को रुकवा तलाशी ली तो उसके पास तीन किलोग्राम छिलका-चूरा पोस्त मिला। पुलिस ने पोस्त बरामद कर मौके से उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहनसिंह उर्फ सोनू (35) पुत्र मलसिंह निवासी वार्ड 14, करणीसर के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान टाउन पुलिस थाना की एसआई रचना बिश्नोई के सुपुर्द किया। Hanumangarh News

विराट कोहली के करियर को लेकर सुनील गावस्कर ने की बड़ी टिप्पणी

Drug Trafficking : नशा तस्करी पर लगाम जरूरी
– Drug Trafficking –

हाल ही में पंजाब पुलिस ने 70 लाख से अधिक नशीली गोलियों के रैकेट का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार व्यक्ति हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री से पांच राज्यों में नशीली दवाएं सप्लाई कर रहे थे। भले ही गिरफ्तारियों और बरामदगी से नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला आंशिक रूप से टूटी है, लेकिन सबसे चिंताजनक बात यह है कि पता नहीं यह सप्लाई कब से हो रही थी और अब तक कितने लोगों तक पहुंच चुकी है। दूसरा सवाल भी अहम है कि पिछले एक दशक से अलग-अलग राज्यों की पुलिस नशे के खिलाफ काम कर रही है, जिसके मुताबिक अब तक नशे की तस्करी (Drug Trafficking) खत्म हो जानी चाहिए थी, लेकिन इतनी बड़ी पुलिस व्यवस्था होने के बावजूद भी नशे का काला कारोबार निर्विघ्न जारी है।

यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि गिरफ्तार तस्करों के पीछे शक्तिशाली लोगों का हाथ है, जिनकी शह पर इतने बड़े स्तर पर नशा तस्करी हो रही थी। वे कई राज्यों की पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद भी अपना कारोबार कर रहे थे। शक्तिशाली लोगों का शिकंजे में न आना भी नशे नहीं रुकने का कारण है। यह भी स्वीकार करना होगा कि सरकार की नशा विरोधी नीतियों, पुलिस ढांचे और सामाजिक जागरूकता में कहीं न कहीं कमी है, जिसके कारण नशीली दवाओं की तस्करी जारी है। हमारी व्यवस्था को इतना मजबूत होना चाहिए कि नशा तस्करी निरंतर व बेलगाम न रहे।

नशीली टेबलेट तस्करी के दोषियों को 12-12 साल का कठोर कारावास
डेढ़-डेढ़ लाख रुपए जुर्माना लगाया | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण रूपचंद सुथार ने नशीली टेबलेट तस्करी के मामले में मंगलवार को फैसला सुनाते हुए दोषी दो व्यक्तियों को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने नशीली टैबलेट सप्लाई के आरोपी को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने पैरवी की। Hanumangarh News

एनडीपीएस जज रूपचंद सुथार ने सुनाया फैसला

प्रकरण के अनुसार 8 जून 2018 को हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना की टीम ने टिब्बी रोड पर भद्रकाली चौराहा पर नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चैकिंग के समय हनुमानगढ़ टाउन की तरफ से सफेद रंग की मारुति कार नम्बर आरजे 31 सीए 0622 आई। उसे रोक कर चैक किया तो उसमें कुलदीप उर्फ कालू पुत्र श्योकरण निवासी वार्ड 15, टिब्बी व अजय पुत्र शीशपाल निवासी खारिया पीएस रानिया जिला सिरसा सवार थे। कार में पीछे की सीट पर दो भूरे रंग के गत्ते के कार्टून रखे हुए थे। इनको चैक किया तो पहले कार्टून में प्रोजोलम-5 टैबलेट के 150 डिब्बे भरे हुए थे।

वर्ष 2018 में टाउन थाना पुलिस ने की थी कार्रवाई | Hanumangarh News

इनको चैक किया तो उसमें कुल 1 लाख 20 हजार टैबलेट थी जो एनडीपीएस घटक की होना पाई गई। इसी प्रकार दूसरे कार्टून को खोलकर चैक किया तो उसमें ट्राईओ-एसआर टैबलेट के 117 डिब्बे भरे हुए थे। इनको खोलकर चैक किया तो सभी डिब्बों में 29250 टैबलेट थी जो सभी एनडीपीएस घटक की होना पाई गई। इसके संबंध में कुलदीप व अजय से लाइसेंस/परमिट इत्यादि पूछा तो नहीं होना बताया। सभी दवाइयां अवैध होना बताया। इस पर उनके खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना में धारा 8/21, 25 एनडीपीएस एक्ट अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस की ओर से इसमें अनुसंधान किया गया। अनुसंधान में जब्तशुदा कार आरोपी कुलदीप उर्फ कालू की ही होनी पाई गई। जब्तशुदा अवैध नशीली दवाइयां अल्लादित्ता निवासी सूरेवाला से खरीद कर लाना पाया गया। पुलिस की ओर से कुलदीप उर्फ कालू व अजय के खिलाफ जुर्म धारा 8/21, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट एवं अल्लादिता उर्फ अताउल्ला पुत्र काले खां निवासी ग्राम पंचायत नाइवाली के खिलाफ जुर्म धरा 8/21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट में अपराध प्रमाणित मान कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया गया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 16 गवाह पेश किए गए। Hanumangarh News

