happy - Sach Kahoon Hindi

बजट में किसानों के लिए 16 एक्शन प्वाइंट बनाए जाने से किसान खुश
कैमिकल खेती की बजाय सरकार देगी आर्गेनिक खेती को बढ़ावा

(16 action points)

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। वर्ष 2020-21 के आम बजट में देश के किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का वीजन आज पेश किए गए बजट में साफ दिखाई दिया। इस बजट में केंद्र सरकार ने किसानों के उत्थान व उनकी आय बढ़ाने के लिए 16 एक्शन प्वाइंट पर काम किया है। जिससे भिवानी जिला के किसान काफी उत्साहित है। (16 action points) भिवानी जिला के किसान अजय, जितेंद्र व सोमबीर ने बताया कि बजट में किसानों के सब्जियों व फलों के उत्पाद को संरक्षित करने के लिए 162 मीट्रिक टन कोल्ड स्टोरज व वेयरहाऊस बनाने की योजना से फल, सब्जी उत्पादक किसानों को सीधा लाभ होगा।

एग्रीकल्चर क्रेडिट के लिए किसानों को 15 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान करने का वे स्वागत करते है।

इसे कृषि क्षेत्र में अधिक निवेश हो सकेगा।

इसके साथ ही 2.83 लाख करोड़ रुपए, कृषि, सिंचाई व  ग्रामीण विकास पर खर्च करने के निर्णय का लाभ सीधा किसानों को होगा।

मछली उत्पादन को बढ़ावा देने, होर्टिकल्चर को बढ़ावा देने के लिए बजट में व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही 20 लाख किसानों को सरकार सौलर पंप लगाने में मदद करेगी।

इससे किसान अन्नदाता के साथ ऊजार्दाता भी बन जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कुमार स्वामी: CM बनकर खुश नहीं, पी रहा जहर के घूंट
चाहूं तो कभी भी  छोड़ सकता हूं सीएम पद

बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक में गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात के संकेत खुद मुख्यमंत्री डी. कुमारस्वामी ने दिए हैं। शनिवार को बेंगलुरु में सीएम के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया था जिस दौरान कुमारस्वामी भावुक हो गए। कुमारस्वामी ने भरी आंखों से कहा कि वे सीएम की कुर्सी पर बैठकर खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान नीलकंठ की तरह जहर पी रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह सच है कि मैं चुनावों से पहले राज्य का सीएम बनना चाहता था, आप सब भी मेरे सीएम बनने पर खुश होंगे लेकिन मैं नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं चाहूं तो कभी भी सीएम पद छोड़ सकता हूं।

आप सब मुझसे बहुत प्यार करते हैं, मेरा सम्मान करते हैं ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है लेकिन मुझे इस बात का भी दुख है कि लोगों ने मुझे इतना वोट नहीं दिया कि मेरी पार्टी को बहुमत मिले। कर्नाटक सीएम ने कहा कि मैंने किसानों के साथ किया वादा निभाया और उनका कर्ज माफ किया।

मुख्यमंत्री डी. कुमारस्वामी ने कहा कि कोई नहीं जानता कि किसानों का कर्ज माफ करने में मुझे कितनी मशक्कत और बाजीगरी करनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि कुमारस्वामी ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार का पहला बजट पेश करते हुए किसानों का 34 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरसात से सडकें हुई जलमग्न, राहगीर परेशान
निकासी समस्या के समाधान की मांग

डकाला। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत देते हुए इंद्र देवता ने बारिश की झड़ी लगा कर लोगों को गर्मी से निजात दिलाई है। आज प्रात:काल 3 बजे के करीब हुई बारिश के साथ जहां किसानों के चेहरों पर रौणक लौटी है वहीं कई वर्ग के लोगों के लिए यह मुसीबत बनकर आई है।

आज हुई बारिश से कस्बा डकाला से पटियाला को जाती बस अड्डे वाली मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढेÞ होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस सड़क को बने एक दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है और सड़क विभाग की ओर से एक दो बार पैच आदि भी लगाए गए परंतु वह पैच भी बारिश के आगे बौने साबित हुए।

बारिश का पानी सड़क पर खड़ा होने के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे पड़ गए हैं जिनमें काफी ज्यादा पानी भर जाता है। इस मौके राहीगर दरबारा सिंह, सतनाम सिंह, दलबीर सिंह, गुरसेवक सिंह, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह आदि ने बताया कि पटियाला को जाने के लिए यह ही मुख्य सड़क है जिस कारण उनको रोजमर्रा यहां से ही जाना पड़ता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एक घंटे की बरसात से जलथल हुआ अबोहर
सोमवार को दो बजे से लेकर 3 बजे तक बरसे बदरा

गर्मी से मिली राहत ल्ल किसानों के चेहरे खिले

अबोहर (नरेश/ सुधीर)। सोमवार दोपहर करीब एक घंटे तक हुई भारी बारिश से जहां पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली और किसानों के चेहरे भी खिल गए वहीं शहर के अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी और उनके माथे पर चिंता की लकीरें देखी गई कि कहीं और अधिक बरसात आ गई तो उनकी दुकानों का क्या होेगा।

इन क्षेत्रों में भरा पानी

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब सवा 2 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश सवा तीन बजे तक जारी रही, जिससे शहर के सभी मुख्य मार्गों सरकुलर रोड़, गौशाला रोड़, साहित्य सदन रोड़, कंधवाला रोड़ तथा शहर के अधिकतर क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पूरी तरह से लबालब हुई सड़कों पर अनेक दुपहिया वाहन बंद होने से उनको धक्का लगाने को मजबूर होना पड़ा। कई निचले क्षेत्रों में बरसाती पानी घरों में घुसने से सामान को नुकसान भी पहुंचा है। यदि रात्रि तक और बरसात आ गई तो क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सीवरेज बोर्ड के संपर्क में

नगर परिषद के ईओ विजय जिंदल से बात करने पर उन्होंंने कहा कि शहरवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सीवरेज बोर्ड से लगातार तालमेल बनाए हुए हैं। पानी निकासी को यकीनी बनाने को लेकर वे रात्रि तक उनके संपर्क में रहेंगे और कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द पानी की निकासी हो जाए।

मोटर चलवाकर करवाएंगे पानी निकासी

एसडीएम पूनम सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि वे शहर में पानी निकासी की स्थिति से अवगत हंै और डिस्पोजल पर जैनरेटर के माध्यम से मोटर चलवाकर पानी निकासी करवाई जा रही है। यदि लाईट न आई तो वे किसी न किसी माध्यम से शीघ्र पानी की निकासी करवाएंगी और फंड के कारण पानी निकासी के काम में बाधा नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि पानी निकासी को लेकर किसी अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही बदार्शत नहीं की जाएगी।

जनरेटर का बंदोबस्त नहीं, दूसरी मोटर को चलाना संभव नहीं

वाटर एवं सीवरेज विभाग के एसडीओ हरशरणजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डिस्पोजल पर लगी तीन मोटरों में से दो मोटरें बिजली पर चलती है लेकिन लाईन न होने के कारण जैनरेटर चलाकर एक मोटर से पानी की निकासी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सीवरेज बोर्ड के पास फंड न होने के कारण दूसरी मोटर को जैनरेटर पर चलाना संभव नहीं है। यदि प्रशासन उन्हें दूसरे जैनरेटर का बंदोबस्त करके देगा तो शीघ्र शहर से पानी की निकासी हो जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।