Bangkok - Sach Kahoon Hindi

मंडी गोबिंदगढ़ के नितिन इन्सां ने बैंकॉक में फहराया तिरंगा, जीते 4 गोल्ड मैडल
मंडी गोबिंदगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Mandi Gobindgarh News: मंडी गोबिंदगढ़ में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब शहर के होनहार दिव्यांग खिलाड़ी नितिन कुमार डागर इन्सां ने बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एशिया ओशियानिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि 15 वर्षीय नितिन इन्सां ब्लॉक मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है और डी. मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में दसवीं का विद्यार्थी है। इस संबंध में बात करते हुए नितिन इन्सां ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 20 देशों के 43 खिलाड़ियों ने 2 से 12 अप्रैल तक भाग लिया, जिसमें उसने 65 किलोग्राम वजन वर्ग में चारों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नितिन ने बताया कि उसने 2 साल पहले पैरा पावरलिफ्टिंग की तैयारी शुरू की थी, अब तक वह सब-जूनियर कैटेगरी में जिला स्तर पर 3 गोल्ड, राज्य स्तर पर 3 गोल्ड और 1 सिल्वर, ‘खेडां वत्न पंजाब दियां’ में 1 सिल्वर और राष्ट्रीय स्तर पर 2 गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। ओपन कैटेगरी में उसने अपने से 20-30 साल बड़े खिलाड़ियों को भी मात दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में उसने दुबई में हुई यूथ एशियन पैरा गेम्स में 65 किलो वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जनवरी 2026 में पंजाब पैरा पावरलिफ्टिंग में चयन होने पर उसने सब-जूनियर और जूनियर दोनों वर्गों में गोल्ड मैडल जीते। नितिन इन्सां ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व अपने पिता दौलत राम और कोच संजीव शर्मा को दिया, उसकी कोचिंग मुख्य कोच जे.पी. सिंह, प्रदीप यादव, नितिन आर्या और राजेन्द्र सिंह रेहलों के नेतृत्व में हुई, जबकि पर्सनल कोच संजीव शर्मा हैं। नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान हरजीत सिंह जीतू ने भी नितिन इन्सां को फूलों के हार से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि नितिन इन्सां एमएसजी आईटी विंग टीनेज वॉरियर्स का सेवादार भी है।

पूज्य गुरु जी के आशीर्वाद से मिली यह सफलता: पिता दौलत राम

पिता दौलत राम ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा पहले भी पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुका है और बेटे की इस सफलता पर उन्हें बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि यह सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से ही संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि खेलों में जाने से पहले वे पूज्य गुरु जी से मिले थे और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया था, जिनकी बदौलत उनका बेटा यह मेडल जीतने में सफल हुआ है। उन्होंने पूज्य गुरु जी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

दो राज्यों में चुनाव के बीच बैंकॉक गए राहुल गांधी ? उठ रहे सवाल, विपक्षियों के तंज
कांग्रेस ने राहुल गांधी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। Rahul Gandhi

-इससे पहले 2015 में भी उनके बैंकॉक जाने को लेकर सवाल खड़े किए गए थे।

कांग्रेस अंदरुनी जंग में उलझी हुई है,

नई दिल्ली((एजेंसी) कांग्रेस में जारी आंतरिक कलह और महाराष्ट्र-हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बैंकॉक जाने की खबर है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी बैंकॉक के लिए विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट से रवाना हो गए। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी किस वजह से बैंकॉक गए हैं। ऐसे वक्त में जब दो सप्ताह बाद ही दो राज्यों में चुनाव हैं और कांग्रेस अंदरुनी जंग में उलझी हुई है, तब राहुल गांधी के बैंकॉक जाने पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 2015 में भी उनके बैंकॉक जाने को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। इस बीच ट्विटर पर बैंकॉक टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया है।

राहुल गांधी के बैंकॉक जाने पर तंज कसते हुए बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने किया ट्वीट

राहुल गांधी के बैंकॉक जाने पर तंज कसते हुए बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘क्या आप भी हैरान हैं कि बैंकॉक क्यों ट्रेड कर रहा है।’ हालांकि कांग्रेस ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 तारीख को चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने पार्टी में लोकतंत्र की कमी होने का आरोप लगाकर कांग्रेस के लिए प्रचार न करने का ऐलान किया है। वहीं, हरियाणा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने टिकट वितरण में धांधलेबाजी में और राहुल गांधी के करीबियों को किनारे लगाने का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

2015 में 60 दिन के लिए विदेश गए थे राहुल

बता दें कि राहुल गांधी 2015 में भी बैंकॉक गए थे।

तब वह 60 दिनों की छुट्टियों के बाद भारत वापस लौटे थे।

उस वक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी के इतनी लंबी छुट्टी लेने पर सवाल उठे थे।

राहुल गांधी 16 फरवरी, 2015 को बैंकॉक के लिए रवाना हुए थे और ठीक दो महीने बाद 16 अप्रैल को स्वदेश लौटे थे।

कहा जाता है कि उस दौरान उन्होंने बैंकॉक समेत 4 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा की थी।

आम चुनाव में हार के बाद दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि आम चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलने की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल पार्टी की कमान उनकी मां सोनिया गांधी के पास है। कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए मनाने की काफी कोशिशें की थीं, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़े रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

जयपुर से बैंकॉक के बीच हवाई सेवा जल्द
आठ हजार में अप-डाउन का आॅफर

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पर्यटन की दृष्टि से विश्वविख्यात बैंकॉक और राजस्थान के बीच पर्यटन सेवाओं में और अधिक मजबूत के लिए जल्द ही एयर एशिया कंपनी जयपुर-बैंकॉक के बीच अपनी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। इस संबंध में एयर एशिया ने ग्राहकों के लिए बेहद लुभावना आॅफर पेश किया है। एयर एशिया 29 सितंबर-2017 से 28 अगस्त-2018 के बीच यात्रा करने के लिए 31 जुलाई से 13 अगस्त-2017 के बीच सीट बुक कराने वाले ग्राहकों को आॅफर की पेशकश की है।

थाई एयर एशिया के सीईओ टैसापॉन बिजलेवेल्ड ने इस आॅफर की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सप्ताह में चार दिन-मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को जयपुर से बैंकॉक के बीच हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ट्रिप के लिए प्रमोशनल किराया महज 3999 रुपए है। इस आॅफर का लाभ 29 सितंबर-2017 से 28 अगस्त-2018 के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को ही मिलेगा।

इसके लिए उन्हें 31 जुलाई से 13 अगस्त-2017 के बीच सीट बुक करानी होगी। इसके अलावा एयर एशिया ने 29 सितंबर-2017 से ही सप्ताह में चार बार तिरूचापल्ली-बैंकॉक की उड़ान शुरू करने की भी घोषणा की है। इस मौके पर राजस्थान के पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि इस विमान सेवा से न केवल थाईलैंड बल्कि राजस्थान में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।