Sohrabuddin Case - Sach Kahoon Hindi

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला: बरी हुए दिनेश एमएन
पहले ‘दोषी’ बनकर काटी सजा, अब ‘पाक साफ’

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के आईपीएस अफसर दिनेश एमएन के लिए मंगलवार को बड़ी राहत भरी खबर आई। देश के सबसे चर्चित एनकाउंटरों में से एक सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में दिनेश एमएन बरी हो गए हैं। मुंबई कोर्ट ने उन्हें बरी करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि दिनेश एमएन राजस्थान कैडर में 1995 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार पुलिस अफसरों में गिनी जाती है। 26 नवंबर, 2005 को हुए सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में वे सात साल जेल में रह चुके हैं।

मुंबई हाईकोर्ट ने किया बरी

इससे पहले इसी मामले में प्रदेश के वर्तमान गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया को भी मुंबई हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। जिस दिन ये राहत भरा फैसला आया था उस दौरान वे राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। अदालत ने कटारिया के साथ ही मार्बल उद्योगपति विमल पाटनी और 2 अन्य पुलिस अफसरों की अग्रिम जमानत की अर्जी को मंजूर किया था। इससे पहले सीबीआई ने सोहराबुद्दीन केस में पूरक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करते हुए गुलाबचंद कटारिया, विमल पाटनी, आईपीएस एन बालासुब्रमण्यम और एक अन्य पुलिस अधिकारी जी श्रीनिवासन को इस मामले में आरोपी बनाया गया था।

दरअसल, सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला फर्जी होने के अंदेशे की वजह से चर्चा में आया था। इसी वजह से दिनेश एमएन को जेल जाना पड़ा था। यह बहुचर्चित केस तब से अभी तक कोर्ट में लंबित चल रहा है। गुजरात के इस सबसे हाईप्रोफाइल एनकाउंटर में माफिया और पुलिस के मिलीभगत की बात सामने आई थी। जेल से बाहर आने के बाद सरकार ने एसीबी में उनकी तैनाती की। एसीबी के आईजी रहते हुए दिनेश एमएन ने कई बड़े अफसरों को घूस लेते रंगे हाथों ट्रेप करवाया था। एसओजी में रहते हुए हाल ही में उन्हें राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनदपाल सिंह को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जो बाद में एनकाउंटर में मारा गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में डीजी वंजारा हुए बरी
8 साल रह चुके हैं जेल में

मुंबई । सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में गुजरात के पूर्व DIG डीजी वंजारा को बड़ी राहत मिली है। मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया है। वंजारा 8 साल इस मामले में जेल में रहे। आपको बता दें कि डीजी वंजारा पिछले ही वर्ष 9 साल के बाद गुजरात लौटे थे। इस दौरान उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ था। वंजारा कि घर वापसी के मौके पर उनके स्वागत के लिए नयी मर्सिडीज लाई गई, जिस पर वह अपने घर के लिए रवाना हुए। सोहराबुद्दीन केस 2005 में हुआ था। इस केस में स्पेशल कोर्ट ने राजस्थान के आईपीएस अधिकारी एम. एन. दिनेश को भी बरी कर दिया।

जेल से रिहा होने के बाद वंजारा ने गुजरात कि धरती पर पैर नहीं रखा था और महाराष्ट्र चले गए थे। उन्होंने कहा था, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि इतने साल बाद मैं अपने घर आया हूं। मेरा जो स्वागत हो रहा है वो गुजरात पुलिस का है, ये हिंदुस्तान के देश भक्त का स्वागत है।’

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में अप्रैल 2007 में वंजारा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इशरत जहां एनकाउंटर मामले में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया। स्पेशल सीबीआई कोर्ट से इशरत जहां और सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में जमानत पर रिहा हुए वंजारा को गुजरात में प्रवेश के अनुमति मिल गई है। कोर्ट के इस आदेश से वंजारा के 9 साल के गुजरात वनवास का अंत हो गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।