विचारण के पश्चात और दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद मंगलवार को न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश रूपचंद सुथार ने फैसला सुनाया। आरोपी कुलदीप उर्फ कालू व अजय को बिना लाइसेंस के अवैध नशीली दवाइयां अपने कब्जे में रखने पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में दोषसिद्ध किया। अल्लादित्ता को संदेह का लाभ देकर दोष मुक्त किया। सजा के बिंदु पर सुनवाई की गई।

इस पर विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने न्यायालय से अभियोजन पक्ष की ओर से अपराध साबित करने एवं हनुमानगढ़ में आए दिन नशे के केस अत्यधिक होने और समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए दोषियों को अधिकतम दंड से दंडित करने का निवेदन किया। दोनों पक्षों की सुनवाई के पश्चात न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण रूपचंद सुथार ने दोषी कुलदीप उर्फ कालू व अजय को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में 12-12 वर्ष के कठोर कारावास एवं डेढ़-डेढ़ लाख रुपए जुर्माना एवं जुर्माना अदा नहीं करने पर अदम अदायगी जुर्माना 8-8 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतने की सजा सुनाई। Hanumangarh News

पावन MSG भंडारा: जहाँ दिखाई देती है सेवा व संस्कृति की अनूठी झलक!

अंतरराज्जीय नशा तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
उड़ीसा से पंजाब में लाए जा रहा 2.88 क्विंटल गांजा भी बरामद: सीपी भुल्लर

सच कहूँ/रघुबीर सिंह/ लुधियाना। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने आज गांजा की स्पलाई करने वाले एक अंतरराज्जीय गिरोह का पदार्फाश करते तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 2.88 क्विंटल गांजा बरामद किया है जो कि उड़ीसा से पंजाब में लाया जा रहा था।

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सी.आई.ए स्टाफ-1 ने एक सूचना पर जीटी रोड साहनेवाल पर जाल बिछाया था जब उन्होंने मंडी गोबिन्दगढ़ की तरफ से आ रहे एक ट्रक नंबर क्यूआर 11 जे 5919 को रोका। उन्होंने बताया कि ए.सी.पी डिटैक्टिव हरबिन्दर सिंह की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस ने 16 बोरियों में भरा 2.88 क्विंटल गाँजा बरामद हुआ हैं। भरे प्रत्येक थैले में 18 किलो गांजा था। भुल्लर ने बताया कि चालक करमजीत सिंह उर्फ पम्मी, ट्रक मालिक मनप्रीत सिंह गोरा दोनों निवासी गाँव रसूलपुर मल्लण और कुन्दन कुमार निवासी जिला सीतामड़ी, बिहार को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुलजिमों ने खुलासा किया कि वह ट्रांसपोर्ट के धंधों की दीवार में इस तस्करी का नैटवर्क चला रहा था। मुलजिम करमजीत और मनप्रीत ने फौज, उड़ीसा में साइकिल समेत लोहे का सामान पहुँचाया, वहाँ से उन्होंने मंडी गोबिन्दगढ़ को डिलीवरी के लिए अपने ट्रक में कच्चा लोहे का माल भर दिया, सीपी ने बताया कि इसी दौरान मुलजिम कुंदन उनके साथ बारी पत्ता इलाके से गाँजे लेकर शामिल हो गया जो लुधियाना में डिलीवर किया जाना था।

उसने आगे बताया कि लुधियाना में गाँजा पहुँचाने के बदले एक लाख रुपए लेने थे। मुलजिम कुंदन अपने साथी लाल बाबू राय के निर्देशों पर यह गाँजा यहाँ ट्रक समेत आया था और इस गाँजे को 10 लाख रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब के साथ बेचना था। भुल्लर ने बताया कि मुलजिम करमजीत सिंह के खिलाफ पहले भी कत्ल का केस दर्ज था और वह चार सालों से जेल में बंद था।

उन्होंने कहा कि मुलजिमों खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और साथ ही दुहराया कि नशों के इस घिनौने धंधे में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्यवाही को यकीनी बनाया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।